Archive | आगरा

निर्माण परियोजनाओं को समयबद्व रूप से पूर्ण करायें-मण्डलायुक्त

Posted on 30 June 2011 by admin

पूर्ण परियोजनाओं को अबिलम्व विभागों को हस्तान्तरित करें

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि सडक, सेतु तथा भवन निर्माण से सम्बन्धित परियोजनाओं को समयबद्व रूप से लागू करें ताकि लोगों को समय से  उनका लाभ मिल सके। बिलम्व होने से परियोजना की लागत में वृद्वि की सम्भावना रहती है। उन्होंने पूर्ण योजनाओं को विभागों को अबिलम्व हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त लघु सभागार में 25 लाख रूपये या इससे अधिक लागत की अपूर्ण, निर्माणाधीन परियोजनाओं के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा0 रोहन लाल आर्य ने बताया कि भवन निर्माण से सम्बन्धित 25 लाख रूपये के अधिक लागत की मण्डल में 132 परियोजनांए चल रही है। जिनकी कुल लागत लगभग 33473 लाख है। इनमें से 11 परियोजनाएं पूर्ण हो गयी है तथा 58 पर 75 प्रतिशत, 33 पर 50 प्रतिशत और शेष पर 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है और लगभग 27357 लाख रूपये व्यय हो चुके है।

उन्होंने बताया कि सडक , मार्ग एवं सेतु से सम्बन्धित मण्डल में 113 परियोजनाएं संचालित हो रही है। इनमें से लोक निर्माण विभाग द्वारा 71, मण्डी परिषद-22, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा-14, सेतु निगम-6, परियोजनाएं संचालित हो रही है। पंचायतीराज विभाग द्वारा मैनपुरी में 14 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। लोनिवि द्वारा आगरा में मेहरा नाहरगंज टुण्डला मार्ग पर यमुना नदी पर सेतु तथा पहुॅच मार्ग हेतु 16 करोड की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है परन्तु अभी तक 49 लाख रूपये ही व्यय बताये गये। बैठक में कार्य की प्रगति बढाने हेतु निर्देश दिये गये।

संयुक्त विकास आयुक्त बी.एल अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था बार कार्यो की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत या अधिक कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें प्रत्येक दशा में जुलाई माह तक पूर्ण करें।

बैठक में समाज कल्याण निर्माण निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक पी.सी. केन, अधीक्षण अभिन्ता जल निगम एस. के. वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता आर-ई-एस एम.पी. सिंह, यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन के महा प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा0 श्रीराम एवं सेतु निगम, पर्यटन, वन, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कीनिया गणराज्य के प्रतिनिधि मण्डल ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली

Posted on 30 June 2011 by admin

कीनिया गणराज्य के स्वंत्रत निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष डेविस चिरचिर की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने आज आगरा भ्रमण के अवसर पर भारत में निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श किया। प्रतिनिधि मण्डल ने भारत में उपयोग की जा रही इलैक्ट्रौनिक वोटिंग मशीन के प्रति अभिरूचि दिखाई। उन्होंने यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र देश भारत के साथ कीनिया के महत्वपूर्ण  और मित्रवत तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध है और दोनो देशों के लोगो को एक दूसरे से सीखने का मौका मिला है।

श्री चिरचिर ने बताया कि दोनों देशों में निर्वाचन प्रक्रिया में बहुत समानताएं है । कीनिया में भारतीय लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की भाॅति निर्वाचन बिल तथा इलेक्शन फाइनेन्स बिल लागू है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसचिव जे.के. राव ने भारत निर्वाचन आयोग के संगठन के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्री वास्तव ने भारतीय संविधान और निर्वाचन आयोग के उत्तरदायित्वों, प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यो तथा दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए नाम दर्ज कराने तथा संशोधन हेतु फार्म 6, 6ए, 7, 8, और 8ए के बारे मे भी बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का भारतीय नागरिक मतदान में भाग ले सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों , बूथ लेविल आफिसर, तथा प्रेक्षक आदि के दायित्वों से अवगत कराते हुए, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा पोस्टल बैलेट पेपर आदि प्राविधानों की जानकारी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर कुशवाह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह तथा डा0 राजेन्द्र सिंह, काग्रेस के दिनेश बाबूू शर्मा तथा बसपा के डा0 रामबाबू हरित ने अपने स्वागत सम्बोधन में निर्वाचन तथा विकास प्रक्रिया के बारे में बताया।

