Archive | आगरा

दो मौत ने दहलाया परिवारीजनों का दिल

Posted on 27 February 2011 by admin

दो मेधावी युवा डॉक्टरों की मौत से उन्हें जानने वाले और परिवार के लोग के बुरी तरह से हिल गये हैं। शहर की रहने वाली एक डॉक्टर युवती ने झांसी के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगा ली तो एक डॉक्टर युवक नसिZग होम के आईसीयू में शनिवार सुबह मृत अवस्था में पडा मिला। युवती अपने कैरियर को लेकर बेहद चिन्तित थी और पीजी में नंबर कम आने से विचलित हो गई थी। युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि इसकेे पीछे प्रेम सम्बंध हो सकते हैं। दोनों परिवारों के लोग ाारी सदमे में हैं।

शनिवार सुबह रामरघु हॉçस्पटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ0 आसिफ राना पुत्र डॉ0 एनएस राना की सन्दिग्ध हालातों में मौत हो गई। शुक्रवार की रात को वह आईसीयू में ही ड्यूटी ात्म करने के बाद सो गया। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो नर्स के रौंगटे ाडे हो गये उसने देाा कि वह मृत अवस्था में पडा था। उसकी मौत के बाद अस्पताल में हडकप मच गया। सूचना पर परिजन ाी वहां पहुंच गये। शव को देाकर वे सदमे में पहुंच गये। हालांकि यह बताया जा रहा है कि पेट में दर्द से मौत हुई, जबकि अस्पतालकर्मी प्रसंगों की ाी चर्चा कर रहे हैं। इधर कमला नगर çस्थत कर्मयोगी एंक्लेव में अमिता विहार कॉलोनी डॉ0 2भ् स्वाति जैन पुत्री महेश जैन की मोत की ाबर ने हर किसी को हिला दिया। वह झांसी के महरानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में थी। शुक्रवार को उसका शव छात्रावास के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। पिता महेश जैन का पहले ही देहान्त हो चुका है। दो ााईयों के बीच वह अकेली थी। स्वाति की मौत की ाबर सुनते ही उनके परिवार में रोष की लहर दौड गई और कुछ बिना सोचे समझे झांसी रवाना हो गये। उसके आवास पर लोग परिजनों के शव को लेकर लौटने का इन्तजार कर रहे थे। झांसी मेडिकल कॉलेज से पता चला कि स्वाति ने कडी मेहनत के बाद इसमें प्रवेश पाया था। लेकिन पीजी परीक्षा में उसके कम नंबर आने जिससे वह काफी परेशान थी। उसने अपनी मा¡ के नाम दर्द ारा पत्र ाी छोडा है जिसमें लिाा है कि कम अंक पाने की वजह से वह ऐसा कदम उठा रही है। कॉलेज प्राचार्य से पूछताछ करने पर पता चला है कि वह करियर कंशियस थी। शायद उसके घर मेें उसकी शादी की बातें चल रही थीं। शायद इस कारण उसने फांसी लगायी हो। इस मामले में कुछ लोग पे्रम पं्रसंगों का मामला बता रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस ने वाहन चोर दबोचे

Posted on 27 February 2011 by admin

photo_1पुलिस ने चोरों से 14 मोटरसाइकिलें और 12 सोने की चैन जब्त की

लोगों की नज़र बचाकर मोटरसाइकिल उडाने और चैन स्नेचिंग वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के युवा अपराधियों को पुलिस ने दबोच कब्जे में ले लिया है। इनके कब्जे से पुलिस को चौदह मोटरसाइकिलें और बाहर सोने की चैन बरामद हुई हैं। पकडे गये अपराधी सोने की चेन को देहात क्षेत्र çस्थत नगला प्यारे के रहने वाले राजेश टेंट के मालिक जगदीश प्रसाद को बेचते थे।

