Archive | आगरा

क्वीन्स बैटन रिले का भव्य स्वागत

Posted on 20 September 2010 by admin

राश्ट्र मण्डल खेलों की क्वीन्स बैटन रिले के आगरा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बैटन रिले के मध्यप्रदेश सीमा से आगरा जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सैंया पर सर्व प्रथम समारोह पूर्वक स्वागत किया गया।

क्वींस ब्ौटन रिले के अपर निदेशक ले0जनरल राज कादियान ने बैटन को उ0प्र0 ओलिम्क संघ के महा सचिव आनन्देश्वर पाण्डेय को सौंपा। बैठक सांसद सीमा उपाध्याय तथा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने प्राप्त की  तत्पश्चात मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे तथा आई.जी. विजय कुमार ने बैटन प्राप्त कर जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा डी.आई.जी. एल.बी.एंटनी  देवकुमार को सौंपा।

इस अवसर पर ले0 जनरल राज कादियान ने कहा कि बैटन के भ्रमण के साथ सद्भावना और प्रेम का सन्देश लेकर आये है। बैटन का भ्रमण 10 जून से प्रारम्भ होकर देश के कौने-कौने में जा रहे है। बैटन रिले के भ्रमण का आज 87 वां दिन है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान बैटन देश के 28 प्रदेश तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी अभी तक 32 राज्यों का भ्रमण हो गया है आगे उ0 प्र0, हरियाणा  तथा दिल्ली प्रदेश मे भ्रमण है। आज मध्य प्रदेश का भ्रमण समाप्त हो गया है।
श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने भाव विभोर होकर कहा कि आगरा आगमन पर जिस प्रकार का स्वागत हुआ है ऐसा भावपूर्ण और शानदार स्वागत अन्यत्र कही नही हुआ है। यह अविस्मणीय और अद्भुत यादगार रहेगा। सांसद श्रीमती सीमा उपाध्याय तथा विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने क्वींस बैटन के आगरा आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आगरा के लिए यह गौरव की बात है। सैंया सीमा पर आस पास के क्षेत्रों से बडी संख्या में नागरिकों, विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आगरा की विभिन्न सस्थाओं के पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह में भाग लेकर उत्साह वर्धन किया।

सैंया से बैटन रिले 509 आर्मी वेस वर्कशाप प्रांगण में पहंुचने पर स्वागत किया गया तत्पश्चात ब्ौटन रिले ने महात्मा गांधी मार्ग पर भ्रमण कर भगवान टाकीज होकर पुन: एम.जी. मार्ग होकर पी.ए.सी. ग्राउण्ड पहुंची।पीएसी ग्राउण्ड पर स्वागत समारोह के उपरान्त ख्याति प्राप्त खिलाडियों आि द्वारा धावक के रूप में दौडते हुए बैटन को एकलव्य स्टेडियम तक ले जाया गया। इस दौरान एम.जी. रोड तथा मालरोड पर स्कूलों के छात्र छात्रओं तथा नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

एकलब्य स्टेडियम में अन्त में एिशयन गोल्ड मेडलिस्ट रतन सिंह भदौरिया ब्ौटन के साथ दौडकर बैटन को मण्डलायुक्त सुधीर एम.बोबडे तथा डीआईजी विजय कुमार को सौंपा। मण्डलायुक्त ने अस अवसर पर शान्ति के प्रतीक कबूतर उडाये और रंग विरंगे गुब्वारे उडाकर स्वागत किया।श्री बोबडे ने कहा कि बैटन खेल का प्रतीक है, आगरा में सभी वर्गो विशेश रूप से युवा वर्ग ने आगे आकर उत्साहवर्धन प्रतिभाग किया है। यह शुभ सन्देश है।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा अपर जिलाधिकारी (प्रो0) कै0 आलोक शेखर तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने मे सहयोगी सभी प्रतिभागियों, खिलाडियों, प्रायोजको, केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सेना तथा वायु सेना के अधिकारियों और स्थानीय संस्थाओं सहित आगरा की प्रबुद्व जनता के सक्रिय सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया है।

उन्होंने आगरा के मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने शुरूआती दौर से ही कार्यक्रमों की कवरेज देकर लोगों को प्रोत्साहित किया और खेल भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बैटन रिले के आगरा आगमन पर सूर सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे आयोजन किये गये।
भ्रमण के आयोजन में डीआईजी पीएसी विजेन्द्र वर्मा, आगरा विकास प्राधिकरण के तनवीर जफर अली, मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्री वास्तव, एस.पी. सिटी एल.आर. रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त राम आसरे, आर. एस. ओ. ए.के. सेठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव: अधिकारियों को गहन प्रिशक्षण