प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों अब्दीर अहसान बिलाचा, माइकेल ओमा, डा. सिडनी नामुलुन्गा, तथा डेविड टोबेट ने यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारीगण, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, सहा0 जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेला 6 जुलाई को

Posted on 28 June 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के परिसर में 06 जुलाई दिन बुधवार की प्रातः 10ः30 बजे से लीजेण्ड बायोटेक्नोलाॅजी प्रा0 लि0, अलीगढ द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु लगभग 30  रिक्तियों के सापेक्ष कैम्पस चयन किया जाना है। इसमें योग्यता स्नातक / स्नातकोत्तर /एम.बी.ए (रूरल मैनेजमेंट) (एग्रीकल्चर स्ट्रीम के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी) कुल परिलब्धियां लगभग रूपये 13000 एवं आयु 22 से 30 वर्ष तक के पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है तथा इसी दिन चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी।

इच्छुक पात्र पुरूष अभ्यार्थी कक्ष संख्या 19 से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त इसी कक्ष में दिनांक 05 जुलाई 2011 तक जमा कराकर रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। विशेष परिस्थियों में रोजगार मेले के दिन प्रातः 10ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कराये जा सकते है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव यादव ने बताया है कि चयन साक्षात्कार हेतु 06 जुलाई को अभ्यर्थी अपना रोल नं0 युक्त प्रवेश पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (आई0डी0) सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होंवे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय अधिकारियों के कार्यो एवं भ्रमण की समीक्षा 2 जुलाई को होगी

Posted on 28 June 2011 by admin

मण्डलीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रमण, समस्याओं एवं उनके विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 02 जुलाई को दोपहर 12 बजे से आयुक्त लघु सभागार में आहूत की गई है। बैठक में गत माह में कराये कार्यो की समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण में पाई गयी कमिंयो को दूर करने हेतु कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी।

संयुक्त विकास आयुक्त वी.एल. अग्रवाल ने निर्देश दिये  है कि मण्डलीय अधिकाकारी विभागीय समस्त योजनाओं की संक्षिप्त टिप्पणी तीन प्रतियों में उपलब्ध करायें।अपने प्रथम एवं द्वितीय पक्ष के भ्रमण कार्यक्रम और कार्यो के भौतिक स्थलीय सत्यापन की निरीक्षण टिप्पणी निर्धारित प्रारूप पर तीन  प्रतियों के साथ स्वंय बैठक में प्रतिभाग करें और एक प्रति उप निर्देशक अर्थ एवं संख्या आगरा को 01 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में

Posted on 28 June 2011 by admin

कीनिया गणराज्य के निर्वाचन आयोग का प्रति निधि मण्डल 29 जून को आयोगा

कीनिया गणराज्य के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का पाॅच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल श्री डेविस चिरचिर, आयुक्त अंतरिम स्वतंत्र निर्वाचन आयोग की अध्यता में 29 जून को पूर्वान्ह 11 बजे आगरा आयेगा। प्रतिनिधि मण्डल की अपरान्ह में 1ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।

अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने मान्यता प्राप्त राजनैमिक दलों के जिलाध्यक्ष/ जिला मंत्री/शहर अध्यक्षों से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।

उन्होंने समस्त उप-जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय तथा समस्त तहसीलदार को भी बैठक में भाग लेने हेतु निर्देश दिये है कि 29 जून को अपरान्ह 1ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत इस बैठक में भाग लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीज, खाद, कृषि रसायन विक्रेता दरें पेन्ट से सूचना पट पर अंकित करें

