Archive | आगरा

निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी व अपर प्रभारी तैनात

Posted on 29 May 2012 by admin

प्रभारी अपनी कार्य योजना,समय सारिणी व चैक लिस्ट प्रस्तुत करें-जिलाधिकारी
नागर निकाय निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्प है। निर्वाचन के वृहद कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों के मध्य विभिन्न व्यवस्थाओं का कार्य वितरण करते हुए प्रभारी और अपर प्रभारी अधिकारियों को तैनात किया गया है । जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि अधिकारी अपने कार्यो के प्रति पूर्ण उत्तर दायी होगें।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व प्रशिक्षण हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश को प्रभारी तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को अपर प्रभारी बनाया गया है। मतदान व मतगणना कार्मिको की नियुक्ति हेतु अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सी0पी0सिंह को प्रभारी तथा क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी राजीव यादव तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार को अपर प्रभारी बनाया गया है।
मतदान व मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण का दायित्व क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के प्राचार्य के साथ भूमि संरक्षण अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को दिया गया है।
परिवहन व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी सी0पी0 सिंह प्रभारी तथा आर0टी0 ओ0 विजय कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव अपर प्रभारी बनाये गये है। मतदान किट/लेखन सामग्री-प्रपत्र वितरण हेतु उप निदेशक भूमि संरक्षण आर0के0 सिंह के साथ जिला कृषि अधिकारी व जिला पंजायत राज अधिकारी को नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची की कार्य प्रतियां तैयार करने हेतु सम्बन्धित एस0डी0एम0 तथा नगर निकाय के अधिकारियों को नामित किया गया है।
मतपेटी मरम्मत आदि कार्य हेतु यू0पी0 एग्रो के मण्डलीय अभियंता को प्रभारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा व्यवस्था/सचल चिकित्सा दलों की तैनाती के लिए प्रभारी बनाये गये है। रूटचार्ट की तैयारी व वितरण हेतु सहायक निबन्धक सहकारिता विमल कुमार को प्रभारी तथा नगर निकाय हेतु एस. डी., एम. नगर निगम हेतु के0पी0 त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त को तैनात किया गया है।
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, कन्ट्रोल रूम व शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी अपर जिलाधिकारी(भू0अ0) अवधेश प्रताप सिंह को बनाया गया है उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारियों, उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा व जिला प्रोवोशन अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है।
निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं के एकीकरण आदि कार्यो के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री चित्रा दुबे व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी आर0सी0 वर्मा को प्रभारी तैनात किया है। वीडियो ग्राफर्स की व्यवस्था के लिए सहायक मनोरंजन कर आयुक्त एस0पी0 पाण्डेय प्रभारी बनाये गये है। मतपत्र व्यवस्था सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु अतुल जैन पी0ओ0नेडा प्रभारी होगे उनके साथ डी0ओ0 पी0आर0डी0 तथा कृषि रक्षा अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी(ना0आ0) कै0 प्रभान्शु श्रीवास्तव को ई0बी0एम0 व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सभी प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों से सम्बन्धित विस्तृत कार्य योजना समय सारिणी व चैक लिस्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायवार प्रभारी अधिकारी तैनात

Posted on 29 May 2012 by admin

शुल्क चालान द्वारा निर्धारित लेखा शीर्षक में जमा करायें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने नागर निकाय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायवार प्रभारी तथा अपर प्रभारी अधिकारी तैनात कर दिये हैं। जनपद में नामांकन 31 मई से प्रारम्भ होना है। नामांकन के साथ प्रत्याशियों द्वारा मतदाता सूची की नकल/ उद्वहरण भी लगाया जायेगा। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नकल जारी करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि इसके लिए इक्कीस रूपये का चालान प्रति व्यक्ति की दर से लेखा शीर्षक  ‘‘ 0070-अन्य प्रशासनिक सेवायें-02-चुनाव-101 चुनाव फार्मो और दस्तावेज की बिक्री से आगम-0201-निर्वाचक नामावलियों की बिक्री से प्राप्तियां ‘‘ में जमा किया गया हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो की मतदाता सूचियों के सैटों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किये जायेगें एवं नगर निगम आगरा की मतदाता सूची के सैटों पर सम्बन्धित अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित सहायक/उप नगर आयुक्त संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करेंगें। उक्त दोनों सेटों को सुरक्षित रखा जायेगा। एवं निर्वाचन समाप्त होने पर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु निकायों के लिए सम्बन्धित एस0डी0एम0 को प्रभारी तथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को अपर प्रभारी बनाया गया है। नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 30 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को प्रभारी तथा सहायक नगर आयुक्त कासिम रजा को अपर प्रभारी, वार्ड संख्या 31 से 60 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय व उप नगर आयुक्त गोपी कृष्णा श्रीवास्तव , वार्ड संख्या 61 से 90 हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ व उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार को नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मतदाता सूची की कार्य प्रतियां तैयार कराना, मतदान पार्टी को उपलब्ध कराना एवं डाक मत पत्रों को जारी कराना, जनता/प्रत्याशियों की मांग पर नकल/उद्वरण उपलब्ध कराने का दायित्व दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि मतदाता सूची की नकल जारी करने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता हेतु वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते है-डी0एम0