थाना हरीपर्वत पर आयोजित प्रेसवार्ता में डीआईजी असीम अरूण ने बताया कि पुलिस को सुनसान ाडे वाहनों को मौका पाकर उठाने और महिलाओं केे गले से झपट्टा मारकर चैन उडाने वाले गिरोह की कई दिनों से तलाश थी। इस समस्या का हल कर दिया गया मुाबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित की। जिसमें थानाध्यक्ष सिकन्दरा सूर्यकान्त द्विवेदी, चौकी इंचार्ज टीपी नगर मनोज शर्मा, डिवीजन चौकी प्राारी कृष्ण नन्दन तिवरी, आरक्षी नोण्ड सिंह, महेश चन्द्र, विमल कुमार, वीरेन्द्र कुमार और रमेश चन्द्र ने सिकन्दरा क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में दबिश देकर चार अçायुक्तों को गिरतार कर लिया। पकडे गये बदमाश जोगी उर्फ जोगेण्ड पुत्र मानसिंह, हरीबाबू पुत्र ओमप्रकाश, ब्रजेश शर्मा पुत्र हरीशंकर निवासी शिवनगर, शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले बताये गये हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने लूट की 14 मोटरसाइलि और 12 सोने की चैन बरामद की हैं। डीआईजी असीम अरूण ने बताया कि पकडे गये अçायुक्तों से पूछताछ कर चोरी का माल ापाने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगला फकीर चन्द और जिला अस्पताल का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण

Posted on 27 February 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने आज अपरान्ह में राजकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में सुधार हेतु किये जा रहे निमाZण कार्यो तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, तथा िशशु वार्ड, आदि में निरीक्षण के दौरान समुचित  प्रकाश व्यवस्था हेतु सी.एफ.एल. अबिलम्व लगवाने दरवाजों पर पेंट कराने, विभिन्न वाडोZ में चौक पडे शौचालयों की सफाई तत्परता से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राइवेट वार्ड के जीणोZद्वार कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि नल लीक नही रहने चाहिए ।

उन्होंने मा. मुख्य मन्त्री जी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कराये जा रहे कार्यो को निर्धारित अबधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिसर के कार्यो का विस्तृत मैप तथा प्रस्तावित कार्यो का विवरण और प्रगति का विवरण देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निरन्तर कार्यो की गुणवत्ता व समयवद्वता पर ध्यान रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्री चौहान ने अपर जिलाधिकार(नगर) अरूण प्रकाश , नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय सहित वरिश्ठ अधिकारियों के साथ मलिन बस्ती “नगला फकीर चन्द की विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया और नागरिकों की समस्यांए सुनी। उन्होंने क्षेत्र में गन्दा पानी आपूर्ति किये जाने पर जल संस्थान के अभियन्ताओं को मौके पर ही तलब कर तीन दिन में कार्यवाही सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मौहल्ले के कुंए की भी सफाई व मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल समस्या के निदान हेतु क्षेत्र के खराब हैण्ड पम्प ठीक कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि शौचालय, सीवर, सडक का पैचवर्क, सी.सी. रोड आदि कार्यो के लिए नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया है । उन्होंने डूडा और नगर निगम के अधिकारियों को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिये। पी.ओ. डूडा ने बताया कि क्षेत्र में 1723 शौचालय बनाये गये है और 9 हजार शौचालय बनाने हेतु मांग भेजी गई है। उन्होंने फकीरचन्द, वासी का नगला और देव नगर सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुदृढ बनाने और देव नगर के शौचालय के जीर्ण और गिरासु भवन के स्थान पर नया शौचालय भवन बनाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी. के. सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओ.पी. शर्मा, जल निगम, जल संस्थान, डूडा आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कबीर पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमिन्त्रत

Posted on 27 February 2011 by admin

शासन द्वारा कबीर पुस्कार योजना के अन्तर्गत जनपद के पात्र व्यक्तियों के पुरूस्कार हेतु प्रस्ताव 31 मार्च 2011 तक भिजवाने के निर्देश दिये है। अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1990 में कबीर पुरस्कार योजना शुरू की गई थी जिसके अन्तर्गत तीन श्रेणियों में कबीर पुस्कार राश्ट्रीय पुरस्कार घोशित किया गया । उन्होंने बताया कि श्रेणी-एक- के लिए दो लाख रूपये , श्रेणी-दो के लिए एक लाख रूपये तथा श्रेणी तीन के लिए पचास हजार रूपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को जीवन के खतरे की परिस्थितियों में प्रदिशZत शारीरिक/नैतिक साहस के उत्कृश्ट कार्यो के लिए प्रदान किया जायेगा। इनमें साम्प्रदायिक दंगो के दौरान दूसरे सम्प्रदाय के सदस्यो के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना अथवा जातीय दंगो के दौरान दूसरी जाति के सदस्यों के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना अथवा नृजातीय संघशोZ के दौरान दूसरे नृजातीय समूह के सदस्यों के जीवन एवं सम्पत्ति को बचाना है।

