Archive | आगरा

अल्पिकाओं की हेड से टेल तक सफाई प्रारम्भ किसान अपने सुझाव अभियन्ताओ को दे सकते है

Posted on 23 November 2012 by admin

अधिशासी अभियन्ता लोवर खण्ड आगरा नहर ने समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि मनरेगा योजना के अन्र्तगत समस्त अल्पिकाओं की हेड से टेल तक सफाई कार्य कराया जा रहा है एवं फतेहपुर सीकरी शाखा के किलोमीटर 0.000 से किलामीटर 36.721, रा0 टर्मिनल के किलोमीटर 0.000 से किलोमीटर 63.600 तथा बाह मुख्य नहर के किलोमीटर 0.000 से किलोमीटर 69.600 तक 13 वे वित्त आयोग के अन्र्तगत नहरोें के पुनस्र्थापना के कार्य कराये जा रहे है। उक्त कार्य के सम्बन्ध मे कमियां/सुझाव कृपया अधिशासी /सहायक अभियन्ता/ अवर अभियन्ता को उपलब्ध कराये, ताकि कार्य के दौरान उन्हे ठीक कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर कार्यशाला नवजात शिशु मृत्युदर की रोकथाम हेतु चर्चा

Posted on 23 November 2012 by admin

मां का दूध ही शिशुओं के लिए सर्वोत्तम आहार है

‘‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’’ के आयोजनों के क्रम में राजकीय महिला चिकित्सालय स्थित मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वानधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एस0एन0मेडिकल कालेज के डा0 नीरज यादव ने पावर पाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से नवजात शिशु की देखभाल के ेविषय में विस्तार से जानकारी दी और नवीनतम शोध के परिणामों से अवगत कराया।
संगोष्ठी में नवजात शिशु मृत्युदर को कम करने पर चर्चा की गई और कहा कि इसकी रोकथाम के उपायों के साथ हम नवजात शिशु की मृत्युदर में कमी कर सकते है।
नवजात शिशु में होने वाली मुख्य बीमारियों एवं कारणो के बारे में जानकारी देते हुए हाइपोथर्मिया से होने वाली मृत्यु को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में इसे रोकने के लिए ‘‘कंगारू मदर केयर’’ के बारे में बताया गया। सभी नवजात शिशुओं को जन्म के एक घण्टे के अन्दर स्तनपान निश्चित रूप से कराया जाए और 6 माह तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाया जाए। प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि मां का दूध ही शिशुओं के लिए सर्वोत्तम आहार है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा ने बताया कि जनपद आगरा के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के लिए रेडियेन्ट वार्मर उपलब्ध कराया गया है और नवजात शिशु केयर की स्थापना करा दी गई है नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अन्र्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं लेडी लायल राजकीय महिला चिकित्सालय में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला का शुभारम्भ दीप जलाकर डा0 मंजू शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 प्रभा उपाध्याय एवं डा0 वाई0पी0सिंह ने किया। कार्यशाला में यूनिसेफ के तकनीकि सलाहकार बाल मुकुंद, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ, बलवीर वर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एवं एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘‘पंचायत युवा क्रीडा और खेल अभियान’’ में ग्रामों व ब्लाक पर मिनी स्टेडियम ग्रामों में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रभावी कार्यवाही होगी