Posted on 27 May 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि बेरोजगारी भत्ता के आवेदकों की सुविधा के लिए वेबसाइट का पता सेवा योजन कार्यालय में विभिन्न स्थानों पर लगवायें जहां से बेरोजगार अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते है। उन्होंने महत्वपूर्ण सूचनाओं के फ्लेक्स बोर्ड भी लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता हेतु प्रकोष्ठ का गठन करें। सहायता प्रकोष्ठ में अधिकारी व कर्मचारियों को नामित करें। आवेदन प्राप्त करने हेतु पुरूषों तथा महिलाओं आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु पृथक-कार्मिक तैनात करें। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार सत्यापन कराने के भी निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बेरोजगारी भत्ता नियमावली के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अनुश्रवण समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत 30 वर्ष से अधिक आयु के उन बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देना है जो इस नियमावली में दी गई अर्हता की शर्तो से आच्छादिंत हंै। बेरोजगारी भत्ते की धनराशि एक हजार रूपये प्रतिमाह होगी।
सहायक निदेेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि आन लाइन आवेदन प्राप्त होने के उपरान्त अभ्यर्थी  को एक सप्ताह उपरान्त मूल प्रमाण पत्रों के मिलान हेतु कार्यालय में बुलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता के सम्बन्ध में आवेदक कार्यालय में आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी के लिए आ रहे है। आवेदक वेबसाइट  www.updte.org से आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। योजना के कार्यान्वयन का अनुश्रवण  जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट, लीड बैंक अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित दो अन्य अधिकारी सम्मिलित होगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार तथा अग्रणी लीड प्रबन्धक  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 24 May 2012 by admin

जनपद इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत झुग्गी-झोपड़ी आबादी में आज हुए बम विस्फोट के कारण हुई दर्दनाक मृत्यु पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 जोशी ने कहा है कि झुग्गी-झोपड़ी आबादी में जिस तरह विस्फोट हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए तथा इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होने कहा कि विस्फोट किस तरह तथा विस्फोटक कितनी मात्रा में जमा हुआ, इसकी भी जांच होनी चाहिए। डाॅ0 जोशी ने कहा कि इस घटना के सम्बन्ध में राज्य सरकार को एक आधिकारिक बयान जारी करके विस्फोट की पूरी जानकारी आम जनता को देनी चाहिए, ताकि अफवाहों का बाजार न गर्म हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 यादव आकाशकावणी लखनऊ में समाचार सम्पादक तैनात

Posted on 24 May 2012 by admin

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो(पी0आई0 बी0) कानपरु में तैनात डा0 मुल्तान सिंह यादव को आकाशवाणी लखनऊ में प्रादेशिक समाचार प्रभाग का समाचार सम्पादक बनाया गया है। डा0 यादव भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी है और भारत सरकार की कई मीडिया इकाईयों में कार्य कर चुके है। डा0 यादव मूलतः आगरा जनपद के रहने वाले है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संवेदनशील प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी

Posted on 24 May 2012 by admin

हर महीने प्रथम व तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस आयोजन
जन समस्याओं के गुणबत्तापरक व समयबद्व निस्तारण पर ध्यान दें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है कि संवेदनशील प्रशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी समस्या व शिकायती प्रार्थना पत्रों का कागजी निस्तारण कर ही कार्य पूर्ति न समझें बल्कि समस्याओं के समयबद्व रूप से वास्तविक निस्तारण पर ध्यान दें । निर्धारित अवधि में कार्यालय में जनता को सुलभ रहे और नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यो का स्थलीय सत्यापन/निरीक्षण करें।
श्री चैहान ने निर्देश दिये है कि तहसील दिवसों में प्राप्त आवेदन पत्रों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया है कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील मुख्यालयों पर हर माह पहले  और तीसरे मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस दिन अवकाश होने की दशा में अगले कार्य दिवस में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। चक्रानुसार/रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवसों के आयोजन होगें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मंे होने वाले तहसील दिवसों में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगें।
उन्होंने निर्देश दिये है कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों पर गुणवत्तायुक्त निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करंे। आवेदन पत्रों का पंजिका में अंकन कर प्राप्ति रसीद अवश्य दी जाये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों पर संवेदनशील रहकर निस्तारण करेें ताकि शिकायत कत्र्ता  को बार-बार अनावश्यक रूप  से चक्कर न लगाने पडें।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवस के अवसर विभिन्न प्रमाण पत्रों -आय,जाति,विवरण प्रमाण पत्रों  को वितरण तथा अन्य योजनाओं जैसे पेंशन योजनाओं के चैक वितरण आदि से लाभार्थियों को तहसील दिवस पर लाभान्वित किया जायेगा ।

-सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना

Posted on 23 May 2012 by admin

22 विभागों के 36 विकास कार्यक्रम संचालित होगें
ग्राम के चयन हेतु राजस्व ग्रामों को आबादी वार सूची प्रस्तुत करें- सी0डी0 ओ0

राजस्व ग्रामों के चहुमुखी विकास हेतु प्रदेश में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना लागू की जा रही है। योजना का उद्देश्य उन राजस्व ग्रामों को विकास की मुख्य धारा में लाना है, जो विकास की आधार भूत सुविधाओं जैसे सम्पर्क  मार्ग, ग्रामीण विद्युतिकरण, पेयजल,स्वच्छ शौचालय आदि से वंचित हैं। योजना के चयनित राजस्व ग्रामों को विकास की इकाई माना जायेगा। इस योजना में 22 विभागों के 36 विकास कार्यक्रमों का संचालित किया जायेगा। इनमें अवस्थापना सुविधाओं के साथ-साथ लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को भी लागू किया जाना है।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने विकास भवन पर आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के बारे में विस्तार से बिन्दुवार जानकारी देते हुए कहा कि सभी उप जिलाधिकारी कल ही राजस्व ग्रामों की सूची दे दें ताकि शासनादेश के अनुरूप तत्परता से सर्वे का कार्य कराया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी प्रत्येक दशा में 30 जून तक कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि जिला तथा विकास खण्ड एवं विभागीय अधिकारी संयुक्त रूप से ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यो के अधार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ग्राम चयन करेगें। सर्वेक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारी रैण्डम चैकिंग भी करेगें।
डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकार व जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य तथा परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को सदस्य सचिव बनाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पेयजल योजनाओं, सर्व शिक्षा अभियान आदि की समीक्षा की।बैठक में डी.एफ.ओ. एन0 के0 जानू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समस्त एस0डी0एम0 तथा खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऋण जमा अनुपात मानक के अनुरूप सुनिश्चित करायें

Posted on 23 May 2012 by admin

वित्तीय समावेशन के साथ वित्तीय साक्षरता हेतु कार्यवाही करें
निर्धारित तिथियों पर  आर. सी.मिलान अनिवार्य रूप से करा लें-सी0डी0ओ0

