Archive | आगरा

ग्रामीण स्वास्थ मिशन की योजनाओं को सक्रियता से लोगों तक पहुॅचाए-प्रभारी मंत्री

Posted on 16 June 2011 by admin

 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन का
गठन जनपद के सभी नागरिकों विशेषतः निर्धन वर्ग तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से
वंचित वर्ग को सुलभ, प्रभावी, गुणवत्तापूरक तथा विश्वसनीय स्वास्थ्य
सेवायें प्रदान करने लिए किया गया है। मिशन के लक्ष्य के अन्तर्गत शिशु
मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु अनुपात को वर्ष 2012 तक वर्तमान स्तर मातृ दर
एवं मातृ 517 प्रति लाख जीवित जन्म से घटाकर 258 प्रति लाख जीवित जन्म तथा
वर्तमान शिशु मृत्यु 71 प्रति हजार जीवित जन्म से घटाकर 36 प्रति हजार
जीवित जन्म पर लाना है। इस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चिकित्सा
दवाईयों पर 24 घण्टे प्रसव सेवा उपलब्ध करायें। मिशन के अन्तर्गत संचालित
योजनाओं की जानकारी के पम्पलेट भी ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करायें
ताकि आम आदमी सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु आयें।     जनपद के प्रभारी
मंत्री/ होम गार्ड्स एवं प्रांतीय रक्षा दल मंत्री श्री वेदराम भाटी ने आज
यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि ‘‘ जिला स्वास्थ मिशन‘‘ की बैठक त्रैमासिक
अनिवार्य रूप आहूत करें और मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।
उन्होंने कहा कि बैठकों में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या अवश्य
प्रस्तुत की जाये। उन्होंनें कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार
के साथ जनप्रतिनिधियों,स्वैच्छिक संस्थाओं, धर्मगुरूओं आदि का सक्रिय सहयोग
लिए जाने पर भी बल दिया। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशा की भूमिका
को महत्वपूर्ण बताते हुए सत्त कार्यवाही के निर्देश दिये।     मंत्री जी ने
विद्यालय स्वास्थ परीक्षण कार्यक्रम तथा सलोनी स्वास्थ्य किशोरी योजना में
बालिका विद्यालयों में स्वास्थ तथा शिक्षा विभाग आदि के अधिकारियों के
समन्वय से सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी अजय चैहान
ने जनपद में जिला स्वास्थ्य मिशन में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।    

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि जनपद में 2135 आशाएं 18
सामुदायिक तथा 45 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र और 394 उपकेन्द्र सेवारत है।
उन्होंनें बताया कि इस मिशन के अन्तर्गत सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को
सफल बनाने हेतु वर्ष 2005-06 में जननी सुुरक्षा योजना प्रारम्भ की गयी थी।
    ग्रामीण स्वास्थ स्वच्छता समिति के ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान तथा
ए0एन.एम के संयुक्त खाते सभी 636 ग्राम सभाओं में खुलवाकर दस हजार रूपये
प्रति ग्राम सभा की दर से धनराशि खातों में अवमुक्त करा दी गई है। उन्होंने
बताया कि जनपद में सभी 20 रोगी कल्याण समितियों के खाते खुलवाये गये है और
प्रति वर्ष प्रति सामुदायिक। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को एक लाख रूपया
तथा प्रति वर्ष प्रति जिला महिला/ पुरूष चिकित्सालय हेतु पाॅच लाख रूपये
प्रति वर्ष की दर से धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके अतिरिक्त वार्षिक
अनुरक्षण निधि में प्रति वर्ष प्रति सामुदायिक/प्रा0 स्वास्थ केन्द्र एक
लाख रूपये की धनराशि दी गई है।     मंत्री जी ने नियमित टीकाकरण कार्य को
प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने जिला अन्धता निवारनण समिति के
कार्यो की समीक्षा करते हुए दृष्टिदोष से ग्रसित स्कूली बच्चों और कारागार
में निशुल्क चश्में वितरण के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्य में एन.जी.ओ.
का भी सहयोग लेने के निर्देश दिये।   उन्होंनंे निर्देश दिये कि वेक्टर
जनित रोगों से सभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्यवाही
करें। राष्ट्रीय कुष्ट निवारण कार्यक्रम में जनपद में दो कुष्ट कालोनी है
जिनमें गाॅधी ग्राम में निवासियों की संख्या 115 तथा कुष्ट सेवा सदन में 25
निवासी है।     उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है इसे
रोकने हेतु एन.जी.ओ. आदि का सहयोग लें और पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के
अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करें। जनपद में कुल 233 अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र
कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्षयरोग नियन्त्रण कार्यक्रम को भी
प्रभावी ढंग से संचालन के निर्देश दिये।     

