Archive | सुलतानपुर

खुलेआम बाजारों में बिक रहा है बाल पुष्टाहार

Posted on 24 February 2012 by admin

जिले मंे बाल पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है। नौनिहाल बच्चांे, गर्भवती धात्री पुष्टाहार, पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारों, गांवों के गली-कूचों में बेचा जा रहा है। अधिकांश केन्द्रों पर ताले लटक रहे है।
कार्यकत्री सुपरवाइजर समेत कार्यक्रम अधिकार नौनिहाल बच्चों के हकों पर डाका डालने की जुगत में लगे हुए है। नौनिहाल बच्चांे को संक्रामक रोगांे से बचाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान में जोड़ने हेतु सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, किन्तु जिला कार्यक्रम के अधिकारी लचर कार्यप्रणाली के चलते योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
गांवों के केन्द्र तक ले जाने हेतु बच्चों को केन्द्र सरकार द्वारा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की तैनाती की गई है तथा केन्द्रों को चेक करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरो को सौंपी गई है।
साथ ही सभी केन्द्र सी०डी०पी०ओ० के निगरानी में संचालित होती है किन्तु यह अधिकारी धन उगाही में अधिक रुचि दिखा रहे है। नौनिहाल बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाली वीडिंग फूड खुलेआम बाजारों में बेंचकर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सभी केन्द्रांे के लिए प्रतिमाह कागजों मे बीडिंग फूड खारिज किया जाता है।
परन्तु यहां वितरित न होकर पशुओं का आहार बना लिया जाता है। जिसे दूधिये 150 से 250 रुपये प्रतिबोरी की तक खरीदकर पशुओं को खिला रहे है। मिड-डे-मील की तर्ज पर विगत सरकारों ने आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को गरमा-गरम भोजन देने की योजना बनायी थी, किन्तु वह योजना पूर्णतया ध्वस्त है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाएं मात्र कागजों में दिखाई पडती है।
धरातल पर इसका कोई स्वरुप नहीं है। सी०डी०पी०ओ० से लेकर कार्यकत्री तक सभी लोग इस योजना का धराशायी करने मे जुटे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे हथिया ली नौकरी, जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रही बाल विकास परियोजनाधिकारी

Posted on 23 February 2012 by admin

व्लाक दूबेपुर में एक आॅगन वाड़ी कार्यकत्री द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर जाॅच अधिकारी की आख्या पर  जिलाधिकारी के आदेश पर भी बाल विकास परियोजनाधिकारी कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्लाक दूबेपुर स्थित ग्राम सभा बहरौली में केशपुत्री सिंह ने फर्जी आय प्रमाण पत्र लगा कर नौकरी हथिया लिया और पात्र अभ्यर्थी दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया। मामला प्रकाश में आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कलावती ने बाल विकास परियोजनाधिकारी राम सूरत मौर्या से जाॅच करवाई तो मामला फर्जी आय प्रमाण पत्र  का पाया गाया। जिलाधिकारी  के आदेश के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी न ेएक माह पूर्व ही केशपुत्री सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश फूलवासी  त्रिसूलिया बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर को दिया। परन्तु बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर द्वारा मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया गया। बताते चले कि 2005 में केशपुत्री  की नियुक्ति ग्राम सभा बहरौली में सहायिका के पद पर हुई भी जिसमें केशपुत्री ने जो आय प्रमाण पत्र लगाया था उसी प्रमाण पत्र को जब 2006 में आॅगनवाड़ी कार्यकत्री  के आवेदन पत्र में आय प्रमाण पत्र को लगाकर आॅगनवाड़ी के पद को हथिया लिया और पात्र इनके फर्जी आय प्रमाण पत्र के आगे इस पद से वंचित रह गया। सूत्रों के अनुसार उस समय जिला कार्यक्रम अधिकारी उमेश शुक्ला थे। जब बाॅगनवाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति का मामला आया तो केशपुत्री ने 2005 में जो सहायिका पद के लिए आय प्रमाण अपने पत्रावली में लगाया था उसी आय प्रमाण पत्र में 2005 के स्थान पर 2006 लिख दिया गया । अब उक्त मामले पर गौर किया जाय तो  सम्बन्धित लागों का कहना है कि प्रश्न यह उठता है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा  प्रकरण सामने आने पर विभागीय जाॅच करवायी गयी और मामला सही पाया गया । उनके ही अनुमोदन पर जिलाधिकारी ने केशपुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया तो उन्होंने गलत आदेश तो करवाया नहीं होगा और यदि गलत आदेश नहीं करवाया तो बाल विकास परियोजनाधिकारी किसके आदेश पर कार्यवाही करंेगी। इसी तरह के प्रकरण जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग में सैकड़ों हैं, यदि ऐसे प्रकरणों की कड़ाई से जाॅच कराई जाय तो सभी लोगों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज करायी जा सकती है। उक्त प्रकरण पर बाल विकास परियोजनाधिकारी दूबेपुर फूलवासी त्रिसूलिया से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे समय का नहीं है तो हम कैसे इस प्रकरण पर कार्यवाही कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी  के पास इससे सम्बन्धित कोई पत्रावली नही है और अगर उनके पास पत्रावली है तो वह स्वयं क्यों नहीं कार्यवाही करती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों की लापरवाही से राशन उठान नहीं

