Archive | आगरा

जनपद की लघु एवे दीघगामी पर्यावरणीय योजनाओं को समयबद्व रूप से पूरा करें -मण्डलायुक्त

Posted on 07 February 2012 by admin

commissioner-holding-meeting-on-empताज ट्रैपेजियम क्षेत्र के पर्यावरणीय सुधार हेतु प्रस्तावित पर्यावरण प्रबन्धन योजना (ई.एम.पी) तैयार किये जाने हेतु नीरी की संस्तुतियों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये कि विभाग परियोजना लागत के बारे में वर्तमान दरों को प्रमाण पत्र भी अविलम्ब प्रस्तुत कर दे। उन्होंने लघु एवं दीर्घगामी कार्य योजनाआों की संरचना और कार्य योजनाओं के समयबद्व लागू किये जाने पर विशेष बल दिया।
मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी लघु सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आगरा शहर की प्रमुख सडकों के चैडीकरण-सुदृढीकरण के साथ ही महात्मागांधी मार्ग तथा यमुना किनारा मार्ग पर एलिवेटेड रोड की सम्भावना पर फिजीविलिटी रिपोर्ट अविलम्ब प्रस्तुत करें। उन्होंने सब वे , फ्लाई ओवर्स, तथा अन्डरपास, के अलावा आवश्यकतानुसार फुट ओवर ब्रिज भी विभिन्न स्थानों पर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सेतु निगम के कार्यो में सुधार लाने हेतु सचेत करते हुए अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन आर.ओ.बी. को तत्परता से पूर्ण कराये तथा स्ट्रेची पुल के समीप नव निर्मित पुल पंहुच मार्ग तथा प्रकाश व्यवस्था आदि का कार्य अविलम्ब ठीक करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम के अधिकारी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर पार्किंग स्थलों के विकास हेतु स्थानों का चयन कर लें।
श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि हरितिमा वृद्वि के लिए वृहद वृक्षारोपण के साथ वर्षा जल संचय, नये जल स्रोता (वाटर बाडिज का विकास), भूमि सुधार, आदि की योजनाएं भी सम्मिलित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में लेक आथरिटी आॅफ इण्डिया तथा नेशनल रिवर कन्जरवेशन परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रिवर फ्रंट डवलपमेल्ट योजना प्रस्तुत करने के लिए संशोधित परियोजा प्रस्तुत करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि ड्रेनेज प्लान लागू होने से भी पर्यावरण में सुधार आयेगा।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 7130 करोड रूपये की पुनरीक्षित योजनाओं पर विचार किया गया। यह परियोजनाएं पर्यावरण प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत 12 वी पंचवर्षीय योजना में प्रस्तावित किये जाने हेतु प्रस्तुत की जानी है।
बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम, आर.टी.ओ. वी0के0 सोनकिया, उ0प्र0 प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड तथा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, डी.एफ.ओ. एन के जानू, सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम,  सेतु निगम, नगर निगम, आदि के अधिकारी, नीरी के बरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक जे.के. भटृाचार्य और प्रधान वैज्ञानिक एस0 के0 गोयल तथा समाज सेवी श्री रमन आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव-2012 की थीम ‘‘अतिथि देवो भवः‘‘ निर्धारि

Posted on 02 February 2012 by admin

महोत्सव हेतु नेट टिकिटिंग की सुविधा होगी
सूफी गायन की परम्परा पर फतेहपुर सीकरी में होगें कार्यक्रम

