Archive | आगरा

पेंशनर्स से आयकर कटौती हेतु छूट के लिए प्रपत्रों की मांग

Posted on 19 January 2013 by admin

मुख्य कोषाािकारी, आगरा ने कोषागार, आगरा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर जो आयकर की परिधि में आते है, को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में प्राप्त की गयी पेंशन व आय से आयकर की कटौती में छूट प्राप्त करने हेतु बचतों का विवरण एवं उनकी छाया प्रति सहित कोषागार कार्यालय आगरा में आगामी 25 जनवरी तक अवश्य प्रस्तुत कर दें।
उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि आयकर विवरण तथा पेन की छायाप्रति प्राप्त न होने पर पेंशनर से आयकर कटौती की नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी तथा पेंशन भुगतान हेतु उक्त कारण से होने वाले विलम्ब के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिर पर मैला ढोना अमानवीय कार्य-श्यौराज जीवन

Posted on 19 January 2013 by admin

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकारी के सदस्य श्यौराज जीवन ने बताया कि मा0 प्रधान मंत्री ने 15 अगस्त 2012 को लाल किले से इस मैला ढोने की घृणित परम्परा को समाप्त करके उनका सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक जीवन उठाने के लिए कानून बना करके न्याय दिलाने की घोषणा की इस सब के पीछे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा0 मुकुल वासनिक जी की अहम भूमिका रही है, जिसके लिए हम मा0 मुकुल वासनिक जी का आभार व्यक्त करते है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यौराज जीवन ने कहा स्वतंत्रता के 65 वर्षो के बाद भी सफाई मजदूरों को मशीन की तरह इस्तेमाल किया जाता है, सीवर आज गैस चैम्बर बन गये है, सफाई मजदूर आय दिन सीवर की सफाई कार्य हेतु सीवर में उतर कर अपने प्राणो की आहूतिया देते है, सीवर मे हुई अनगिनत नवजवान मौतो पर सरकार चुप्पी साध लेती है।
श्यौराज जीवन ने बताया कि हाल की जनगणना मे यह बात उभर कर सामने आई है कि 26 लाख लोगों की गन्दगी खुली नाली मे बहती है, आदमी उठाते है, या जानवर (सुअर) उसका निपटान करते है, उ0प्र0 में सबसे ज्यादा 4 लाख 16 हजार, महाराष्ट्र मे 2 लाख 9 हजार व मध्य प्रदेश मे 2 लाख 6 हजार, परिवार है कुल 126 जिले देशभर मे ऐसे है जहा 5 हजार से अधिक परिवारों की तादाद इन श्रेणी है इन तथ्यों के आने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुकुल वासनिक जी ने प्राथमिकता के आधार पर सभी जिलाधीशो की बैठक ली है और वहा के जिला परिषदों के अध्यक्षों से भी चर्चा की है, व्यरूोक्रेसी का कमाल देषिए सुप्रीम कोर्ट मे सरकार की तरफ से सपथ पत्र भी दिया गया था कि देशभर मे अब सिर पर मैला ढोने की प्रथा का उन्मूलन हो चुका है लेकिन कई नागरिकों व संगठनों व आयोग ने मा0 पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री मुकुल वासनिक जी का ध्यान इस ओर आर्कषित किया साथ ही जनगणना के आकड़े भी आ गये, इनमे यह बात भी उभरी है की खेतों मे शौच के लिए देश भर मे अब 13 लाख 14 हजार की गन्दगी खुली नालियों मे गिरती है तो 7 लाख 94 हजार परिवारो का मैला सिर पर उठाया जाता है जबकि 4 लाख 97 हजार परिवारो को इस काम के लिए सुअर जैसे जानवरों की मदद मिलती है।
श्यौराज जीवन ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की अध्यक्षा मा0 कमला गुर्जर जी के कुशल नेतृत्व में भारत भ्रमण करने के उपरान्त हमने निर्णय लिया है कि जो प्रशासनिक अधिकारीगण इस घृणित व अमानवीय कार्य को करने वाले सफाई कर्मचारियों के जीवन स्तर को सुधारने का काम, उनकी बस्तियों मे सीमेन्टेड सड़के, शौचालय, वाचनालय, स्कूल व पानी पीने की उत्तम व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था बहन बेटियों की शादियों के लिए सामुदायिक केन्द्र (बारात घर) का निर्माण करायेगें, उनकेा आयोग की ओर से प्रशंसनीय पत्र भी भेंट कर सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका मनोबल बढ सके।
श्यौराज जीवन ने आगे बताया भारत में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर उनको नियमित कराना, शुल्क शौचालयों ने काम करने वाले घृणित कार्य करने वालो को नौकरी दिलाना, इतना ही नही उन्हे पक्के मकान बनवाकर दिलाना, डाक्टर, इंन्जीनियरिंग के छात्रो को निःशुल्क शिक्षा दिलाने का काम भारत सरकार की सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मा0 बहन शैलजा कुमारी जी, लोक सभा मे एक बिल ला रही है, जिससे भारत सरकार पास करके स्वच्छ कार्य समाज के चेहरे पर रोशनी ला रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेले में औद्यौगिक इकाई के प्रदर्शन हेतु आवेदन करें

