Archive | आगरा

रैगिंग प्रतिशेध अधिनियम के बारे में सूचना बोर्ड लगायें - जिलाधिकारी

Posted on 29 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि एण्टी रैगिंग एक्ट में अभिलिखित प्राविधानों के अनुसार कालेजों के प्राचार्यो से समन्वय कर कालेजों के अन्दर व  आस पास सूचना पट पर निर्देश प्रिन्ट करा कर  प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि अधिनियम के अनुसार किसी शैक्षणिक संस्था के भीतर या उसके वाहर रैगिंग प्रतिशिद्व है। जो कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी शैक्षणिक संस्था के भीतर या बाहर रैगिंग करता है, उसमें भाग लेता है, दुश्प्रेरित करता है या उसका प्रचार करता है, उसे दो वशZ तक कारावास या दस हजार रूपये जुर्माना या दोने से दण्डित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि धारा-5 के अधीन अपराध के लिए दोश सिद्व किसी छात्र को विवर्जन के पॉच वर्ष तक की अवधि के लिए किसी शैक्षणिक संस्था में प्रवेश नही दिया जायेगा।

श्री अभिजात ने कहा है कि रैगिंग एक मानवीय उत्पीडन का कृत्य है और सभ्य समाज में एक अभिशाप है। अत: रैगिंग को रोकने में सक्रिय रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कुकिंग गैस की काला बाजारी पर कडी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा- कुकिंग गैस की काला बाजारी और घटतौली की शिकायतों पर जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने संज्ञान लिया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान यह सुनििश्चत कराये कि गैस एजेन्सी के गोदाम/ शो रूम पर साइन बोर्ड स्टाक बोर्ड, रेट वोर्ड, नोटिस वोर्ड आदि प्रदर्शित हो।

उन्होंने निर्देश दिये है कि नोटिस बोर्ड पर अंकित होना चाहिए कि किस दिनांक की बुकिंग के सापेक्ष गैस डिलीवरी दी जा रही है। रेट बोर्ड पर होम डिलीवरी/ कैश एण्ड कैरी के गैस रेट अंकित हो। गैस हाकर्स हेतु ड्रेस, परिचय प़त्र, गैस सिलेण्डर तोल हेतु डायल टॉइप बैलेंस उपलब्ध रहे । उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम पर घरेलू तथा कामर्शियल सिलेण्डरों का भौतिक सत्यापन भी कराये।

श्री अभिजात ने निर्देश दिये है कि गैस वितरकों द्वारा अधिकृत गोदामों के अतिरिक्त अन्य स्थानों का उपयोग किया जा रहा है उसका भी संज्ञान ले। शो रूम/ गोदाम पर वैध एक्सप्लोसिव लाइसेंस उपलब्ध रहे साथ ही अग्निशमन व्यवस्था भी सुचारू रखी जाये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नई दरों पर किसानों को आज 9 करोड 12 लाख रूपये धनराशि के 51 चैक वितरित

Posted on 22 August 2010 by admin

आज भी पॉच नये किसानों ने स्वैच्छा से भूमि का करार किया

यमुना एक्सप्रेस वे योजना के अन्तर्गत भूमि के नये रेट के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाया है। आज नई दरों पर लगभग 9करोड 12 लाख  रूपए की धनराशि के 51 चैक किसानों को प्रदान किये। ये किसान ग्राम चौगान और छलेसर के निवासी है।  आज भी 5 नये किसानो ने स्वैच्छा से भूमि का करार किया है।

इन पांचों  करार का अवार्ड बना लिया गया है जिसका भुगतान लगभग 2.5 करोड रूपये बना है। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने इनके चैक तैयार कर कल ही वितरण सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि करार करने के अगले दिन ही किसानो को धनराशि के चैक दे दिये जायेगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के अन्तर्गत अधिगृहित की जा रही भूमि के लिए किसानों को 580 रूपये प्रति वर्ग मीटर बढी दर से मुआवजा दिया जा रहा है