commissioner-agra-alongwith-dm-dig-and-ceo-of-cantt-board-holding-meeting-of-night-bazar-and-taj-mahotsav-2012ताज महोत्सव 2012 के आयोजन के लिए ‘‘अतिथि देवो भव‘‘ की थीम सर्व सम्मति से तय हो गयी है। महोत्सव के अवसर पर स्टेडियम,सूरसदन, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगें। इस वर्ष भी प्रवेश टिकिट की दर गत वर्ष की भांति बीस रूपया ही रहेगी। परन्तु इस बार टिकट के लिए ई-टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर विचार किया गया है। मेगा कार्यक्रमों में भीड प्रबन्धन व सुरक्षा आदि को ध्यान में रखे हुए टिकिट लगाने पर सहमति प्रकट की गई है। मेगा कार्यक्रमों में 12 वर्ष तक के बच्चों तथा स्टुडेन्ट के लिए 25 रूपये तथा अन्य के लिए 50 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित करने के सुझाव पर सर्वसम्मति प्रकट की गई।
मण्डलायुक्त/अध्यक्ष ताज महोत्सव समिति अमृत अभिजात की अध्यक्षता में शिल्प ग्राम में आयोजित बैठक ताज महोत्सव-2012 के आयोजन हेतु विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पूर्व उन्होंने शिल्पग्राम परिसर तथा मुक्ताकाशीय मंच का निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त ने महोत्सव स्थल का ले-आउट प्लान अविलम्ब तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण के अभियंता, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अग्निशयन अधिकारी तथा उप निदेशक पर्यटन स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर ले आउट प्लान तीन दिन में प्रस्तुत करें। उन्होंने मंच शिफ्ट किये जाने हेतु टैक्नीकल फिजीविलिटी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने महोत्सव परिसर में मरम्मत कार्य की तत्परता से कराने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि शिल्प ग्राम के तीनों आर0ओ0 प्लांट तथा 6 हाईड्रेन्ट सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। विद्युत सुरक्षा को देखते हुए अन्डर ग्राउन्ड वायरिंग के निर्देश दिये  । टोरन्ट पावर द्वारा अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के अन्तर्गत 120 के.वी0 के जेनेरेटर की व्यवस्था रहेगी ।
शिल्प ग्राम परिसर में नव निर्मित डारमेटरी को राजकीय निर्माण निगम द्वारा तीन दिन में संचालन हेतु पर्यटन विभाग को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। शिल्प ग्राम में स्थापित सेमी हाईमास्ट लाइटों को चालू करने के निर्देश दिये।
महोत्सव के दौरान सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था हेतु ट्रैफिक प्लान बनाने तथा अतिरिक्त पार्किंग स्थलों  के चिन्हाकंन का दायित्व पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि इस वर्ष भारतीय पुरातत्व विभाग अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार कर रहा है। महोत्सव के दौरान खेल गति विधियों को प्रोत्साहन हेतु स्थानीय एकलब्य स्टेडियम में कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु इण्टरनेट पर आन लाइन एन्ट्री, पर्यटन विकास पर होटलों में सेमीनार आयोजन, फतेहपुर सीकरी में उच्च स्तरीय सूफी गायन कार्यक्रमों आदि पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में ताज महोत्सव के दौरान सदर बाजार में नाइट बाजार के अन्तर्गत कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन उप निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण आरटीओ विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुधीर नारायन, राकेश चैहान, ए.के.तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात

Posted on 30 January 2012 by admin

नामांकन पत्र प्राप्त करने हेतु भवन निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित जनपद आगरा के अन्तर्गत सभी नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो मेें जिलाअधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने रिटर्निंग / सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति कर दी है। उन्होने नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु भवन भी निर्धारित कर दिये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 86 एत्मादपुर के लिये उप जिला अधिकारी एत्मादपुर आर0 ओ0 बनाये गये है तथा तहसीलदार  एत्मादपुर व खण्ड विकास अधिकारी खन्दौली सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाये गये है। नामांकन पत्र आगरा नगर निगम आगरा में स्थित कक्ष संख्या 125 में प्राप्त किये जायेंगे।
87- आगरा कैन्टोनमेंट (अ0जा) के लिए अपर नगर मजिस्े्रट प्रथम को रिटर्निंग आफिसर तथा जिला पंचायत अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी एत्मादपुर को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। नामांकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित नायब तहसीलदार बरौली अहीर के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें।
विधान सभा क्षेत्र 88 आगरा दक्षिण के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट(तृतीय) आगरा को आर0ओ0 और तहसीलदार (न्यायिक) आगरा व खण्ड विकास अधिकारी बरौली अहीर को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें।
89 आगरा उत्तर के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय आगरा को आर0ओ0 तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अकोला को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंाकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित नायव तहसीलदार बिचपुरी के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगें ।
विधान सभा क्षेत्र 90 आगरा ग्रामीण (अ0जा0) के लिए उप जिलाधिकारी आगरा को आर0ओ0 तथा तहसीलदार आगरा तथा खण्ड विकास अधिकारी सैंया  को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंकन पत्र तहसील आगरा परिसर में स्थित तहसीलदार (सदर) के न्यायालय कक्ष में प्राप्त किये जायेगंे ।
विधान सभा क्षेत्र 91 फतेहपुर सिकरी   के लिए उप जिलाधिकारी किरावली को आर0ओ0 तथा तहसीलदार किरावली  तथा खण्ड विकास अधिकारी फतेपुर सीकरी को ए0आर0ओ0  तैनात किया गया है। नामंकन पत्र  नगर निगम आगरा में स्थित कक्ष संख्या 136 में  प्राप्त किये जायेगंे ।
92 खेरागढ विधान सभा क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी खेरागढ को आर0ओ0 तथा तहसीलदार खेरागढ  तथा खण्ड विकास अधिकारी खेरागढ को ए0आर0ओ0 बनाया गया है। नामंकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय मण्डलायुक्त कक्ष संख्या-4 में प्राप्त किये जायेगें।

विधान सभा क्षेत्र 93 फतेहाबाद के लिए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को आर0ओ0 और तहसीलदार फतेहाबाद व खण्ड विकास अधिकारी फतेहाबाद को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय अपर आयुक्त कक्ष संख्या-5 में प्राप्त किये जायेगें।
विधान सभा क्षेत्र 94 बाह के लिए उप जिलाधिकारी बाह को आर0 ओ0 और तहसीलदार बाह व खण्ड विकास अधिकारी बाह को ए0आर0ओ0 तैनात किया गया है। नामांकन पत्र कार्यालय आयुक्त आगरा मण्डल आगरा परिसर में स्थित न्यायालय मा0 सदस्य राजस्व परिषद कक्ष संख्या-18 में प्राप्त किये जायेगें।
जिलाधिकारी ने सभी आर0ओ0 तथा ए0आर0ओ0 को निर्देश दिये है कि दिनांक 2 फरवरी से 13 फरवरी 2012 तक अपने निर्धारित नामांकन स्थल पर नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। समस्त सहायक रिटर्रिंग आफिसर अपने रिटर्निंग आफिसर के साथ उपस्थित रह कर पूर्ण सहयोग करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुख साधन कर निर्धारण हेतु उपस्थित न होने पर होटल स्वामी के विरूद्व कार्यवाही होगी