इस पुरस्कार सम्बन्ध में  अधिक जानकारी तथा नामांकन हेतु आवेदन का प्रारूप कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक अथवा अपर जिलाधिकारी (नगर) के कार्यालय में न्याय सहायक-3 अनुभाग से प्राप्त कर सकते है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस मुठभेड में झब्बू की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच

Posted on 27 February 2011 by admin

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) वी.के. शर्मा ने बताया है कि 29/30 दिसम्बर 2010 को थाना एत्माउदौला क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड में झब्बू उर्फ गौरव तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी , निवासी छोटी मिस्जद नुनिहाई थाना एत्माउदौला की मृत्यु हो जाने कारण , मृत्यु की मजिस्ट्रीयल, जांच उनके द्वारा की जा रही है।इस जांच के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति अपने साक्ष्य/बयान 8 मार्च 2011 तक उनके समक्ष किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियो की अन्तिम लड़ाई में उलेमा हुए एकजुट

Posted on 24 February 2011 by admin

•    तमाम अफवाहो को करे दरकिनार - शहर काज़ी
•    मुल्क को पोलियो मुक्त करने की दुआ

dsc09133नौनिहालो के रौशन मुस्तक़बिल एवं सेहतमन्द मुआशरे पर हुई मीटिंग मे शहर के उलेमाओ ने एक राय होकर सभी लोगों से अपने 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की पुरजोर अपील करते हुए अल्लाह से हमारे मुल्क को पोलियो मुक्त रहने की दुआ की।

गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर मे एस0 एम0 नेट एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित “सेहत और मुआशरा“ पर एक मजलिस का आयोजन हुआ जिसमे शहर के उलेमाओ ने िशरकत करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया कि खुदा के फज़ल से बीते साल आगरा जिले मे एक भी पोलियो का केस नही पाया गया है। मजलिस मे सभी उलेमाओ ने अपने विचार रखते हुए आने वाले  27 फरवरी 2011 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में पूर्ण सहयोग देते हुए सभी 5 साल से छोटे बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की तथा अल्लाह तआला से अपने मुल्क को पोलियो मुक्त रखने की दुआ की।

अपने विचार रखते हुए शहर काजी सैय्यद मौ0 साबिर ने बताया कि पोलियो एक ऐसा मर्ज है जिसे खत्म किया जा सकता है तथा इसी को ध्यान मे रखकर सरकार  इसे खत्म करने के लिये पोलियो मुहिम चला रही है और मै सभी मुसलमानो से पुरजोर अपील करता हू कि तमाम अफवाहो को दरकिनार करते हुए अपने 5 वशZ से छोटे बच्चे को पोलियो कि दवा आवश्य पिलाये। बैठक मे  उजैर आलम, मौलाना अरशदुर्रहमान, मौलाना सआदत हुसैन, मौलाना कलीमउददीन, समी आगाई ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में उपस्थित डा0 हरीश (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं डा0 अनुपम भास्कर (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा उन्होने लोगो को संस्थागत प्रसव कराने तथा समय से टीकाकरण करवाने के लिए लोगो को जागरूक करने की अपील की। उन्होने बताया की पोलियो बूथ 27 फरवरी 2011 को लगेंगे तथा 28 फरवरी 2011 से टीम घर-घर भ्रमण करेंगी।उन्होने टीकाकरण पर जोर देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का नया माइक्रोप्लान बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में टीकाकरण शुरू करा दिया गया है। जिसमें प्राइवेट ट्रेण्ड वैक्सीनेटर का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होने इस बात पर जोर दिया की आगरा जिले में 2010 में एक भी पोलियो का केस नही पाया गया लेकिन फिरोजाबाद व मथुरा जिले में पोलियो के केस पाये गये है जिस कारण हमें सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने उपस्थित लोगो को नियमित टीकाकरण के साथ पोलियो चक्र में भी खुराक पिलाने की अपील की।

dsc09129बैठक मे उपस्थित एस0एम0ओ0 डा0 प्रशान्त आचार्य ने पोलियो के वर्तमान स्थिति के बारे मे उलेमा साहिबान को बताया।