कुबेरपुर स्थित सम्भागीय कृशि प्रसार भवन पर उपस्थित किसानों को चैक का वितरण आज अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) वी.के. सिंह ने किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर धीरेन्द्र सिंह सचान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने नयी दरों के प्रति उत्साह दिखाया और स्वैच्छा से करार हेतु आगे आ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों की जमीन को सस्ते दरों पर लेकर उद्योगपतियों द्वारा मुनाफा कमाने की अनुमति कदापि नहीं-मुख्यमन्त्री आगरा में किसानों का धरना प्रदशZन समाप्त

Posted on 19 August 2010 by admin

उ0प्र0 की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने जनपद आगरा के विभिन्न गांव के किसानों द्वारा यमुना एक्सपे्रस वे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए चलाये जा रहे आन्दोलन को अति गम्भीरता से लेते हुए किसानों का पक्ष सुनकर इसका तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कैबिनेट मन्त्री ठा0 जयवीर िंसंह तथा चौ0 लक्ष्मीनरायन को कल 17 अगस्त को आगरा पहंुचकर किसानों से बातचीत कर मुआवजे की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए थे और उन्होंने आज 18 अगस्त को कैबिनेट सैके्रेटरी श्री ‘ांशांक ‘ोखर सिंह को आगरा जाकर किसानों से वार्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी उद्योगपति अथवा व्यक्ति को किसानों की जमीन को सस्ती दरों पर लेकर उसे मुनाफा कमाने का मौका नहीं देगी।

मुख्यमन्त्री द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में मन्त्रिमण्डलीय सचिव, श्री ‘ाशांक ‘ोखर सिंह ने देर रात आगरा पहंुच कर किसानों के प्रतिनिधियों से गहन विचार विमशZ किया। किसानों से बातचीत के बाद बनी आपसी सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ की भान्ति आगरा  के किसानों को भी वशZ 2010-11 मेें निर्धारित मुआवजा राशि की  दर के अतिरिक्त 121 रू0 प्रति वर्ग मीटर की दर से विशेश सहायता दी जायेगी। इस तरह से आगरा के किसानों को 580 रू0 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा देने की घोशणा की गई। इसके अलावा किसानों की भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों जैसे- फसल, पेड़, बोरिंग, कुंआ आदि के मूल्य भी नियमानुसार दिए जायेंगे। इसके साथ ही 02 लोगों पर लगे मुकद्दमों को भी वापस ले लिया जायेगा। वार्ता के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों के मुआवजे के चैकों को शिविर लगाकर वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही टूटे-फूटे रास्तों की मरम्मत भी किए जाने के निर्देश दिए गये।

मुख्यमन्त्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। कैबिनेट सैक्र्रेटरी से वार्ता के उपरान्त हुई आपसी सहमति के बाद किसानों ने मुआवजा को लेकर चलाये जा रहे अपने धरना प्रदशZन को समाप्त करने की घोशणा की।

मुख्यमन्त्री ने आगरा के किसानों की मुआवजे सम्बंधी समस्या को सुलझाने के लिए अलीगढ़ जनपद से मन्त्री ठा0 जयवीर सिंह एवं जनपद मथुरा से चौ0 लक्ष्मीनरायन तथा अन्य मददगार लोगों का आभार प्रकट किया। उन्हेांने कहा कि किसानों से आम सहमति बनने के  बाद  भाजपा, सपा, रा0लो0द0 एवं अन्य विरोधी पार्टियों को इस मामले की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने आगरा जनपद के जिलाधिकारी श्री अमृत अभिजात, वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपेश जुनेजा तथा मण्डलायुक्त श्री सुधीर एम. बोबडे एवं उनके अन्य सहयोगियों, जिन्होंने उत्पन्न हुई स्थितियों को सम्भाला, उनकी भूमिका की भी प्रशंसा की। वार्ता के दौरान कैबिनेट मन्त्री श्री नरायन सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा कि अधिग्रहित क्षेत्र के किसान किसी के बहकावे में न आयें। राज्य सरकार उनकी समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेगी और उनके हितों की अनदेखी नहीं होने देगी। वार्ता में अर्जित भूमि से सम्बन्धित लगभग 100 किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। किसानों की मॉग के अनुरूप मुआवजे की घोशणा एवं अन्य समस्याओं का समाधान हो जाने पर किसानों ने मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जिन्दाबाद के नारे लगाये। वार्ता बेहद ‘ाान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। किसानों ने कहा कि वह लोग पूरी तरह से मा0 मुख्यमन्त्री पर विश्वास करते हैं कि वह किसी कीमत पर भी किसानों का अहित नहीं होने देगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना कार्यालय में लगी विकास प्रदशZनी