Posted on 28 January 2012 by admin

आगरा में स्थित रू0 1000/- अथवा उससे अधिक प्रति कक्ष की दरों वाले होटलों द्वारा उनके होटल में ठहरने वाले अतिथियों से 5 प्रतिशत की दर से सुख-साधन कर वसूल कर राजकोष में जमा किया जाता है उक्त कर का निर्धारण जिलाधिकारी द्वारा नामित प्राधिकारी के द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किया जाता है।
वर्तमान में सुख-साधन कर निर्धारण का कार्य अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल), आगरा के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत सुख साधन कर संग्रहण एवं निर्धारण पर प्रशासन द्वारा कडी नजर रखी जा रही है जिसके क्रम में प्रत्येक बुधवार अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) द्वारा मामलों की सुनवाई की जा रही है, परन्तु शहर के कुछ होटलों द्वारा कर निर्धारण के कार्य में रूचि नहीं दिखाई जा रही है, इन होटलों को नोटिस भेजे जाने के बावजूद इन होटलों के प्रतिनिधि निर्धारित तिथियों में अपने होटलों के कर निर्धारण हेतु कर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित नही हो रहे है जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है, इससे यह परिलक्षित होता है कि इन होटलों के द्वारा कर अपवंचन किया गया है। अतः इन होटलों के विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
इसके साथ ही शहर में कई होटलों द्वारा अपने कक्ष का किराया रूपया, 1000/-अथवा उससे अधिक वसूला जा रहा है परन्तु सुख साधन कर की राशि राजकीय कोषागार में जमा नही की जा रही है। यह स्थिति भी अत्यंत आपत्तिजनक है। प्रशासन द्वारा गोपनीय जांच कराकर ऐसे होटलों के चिन्हांकन की कार्यवाही की जा रही है तथा शीघ्र ही छापेमारी करते हुए ऐसे होटलों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल)/सुख साधन कर निर्धारण अधिकारी  श्रीशचन्द्र वर्मा ने शहर के सभी होटल स्वामियों/प्रबन्धकों से अपील की है कि सभी होटल नियमानुसार सुख साधन की राशि राजकीय कोषागार में जमा करायें तथा अपने लम्बित कर निर्धारण की कार्यवाही सम्पादित करवायें तथा सुख साधन कर का अपवंचन न करते हुए शहर के पर्यटन उद्योग के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। ऐसे होटल जिनका वास्तविक किराया प्रति कक्ष रू0 1000/- से कम है, वे अकरादेयता प्रमाण-पत्र हेतु अपना आवेदन सुसंगत अभिलेखों/साक्ष्यों के साथ पर्यटक कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा में तत्काल जमा कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सकारात्मक सोच के साथ आत्म चिन्तन करें-जिलाधिकारी

Posted on 26 January 2012 by admin

नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ परम्परागत रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने देश के अमर शहीदों के प्रति नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखा जायेगा। उन्होंने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने सत्य,अंहिसा, कर्तव्य निष्ठा आदि के जो संस्कार दिये है उन्हें जीवन में उतारे। नैतिकता के प्रकरणों से प्रेरणा लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आत्म चिन्तन करें। सभी के अन्दर शक्ति है। किसी में बुराई निकालना बहुत आसान है लेकिन अच्छाई खोजें तो बडी बात है।
उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करें, वोट जरूर डाले और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। वोट डालना भी नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अवसर पर रामवती, किरनदेवी, अंगूरी देवी, बीनू और पदम देवी आदि महिलाओं को कम्बल प्रदान किये।
इस अवसर पर दिनेश कुमार वर्मा सारथी ने प्रेरणाप्रद कविताएं सुनाई। अशोक कुमार शर्मा, ओ0एन0 वर्मा, वीरी सिंह यादव तथा राजेन्द्र नाथ श्री वास्तव आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जनपद के विभिन्न कार्यालयों कार्यालयाध्यक्षों ने झण्डा रोहण के उपरान्त संविधान के प्रति शपथ दिलाई और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेंशनर 28 जनवरी तक बचत विवरण व पैन नम्बर की सूचना दें

Posted on 25 January 2012 by admin

समय से सूचना न देने पर पेंशन से आयकर कटौती होगी

मुख्य कोषाधिकारी बाई.सी. यादव ने सूचित किया है कि आगरा कोषागार से पेंशन पा रहे समस्त पेंशनर्स से वित्तीय वर्ष 2011-12 का अपना आयकर आगणन कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था परन्तु अभी तक अनेक पेंशनर्स ने आगणन कोषागार कार्यालय मे उपलब्ध नही कराया है।
श्री यादव ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्राप्त की गयी पेंशन/आय से आयकर कटौती में छूट प्राप्त करने हेतु बचतों का विवरण एवं पैन नम्बर की छायाप्रति सहित कोषागार आगरा में 28 जनवरी 2012 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें अन्यथा आयकर विवरण एवं पैन नम्बर की छाया प्रति प्राप्त न होने पर पेंशन से आयकर कटौती की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय नागरिकता हेतु आॅन लाइन आवेदन अनिवार्य