Posted on 19 January 2013 by admin

जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक आगरा ने जनपद आगरा के हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि उ0प्र0 व्यापार प्रोत्साहन, प्राधिकरण, कानपुर द्वारा अवगत कराया है कि इलाहाबाद में कुम्भ मेंले की अवधि में हस्तशिल्पियों औद्यौगित प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 14.01.2013 से प्रारम्भ किया गया है। इस मेले मे जनपद की अच्छी हस्तशिल्प/लघुउद्योग इकाइयों की भागीदारी करायी जानी है । मेंले में इकाइयों की सहभागिता शुल्क 20,000 रूपये प्रति इकाई की दर से निर्धारित है, जिसमे इकाई को 3×6 वर्ग फीट का स्थान प्रर्दशन/बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जायेगा तथा इकाइयो को शासन की विपणन विकास सहायता योजनान्र्गत नियमानुसार लाभ देय होगा। सहभागिता शुल्क का बैंक ड्राफ्ट यू0पी0टी0पी0ए0, कानपुर के नाम अथवा नकद रूप में महाप्रबन्धक, जिलाउद्योग केन्द्र, इलाहाबाद को उपलब्ध करायी जा सकती हैं।
उन्होंने जनपद के उत्कृष्ट हस्तशिल्पी/ उद्यमियों से अनुरोध किया है कि जो अपने उत्पादों का प्रर्दशन/बिक्री उक्त मेले मे करना चाहते है वह अपना सहमति पत्र अविलम्ब जिला उद्योग केन्द्र, कार्यालय मे उपलब्ध करा दे, ताकि उन्हे मेले मे भेजा जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिल्पकार हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना का लाभ उठायें

Posted on 19 January 2013 by admin

जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक आगरा ने जनपद आगरा के हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों के लिए हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना 2012,प्रारम्भ की गयी है जिसके अन्र्तगत हस्तशिल्पियों को प्रदेश में अथवा प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले मेलो/प्रर्दशनियों में भाग लेने हेतु अधिकतम रूपया 10,000 परिवहन व्यय एवं स्टाल किराया के रूप में सहायता प्रदान की जायेगी। यह सहायता उन्ही हस्तशिल्पियों को होगी, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। हस्तशिल्पी पहचान पत्र होना चाहिए मेले में सहभागिता का प्रमाण पत्र, स्टाल किराये की रसीद एवं माल भाड़े के व्यय का बीजक, राष्ट्रीयकृत बैंक में 18 डिजीट का एकाउन्ट होना अनिवार्य है । शिल्पकार के परिवार में एक ही सदस्य को इसका लाभ दिया जायेगा। भारत सरकार अथवा किसी अन्य सरकारी योजनान्र्तगत इस मद में उस वर्ष शिल्पकार द्वारा लाभ न लिया गया हो पात्र होगें।
उन्होंने बताया कि इस योजनान्र्तगत जो हस्तशिल्पी लाभ लेना चाहते है वह अपना मेला/प्रर्दशनी के सम्बन्ध में विवरण जिला उद्योग केन्द्र, कार्यालय में उपलब्ध करा दे, अन्य जानकारी कार्यालय मे सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को त्योहार की भांति मनायें-जिलाधिकारी