Posted on 19 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्वक, निश्पक्ष और स्वन्तत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज आयुक्त सभागार में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रिशक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर.के. श्रीवास्तव ने निर्वाचन की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भलीभान्ति अध्ययन करलें और अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति देखलें साथ ही सेक्टर का नज़री नक्शा भी बनालें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने में कितना समय लगेगा तथा रूट क्या रहेगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से भी अवश्य मिलें ताकि गत चुनाावों के बारे में तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का दूसरा प्रिशक्षण 28 सितम्बर को सूरसदन में होगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की इकाई विकास खण्ड को बनाया गया है। विकास खण्ड मुख्यालयों पर ही नामांकन जमा होंगे और विकास खण्ड मुख्यालय से ही मतदान कार्मिकों को टोलियां प्रस्थान करेगी। मतगणना भी विकास खण्ड स्तर पर ही होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर  मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें। प्रथम तथा तृतीय चरण के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कमश: 22 तथा 23 सितम्बर और द्वितीय और चतुर्थ चरण के सेक्टर मजिस्ट्रेट क्रमश: 24 तथा 26 सितम्बर को क्षेत्रों का भ्रमण कर लें, अपने सेक्टर मुख्यालय को भी देखलें। उन्होंने कहा कि भ्रमण की रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर सुविधाओं का आंकलन करलें जो कि पानी की व्यवस्था, हैण्डपम्प ठीक है या नही, प्रकाश व्यवस्था, बूथ की खिडकी दरवाजें ठीक है और रैम्प बना है, यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर ठीक करायें।
श्री अरूण प्रकाश ने कहा कि आदशZ आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कराने पर भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाये रखें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट के दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक बार बूथ भ्रमण पर पीठासीन अधिकारी की डायरी में समय अंकित करते हुए हस्ताक्षर अवश्य करें।
अपर जिलाधिकारी(भू0अ0) वी.के.सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति एक पद के लिए अधिकतम चार नामाकंन पत्र भर सकता है परन्तु उसे हर नामाकंन पत्र के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सामान्य वर्ग हेतु नामांकन पत्र का शुल्क 150 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 75 रूपये है। जमानत की रािश समान्य वर्ग के लिए 500 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रूपये है। ग्राम पंचायत सदस्य के पद हेतु निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा पॉच हजार रूपये है।
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य के लिए 300 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 150 रूपये और व्यय सीमा 30 हजार रूपये है जिला पंचायत सदस्य हेतु नामाकंन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिए 500 तथा आरक्षित वर्ग हेतु 250 रूपये रखा गया है। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 75 हजार रूपये है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ ग्रस्त होने से पशुचिकित्सा व टीकारण शुल्क मुक्त-जिलाधिकारी

Posted on 16 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि जनपद में बाढ को देखते हुए पशुओं के टीकाकरण हेतु ली जाने वाली लेवी मुक्त कर दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि जनपद में यमुना नदी का जल स्तर बढ जाने के कारण बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके फलस्वरूप पशुओं में पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण पर ली जाने वाली दस रूपये तक की लेबी बाढ ग्रस्त होने के कारण मुक्त कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सघन अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण करायें ताकि पशुओं में बीमारी न फैलने पाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपर जिलाधिकारी(नगर) द्वारा कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण

Posted on 14 September 2010 by admin

सभी सहायकों के काउन्टर और अनुभाग अधिकारियों के लिए केबिन बनेगी

आगरा - अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने आज अचानक संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सहायक अपने पटल से सम्बन्धित पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखें और अलमारियों पर भी फाइलों की सूची/विवरण अंकित करें।

उन्होंने बताया कि विभिन्न सहायकों के लिए अलग-अलग काउन्टर और अनुभाग अधिकारियों के लिए केबिन शीघ्र बनाये जायेगें। उन्होंने बताया कि मनोरंजन कर कार्यालय को कलेक्ट्रेट में ही सिविल डिफेंस कार्यालय परिसर में िशफ्ट किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कर्मियों की सुविधा हेतु प्रथक से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके अभाव में कर्मचारियों कठिनाई हो रही थी।उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचन कार्यालय में स्थान के अभाव को देखतें हुए वहां कार्यरत स्थानीय निकाय प्रभाग के लिए प्रथक से कक्ष निर्माण प्रारम्भ हो गया है।

श्री प्रकाश ने बताया कि जिन अनुभागों में कार्य की अधिकता है उन पटलों पर अन्य स्थानों से सहायकों को सम्बद्व करने के निर्देश दिये गये है।

निरीक्षण के अवसर पर बरिश्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह तथा अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करें-जिलाधिकारी