Posted on 21 November 2012 by admin

श्री राम करन आर्य राज्य मंत्री खेलकूद, युवा कल्याण, बाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम विकास विभाग उ0प्र0 ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामों में खेलो को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं के विकास केे लिए प्रभावी योजनाए क्रियान्वित कर रही है। ‘‘पंचायत युवा क्रीडा और खेल अभियान’’ के अन्र्तगत ग्रामीण अंचलो मेे 4600 की जन संख्या पर एक एकड़ क्षेत्रफल में खेल मैदान/ मिनी स्टेडियम बनाये जायेगे। जहा ग्रामीण क्षेत्रो के युवा पारम्परिक खेलों मे सक्रियता से भाग ले सकेगें। इसी क्रम में प्रप्येक विकास खण्ड पर तीन एकड़ क्षेत्रफल में मिनी स्टेडियम बनाये जायेगें। उन्होंने बताया कि सभी विकास खण्डों को योजना से सन्तृप्त किया जाना है ।
उन्हांेने कहा कि ग्रामीण अंचलों से खेल प्रतिभाए आगे आयें इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन कराये जायेगें और सफल प्रतिभागियों को विकास खण्ड स्तर तथा जिला स्तर की प्रतियोगियो में और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेगें । उन्होेंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने की योजनाओं के साथ अच्छे कोच भी व्यवस्था की जायेगी।
संविदा पर कोच की भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी हैं।
मंत्री जी ने आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में युवा कल्याण विभाग की आगरा मण्डल की जनपद वार समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि योजनाये कार्य स्थल पर दिखाई देनी चाहिए कागजी कार्यवाही के साथ भौतिक निरीक्षण भी कराये। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ब्लाक स्तरीय मिनी स्टेडियम तथा हर ब्लाक के दो पायक सेन्टर का स्वयं भी अचानक निरीक्षण करेगें।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों कर्तव्यों को निष्ठा और समयबद्धता के साथ पूर्ण करे जो कार्य सौपे गये है उन्हे नियमानुसार तत्परता से पूर्ण कराये।ं ग्रामों मेे खेल भावना और खेलो के सम्मान से युवा वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा।
बैठक में आगरा मण्डल के सभी जनपदों के जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामुदायिक आधारित विकलांग पुनर्वास पर विश्व का पहला सम्मेलन आगरा में 26 से 28 तक आयोजित सम्मेलन में 86 देशों के 1300 प्रतिनिधि भाग लेगे

Posted on 10 November 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि विकलांगों के सामुदायिक आधारित पुर्नवास (कम्यूनिटी वेसड रिहविलियेशन) पर विश्व की प्रथम वर्ड काग्रेस का आयोजन 26 से 28 नवम्बर 2012 को आगरा में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 86 देशों के लगभग 1300 प्रतिनिधि भाग लेगें। उन्होंने बताया कि विकलांग समाज का अभिन्न अंग है और उनके विकास आजिविका आदि के बारे के में सम्मेंलन में चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में विकलांगता, मानव अधिकार, विकास, पिपुल मुवमेन्ट, मानव सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र आदि विषयों पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुख्य अतिथि होगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कि सदभावना राजदूत (GoodWill Ambassador) एवं जापान की निप्पों फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री येही ससकावा (Mr.Yohei Sasakawa) मुख्य वक्ता होगे।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत गठित राष्ट्रीय न्याय की अध्यक्षा श्रीमती पूनम नटराजन ने आज आगरा में इस आयोजन की तैयारियांे के बारे में स्थल भ्रमण किया और सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । उन्होंने बताया कि चीन,ईरान, ईराक, सूडान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित 86 देशों से प्रतिनिधियों के आने की सूचना प्राप्त हो गयी है। आयोजन के समन्वयक जांन एस0 जोसेफ ने आयोजन की रूप रेखा की जानकारी दी।
बैठक में आयुक्त मनजीत सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) राधा कृष्ण, अपर नगर आयुक्त के0पी0 त्रिपाठी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेड रिवन एक्सप्रेस को देखने के लिए अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करे