Posted on 20 January 2012 by admin

भारतीय नागरिकता हेतु आॅन लाइन आवेदन करना दिनांक 1 दिसम्बर 2011 से अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए आॅन लाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में वेब साइट http:#mha.nic.in/icweb/ic first page.aspx उपलब्ध  कराई गयी है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि भारत सरकार के ग्रह मंत्रालय द्वारा नागरिकता हेतु प्रक्रिया को पारदर्शी , त्वरित और आसान बनाने के उद्देश्य से आन लाइन आवेदन व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ग्रह मंत्रालय की वेबसाइट  ूूूण् उींण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। विदेशी भारतीय नागरिकता हेतु तद्नुसार आॅन लाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने पर स्वतः एक इण्टरनेट फाइल नम्बर मिलेगा/आवेदक को तत्पश्चात कम्प्यूटर जेनेरेटेड आवेदन फार्म पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
इस आवेदन पर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा नागरिकता एक्ट 1955 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। मंत्रालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नयी व्यवस्था के अनुसार आॅनलाइन आवेदन पत्रों को ही प्रोसेज किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी जनपद की सभी दुकानों -वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित

Posted on 18 January 2012 by admin

उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-8(2) तथा तत्सम्बन्धी नियमावली के अधीन अनुसूची-3 में शामिल तथा शासनादेश संख्या-173/36-3-2006 दिनंाक 20 जून,2006 के अनुसार छूट प्राप्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 में प्रदत्त अधिकारीें का प्रयोग करते हुए मैं अजय चैहान, जिला मैजिस्ट्रेट ने नगर निगम आगरा, छावनी परिषद आगरा, स्वामी बाग, दयालबाग, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद, अछनेरा, फतेहपुरसीकरी, शमशाबाद, पिनाहट, खेरागढ जगनेर एवं किरावली में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए सामने अंकित दिवसों को वर्ष 2012 हेतु साप्ताहिक बन्दी दिवस निश्चित कर दिये है।
रविवार को बेलनगंज, गुदडी मंसूर खां, धूलियागंज, फ्रीगंज, पथवारी, लेन गऊशाला, छत्ताबाजार, कचहरीघाट, फिलिपगंज, दरेसी नं0 3, जमुना किनारा, ट्रांसपोर्ट नगर , बांस दरवाजा, मोतीगज, गली बारहभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मण्डी, संजय प्लेस तथा उपरोक्त क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
सोमवार को सुभाष बाजार, तिकोनिया, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नं0 1 व 2 एम0 जी0 रोड, साई की तकिया चैराहे से सैन्ट जौंस चैराहा तक, राजामण्डी, जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी रोड नगर निगम सीमा तक, आवास विकास काॅलोनी, पश्चिमपुरी, माल का बाजार, लोहामण्डी, नौबस्ता, शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार, कसरेट बाजार, लुहारगली, रावतपाडा, तिलक बाजार, पीपल मण्डी, ख्वाजा की सराय , ताजगंज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवन्त सिनेमा से फौव्वारा तक, नाई की मण्डी चैराहा, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, सेठगली, मण्टोला, हाॅस्पीटल रोड, पचकुइंया, मोतीकटरा, फौव्वारा, छिली ईट, घटिया में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान ।
मंगलवार को कालामहल, नामनेर, जीवनीमण्डी, बल्केश्वर, कमलानगर, लॅगडे की चैकी, एम0एल0रोड, सुल्तानगंज, देहलीगेट, एम0जी0 रोड (राजामण्डी से भगवान टाॅकीज तक), गाॅधीनगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुर चुंगी का क्षेत्र (बगिया राजाराम), शमशाबाद का क्षेत्र, प्रतापुरा, आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, बालूगंज, किशनगढ, नगला छऊआ, सुल्तानपुरा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड नगर निगम सीमा तक, लालकुर्ती, बुन्दुकटरा, मधुनगर, गोपालपुरा, देवरी रोड एवं आस-पास के क्षेत्र, कुतलूपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, दयालबाग, ईदगाह, न्यू आगरा, मदिया कटरा, बजीरपुरा, पीर कल्यानी, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फरखां, सिकन्दरा, घटिया आजम खां, मण्डी सईद खां, सिटी स्टेशन का क्षेत्र (धूलियागंज को छोडकर), शहजादी मण्डी, कटरा वजीर खां, मुस्तफा क्र्वाटर वाला क्षेत्र, रामबाग, कालामहल क्षेत्र के चैराहों(पोस्ट आफिस से पत्थर वाली गली तक), जमुना ब्रिज, पल्लीपार, हाथरस रोड एवं सेवला स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान ।
गुरूवार को अछनेरा में अछनेरा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। रविवार को फतेहपुरसीकरी में फतेहपुर सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित आढत की दुकान। शुक्रवार को फतेहपुरसीकरी में फतेहपुर सीकरी में स्थित समस्त अन्य दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शुक्रवार को शमशाबाद में शमशाबाद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार को एत्मादपुर में एत्मादपुर टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार का बाह में नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शुक्रवार को फतेहाबाद में फतेहाबाद टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार को खेरागढ में खेरागढ टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान । रविवार को जगनेर में जगनेर टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। गुरूवार को पिनाहट में पिनाहट टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। रविवार को किरावली में किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित खाद, बीज, डीजल, इंजन, पम्पसैट, इलैक्ट्रिक मोटर, मोनोब्लाॅक, मोबिआॅयल की समस्त दुकान । शुक्रवार को किरावली में किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी दिवस निश्चित किये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केद्र सरकार की योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठ गई है यूपी सरकार