बैठक में उपस्थित यूनीसेफ के डा0 अली जाफर नकवी ने  सभी उलेमा साहिबान को अपने क्षेत्रों में आगे आकर, पोलियो उन्मूलन की नज़र से इस अहम वक्त मे अपना सहयोग पहले की तरह बनाये रखने की गुजारिश की तथा इनकार करने वाले परिवारों के बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो खुराक पिलाने का प्रयास करने का आहवान किया।

बैठक मे युनीसेफ से श्री अविनाश कुमार श्री फारूक अजीज,श्री अमृतांशुराज, डब्लू एचओ से श्री शाहिद ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा पर्यटन ़क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए “पर्यटन रल्न “ पुरस्कार

Posted on 24 February 2011 by admin

पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार करें कि सुखद स्मृति के साथ लौटे -अभिजात

पर्यटन क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाल व्यक्ति को हर वशZ ताज महोत्सव में “ पर्यटन रत्न“ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। आगरा में पर्यटन प्रोत्साहन के लिए अब हर वशZ यह पुरस्कार दिये जाने का शुरूवात की जा रही है। इसके लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है।

मण्डलायुक्त/अध्यक्ष ताज महोत्सव समिति अमृत अभिजात ने यह जानकारी यहां िशल्प ग्राम में आयोजित सेमीनार में दी। िशल्प ग्राम में “आगरा वियोन्ड ताज“ सेमीनार का आयोजन टूरिस्ट गिल्ड आफ आगरा, स्पीहा और उ0प्र. पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

श्री अभिजात ने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन के साथ आगरा के विकास में और अधिक प्रोगेसिव तरीके से आगे आने की आवश्यकता है। ताज महोत्सव को भी बहुआयामी कार्याे से जोडने की जरूरत है। सूफीगायन, भगत शैली, नाटक, स्थानीय लोक कलाओं व स्थानीय संगीत को भी ताज महोत्सव में प्रोत्साहन दें। इस वशZ हैटिटेज वििल्डंग के लिए भी कार्यक्रम शुरू किया गया है। लोगों की भावना को बताने व जानने के लिए कार्यक्रमों की श्रंखला में फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने आगरा में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में हरितिमा में वृद्वि हुई है और सुविधाओं का विस्तार हुआ है और भविश्य उज्जवल है। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पर्यटन को वहां  पहुंचते ही सी.डी/साहित्य के साथ टी.वी. पर सभी डेस्टीनेशन्स की जानकारी के स्कोल देख सकते है। उन्होंने आगरा मे पर्यटक ग्राम बरारा, भालू संरक्षण केन्द्र, सूर-सरोवर, कीठम झील, चम्बल सफारी, वटेश्वर आदि का सन्दर्भ देते हुए कहा कि आगरा में पर्यावरण पर्यटन की भी असीम सम्भावनाएं है। उन्होंने महताब बाग में “कैमल सफारी परियोजना शुरू किये जाने बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जानकारी के लिए बेवसाइट, फेस बुक आदि का भी उपयोग हो रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे वन जाने पर पर्यटकों की संख्या में वृद्वि होने की आशा है। उन्होंने क्लीन आगरा, ग्रीन आगरा के साथ पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार किये जाने पर बल दिया। उन्होंने आव्हान किया कि सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि यहां आने वाला पर्यटक यहां लोगों के व्यवहार से एक सुखद अनुभव के साथ लौटे। उन्होंने कहा कि कि पर्यटन विकास हेतु कार्यो की चैक लिस्ट वनालें और हर ताज महोत्सव मे ंउसका विश्लेशण हो कि कितना कार्य हुआ है।