Posted on 15 August 2010 by admin

उ0प्र0 सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों के तीन दिवसीय प्रदशZनी का आयोजन मण्डलीय सूचना कार्यालय में किया गया हैं, जो कि जन सामान्य के लिए तीन दिन 15 से 17 अगस्त, 10 तक यथावत नि:शुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

इस विकास प्रदशZनी का मण्डलीय उप निदेशक राजगोपाल सिंह वर्मा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यदि जन सामान्य को उपलब्ध होगी तो नििश्चत रूप से फायदा होगा। इस प्रदशZनी में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कदम डा0 अम्बेडकर ग्रामीण समग्र विकास योजना, मान्यवर कांशीराम जी अन्तर्राश्ट्रीय खेल पुरूस्कार दलित को त्वरित न्याय तथा नीजि क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली परियोजनाओं में सर्व समाज के लिए रोजगार आरक्षण कराने हेतु सकारात्मक कार्यवाही को प्रमुखता से दशाZया गया हैं।

प्रदशZनी शुभारम्भ से पूर्व उप निदेशक श्री वर्मा ने सूचना कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और कहा कि राश्ट्रीय ध्वज हमारे देश की शान है जिसके लिए सभी को समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राश्ट्रीय पर्व पर हमे यह सोचने की आवश्यकता हैं कि सोैंपी गई जिम्मेदारियों का पालन कर रहे हैं अथवा नही
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपने कर्तव्यों का निश्ठा से निर्वहन करें- अपर आयुक्त

Posted on 15 August 2010 by admin

64वें स्वतन्त्रता दिवस के राश्ट्रीय पर्व पर अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल ने कमिश्नरी में ध्वाजारोहण करते हुए कहा कि इस पुनीत अवसर पर जो हम कार्य कर रहे हैं उस कार्य का आंकलन करें, और अपने कर्तव्यों का निश्ठा से निर्वहन करें।

अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राश्ट्र बनता हैं इसलिए जो भी सफलतम व्यक्ति होते हैं उनके लिए उन्नति के रास्ते खुले रहते हैं। हमारे देश हित में जिन महान आत्माओं तथा वीरों ने जो कार्य किया उनको सदैव नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राश्ट्रपिता गांधीजी का विचार था कि अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को लाभप्रद करने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निश्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन ने दलित वर्ग के लिए वििशश्ठ योजनाएं शुरू की हैं, जिससे हर व्यक्ति को लाभ से जोडा जा सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज तिवारी ने मानवीय मूल्यों में गिरावट पर काव्यपाठ किया और इस पर्व पर मानव मूल्यों के प्रति संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम के स्कूली छात्रोओं व्दारा देश भक्ति गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिन्हें अपर आयुक्त ने पुरस्कार प्रदान किये। ध्वजारोहण के समय वैक्तिक सहायक पी0एन0 मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी एन0पी0 सिंह सहित कमिश्नरी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेहरू युवा केन्द्र व्दारा युवाओं के संर्वागीण विकास पर संगोश्ठी सम्पन्न