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिये है कि जनपद में स्थित जिन बैकों का ऋण-जमा अनुपात भारतीय रिजर्व बैंक के मानक आदर्श प्रतिशत के कम है वे सभी बैंक अभियान चलाकर मानक के अनुरूप लक्ष्य पूर्ति करें।उन्होंनें कहा हैं कि वित्तीय समावेशन के साथ साथ वित्तीय साक्षरता हेतु भी कार्यवाही करें। किसान के्रडिट कार्ड वितरण हेतु एक बार पुनः सर्वे करा लें ताकि जो किसान किसी कारएा रह गये हो तो उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड योजना से सन्तृत किया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन पर आयोजित बैकांे की जिला सलाहकार समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मार्च 2012 का जनपद का ऋण-अनुपात लगभग 62 प्रतिशत रहा जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानक का 60 प्रतिशत से अधिक है।परन्तु जनपद स्थित कतिपय बैंकों की स्थिति निराशाजनक रही है ।  इनमें सैन्टल बैंक का ऋण जमा अनुपात 31.47 प्रतिशत, इण्डियन ओबर सीज बैंक 29 प्रतिशत, पंजाब एण्ड सिंध बैंक लगभग 30 प्रतिशत,स्टेट बैंक आफ पटियाला 30 देना बैंक 22 और इण्डियन बैंक 33 प्रतिशत रहा है। उन्होंने शासकीय योजनाओं में ऋण तत्परता से सुलभ कराते हुए लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश दिये।
बैठक में अवगत कराया गया कि गत वित्तीय वर्ष में 86174 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये। इस वित्तीय वर्ष में 906 कार्ड जारी किये जा चुके है। परियोजना निदेशक ने बताया कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में अभी तक 68 समूहों तथा 376 व्यक्तिगत स्वरोजगारियों के आवेदन बैंको को भेजे गये है । बैठक में स्पेशल कम्पोनेट प्लान तथा मत्स्य पालन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी।
अग्रणी जिला प्रबन्धक पी0सी0 बत्रा ने विस्तार से जानकारी दी कि वित्तीय समावेशन के क्रम में जनपद के एक हजार से 1999 तक की आबादी के 282 ग्रामों का चयन कर बैंक वार आवंटन कर दिया गया है। उन्होंनें कहा कि बैंक इन ग्रामों में अबिलम्व बी.सी. नियुक्त करें अथवा अल्ट्रा स्माल बैकिंग शाखा स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन सभी बी0सी0 के लिए 28 मई से पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों की व्यवस्था की गई है।
श्री बत्रा ने कहा कि सभी बैंक समन्वयक आर0सी0 फाइल सूची की सी0डी0 उपलब्ध करा दें और आर0सी0 का मिलान कराना सुनिश्चित करें। आर0सी0 मिलान हेतु तहसीलवार तिथियां जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित कर दी गई हैं। तहसील सदर के लिए 23 तथा 24 मई, किरावली 25 मई, एत्मादपुर 28 मई, खेरागढ 29, फतेहाबाद 30 और बाह तहसील में मिलान हेतु 31 मई निर्धारित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि जो बैंक से निर्धारित तिथि पर मिलान हेतु नही पहुॅचेगें उस स्थिति में यह मान लिया जायेगा कि उनकी कोई मांग लम्बित नही हैं।
बैठक में भारतीय रिजर्ब बैंक के सहायक महाप्रबन्धक लक्ष्मीपति, मण्डल प्रबन्धक केनरा बैंक बसवराज सहित बैको के समन्वयक, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों की सूची निर्वाचन कार्यालय को भेजें

Posted on 21 May 2012 by admin

हल्के वाहनों की मरम्मत विभागीय बजट से करा लें

आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति हेतु जिलाधिकारी द्वारा राज्य सरकार के अधीन समस्त विभागों के कार्याध्यक्षों/विभागाध्यक्षों से अपने विभाग के समस्त अवर अभियन्ताओं,निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारियों तथा अन्य समकक्ष अधिकारी जो विभाग में कार्यरत हो,के नामों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि कतिपय विभागों से सूचियां अभी प्राप्त नही हुई है ।उन्होंनें सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि अपने विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों की सूची निर्धारित प्रारूप पर 22 मई तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय(पंचायत एवं नगरीय निकाय) में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों के नर्वाचन में  बडी संख्या में हल्के वाहनों की आवश्यकता होगी। अनेक राजकीय वाहन खराब स्थिति/मरम्मत योग्य हो सकते हैं। ऐसेे विभागीय हल्के वाहनों की मरम्मत विभागीय वजट से अबिलम्व कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जनपद स्थित राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय प्रमुख को सूचित किया है कि विभागीय हल्के वाहन यदि खराब स्थिति/मरम्मत योग्य है तो उनकी मरम्मत विभागीय बजट से अबिलम्व करा लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

10 से 12 बजे तक अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठें-डी0एम0

Posted on 18 May 2012 by admin

निर्धारित समय सीमा में शिकायत निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि शासन के विभिन्न विभागों के समस्त कार्यालयों के सभी अधिकारी/कर्मचारी मंगलवार को छोडकर शेष समस्त कार्य दिवसों में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य अपने कार्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनेगें तथा निर्धारित समय सीमा के अनुरूप उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगें।
उन्होंने बताया है कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण को देखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शासन के विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारी/कर्मचारी चाहे वह कार्यालय ब्लाक स्तर, थाना स्तर पर स्थित है, मंगलवार को छोडकर शेष समस्त कार्य दिवसों में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनेगें।
शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये है कि जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे के मध्य मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतंे सुनेगें और समय से निस्तारण करायेगें।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश मे यह भी निर्देश दिये गये है कि मण्डलायुक्तों द्वारा मण्डल के जिलों में विशेषकर कलेक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, कार्यालयों तथा अन्य मण्डलीय अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों का भ्रमण करने के साथ आकस्मिक निरीक्षण करके यह सुनिश्चित किया जायेगा कि शिकायतों के निराकरण के सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का सम्यक रूप से अनुपालन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in