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार
श्रीवास्तव  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि तथा
विधायक जगन प्रसाद गर्ग, के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा
स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना

Posted on 16 June 2011 by admin

प्रदेश के सफल एवं उत्कृष्ट लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उ0 प्र0 शासन द्वारा बाबा साहब डा0 भीमराम अम्बेडकर लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना‘‘ क्रियान्वित की गयी है जिसके अत्तर्गत जनपद की उत्कृष्ट लघु उद्यमियों से आवेदन पत्र लिये गये है। योजना में जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के अधिक से अधिक उद्यमियों को हाई टर्न ओवर, सफल एवं उत्कृष्ट उत्पाद, गुणवत्ता, अनुसंधान एवं विकास प्रयास हेतु पुरस्कार दिया जायेगा।      उ0प्र0 उद्यमी पुरस्कार एक लाख रूपये स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिया जायेगा। सूक्ष्म उद्योग श्रेणी प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार में क्रमशः 25 हजार रूपये तथा 20 हजार रूपये, पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस़्त्र प्रदान किये जायेगे लघु उद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रू0 तथा द्वितीय में 20 हजार रूपये के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिये जाने का प्राविधान है।      मध्यम उ़द्योग श्रेणी तथा सर्विस श्रेणी में भी अलग-अलग प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार क्रमशः 25 हजार तथा 20 हजार रूपये के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिये जायेगें।      सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योगों में विशिष्ट प्रयासों हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमी पुरस्कार में अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी को 25 हजार रू0 स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी को 20 हजार रूपये, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिये जायेगे।      सूक्ष्म लघु उद्यमियों हेतु विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के अन्तर्गत 14 पुरस्कार रखे गये है। प्रत्येक श्रेणी में एक पुरस्कार 15 हजार रूपये, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेगें। सेवा ं क्षेत्र में उघमी विशिष्ट पुरस्कार के अन्तर्गत 12 पुरस्कार रखे गये है जिनमें प्रत्येक श्रेणी में एक पुरस्कार 15 हजार रूपये, पदक व प्रशस्ति पत्र रखा गया है।      सभी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम जो उद्योग विभाग के अन्तर्गत एम.एस.एम.ई.डी. एक्ट 2006 के अन्तर्गत पार्ट-2 को मेमोरेण्डम दाखिल कर पावती प्राप्त किए हो एवं मैन्युफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र आदि में कार्यरत है, आवेदन करने के पात्र होगें।

पुरस्कार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नुनिहाई आगरा से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0पी0एल0 परिवारों के वादों की निःशुल्क पैरवी की व्यवस्था

Posted on 07 June 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया हैं कि प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे सर्व समाज के परिवार के सदस्यों के सभी प्रकार के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित व दायर किये जाने वाले वादों में शासकीय अधिवक्ताओं व्दारा निःशुल्क पैरवी की व्यवस्था हेतु जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी/दीवानी/राजस्व) के कार्यालय में पटल स्थापित करा दिया गया है। जहां पर बी0पी0एल0 कार्ड धारक, अन्त्योदय कार्ड धारक, उ0प्र0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना से आच्छादित व्यक्ति, गरीबी रेखा के नीचे रहने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिला शासकीय अधिवक्ताओं के विवरण की जानकारी देते हुए बताया हैः- अजय शर्मा जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) 09412589406, सुभाष चंद्र, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) 09719861951, मुरारी लाल कर्दम, जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) 09758531381, जगदीश नरायन शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) कमिश्नरी आगरा 09837726809, से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के ग्रामीण अंचलों में धारा 144 लागू

Posted on 03 June 2011 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जगदीश ने बताया हैं, कि जनपद के ग्रामीण अंचल की वर्तमान संवेदनशील एवं परिस्थितियों को देखते हुए व्यापक जनहित शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के हित में 30 मई से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू हैं। जो कि 29 जुलाई, 11 तक लागू रहेंगी।