Posted on 09 November 2012 by admin

जिलाधिकारी द्वारा रेड रिवन एक्सप्रेस की व्यवस्था हेतु व्यापक निर्देश
रेड रिवन एक्सप्रेस 25 तथा 26 नवम्बर को आगरा कैण्ट पर आयेगी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि 25 तथा 26 नवम्बर  को रेड रिवन एक्सप्रेस के आगरा आगमन पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी नागरिकों को लाने हेतु समुचित व्यवस्थाये सुनिश्चित करे और विद्यालयो से भी प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करें। इसी क्रम में जन जागरूकता हेतु सभी तहसील मुख्यालयों पर 24 नवम्बर को रैली आयोजन के निर्देश दिये है । उन्हांेने विभिन्न विभागों में आपसी समन्वयक एवं सौपे गये कार्यो को तत्परता से कराने हेतु निर्देश दिये ।,
जिलाधिकारी विकास भवन सभागार में रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना फेस 3 के अन्तर्गत जिला स्तरीय आर्गेनाइजिंग समिति (DLOC) की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये की इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्त दान करने के रक्त दाताओं के लिए सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित करे। इस अवसर पर विभिन्न समूहों के लिए प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन की समीक्षा करते हुए उन्हांेने कहा की 25 व 26नवम्बर को साठ साठ के समूह में प्रतिदिन 7 से 10 समूहो के लिए लगभग 1 घण्टे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें ।
उन्हांेने कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता को देखते हुए प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है । उन्होने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो के साथ समन्वय कर पर्याप्त संख्या में होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिये है । इसी के साथ 200 बैनर्स 20,000 पप्पलेट, 1000 पोस्टर छपवाये जा रहे है। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये जायेगें। उन्हांेने 3 दिन पूर्व माइकिंग द्वारा तहसीलो मे भी प्रचार हेतु निर्देश दिये । उन्होंने प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय बनाते हुए जानकारी समय से सुलभ कराने हेतु निर्देश दिये।
उन्हांेने बताया है ेिक  रेड रिवन एक्सप्रेस इस बार 23 राज्यो के 162 स्टेशनो पर हाल्ट करेंगी। जिसका उददेश्य जनता में एच0आई0वी0 (एडस) एवं टयूवरक्लोसिस, मलेरिया जैसे संका्रमक रोगों की रोकथाम एवं रिप्रोडक्टिव तथा बाल स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को प्राप्त करने हेतु जनता मे जागरूकता उतपन्न कराना है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना निदेशक जी0आर0डीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सहित रेलवे, यूनिसेफ, आदि विभिन्न विभागो   व संस्थाओ के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहरों के अन्तिम छोर तक जल उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता

Posted on 09 November 2012 by admin

नहरो की सफाई कार्यो के सत्यापन हेतु निरीक्षण दलों का गठन
निरीक्षण दल कार्याे के प्राक्कलन, फोटोग्राफी और निरीक्षण आख्याओ को भी देखें-आयुक्त

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने कहा है कि नहरों के अन्तिम छोर तक सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराना प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकता मे है। नवम्बर माह में मण्डल के सभी जनपदों की नहरों की सफाई/जीर्णाेद्वार हेतु विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है, इसके लिए सिचाई विभाग के बजट के अलावा मनरेगा योजना से धनराशि आवंटित की जा चुकी है। कार्यो के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय समिति के अतिरिक्त आयुक्त द्वारा दो मण्डल स्तरीय निरीक्षण दल भी गठित किये गये है ।
श्री सिंह ने मण्डल स्तरीय निरीक्षण दल में आगरा एवं फिरोजाबाद जनपद के लिए निरीक्षण मे संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे तथा आर0के0 तखटकिया अधिशासी अभियन्ता को सम्मिलित किया है दूसरे दल मे मथुरा एवं मैनपुरी जनपद के लिए अपर आयुक्त (न्यायिक) उदयी राम तथा प्राविधिक परीक्षक, तकनीकी प्रकोष्ट, आगरा मण्डल को सम्मिलित किया गया है ।
आयुक्त ने निर्देश दिये है कि निरीक्षण दल आवंटित जनपदो में नहरों के सफाई के स्थलीय सत्यापन के दौरान इन बिन्दुओं पर भी विशेष ध्यान देगे- सत्यापित कार्य के प्राक्कलन, लम्बछिन्नक, वक्रछिन्नक का अवलोकन, कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व, मध्य एवं कार्य पूर्ण होने के उपरान्त लिए गये फोटो ग्राफ का सत्यापन, शासनादेश के अनुरूप सहायक अभियन्ता द्वारा पचास प्रतिशत, अधिशासी अभियन्ता द्वारा बीस प्रतिशत, तथा अधीक्षण अभियन्ता द्वारा पंाच प्रतिशन कायो के किये गये निरीक्षण की आख्या का अवलोकन एवं पुष्टि और जिला स्तरीय व विभागीय निरीक्षण दलों की आख्या का भी अवलोकन करेगें।
उन्हांेने निर्देश दिये है कि इन कार्यो के अतिरिक्त निरीक्षण दल अपने निरीक्षण के दौरान नहरों के सुचारू रूप से संचालन से सम्बन्धित अन्य विषयों जैसे नहर- कुलाबो पर अतिक्रमण, नहर कटान एवं अवैध सिचाई का भी संज्ञान लेगे।  निरीक्षण दल प्रत्येक निरीक्षण के उपरान्त अपनी निरीक्षण टिप्पणी मण्डलायुक्त को प्रस्तुत करेगे। उन्हांेने निर्देश दिये है कि प्रत्येक निरीक्षण दल अपनी संकलित निरीक्षण आख्या 2 दिसम्बर 2012तक मण्डलायुक्त को उपलब्ध कराना सुनिश्चत करेगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरेन्ट के विरूद्ध मण्डलायुक्त की बैठक अब 17 नवम्बर को