Posted on 24 June 2011 by admin

किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु हर महिने 22 तारीख  को बैठक

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि जनपद में सभी बीज, खाद और कृषि रक्षा रसायन विक्रेता अपने स्टाक तथा दरों का विवरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने निर्देश दिये है कि दरों को पेन्ट से लिखवायें ताकि किसानों को काई असुविधा न हो और पारदर्शिता दिखाई पडे। उन्होंनें चेतावनी भी दी है कि स्टाक तथा दरें प्रदर्शित न करने पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया है कि किसानों की समस्याओं के तत्परता से प्रभावी निस्तारण हेतु हर माह 22 तारीख को किसान बैठक दिवस के रूप में आयोजित किया जायेगा। बैठक में सिंचाई, ऊर्जा, कृषि उत्पादन से सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें । किसानों से प्राप्त समस्याओं का यथा सम्भव मौके पर ही निस्तारण करेगें अन्यथा निर्धारित समय अवधि में निस्तारण कर अवगत करायेगें।

उन्होंने बताया कि जनपद में खरीफ फसल के बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन आदि कृषि निवेश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि मृदा परीक्षण के उपरान्त रसायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें।

जिला कृषि अधिकारी तिलक सिंह ने बताया है कि खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए 13500 कुन्तल लक्ष्य के सापेक्ष 12700 कुन्तल बीज वर्तमान में सरकारी तथा प्राइवेट संस्थाओं पर उपलब्ध है। उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16 हजार टन यूरिया, एन.पी.के.-4551 टन, एम.ओ.पी. 2910 टन, तथा डीएपी 1450 टन उपलब्ध है। डीएपी की अतिरिक्त मांग के लिए भी आपूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस फतेहाबाद में जिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनी

Posted on 21 June 2011 by admin

14 ग्रामों में राजकीय नलकूप, हैण्डपम्प आदि को मौके पर जांच हेतु अधिकारी भेजे

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज फतेबाद में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण कर शिकायत कत्र्ता को भी अवगत करायें। उन्होंनें राजकीय नलकूलों तथा पेयजल के सम्बन्ध में शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए 14 ग्रामों में अलग-अलग अधिकारियों को नलकूप ,हैण्डपम्प, पानी की टंकी की स्थिति की जांच करने हेतु भेजा। घरेलु गैस की आपूर्ति में शिकायतों पर उन्होंने धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आवेदन कत्र्ताओं की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की और सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर प्रभावी और परिणाम परक निस्तारण के निर्देश  दिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भी तहसील दिवसों के प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। उन्होंनें गत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की । उन्होंनंे कहा निस्तारण के उपरान्त निस्तारण की कार्यवाही का विवरण भी इन्टरनेट पर डाले।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल निगम के अभियन्ता क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हैण्डपम्पों की माइनर रिपेयरिंग  ग्राम सभा से करायें और रिवोर आदि कार्य तत्परता से करायें। उन्होंने ग्राम सभा की भूमि तथा चकरोड पर कब्जों की शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निस्तारण करायें। महामाया गरीब बालिका आर्शीवाद योजना, पंेशन हेतु आवेदनों तथा लाभार्थिपरक अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर जांच कर एक सप्ताह में लाभार्थी को सूचित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने ग्राम भीकनपुर, मेवलीकलां,रूपपुर, नगला सूरजभान, बडौबरा खुर्द, सिकतरा बुधवापुर, पट्टी शेखपुर, रोहीखास, बडौबरा कलां, लखुरानी, सेवला, गौरवा, धनौला कलां, नगला पाटा तथा अजनेरा में अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों को भेजकर राजकीय नलकूपों, पानी की टंकी, हैण्डपम्पों की स्थिति आदि की जांच हेतु मौके पर भेजा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव , उप जिलाधिकारी फतेहाबाद राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामरतन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियों की बीमारी को जड से मिटाने हेतु मिलकर प्रयास करें