उन्होंने आदेश में कहा हैं कि किसी प्रकार का प्रदर्शन अथवा जुलूस बिना अनुमति के नही करेंगे। कोई भी व्यक्ति जिले के ग्रामीण अंचल के क्षेत्र में किसी प्रकार के शस्त्र लेकर नही चलेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर न तो जाम लगाएगा और न ही अन्य किसी को जाम लगाने के लिए पे्ररित करेंगा। कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ऐसा कोई कार्य नही करेगा जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगडे और कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।

निषेधाज्ञा आदेश में निर्देश दिये हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी शासकीय योजनाओं एवं अन्य जनहित उपयोगी होर्डिंग्स को क्षतिग्रस्त नही करेगा। कोई भी किसी प्रकार की अफवाह नही फैलायेगा और न ही ऐसा करने के लिए पे्ररित करेंगा।

उन्होंने कहा है कि जनपद के ग्रामीण अंचल में कोई भी व्यक्ति या राजनैतिक दल न तो ऐसे क्रिया कलाप करेंगा और न अन्य को पे्ररित करेंगा जो कि जातियों, सामुदायों, समूहों, विभिन्न मताबलम्बियों के मध्य तनाव व वैमनस्य उत्पन्न करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुख साधन कर जमा करने का ब्यौरा आन लाइन होगा

Posted on 03 June 2011 by admin

पर्यटन सांख्यिकी व सुख साधन कर हेतु नया सौफ्ट वेयर तैयार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 जून को सेमीनार में विशेषज्ञ जानकारी देगें

पर्यटन सांख्यिकी तथा सुख साधन कर संबंधी सूचनाएं इन्टरनेट के माध्यम से अप-लोड किये जाने हेतु पर्यटन विभाग व्दारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी पर्यटन क्षेत्रों की पर्यटन सांख्यिकी एवं सुख साधन कर की सूचना इन्टरनेट के माध्यम से निदेशालय में शीघ्र प्राप्त हो सकेगी।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 13 जून को प्रातः 11 बजे शिल्पग्राम स्थित नूरजहां पे्रक्षागृह में एक सेमीनार का आयोजन किया जायेगा जिसमें सोफ्टवेयर की उपयोगिता व जानकारी प्रत्येक पर्यटन परिक्षेत्र में होटलों एवं आवासीय इकाईयों के स्वामियों को दी जायेगी। सेमीनार में विशेषज्ञों व्दारा साफ्टवेयर की उपयोगिता एवं आन लाइन सुख साधन कर संबंधी डेटा फीड करने की विधि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

सहायक निदेशक पर्यटन ने आगरा में सुख साधन कर की सीमा में आने वाले सभी होटल स्वामियों/प्रबंधकों से अपील की है कि सेमीनार में भाग लेकर सुख साधन कर के नये साफ्टवेयर के संबंध में जानकारी लेकर लाभ प्राप्त करें। सेमीनार के वारे में विस्तृत जानकारी पर्यटन कार्यालय आगरा से फोन नम्बर 0562-2226431 पर सम्पर्क कर सकते है।

उन्होंने बताया कि आगरा पर्यटन परिक्षेत्र में स्थित समस्त पर्यटन इकाईयों/होटलों जिन का प्रतिदिन का किराया एक हजार रूपये या इससे अधिक है वे सभी इकाईयां उ0प्र0 काराधान तथा भूराजस्व विधि अधिनियम 1975 की धारा-5 के अधीन आते हैं। इसके आधार पर होटल इकाईयों व्दारा पांच प्रतिशत की दर से पर्यटकों से सुख साधन कर वसूली की धनराशि को ट्रेजरी चालान भरकर हर महीने की 5 तारीख तक राजकीय कोषागार में जमा किया जाता हैं, जिसकी सूचना सुख साधन कर निर्धारण अधिकारी को भेजी जाती है।

उन्होंने बताया कि इस साफट वेयर के माध्यम से आगरा पर्यटन परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली समस्त आवासीय इकाईयों/होटलों द्वारा स्वयं सुख साधन कर के अन्तर्गत जमा की गई धनराशि का ब्यौरा आन लाइन अपलोड किया जा सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी विकास कार्यो के लक्ष्यों की पूर्ति ससमय करें