Posted on 11 January 2012 by admin

pl-puniya-and-drहम नारा लगाते हैं कि भारत किसानों का देश है लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रदेश में किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं
उत्तर प्रदेश की 85 सुरक्षित सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों में उत्साह भरने और उनकी जीत सुनिश्चित करने के अपने मिशन 85 के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया और एआईसीसी के सचिव अशोक तंवर आज आगरा पहुंचे। दोनों नेताओं ने आगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं औऱ प्रत्याशियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पी एल पुनिया ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती कह रही हैं हमने 2007 में जो वादा किया था उनमें से ज्यादातर पूरा किया है। मैं इस इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने यही वायदा किया था कि हम और हमारे मंत्री मिलकर प्रदेश की जनता को लूट लेगें?

उन्होंने कहा साथियो, अब तो इंतहा हो गई है। एनआरएचएम घोटाले में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही हैं। पहले जननी सुरक्षा योजना में फर्जी चेक बांटे गए, उसके बाद ट्रांसपोर्ट में डीजल और पेट्रोल का एक्स्ट्रा पेमेंट हुआ और अब मरीजों को दिए जाने वालों चश्मों में गोलमाल की बात कैग की रिपोर्ट में सामने आई है। राष्ट्रीय अंधता निवारण प्रोग्राम के तहत ऑपरेशन में मिलने वाला चश्मे में घालमेल हुआ है।

पीएल पुनिया ने कहा कि यह अंधी सरकार आपकी आखों से रोशनी चुराना चाह रही है। केंद्र सरकार आपकी भलाई के लिए योजनाएं चला रही है और यह सरकार उन योजनाओं पर घोटालों की परतें बिछा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद तो आपको कुछ दे नहीं पा रही है जो केद्र सरकार आपको दे रही है उस पर कुंडली मारकर बैठ जाती है। दलितों का मसीहा बनाने वाली इस सरकार के शासन में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