Posted on 08 November 2012 by admin

टोरेन्ट पावर लिमिटेड के आगरा के विरूद्ध शिकायतों की सुनवाई के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 8 नवम्बर, 2012 को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गयी है अब यह बैठक 17 नवम्बर, 2012 को दोपहर 03ः00 बजे मण्डलायुक्त के सभाकक्ष में आहूत होगी।
यह जानकारी अपर आयुक्त श्री मुकेश चंद्रा ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

18 नवम्बर रविवार को लोक अदालत का आयोजन

Posted on 04 November 2012 by admin

जिजा जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दीवानी परिसर आगरा में दिनांक 18-11-2012 रविवार को 11ः00 बजे पूर्वान्ह से सायं 4ः00 बजे तक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, सिविल वाद, कारपोरेशन अपीलेें, उपभोक्ता फोरम के मामले, श्रम विभाग के मामले, वन विभाग के मामले एवं दाण्डिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार समस्त तहसील मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के अंतर्गत समस्त ए0डी0एम0, एस0डी0एम0 चकबंदी अधिकारी से संबंधित वाद-राजस्व, चकबन्दी, स्टाम्प मामले एवं फौजदारी वादों का भी निस्तारण लोक अदालत आयोजित कर किया जायेगा।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी  अदालत में अधिक मामले नियत करके पक्षकारो को सूचित किया जाये और इस प्रकार नियत किये
गये वादों की सूची 08-11-2012 तक आवश्यक रूप से प्रषित कर दी जाये। लोक अदालत में निस्तारित वादों की सूचना निर्धारित प्रारूप पत्र पर लोक अदालत के दिन ही अपरान्ह 4ः00 बजे तक आवश्यक रूप से जिला प्राधिकरण कार्यालय को प्राप्त करा दी जाये जिससे की लोक अदालत तें निस्तारित वादों की सूचना लोक अदालत केदिन ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ को ई मेल/फैक्स किये जाने में अवरोध उत्पन्न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेड़ रिवन एक्सप्रेस-आगरा कैण्ट पर 25 तथा 26 नवम्बर को रूकेगी