Posted on 03 June 2011 by admin

जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य रात्रि में भी कराये

विकास कार्यो के दिये गये लक्ष्यों की अधिकारीगण ससमय पूर्ति सुनिश्चित करें और निरीक्षण के वाद अपनी आख्या अवश्य भेजें साथ ही पाई गई कमियों को भी तत्परता से ठीक करायें। सेतु निगम के कार्यो की सिविल डिजाइन तथा स्ट्रकचर्स की जांच आई. आई. टी. रूडकी, कानपुर, दिल्ली आदि राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थाओं से करायें। जल निगम के कार्यो के निरीक्षण हेतु भी सी.एम.डी. जल निगम से टीम भेजने हेतु अनुरोध करें ।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात आज यहां कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी अपने स्तर पर आयोजित बैठकों तथा निरीक्षणों की आख्या/कार्यवृत्त अनिवार्य रूप से जारी करें। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर ग्रामों में लगी सोडियम लाइटों के रखरखाव का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने जल निगम द्वारा विछाई जा रही सीवर लाइन की प्रगति पर असन्तोष प्रकट करते हुए कहा कि सभी कार्य मानक के अनुसार हो और खुदाई के बाद कार्य समाप्त होते ही साथ-साथ सडक भी बनायें। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन विछाने का कार्य रात में करायें ताकि दिन के समय नागरिकों को अपने कार्यो में अनावश्यक कठिनाई न हो और कार्य भी तेजी से हो सके।

उन्होंने कार्यो की प्रगति आख्या के साथ स्टेटस रिपोर्ट और फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि गंगाजल परियोजना हेतु पाइव लाइन के लिए टैण्डर हो गये है। कुबेरपुर में आधुनिक खत्ताघर हेतु दो किस्तों की धनराशि मिल गयी है। जिससे प्रथम फेस का कार्य 30 जून तक और द्वितीय फेज का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

उपाध्यक्ष आ0वि0प्रा0 ने बताया कि वी.एस.यू.पी. योजना में शास्त्रीपुरम में 1360 मकानों के लिए स्वीकृति मिलने के बाद छत डाली जा चुकी हैं। नरायच में भी 3640 भवनों के लिए 127 करोड रूपये के सापेक्ष 55 करोड रूपये की धनराशि प्राप्त हो गयी है। इनमें से तीन हजार भवनों की छत डाली जा चुकी है। आवास विकास परिषद द्वारा इस योजना में कालिन्दी विहार में 632 आवास बनाये जा रहे है।

उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के क्रम में वृन्दावन में कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की । वृन्दावन परिक्रमा मार्ग के चैडीकरण का कार्य 60 प्रतिशत ही हो पाया है। कार्यो की प्रगति पर असन्तोष प्रकट करते हुए उन्होंने विद्युत, जल निगम, लो.नि.वि., मथुरा-वृन्द्रावन विकास प्राधिकरण आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित कराने हेतु जिलाधिकारी मथुरा को निर्देश दिये है।

बैठक में अपर आयुक्त पी. के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष आ.वि.प्रा. रामस्वरूप, उप निदेशक संख्या विभाग रोहन लाल, सचिव मथुरा वृन्द्रावन विकास प्राधिकरण एवं सेतु निगम, आवास विकास परिषद, लोनिवि, यमुना कार्य योजना, कृषि, शिक्षा, उद्यान आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत 26 जून रविवार को लगेगी

Posted on 01 June 2011 by admin

आगरा  उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26.6.2011 रविवार को प्रातः 9ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक दीवानी परिसर आगरा में एक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें निगोशियेबल इंस्टूमेन्ट एक्ट की धारा 138 तथा भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित वादों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस लोक अदालत में पारिवारिक वाद, श्रम विभाग के वाद, उपभोक्ता फोरम के वाद एवं फौजदारी वादों का भी निस्तारण किया जायेगा।

लघुवाद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश प्रकाश ने बताया है कि इसी प्रकार समस्त तहसील मुख्यालयों पर, जिला अधिकारी के अन्तर्गत समस्त ए.डी.एम., एस.डी.एम., चकबंदी अधिकारी सम्बन्धित राजस्व, चकबंदी एवं फौजदारी वादों का 26.6.2011 रविवार को प्रातः 9ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक लोक अदालत आयोजित कर निस्तारण किया जायेगा।

उन्होंने सम्बन्धित पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त दिवस में नियत लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निरस्त करके पक्षकारों को सूचित किया जाये और इस प्रकार नियत किये गये वादों की सूची उनके कार्यालय को दिनांक 18.6.2011 तक आवश्यक रूप से प्रेषित करवाना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय अधिकारियों के निरीक्षण कार्यो की समीक्षा 03 जून को