श्री प्रेम प्रशान्त ने कहा कि संगीत, नृत्य, साहित्य, एन्वायरनमेंन्ट टूरिस्ट आदि विभिन्न विधाओं में आगरा में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएं है। प्रो0 सुगम आनन्द ने आगरा के इतिहास, अरूण डंग ने कल्चरल हैरीटेज तथा पर्यटन उद्योग प्रो0 रोहित श्री वास्तव ने टूरिस्ट फ्रेन्डली और पर्यावरण फे्रडली वातारण सृजन के बारे में बताया। संयोजक श्री राजीव नारायन ने सेमीनार में प्राप्त सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्य योजनना बनाकर इन्हे क्रमवृद्व रूप से तत्परता से लागू कराने के लिए भी मिलकर सार्थक प्रयास किये जायेगे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने सेमीनार में पर्यटन सुविधाओं की चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना विभाग की चित्र प्रदशZनी का समापन समारोह

Posted on 24 February 2011 by admin

villagers-during-exhibitions-of-information-department-agraजनपद के विकास खण्ड बरौली अहीर के ग्राम गंगरौआ, खेरागढ के गोरऊ , शमासाबाद के लहरा, अछनेरा के महुअर, फतेहपुर सीकरी के गुडकी मण्डी, खन्दौली के धौर्रा तथा एत्मादपुर ब्लाक के नगला वेल में चित्र प्रदशZनी एवं संगोश्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित योजनाओं , उपलब्धियों एवं नीतियों से सम्बन्धित प्रचार साहित्य का नि:शुल्क वितरण किया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगलावेल (एत्मादमुर) के प्रांगण में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए उप निदेशक सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों से अवगत करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार का संकल्प है कि संचालित योजनाओं का लाभ गरीब आदमी को सुगमता पूर्वक प्राप्त हो।

उन्होंने डा0 अम्बेडकर ग्राम योजना, मान्यवर श्री कांशी राम गरीब आवास योजना, सावित्री बाई फुले बालिका का िशक्षा मद्द योजना, महामाया गरीब बालिका आशीZवाद योजना, सर्वजन हिताय गरीब आवास (स्लम एरिया) मालिकाना हक योजना, विधवा विकलांग, वृद्वापेंशन,छात्रवृत्ति, पट्टा आवंटन, मनरेगा, स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार, जननी सुरक्षा, खादी एवं ग्रामोद्योग, स्वच्छ शौचालय, आदि योजनाओं की विस्तृत चर्चा करते हुए बिन्दुवार जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने भी संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना विभाग का यह कदम प्रशंसनीय है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गरीब तबके  के पात्ऱ व्यक्ति इन योजनाओं से काफी लाभािन्वत होगें। इस अवसर पर संगोश्ठी में ग्राम प्रधान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदर्शनी के दौैरान अपनी सुविधाओं से रूबरू करा रहा है उत्तर मध्य रेलवे

Posted on 24 February 2011 by admin

photo-15बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में रेलवे की उपलçब्धयों को दर्शाया है जिसमें रेलवे की ओर से सन्ा् 18भ्3 से आज तक की प्राप्त सारी उपçब्लधयों को इस दौरान दर्शाया गया है। इसमें ाारतीय रेल के इंजनों के माडल्स के रंगीन चित्रों के द्वारा 1929 के राकेट इंजन से लेकर सन्ा् 1999 तक के डब्ल्यूडीजी 4 इंजनों के विकास की यात्रा को बहुत की ाूबसूरत तरीके से प्रर्दशित किया गया है। इस प्रदर्शनी में लोगों की चर्चा का विषय राकेट इंजन हैं जो कि बच्चों में ाासा उत्साह पैदा कर रहा है। इसमें मालगाडी के एसी व नॉन एसी कंटेनर के माडल्स ाी दर्शायें गये हैं जिसमें कि ााद साम्रगियों का उपयोग हेतु प्रयोग किये जाते हैं। शिल्पग्राम ताजमहोत्सव की इस मनोहरी शाम में हर शाम को एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया जाता है जिसका उद्देश्य जनता को रेलों की सुविधाओं के बारे में जानकारी देने व नियमों का पालन कराने से है जिससे रेल यात्री सफर का पूरा लुत उठा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुश्प प्रदशZनी को और भव्य रूप दिया जायेगा- जिलाधिकारी