Posted on 17 January 2013 by admin

जिस प्रकार से हम सभी लोग त्योहारों मनाते है ठीक उसी प्रकार हम सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान कलेक्ट्रेट सभागार राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की तैयारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस रैली/जुलूस का आयोजन किया जायेगा, जो कि कलेक्ट्रेट से सेन्ट जोन्स कालेज जाकर सम्पन्न होगा और मुख्य कार्यक्रम वृहद स्तर पर सेन्ट जोन्स कालेज में सभी के सहयोग से सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि उस दिन विशेष कर नये मतदाताओं जिनका फोटो युक्त पहचान पत्र पहली बार बना है ऐसे नवयुवकों के अनुभव उपस्थित जन सामान्य के समक्ष सुनाये जायेगें और ऐसे नये मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि अब भी मतदाता नही बन पाये है ऐसे व्यक्ति 25 जनवरी को भी फार्म 6 भरकर प्रस्तुत कर सकते है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण समस्त सरकारी कार्यालयों तथा स्कूल व कालेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु 24 जनवरी को ही संकल्प/शपथ ग्रहण अनिवार्य रूप से करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व में सबसे अधिक भागेदारी शिक्षा विभाग की है जिसके अन्र्तगत नवयुवकों (18 वर्ष) के नाम बढ़ाने हेतु फोटोयुक्त पहचान पत्र बनावाने में समस्त स्कूल/कालेजों के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी और 25 जनवरी को रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चें जो कि स्कूल की ड्रेस में सम्मिलित होगें।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि इस दिवस को सभी मिलकर सहयोग करें और जो भी पात्र व्यक्ति हो उसका फोटो युक्त पहचान पत्र बनवाने में पूर्ण सहयोग करे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी बूथों पर बनायें गये पहचान पत्रों का वितरण भी कराया जायेगा। तहसील स्तर पर भी एक संकल्प रैली का आयोजन कराया जायेगा। नवयुवक/महिला जो पहली बार मतदाता बने है उनकों बैज लगाकर सम्मानित भी किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक अनुपस्थित अधिकारियांे को गम्भीरता से लेते हुऐ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, उप जिलाधिकारी किरावली एम0पी0सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न कोलेजो के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खसरा प्रतिरोधक टीका अभियान 01 फरवरी से चलेगा-जिलाधिकारी

Posted on 17 January 2013 by admin

खसरा प्रतिरोधक टीका अभियान पूरे जनपद में 01 फरवरी से वृहद स्तर पर चलाया जायेगा जिसके अन्र्तगत 09 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाये जायेगें। जिलाधिकारी अजय चैहान कलेक्टेªट सभागार में खसरा प्रतिरोधक अभियान हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान से पूर्व 17,18,19 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक प्रशिक्षण कराया जायेगा उस प्रशिक्षण में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण सम्पन्न करायेगें और प्रशिक्षण की रिर्पोट सयुक्त हस्ताक्षरों से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस  कार्य में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी ।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान मे सबसे पहले सरकारी विद्यालयों, वित्त विहीन विद्यालयों सहित प्राइवेट स्कूलों में 9 माह से  10 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगवायें जायेगें इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भी बच्चों को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि इस अभियान में ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधानों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि माईक्रो प्लान अच्छे तरीके से कराये जिससे कि टीका लगने से कोई बच्चा छूट न जायें। गलत रिर्पोटिंग बर्दास्त नही की जायेगी। चाहे वास्तविक कम हो लेकिन अच्छा होना चाहिए। उन्होंने माईक्रोप्लान 18 जनवरी तक तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डा0 अनुपम भाष्कर ने बताया कि खसरा प्रतिरोधक अभियान 01 फरवरी से तीन सप्ताह तक चलाया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा के सहयोग से कोशिश रहेगी कि 09 माह से 10 वर्ष तक बच्चों को खसरा प्रतिरोधक टीका अनिवार्य रूप से लग जाना चाहिए।
बैठक मे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0आर0गौतम, डा0 चित्रा सहित समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित यूनीसेफ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करायें-मण्डलायुक्त

Posted on 16 January 2013 by admin

नगर की मुख्य सड़कों के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए मण्डलायुक्त आगरा ने कडे़ निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया हैं कि वह सड़कों की व्यापक मरम्मत व सौदर्यीकरण यथाशीघ्र पूरी करा लें।
मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर आज CII व्दारा आयोजित सहभागिता सम्मेलन-2013 की पूर्व तैयारियों के संबंध में होने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि यमुना किनारे मार्ग से लेकर आयोजन स्थल जे0पी0 पैलेस तक तथा खेरिया एयरपोर्ट से लेकर जे0पी0 पैलेस तक के मार्ग को पूर्णत: अतिक्रमणमुक्त किया जाना आवश्यक हैं। इसके लिए अतिक्रमण विरोधी समिति सकि्रय करते हुए यह जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की होगी कि उनके क्षेत्र में पुन: यह अतिक्रमण न हो सके।
मण्डलायुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वह विभिन्न मार्गों के साइनेज को ठीक करायें तथा उनके पिलर्स को पेन्ट कराया जाये।
उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नगर के मुख्य मार्ग और विशेषत: ऐसे मार्ग जहां विशिष्ट अतिथियों का आवागमन सम्भावित है पूरी तरह से स्वच्छ होने चाहिए। सड़क के किनारे अव्यवसिथत रूप से फैले गार्बेज कन्टेनर को भी हटाया जायें।
मण्डलायुक्त ने टोरन्ट पावर लिमिटेड को निर्देशित किया कि वह विधुत पोल, ट्रान्सफारमर आदि को दुरस्त रखे तथा उन पर पेन्ट आदि करायें। उन्होंने उधान विभाग से ऐसी जगह चिनिहत करने को कहा जहां उनके व्दारा फूलों वाले पौधेयुक्त गमले लगाये जायें। बाद में पौधों का उपयोग किये जाने की भी योजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से समयबद्ध कार्य करते हुए नगर के सौदर्यीकरण में सहयोग प्रदान करें, ताकि आगरा के इस सहभागिता सम्मेलन से प्रदेश की बेहतर छवि विशिष्ट अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने कार्यकारी विभागों व्दारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चौहान, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (नगर), टोरन्ट पावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन, उधोग आदि के अधिकारी तथा सी0आर्इ0आर्इ0 के प्रतिनिधि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कीठम झील में नौका बिहार का आनन्द ले सकेगे आम पर्यटक