Posted on 21 June 2011 by admin

जिलाधिकारी द्वारा नियमित टीकाकरण कार्य को प्रभावी बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सघन पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 26 जून से प्रारम्भ अभियान में विशेष सतर्कता के साथ लक्षित सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायें। वायरस के ट्रांसमीशन के लिए बरसात में सम्भावनाएं बढ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि वर्तमान में जनपद में कोई नया पोलियो केस नही मिला है। अतः अब सब मिलकर पोलियो की बीमारी को समूल नष्ट करने के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंनें नियमित टीकारण को प्रभावी बनाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु तैयारियों की जिला ट्रास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा की । उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित इन्डीकेटर्स के आधार पर तीन सर्वोत्तम कार्य करने वाले चिकित्साधिकारीयों को सम्मानित किया जायेगा और सबसे खराब काम करने वाले तीन चिकित्सकों को भी चिन्हित कर प्रथम बार चेतावनी और तत्पश्चात प्रतिकूल प्रविष्टी अंकित की जायेगी। उन्होंने गत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिये कि इंगित कमियों में सुधार करें। विशेष माइक्रोप्लान तैयार करें और उसका शतप्रतिशत अनुपालन भी सुनिश्चित करायें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि टीमों में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स ही तैनात करें । उन्होंने निर्देश दिये कि आवश्यकता के सापेक्ष 20 प्रतिशत अधिक संख्या में टैªनिंग कराते हुए कुछ स्टाफ रिजर्व में रखें ताकि कोई आकास्मिक स्थिति होने पर ट्रेन्ड स्टाफ ही रिप्लेस हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें।

उन्होंने कहा कि निर्माण इकाईयों, ईट भट्टों, प्रतिरोधक स्थानों सहित हाई रिस्क स्थानों पर विशेष ध्यान दें। जनपद में ऐसे 1902 स्थान चिन्हित किये गये है। उन्होंनें कहा कि निर्माण स्थलों आदि पर बच्चों का डाटा बेस भी तैयार करें और शतप्रतिशत कवरेज करें।

उन्होंने निर्देश दिये बूथ दिवस पर पूर्व की भाॅति प्राइमरी स्कूल खुलेगें। उन्होंनें राशन की दुकान के कोटेदार, सभासदों, शिक्षक/ शिक्षा मित्रों, ग्राम प्रधानों आदि जनप्रति निधियों, धर्मगुरूओं और क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों का भी सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्री एवं आंगनबाडी सुपरबाइजर्स, आशा, एस.एन. मेडिकल कालेज के इन्टर्नस तथा एन.जी. ओ. की पूर्व की भांति भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने रेलवे स्टेशन बस अड्डों आदि पर ट्रांजिट पाॅपुलेशन के लिए भी पोलिया ड्राप पिलाने हेतु टीके तैनात करने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि आगामी रविवार को पोलिया बूथों पर प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक पोलिया ड्राप पिलाई जायेगी। उन्होंने अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 636 ग्राम पंचायत है। ग्रामीण अंचलों में 1630 पोलियो बूथ बनाये जायेगे ताकि किसी भी ग्राम में बच्चे पोलियो ड्राप पीने से छूट न पायें।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , शिक्षा, विकास, बाल विकास, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नूरजहां आडिटोरियम में ताज इण्टर प्रटेशन सेन्टर बनेगा

Posted on 19 June 2011 by admin

प्रथम चरण में नगर के 6 चैराहों का विकास
अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त टीमें नियमित रूप से कार्यवाही करें

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि प्रथम चरण में नगर में 6 चैराहों बोदला चैराहा, भगवान टाकीज चैराहा, सेन्ट जांन्स, हरीपर्वत, पचकुईयां और नौबस्ता चैराहों के सौन्दर्यीकरण और विकास हेतु आगरा विकास प्राधिकरण योजना बनायें और एन.जी.ओ./ अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करें । उन्होंने अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीमें नियमित रूप से पूरे वर्ष सक्रिय रहें और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि शिल्प ग्राम स्थित नूरजहां आडिटोरियम में ताज इण्टर प्रटेशन सेन्टर की स्थापना की जायेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए वित्तीय तथा तकनीकी बिड अविलम्ब आमंन्त्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इसमें फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातत्व आदि विभिन्न पहलूओं से पर्यटकों को अवगत कराया जा सकेगा।