Posted on 14 September 2010 by admin

घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी अविलम्ब मौके पर पहुंचे

आगरा - जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों भ्रमणशील रहकर घटनाओं पर सत्त निगाह रखें और किसी भी घटना की सूचना पर अविलम्ब घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि असामाजिक और आपराधिक प्रवृति के तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों से भी संवाद बनाये रखे और समस्याओं के समाधान में उनका भी सक्रिय सहयोग लें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा समिति तथा शहरी क्षेत्रों में मौहल्ला स्तर शान्ति समितियों को बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये है और इन बैठकों में अधिकारी-भाग लेकर लोगों की समस्याएं भी सुनें। उन्होंने सिविल डिफेंस तथा अन्य समाज सेवी सस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी श्री अभिजात तथा डीआईजी दीपेश जुनेजा कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं दंगा नियन्त्रण स्कीम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संवदेनशील थानों में साइरन लगवाने तथा सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरण लाउडहेलर्स/ लाउडस्पीकर आदि भी वाहनों में लगवाने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देश दिये कि एस.डी.एम तथा क्षेत्राधिकारी(पुलिस) संयुक्त रूप से शरारती तत्वों को चिन्हित कर पाबन्द करायें और गुण्डा तथा अराजक तत्वों के विरूद्व कडी कानूनी कार्यवाही करें। माफियों के विरूद्व गेंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करें। श्री अभिजात ने कहा कि अवैध रूप से दूध व नकली समान का व्यापार , सटृ कराने वाले,अवैध खनन, िशक्षा माफिया, ठेकेदार माफिया आदि विभिन्न प्रकार के माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही करायें। उन्होंने कहा कि लपकों की समस्या भी गम्भीर है, लपकों के विरूद्व भी गैंगस्टर की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीडन तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के उत्पीडन प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करें। श्री दिपेश जुनेजा ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर नज़र रखने के साथ लोगों से भी संवाद बनायेरखें। थाना दिवस तथा तहसील दिवस की िशकायतों का समय से निस्तारण करें। पंचायत निर्वाचन को देखते हुए ग्राम में लेखपाल,वीट के सिपाही तथा अन्य अधिकारी भी भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विन्दुओं को चििन्हत कर समय से उनका समाधान भी करायें।

बैठक में तहसीलवार तथा थाने वार कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सामाजिक सद्भाव विगाडने वाले सन्देशों तथा एस.एम.एस. की सूचना अधिकारियों को भी दें। नागरिकों के सक्रिय सहयोग से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में मद्द मिलती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायतों के निर्वाचन की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया विकास खण्ड मुख्यालय पर ही होगी। मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मतदान टोलियों ब्लाक मुख्यालय से ही प्रस्थान करेगी।

उन्होंने मतदेय स्थलों पर खराब पडें हैण्डपम्पों को अविलम्ब ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदेय स्थलों पर रैम्प आदि आवश्यकताओं की भी पूर्ति करादें। भ्रमण के दौरान स्थानीय समस्याओं का भी समाधान करायें ताकि संवेदनशीलता में कमी आये।

बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, एस.डी.एम., नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, सभी क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

ईद की मुबारकवाद

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा - मण्डलायुक्त सुधीर एम बोबडे तथा जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने ईद के पावन त्यौहार पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि ईद का ये त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाये। उन्होंने अपील की है कि आगरा के लोगों ने सदैव ही सामाजिक सद्भाव और एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया है और एक दूसरे के त्यौहार में बड चढकर हिस्सा लेते हैं। श्री अभिजात ने नागरिकों से आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ परस्पर मिलकर त्यौहार मनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य निर्वाचन आयुक्त 14 सितम्बर को समीक्षा बैठक करेंगे

Posted on 10 September 2010 by admin

डाटा बेस हेतु अधीनस्थ कर्मचारियों की सूची 10 सितम्बर तक भेजें

आगरा- जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा है कि पंचायत निर्वाचन कार्मिकों की डाटा बेस तैयार करने के लिए जनपद के सरकारी एवं स्थानीय निकाय कार्यालयाध्यक्षों से कर्मचारियों की सूची एनआईसी कलक्ट्रेट में निर्देश दिये गये हैं। जिनमें से कतिपय कार्यालयों से सूची प्राप्त नहीं हुई है। ऐंसे कार्यालयाध्यक्ष व्यक्तिगत ध्यान देकर सूची 10 सितम्बर तक दोपहर दो बजे तक प्रत्येक दशा में एन0आई0सी0 पर उपलब्ध करादें। माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त व्दारा 14 सितम्बर को समीक्षा बैठक आहूत की गई है। सूची न मिलने की दशा में माननीय निर्वाचन आयुक्त को अवगत करा दिया जायेगा और कार्यालयाध्यक्ष के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यमुना जल स्तर में वृद्वि आज जल स्तर 493.5 फीट पर