Posted on 15 January 2013 by admin

भालू संरक्षण केन्द्र आम पर्यटकों के लिए खुला

उ0प्र0 के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने कीठम झील में नौका बिहार का फीता काटकर शुभारम्भ किया और स्वयं मोटरबोट में बैठकर झील में नौका बिहार का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि अब आम पर्यटक भी झील में मोटरबोट व्दारा सैर कर जलीय पक्षियों को काफी नजदीक से देख सकते है। इसके शुरू होने से यहां पर पर्यटकों की संख्या बढेगी।
मा0 मंत्री ने इसके पश्चात भालू संरक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया और इस संरक्षण केन्द्र के अंदर भालू एवं वन्य जीवों के संबंध में आम पर्यटकों हेतु टी0वी0 स्क्रीन का शुभारम्भ किया, इस टी0वी0 स्क्रीन पर भालूओं सहित विभिन्न जीव जंतुओं के विषय में जानकारी उपलब्ध है। मंत्री जी ने कहा कि भालू संरक्षण केन्द्र के शुभारम्भ होने से युवा पीढी को जानकारी उपलब्ध होगी, उन्होंने कहा कि वन्य जीवों से अच्छा व्यवहार करें।
डी0एफ0ओ0 (जीवजंतु संरक्षण) एस0 बनर्जी ने बताया कि कीढम झील में नाव के माध्यम से घूमने हेतु आठ लोगों के लिए दो हजार का शुल्क रखा गया है। आम पर्यटकों को भालू संरक्षण के शुभारम्भ के संबंध में बताया कि इससे ताज नगरी में पर्यटकों को बढावा मिलेगा। इस संरक्षण केन्द्र में 250 भालू, इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों के सर्प तथा अन्य जानवर भी पर्यटकों को देखने हेतु उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शास्त्रीपुरम ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर मण्डलायुक्त ने उठाये सवाल

Posted on 11 January 2013 by admin

मण्डल की विकास योजनाओं की पहली समीक्षा बैठक

commissioner-meeting-jdc-ram-asrey-on-the-left-dm-agra-ajay-chauhan-dms-ferozabad-mathura-and-mainpuri-on-the-rightमण्डलायुक्त ने उ0प्र0 राज्य सेतु निगम व्दारा शास्त्रीपुरम में एन0एच0-2 से एम0जी0 रोड-2 की ओर जाने वाले ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर प्रश्न किए हैं । उन्होंने निगम के अधिकारियों को  निर्देश दिये कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस ओवर ब्रिज को सौंपे जाने से पूर्व इसकी व्यापक मरम्मत करायी जायें तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने आज यह निर्देश मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत मण्डल के राजकीय कृषि परिक्षेत्रों पर बीजोत्पादन एवं सुदृढ़ीकरण, त्वरित चारा विकास कार्यक्रम तथा आई0पी00एम0 सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम में जनपद मैनपुरी की प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने समयबद्ध रूप से कार्य कराये जाने के निर्देश दिये, ताकि किसानों को इनका लाभ समय से मिल सके।
उन्होंने मृदा स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत फिरोजाबाद जनपद की प्रगति को भी कम बताया जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि इस योजना हेतु बजट देर से प्राप्त होने के कारण प्रगति देर से दिखाई पड़ रही है। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का समय-समय पर अलग से मूल्यांकन करते रहंे ताकि यह योजनाएं सक्रिय रूप से कृषकों को लाभान्वित कर सकंे।
उन्होंने राष्ट्रीय पेयजल मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्प अधिष्ठापन तथा पाइप्ड पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग व्दारा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान किये जाने वाली धनराशि का सत्यापन कराये जाने के लिए भी उन्होंने संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को निर्देशित किया। उन्होंने बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण को नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिये।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत सिंचाई के कार्यों पर असंतोष प्रकट करते हुए उन्होंने जिलाधिकारियों को सिंचाई विभाग व्दारा कराये जा रहे कारण की अलग से समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया।
अनियमित विद्युत आपूर्ति के संबंध में उन्होंने उच्चस्तर पर मामला संज्ञान में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी न होने से फसलों की सिंचाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है इसी प्रकार शीतगृहों के संचालनों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के अन्तर्गत सर्व शिक्षा अभियान, समेकीत बाल विकास परियोजना, मध्यान्ह भोजन योजना आदि योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार मण्डल के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन सार्वजनिक स्थलों अथवा किराये के भवन से ही किया जा रहा है।
मण्डल के सभी जनपदों में कन्या विद्या धन योजना तथा लैपटाप वितरण योजना की प्रगति की जानकारी मांगे जाने पर मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि मुख्यालय स्तर से मांगी गयी समस्त सूचना दी गई समय सीमा के अन्तर्गत पूर्व में ही पे्रषित की जा चुकी है। लैपटाप तथा टेबलेट कम्प्यूटर उपलब्ध होने पर प्राप्त निर्देशानुसार जनपद के छात्र-छात्रों में इनका वितरण कराये जाने में कोई कठिनाई उत्पन्न नही होगी।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे ने किया बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, सहित मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारियों सहित समस्त विभागांे के मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सी0आई0आई0 सहभागिता सम्मेलन