उन्होंने पालीवाल पार्क के सौन्दर्यीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि हरियाली, पानी की सुविधा तथा सफाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने सूरसदन चैराहे पर जल भराव की समस्या पर भी संज्ञान लिया और जल निगम के महा प्रबन्धक को कडे निर्देश दिये कि समस्या के निदान हेतु प्रभावी कार्यवाही करें और टैण्डर आदि की प्रक्रिया अविलम्ब पूर्ण करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जल निगम काजी पाडा में नाला निर्माण तथा अन्य स्थानों पर भी कार्य रात्रि में भी करायें ताकि दिन के समय लोगांे को परेशानी कम हो और दो शिफ्टों में काम शीघ्र पूरा हो सके।

उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश दिये। एम.जी. रोड-2 पर कराये कार्यो को तत्परता से पूर्ण करायें। डी.आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु कार्यो की जानकारी दी। उन्होंनेे टैªफिक लाइटो के अपग्रेडेशन के बारे में भी अवगत कराया ।

बैठक में सडकों पर वाहन पार्क करने आदि कार्यो के कारण अस्थाई अतिक्रमण को भी तत्परता से हटाने के निर्देश दिये।

उन्होंने भीमनगरी आयोजन के दौरान प्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यो की जांच गठित तकनीकी समिति से करालें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने काजीपाडा नाला निर्माण की प्रगति पर असन्तोष प्रकट करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मा0 कांशीराम जी शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना में चयनित दलित बाहुल्य बस्ती टेढी बगिया, रामनगर तथा राजनगर में कार्य अविलम्ब शुरू करायें।

बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष आविप्रा, अपर जिलाधिकारी(नगर) पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं वन, पर्यटन, जल निगम, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थाना दिवस आयोजन को प्रभावी बनायें

Posted on 19 June 2011 by admin

प्रमुख सचिव द्वारा जिला अस्पताल तथा विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

प्रमुख सचिव सिंचाई एवं आबकारी किसन सिंह अटोरिया ने आज थाना न्यू आगरा पहुॅचकर जन समस्याएं सुनी और निर्देश दिये कि अधिकारी थाना दिवस तथा तहसील दिवस के प्रकरणों का निर्धारित समय में प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के नामित अधिकारी भी अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने ग्रामों में पटृों पर कब्जा या पेमाईश के प्रकरणों आदि में राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर ही प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थाना दिवस पंजिका का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसर,े पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रतिभा अम्बेडकर, उप जिलाधिकारी तथा तहसील सदर ने गत थाना दिवसों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया।

प्रमुख सचिव ने इस से पूर्व राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमरजेन्सी वार्ड, महिला वार्ड, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त की ।

उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं में बृद्वि और सुधार हुआ है और मरीजों की संख्या में भी बृद्वि हुई है।

उन्होंने नगला रामवन में बनाये जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। यहां मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में खत्ताघर में सुधार कर पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कालिन्दी विहार में मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना तथा बीएसयूपी योजना में बनाये भवनों का निरीक्षण किया और जलापूर्ति, विद्युत, स्कूल, आगंनबाडी केन्द्र आदि सुविधाओं पर सतत निगाह रखे के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यहां स्थापित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक एक सप्ताह में तैनात कर दें ताकि 01 जुलाई से स्कूल प्रारम्भ हो सके साथ ही घर घर सम्पर्क कर बच्चों को स्कूल, भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूल में शौचालय तथा पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि इन भवनों के आंवटियों को प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं- पेंशन, महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना, महामाया बालिका आर्शीवाद योजना आदि भी सन्तृप्त करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in