Posted on 10 September 2010 by admin

नागरिक सचेत रहें और तैराकी-खेल हेतु नदी में न जाय

आगरा - आगरा में यमुना का जल स्तर आज 493.5 फीट रिकार्ड किया गया । जबकि लो फ्लड लेबिल 495 फीट है। जल स्तर बढने की दशा में नदी किनारे नीचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर खेतों में पानी भर सकता है सम्भावित बाढ को देखते हुए फसलों की क्षति का आंकलन कराया गया है ।जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में तहसीलवार बाढ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की ।

उन्होंने सम्भावित बाढ प्रभावित क्षेत्रों  में पशुओं में सघन टीकाकरण अभियान चलाने, सफाई, और पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ चौकियों को सक्रिय बनाने और नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिये।

नालों में बैकफ्लों की सम्भावना को देखते हुए नगर निगम को पम्प सैट तैयार रखने के निर्देश दिये। नगर निगम व्दारा 35 पम्प सैटों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें सम्भावित स्थलों पर लगाया जारहा है।

श्री अभिजात ने नागरिको से अपील की है कि सचेत रहे और बाढ के दौरान नदी में स्नान , तैराकी या मनोरंजन हेतु न जाये। क्योकि तेज बहाव और भंवर से कठिनाई हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने अचानक तहसील सदर मे छापा मारा

Posted on 10 September 2010 by admin

निजी वाहन से अचानक पहुँच कर आम आदमी की तरह व्यवस्थाओं को देखा

आगरा - जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज निजी वाहन से तहसील सदर में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश दिये। उन्होंने गैर सरकारी व्यक्ति को प्रमाण पत्र, जारी करते हुए मौके पर पकडा । उन्होंने तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

श्री अभिजात आज पूर्वान्ह में बिना कोई सूचना दिये अपने प्राइवेट वाहन से गोपनीय ढंग से अचानक तहसील सदर पहुंचे और आम आदमी की तरह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर में सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु कडे निर्देश दिये। तत्तपश्चात अचानक प्रमाण पत्र जारी करने वाले सहायक की सीट पर पहुंचे तब तक जिलाधिकारी के भ्रमण की किसी को खबर नही थी। उन्होंने सीट पर एक गैर सरकारी व्यक्ति को कार्यरत देखकर जानकारी प्राप्त की और कडाई से पूछताछ की और उसे अपने साथ कलक्ट्रेट लाकर एस.डी.एम. को सौंप कर एफआईआर दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने पटल सहायक दुलीचन्द के विरूद्व भी कार्यवाही हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कडे निर्देश दिये कि अधिकारी/ कर्मचारी जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और अपने स्तर पर कार्यो को अनावश्यक रूप से पेण्डिंग न रखें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डी.एम. ने कराया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण:246 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा - जिलाधिकारी अमृत अभिजात के निर्देश पर आगरा जनपद के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का मजिस्ट्रेटों द्वारा औचक निरीक्षण कराया गया जिसक अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राम आसरे द्वारा कलेक्ट्रेट, मनोरंजन कर, जिला आबकारी तथा कोषागार का निरीक्षण किया गया, जहॉ पर सभी उपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें 04 अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने नगर निगम का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें 16 अनुपस्थित मिले। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार शर्मा द्वारा लोक निमार्ण विभाग जिसमें 33 अनुपस्थित मिले, डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र कुमार को जल निगम में 07 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर को एस0एन0 मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में 03 , बाल रोग विभाग में 05 , ओपीडी में 03 सायकेट्री विभाग मे02 सर्जरी विभाग में 05 मेडिसीन विभाग में 06 अनुपस्थित मिले। अपर नगर मजिस्ट्रेट धमेन्द्र सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मे 07, व्यापार कर कार्यालय में 07 अनुपस्थित मिले। अपर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्र को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 04, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई के यहॉ 13 अनुपस्थित मिले अपर नगर मजिस्ट्रेट धर्मपाल सिंह को दक्षिणंाचल विद्युत वितरण निगम लि0 में 48, सम्भागीय परिवहन कार्यालय में 28, संयुक्त विकास परिशद में 12 आवास विकास परिद(छश्टम) में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, अपर निगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को जल संस्थान में 02, परियोजना प्रबन्धक, यमुना प्रदूशण नियन्त्रण इकाई कार्यालय में 24 अनुपस्थित मिले।

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की अनुपस्थित पर रो प्रकट करते हुए कार्यालयध्यक्षों को कर्मचारियों से तीन दिन में स्पश्टीकरण प्राप्त करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी पर्यवेक्षण तथा अधीनस्थों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in