Posted on 09 January 2013 by admin

आगामी 27 से 29 जनवरी को आगरा में सी0आई0आई0 सहभागिता सम्मेलन (पार्टनरशिप सम्मिट-2013) के आयोजन में देश-विदेश के उद्यमियों के साथ-साथ लगभग 27 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सहभागिता सम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु बनायी गयी नई नीतियों-औद्योगिक नीति, खाद्य प्रसंस्करण नीति, आई0टी0 नीति, गन्ना एवं चीनी विकास नीति आदि का औपचारिक विमोचन भी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आगरा एवं लखनऊ शहर के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आयोजन स्थल तक होर्डिंग लगाई जायेंगी।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज शास़्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सहभागिता सम्मेलन (पार्टनरशिप सम्मिट-2013) के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सी0आई0आई0 स्वागत प्रभारी नामित कर उनका नाम एवं नम्बर जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भी स्वागत केन्द्र स्थापित किए जायें और नोडल अधिकारी/प्रभारी अधिकारी नामित कर उनका नाम एवं मोबाइल नम्बर भी सम्बन्धित अधिकारियों को अवश्य बता दिए जायें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा प्रतिनिधियों को न होने पाए। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने हेतु औद्योगिक विकास, लघु उद्योग, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, आई0टी0, पर्यटन, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, यूपीडा एवं उपसा आदि द्वारा अपनी विभागीय नीतियों के प्रोत्साहन की योजनाएं, पी0पी0 योजनाएं एवं अन्य परियोजनाओं का भी प्रस्तुतिकरण किया जाए।
श्री उस्मानी ने यह भी निर्देश दिए कि आगरा नगर का सौन्दर्यीकरण करने हेतु आवश्यक साफ-सफाई, चैराहों, सड़कों/डिवाइडर्स आदि की मरम्मत कराने के साथ-साथ एक समान दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जायें। उन्होंने कहा कि डिवाइडर चैराहों की रंगाई-पुताई कराने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं फुटपाथ ठीक कराते हुए आवश्यकतानुसार रेलिंग भी करा दी जायें। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ-साथ आगरा के उद्योगपतियों एवं उद्योग से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि निवेश प्रोत्साहन हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय कर ब्रोशर्स/बुकलेट का मुद्रण कराकर वितरण भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मीडिया प्लान तैयार कर आयोजन के दौरान प्रेस-विज्ञप्ति हेतु अधिकारियों की तैनाती एवं मीडिया के प्रवास एवं पास इत्यादि हेतु समन्वय कार्य करने हेतु अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करा दी जाए, ताकि पत्रकार बन्धुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल के साथ-साथ आगरा के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं आस-पास के पर्यटन स्थलों के निकट तथा आगरा के सभी मुख्य मार्गांे पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। उन्हांेंने कहा कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक, यमुना एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा संभावित जाम से बचने की भी व्यवस्था करा ली जाए। उन्हांेने सहभागिता सम्मेलन में गठित समिति के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर पर सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।
बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त श्री डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता, मण्डलायुक्त आगरा श्री प्रदीप भटनागर, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in