Posted on 15 August 2010 by admin

नेहरू युवा केन्द्र व्दारा ग्रामीणांचलों के 13 से 35 वशZ आयु वर्ग के युवक युवतियों के सर्वागीण विकास के साथ साथ क्षेत्रीय भोगोलिक समस्याओं के समाधान की दिशा में संगोश्ठी का आयोजन गोपाल भगत जिला के सानिध्य में युवा मण्डल के पदाधिकारियों युवा खिलाडियों, राश्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संगठन युवा मण्डल के सशक्तीकारण बेहतर समन्वयन बेहतर परिणाम की दिशा में डूडा, महिला बाल विकास मनरेगा, खेलकूद, सूचना के अधिकार, भ्रश्टाचार के खिलाफ युवा, स्वैच्छिक रक्तदान की दिशा में जिलाधिकारी अमृत अभिजात के मार्ग निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचाने और मलिन बस्तियों को स्वच्छ करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अन्तर्राश्ट्रीय युवा वशZ 1985 से आद्यतन एवं राश्ट्रीय युवा नीतियों में विर्णत युवा अधिकार कतव्र्य विशय िशवकुमार, महावीर सिंह, दिनेश बाबू, अक्षय कुमार सिंह, भरत सिंह कर्ण सिंह, ओमवीर सिंह, प्रदीप डागूर सुमन कुमारी, कल्पना भदौरिया, विजय कुमार योगेश शर्मा व्दारिका प्रसाद आदि वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
ßसंकल्पित युवा मुल्क की शान हैÞ कु0 सुमन के गीत ने लोगों को पे्ररित किया। श्री भगत ने क्षेत्रीयता, जातिवाद एवं साम्प्रदायिक तत्वों के खिलाफ संघशZ करने और राश्ट्रभाव को मुख्यधारा में लाने, स्वतन्त्रता पर्व पर अखण्ड भारत के निर्माण में शासन और जनता के मध्य सेतु बनकर कार्य करने का आवह्ान किया। योजना आयोग की वरिश्ठ परामशZदात्री श्रीमती वन्दना जैना आई0ए0एस0 व्दारा युवा गतिविधियों, साक्षर भारत, महिला-बाल विकास, किशोरियों के लिए संन्तुलित आहार कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण कार्य करने के लिए नहरू युवा केन्द्र के कार्यों पर सन्तोश प्रकट किया। प्रदीप कुमार ने आभार प्रकट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी आवक किसान उपहार योजना के लकी ड्रा 17 अगस्त को निकलेगें।

Posted on 15 August 2010 by admin

उ0प्र0 शासन/राज्य कृशि उत्पादन मण्डी परिशद उ0प्र0 व्दारा किसानों के हितार्थ चलाई जा रही ß मण्डी आवक किसान उपहार योजना Þ के अन्तर्गत आगरा सम्भाग की मण्डी समितियों को प्राप्त कूपनों के आधार पर लकी ड्रा 17 अगस्त को प्रात: 11 बजे आयुक्त आगरा मण्डल  की अध्यक्षता में आयुक्त महोदय के कार्यालय कक्ष में निकाला जायेंगा।

उप निदेशक मण्डी प्रभान्शु कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि इस उपहार योजना में प्रत्येक त्रैमास के लिए 6 उपहार तथा प्रत्येक छ:माही बम्पर ड्रा में तीन उपहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रथम उपहार सीडिड्रल एक नग, िव्दतीय उपहार स्पे्रयर दो नग, घातु निर्मित पांच कुन्तल की वुखारी तीन तथा बम्बर ड्रा में प्रथम उपहार ट्रैक्टर मैसी फारगुसन 35 हार्स पावर, िव्दतीय राइस ट्रांसप्लान्टर तथा तृतीय उपहार पावर ट्रिलर दिये जाने की व्यवस्था हैं। उन्होंने कृशकों से अपेक्षा की है कि इस ड्रा में भाग लेने हेतु 17 अगस्त को प्रात: 11 बजे आयुक्त कार्यालय में भाग लेगने का कश्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाते कम, काम ज्यादा और सदगी की जीवन शैली को अपनाये-अभिजात