मिशन 85में पी एल पुनिया के साथ जुड़े सिरसा के सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक तंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आपसे भय भूख और भ्रष्टातार मुक्त समाज का वायदा किया था और आप खुद महसूस कर रहे होंगे कि ऐसा समाज आपको मिला है। हम इसे और बेहतर बनाने में लगे हैं। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने बच्चों, महिलाओं, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों के हित में सरकार से सात योजनाओं की सिफारिश की है। सरकार राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सलाह पर गरीबों-दलितों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण करा रही है। 1931 के बाद पहली बार इस तरह का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना जनता के हितों से जुड़ी है, लेकिन उसे लागू करने में अगर राज्य कोताही बरतती है तो ऐसी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आपकी है।
अशोक तंवर ने कहा हम नारा लगाते हैं कि भारत किसानों का देश है लेकिन इसी प्रदेश में किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। हम किसानों की मुश्किलें समझते हैं। केद्र सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया और आपकी जमीन आपकी ही रहे इसके लिए भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया गया।
आम आदमी के प्रति कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि पिछले बजट में केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए धनराशि बढ़ाई और इसे बेहतर बनाने के लिए जन वितरण निगरानी इकाई की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज हमारी प्राथमिकताओं में है। आरटीआई यूपीए सरकार की ही देन है औऱ हम लोकपाल विधेयक लागू कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं।
दोनों ही नेताओं ने यह आह्वान किया कि पिछले 22 वर्षों से यह प्रदेश लूटा जा रहा है। लेकिन अब वह दौर खत्म होने वाला है क्योंकि आपके जोश और उत्साह ने यह जता दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, और इतिहास साक्षी है कि भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना करना कांग्रेस की पहचान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल सुधार गृह के बच्चों का भविष्य सुधारने के कार्य करें-मण्डलायुक्त

Posted on 11 January 2012 by admin

many-schemes-were-discussed-in-commissioners-meeting-regarding-juvenile-homeबाल सुधार गृह के बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे कि इन बच्चों का भविष्य सुधारा जा सके । इसी क्रम में वहां एक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी सभागार में आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बाल सुधार ) के सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चैकिंग के अतिरिक्त प्रत्येक माह स्वास्थ्य कैम्प लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके।
मण्डलायुक्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह के बच्चों का उम्र के अनुसार समूह बनाकर शिक्षा का स्तर सुधारा जाये ताकि शिक्षित होने के पश्चात उन्हें सेवायोजन तथा नावार्ड के माध्यम से व्यवसायिक रूप से प्रशिक्षित भी कराया जा सकेगा।
मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी, जिसका शुभारम्भ 26 जनवरी को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में शिक्षा प्रद ज्ञानवर्धक एवं धार्मिक पुस्तकों को रखा जायेगा, जिससे बच्चे भविष्य में स्वयं बदलाव लाने की कोशिश करेंगें।
राजकीय सम्पे्रक्षण गृह के सफाई कर्मी/कुक के सात माह से अनुपस्थित रहने पर मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और अनुपस्थित चल रहे कर्मी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो बच्चे 18 वर्ष से ऊपर है, ऐसे बच्चों को सम्बन्धित  न्यायालय में उचित पैरवी कर स्थानान्तरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने कालिन्दी विहार स्थित नारी निकेतन व बाल संरक्षण गृह के सम्बन्ध में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये और उनके स्वास्थ्य परीक्षण में आने वाली कठिनाइयों के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त मुकेश चन्द्र, डी0एफ0ओ0 एन.के. जानू, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राम आसरे, पुलिस अधीक्षक (अपराध), उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी प्रभाकर द्विवेदी, जिला प्रोवेशन अधिकारी ए0एन0 अग्निहोत्री, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव यादव , महाप्रबन्धक , जिला उद्योग केन्द्र, सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in