Posted on 01 June 2011 by admin

मण्डलीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रमण,समस्याओं एवं उनके विभाग के कार्यो की समीक्षा और विशेषकर पेयजल, विद्युत, खाद्य, मण्डल की समस्त मण्डियों के परिवर्तन एवं निर्माण कार्य तथा निरीक्षण कार्यो की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 03 जून को आयुक्त लघु सभागार में दोपहर 12 बजे से आहूत की गई है।

संयुक्त विकास आयुक्त बी.एल. अग्रवाल ने सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिये है  कि बैठक में गत माह कराये गये विभागीय कार्यो की समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण के समय पाई गई कमियों को दूर करने हेतु की गई कार्यवाही आदि पर चर्चा होगी। अतः अधिकारी अपने विभागीय सभी योजनाओं के विषय में पर्याप्त जानकारी एवं संक्षिप्त टिप्पणी के साथ उपस्थित हो । अपने भ्रमण कार्यक्रम और उनके क्रम में विकास कार्यो की सत्यापन की निरीक्षण टिप्पणी निर्धारित प्रारूप पर तीन-तीन प्रतियों भी साथ में लायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता के बिना ‘‘रेडक्रास‘‘ चिन्ह का उपयोग अवैध

Posted on 01 June 2011 by admin

मलिन वस्तियों में चिकित्सा शिविर लगायेगी रेडक्रास सोसायटी

आगरा  इण्डियन रेडक्रास सोसायटी आगरा के द्वारा नियमित रूप से मलिन वस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाये जाये साथ ही शिक्षकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण भी नियमित रूप से विकास खण्ड वार आयोजित किये जायें। सोसाइटी के विगत वर्षो का आडिट 20 दिनों के भीतर  करायें। उपलब्ध धनराशि में से पाॅच लाख रूपये की एफ.डी. बनवाने के भी निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी आगरा की कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रेडक्रास का एक कलेण्डर आफ ईवेन्ट बना कर प्रस्तुत करें। सोसायटी के सदस्यों को परिचय पत्र एवं जैकेट भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सदस्य इस परिचय पत्र को साथ रखें।

उन्होंने अपील की कि आई.एम. ए. के सदस्यों को अभियान चलाकर रेडक्रास सोसायटी का मेम्बर बनायें। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी का सदस्य बने बिना रेडक्रास चिन्ह का उपयोग अवैधानिक है।

बैठक में कमेटी बनाकरा एम्बुलेंस क्रय करने के निर्देश दिये। एम्बुलेंस के वाहन हेतु कुटेशन भी प्रस्तुत किये गये। एम्बुलेंस के अन्दर उपकरण आदि सुलभ कराने हेतु कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र जैन ने सहमति प्रकट की। श्री जैन ने कहा कि एम्बुलेंस के उपकरण वह अपनी ओर से भेंट करने लिए तैयार है। सोसायटी के खाते में वर्तमान में लगभग बीस लाख रूपये जमा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रेडक्रास शुल्क लगभग 71 हजार रूपये और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा रेड क्रास शुल्क का लगभग 8 लाख रूपया जमा कराया गया है।

बैठक में विकलागों को चिन्हित कर उनका उपचार एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति प्रकट की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी.आर. गौतम, अवैतनिक सचिव डा0 ए. के. गुप्ता, अध्यक्ष डा0 निर्मल चैपडा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी, कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र जैन, डा0 अशोक कुमार रैना आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के संदर्भो का प्रभावी और समयबृद्व रूप से निस्तारण करें-डी.एम.

Posted on 25 May 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज एत्मादपुर में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतों की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस के संदर्भो को निर्धारित समय में निस्तारित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें। एत्मादपुर में दर्ज 150 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकांश, पेयजल, चकबन्दी, विद्युत और राजस्व विभाग से सम्बन्धित थी।

जिलाधिकारी ने कई प्रकरणों में शिकायत कत्र्ता लेखपाल, चकबन्दी अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से बुलाकर सुनवाई की और समस्या के निदान हेतु निर्देश दिये। भूमि के नाम और कब्जों के प्रकरणों में तहसीलदार को स्वयं मौके पर जाने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एत्मादपुर को भी पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु चेतावनी दी।
उन्होंने निर्देश दिये कि तहसील दिवस के पश्चात अधिकारी, स्थल पर जाकर निरीक्षण/सत्यापन करें और स्थल पर ही समस्या का निदान करायें। तहसील दिवस के उपरान्त अधिकारियों ने डा0 अम्बेडकर ग्राम गढी बच्ची जाकर कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी(प्र0) जगदीश, डीएफओ एन.के. जानू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in