Posted on 15 August 2010 by admin

स्वतन्त्रता दिवस का राश्ट्रीय पर्व जनपद में परम्परागत रूप से हशोZल्लास और उमंग पूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कलक्ट्रेट  में राश्ट्रीय ध्वज फहराया और राश्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने साहसिक कार्य के लिए युवक शहनशाह को Þवीरता पुरूस्कारß से सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि शहनशाह ने कुछ समय पूर्व स्ट्रैची पुल से कूद कर यमुना में डुबरहे दो बच्चों को बचाया था।

श्री अभिजात ने आजादी के अमर शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की और राश्ट्रीय एकता अखण्डता व आपसी सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में बाते कम काम ज्यादा (ज्ंसा समेेएकव उवतम) सादा जीवन उच्च विचार और प्रसन्न व स्वस्थ्य (ींचचल न्दक भ्मंसजील) रहने की जीवन शैली अपनाने के लिए पे्ररित किया।

उन्होंने कहा कि राश्ट्रीयता का अर्थ हैं कि सभी अपने अपने कार्यों और दायित्वों को समय से और निश्ठा पूर्वक करें। सुख दुख को आपस में बांटे। दुखी मन दुखी संस्कृति को जन्म देता है। ऐसी संस्कृति विकसित करें कि स्वयं खुश रहे और दूसरों को भी खुशी बांटे। उन्होंने नैतिक मूल्यों को अंगीकार करने की भी जरूरत बताई।

श्री अभिजात ने कहा कि मानव जीवन सौभाग्य से मिलता हैं। अत: अच्छे कार्य करें और सकारात्मक सोचे। उन्होंने देश की आजादी की लडाई की चर्चा करते हुए कहा कि असंख्य अमर शहीदों के त्याग-बलिदान से देश को स्वतन्त्रता मिली। स्वतन्त्रता के बाद सभी ़क्षेत्रों में आशातीत विकास हुआ हेै। उन्होंने प्रदेश शासन व्दारा सर्वजन हिताय के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकारी योजनाओं को समय से पूर्ण कर तत्परता से इनका लाभ जनता को दिलायें।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने मौलिक अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य के प्रति भी सचेत रहने की और ध्यान दिलाया। इस अवसर पर श्री निवास शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, आदि ने भी अपने विचार रखे। ओ0एस0डी0 दिनेश कुमार वर्मा तथा ओ0एन0 वर्मा ने कविता के माध्यम से पे्ररित किया। संचालन राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर स्वतन्त्रता सैनानी, समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकानें बन्द रहेगी- जिलाधिकारी

Posted on 12 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकाने तथा बिक्री स्थान बन्द रहेगें। आदेश का अनुपालन कडाई से कराने के लिए निर्देश दिये है। इस बन्दी के लिए कोई प्रतिफल देय नही होगा।
जिला आबकारी अधिकारी एस.पी. सिंह ने जनपद के समस्त अनुज्ञापी देशी/ विदेशी मदिरा, वीयर, भांग की दुकान, समस्त प्रकार के बार तथा थोक अनुज्ञापन एवं फुटकर विक्रय अनुज्ञापियों को अनुपालन हेतु निर्देश दिये है।
श्री सिंह ने कहा कि आबकारी नीलामी व अनुज्ञापन की शर्तो के अनुसार सभी मदिरा की दुकानें , प्रत्येक प्रकार के बार एफ.एल-2,सी.एल.-2 एलएल-2बी,एफएल-2 ए, बी.डब्लू एफ.एल-2सी, एफ.एल-2 डी, एफ.एल9/9ए,एल-1 की दुकानें तथा ब्रिकी के स्थान स्वतन्त्रता दिवस पर बन्द रखने का प्राविधान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in