Posted on 24 February 2011 by admin

पुश्प एवं शाकभाजी प्रदशZनी का पुरस्कार वितरण सम्पन्न

dm-agra-ajay-chauhan-distributing-prizes-to-the-winners-of-flower-and-vegetable-exhibition-participantsमण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुश्प प्रदशZनी के समापन अवसर पर जिलाधिकारी अजय चौहान ने विजेताओं को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया । श्री चौहान ने प्रदशZनी के आयोजकों और जनता के प्रतिभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रदशZनी में आने पर सुखद और मनोहारी वातावरण मिलता है जिससे सहज ही सकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। पुश्प लोगों के मन को प्रसन्न करते है। उन्होंने भविश्य में प्रदशZनी को भव्य रूप दिये जाने की आशा प्रकट करते हुए उद्यानविदो, होटलों, तथा जनता के सक्रिय प्रतिभाग पर बल दिया।

प्रदशZनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ताजमहल, दि ओबेराय अमर विलास एण्ड ट्राईडेन्ट, होटल क्लार्क िशराज, आई.टी.सी. होटल , द मुगल, जे0पी0 पैलेस तथा सरदार कुलदीप सिंह ने अलग-अलग सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्कृश्ट प्रदशZन किया। प्रदशZनी में विभिन्न प्रकार के फल, शाकभाजी, बहुवशीZय एवं बहुरंगीय पुश्पों के प्रदशZ के साथ-साथ शादी स्टेज आकशZण का केन्द्र रही।

सेना क्षेत्र में बंगला उद्यान एवं ग्रह वाटिकाओं की प्रतियोगिताओं के पुरूस्कार ग्रुप कैप्टन टी. के. सिन्हा, जी.सी. मिश्रा, एस.राय चौधरी, विग्रेडियर जानकी पन्त, एयर कमोडोर के0 राघवेन्द्र, एस.के. कुल्श्रेश्ठ, ग्रुप कैप्टन राजेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रिगेडियर आर0 प्रेम कुमार, विग्रेडियर ए.के. धिंगरा, ग्रुप कै0 एस.के. इन्दौरिया, श्रीमती यामिनी पन्त, 7 पैरा आफीसर्स मैस, सेना चिकित्सालय, प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय नं0 1 एयर फोर्स रूटेशन को भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त हुए।

सिविल क्षेत्र के गृह उद्यानों की प्रतियोगिता में राजकीय कार्यालय एवं अन्य संस्थाओं के  उद्यानों में निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(उद्यान शाखा) ताजमहल आगरा, मानसिक आरोग्यशाला की डा0 कुसुम राय, तथा सचिव आविप्रा उदयीराम ने पुरस्कार प्राप्त किये है।

फार्म हाउस उद्यानों में त्रिवेणी रायल फार्म हाउस अरतौनी, डाबर फुटवीयर इण्ड0 ,धार्मिक संस्थाओं के उद्यान में बाबा प्रीतम सिंह गुरूद्वारा गुरू का ताल, विद्यालय में गोपी चन्द्र िशवहरे कन्या इण्टर कालेज, क्वीन विक्टोरिया इण्टर कालेज, श्रीमती एन0 पद्मजा जिलाधिकारी निवास, डा0 वी.डी. शर्मा, डा0 ज्ञान प्रकाश, डा0 वरूण सरकार, डा0 कुसुमराय, अशोक कुमार जैन, एयर कमोडोर अशोक सरकार, श्रीमती बीना कौल, श्रीमती कंचन आहूजा तथा उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण निवास को पुरूस्कृत किया गया है।

जिलाधिकारी ने िशशु शो , तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मालियों को पुररूस्कार प्रदान किये। उप निदेशक उद्यान/सचिव भैरम सिंह ने आभार प्रकट किया। जिला उद्यान अधिकारी एस.सी. गुप्ता ने संचालन किया। इस अवसर कर उप निदेशक सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा, निदेशक उद्यान पुरातत्व विभाग डा0 हरवीर सिंह, सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in