Posted on 04 November 2012 by admin

ग्राम पंचायतो से बस लाने हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि 25 तथा 26 नवम्बर को रेड़ रिवन एक्सप्रेस-3 आगरा कैण्ट स्टेशन पर रूकेगी। जिसका उददेश्य आम जनता में एच0आई0वी0(एडस) एवं टयूबरक्लोसिस, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगो की रोकथाम एवं रिप्रोडक्टिव तथा बाल स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को प्राप्त करने हेतु जनता में जागरूकता उत्पन्न करना है।
उन्हांेने रेड रिवन एक्सप्रेस-3 के संचालन के क्रम में कार्य सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में दलों का गठन किया है। जिसमें खण्ड विकास अधिकारियों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) तथा सी0डी0पी0ओं0 आदि को संयुक्त रूप से दायित्व सौपे गये है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश मे निर्देश दिये गये है कि 25 नवम्बर को विकास खण्ड बरौली, अहीर, बिचपुरी, अकोला एवं अछनेरा, सैंया खेरागढ़,जगनेर की ग्राम पंचायतों से बसे आयेगी। इसी क्रम में 26 नवम्बर को विकास खण्ड खन्दौेली, एत्मादपुर, शमशाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहठ एवं जैतपुर कला की ग्राम पंचायतो से बसों द्वारा ग्रामीण अंचलो से नागरिक आगरा कैण्ट पहुचेंगे। प्रत्येक बस में ग्राम पंचायत से सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, आंगऩवाड़ी कार्यकत्री, ए0एन0एम0 बस में सवार ग्रामीणों के जलपान, लाने एवं ले जाने की पूर्ण जिम्मेदारी उक्त कर्मचारियों की होगी।
सभी सी0डी0पी0ओ0 तथा सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मिलकर यह सुनिश्चित करेगे कि अपात्र को छोड़कर अधिकारी/कर्मचारी उक्त तिथियों में स्वेच्छा पर्वक रक्तदान करेगें। इस हेतु इनकी रक्त जांच का कार्य निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व पूर्ण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सभी एस0डी0एम0 अपनी तहसीलों में उक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समन्वय बैठक बुलाकर निर्देशों की भली भंाति जानकारी भी दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि निवेशों की आपूर्ति मांग के अनुरूप सही दरों पर समय से सुलभ कराये

Posted on 03 November 2012 by admin

किसानों को रबी फसल के लिए उर्वरक, बीज, फसली ऋण, सिचाई आदि कृषि निवेशों की आपूर्ति मांग के अनुरूप सही दरों पर समय से सुलभ कराये। खाद बीज वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन कार्य भी प्रभावी रूप से चलाये। नहरों की सफाई का कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण कराये।।नहरों की सफाई का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व, कार्य के बीच में और कार्य पूर्ण होने पर फोटो ग्राफी अनिवार्र्य रूप से कराये साथ ही निरीक्षण दल बनाकर नहर सफाई कार्य का गहन निरीक्षण तथा सघन पर्यवेक्षण करें। इस कार्य मे सावधानी बरतें और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करायें। मण्डल में उर्वरकों एवं बीजो की मांग के सापेक्ष पर्याप्त मा़त्रा में उपलब्धता है।
मण्डलायुक्त रबी फसल की तैयारियां के क्रम में कृषि कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि नहरों के पानी के अलावा बड़ी संख्या में किसान निजी नलकूपों से सिंचाई करते हैे अतः बुआई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोकल फाल्ट को शीघ्रता से ठीक कराने की व्यवस्था करें। आयुक्त ने मण्डल के सभी जिलो के उपस्थित अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निदान करायें।
श्री सिंह ने जनपद वार किसान क्रेडिट कार्ड वितरण और फसली ऋण वितरण की समीक्षा की । फसली .ऋण का वितरण लक्ष्य के सापेक्ष न पाये जाने पर उन्हांेने असन्तोष प्रकट करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये । लीड बैक प्रबन्धक आगरा पी0के0 सक्सेना ने बताया कि  गत वर्ष 580 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरण किया गया था इस वर्ष अबतक लगभग 283 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरण हो चुका है।
आयुक्त ने बीजो की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए दलहन तथा तिलहन बीजो की आपूर्ति पर भी घ्यान देने के निर्देश दियेैै। उन्होंने मण्डल में उर्वरको की उपलब्धता पर सन्तोष प्रकट किया । उन्हांेने जैव उर्वरकों की उपलब्धता, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता, आदि की भी जिलेवार समीक्षा।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त राम आसरे, संयुक्त कृषि निदेशक आर0पी0 यादव जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक , एवं विद्युत नलकूप, सहकारिता, कृषि, नहर, लघु सिचाई आदि विभागों के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in