Posted on 20 February 2012 by admin

गरीबों को बॅटने वाले राशन की उठान हर माह 22 तारीख तक हो जानी चाहीए नरन्तु अभी तक आवंटित अन्त्योदय बेहूॅ 804.05 मीट्रिक टन के सापेक्ष 50.53 मीट्रिकटन, बीपीएल 1946.56 मीट्रिक टन के सापेक्ष 323.20, एपीएल 1054.90 एम टी के सापेक्ष 113.17 व अतिरिक्त एपीएल 513.18 एम टी के सापेक्ष 9177 एम टी का उठान एफसीआई करा सका है। इसी तरह अतिरिक्त बीपीएल 630 के सापेक्ष 76.43 एम टी अनाज आपूर्ति विभाग के गोदामों तक पहुॅच सका है। शेष जरुरी अनाज अभी ते भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी नहीं मुहैया करा सके। वरिष्ठ प्रभारी के जी पाझडेय के मुताबिक बार-बार लिखा-पढ़ी करने के बावजूद निगम अधिकारियों के रवैये में बदलाव नहीं आ रहा है। वहीं एफसीआई प्रबन्धक जे बी सिंह का कहना है कि महीने के शुरुवात में बाहर से रैक न आने की बजह से दिक्कत जरुर आई लेकिन जरुरी राशन के लिए विशेष प्रबन्ध किए गये हैं। आपूर्ति विभाग सहयोग के बजाय असहयोग कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्ची न मिलने और नाम कटने से मतदान नहीं कर पाये मतदाता

Posted on 16 February 2012 by admin

वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से घर-घर मतदान पर्ची पहुंचाने का दावा जिले में हकीकत से कोसों दूर रहा। पर्ची से वंचित कई मतदाता वोट डालने से वंचित रहे। बीएलओ व लेखपालों से अतिरिक्त कार्य लिए जाने के कारण पर्ची का वितरण कार्य अधूरा देखा गया।जिले के 23.61 लाख मतदाताओं को घर-घर मतदान पर्चियां पहुंचाने की निर्वाचन आयोग की मंशा पूरी तरह से सफल नही हुई फिर भी अधिकांश लोगों तक बी0एल0ओ0 ने पर्चियां पहुंॅचाई। लेकिन सभी मतदाताओं को पर्ची देने का दावा हकीकत से कोसों दूर रहा। इसके पीछे बीएलओ व लेखपालों का तर्क है कि उन्हें चुनाव के वक्त अतिरिक्त कार्य सौंप दिया गया। पीठासीन अधिकारियों के लिए पैकेट बनाने, समानों की सीलिंग, बूथ बनवाना, बूथ स्तर पर आवश्यक सामग्री के इंतजाम जैसी जिम्मेदारियों में वे फंसे रहे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। जो अपने मताधिकार के प्रयोग सें वंचित रहे। लौहर दक्षिण के मो. ताज, मो. जुबेर खां, अबुल हसन, तम्मुल निशा, महेसुआ ग्रामसभा के मुजीब खांन और भांई ग्रामसभा के अब्दुल रऊफ, सरफराज हुसैन समेत कई लोग ऐसे है जिनका इस बार वोटर लिस्ट से नाम गायब रहा और अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन आयोग की उत्तम व्यवस्था के चलते ही बढ़ा मतदान का प्रतिशत

Posted on 15 February 2012 by admin

ऽ    जनपद में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
ऽ    बी0एल0ओ0 ने घर-घर पहुॅचाई थी फोटोयुक्त मतदान पर्ची, मतदान केन्द्र पर भी तैनाती से मतदाताओं को हुई भारी सहूलियतें
ऽ    यू0पी0पी0 को मतदान केन्द्रों से रखा गया दूर
ऽ    मतदान केन्द्रों के पास किसी भी प्रत्याशी का फड़ न होने से ही शान्ति पूर्ण ढंग से हुआ मतदान
सुलतानपुर 15 फरवरी। जनपद की पाॅच विधानसभा क्षेत्रों  में मतदान शान्ति पूर्ण ढंग  से सम्पन्न हो गया। जनपद में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अरने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग की उत्तम व उचित व्यवस्था मतदान का प्रतिशत बढ़ने का कारण बना। जनपद में वुद्धवार को प्रातः सात बजे से प्रारम्भ हुआ मतदान सायं पाॅच बजे शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।  सहूलियतें मिलने से मतदाताओं में खाशा उत्साह देखा गया। किसी भी केन्द्र पर किसी भी मतदाता को बिना मताधिकार का प्रयोग किए वापस लौटने की खबर नहीं मिली। बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची पहुॅचा दिए जाने से भी मतदाता उत्साहित होकर मतदान करने पहुॅचे। मतदाताओं की सहायता के  लिए भी बी0एल0ओ0 मतदान केन्द्र पर मौजूद मिले।उत्तर प्रदेश पुलिस को मतदान केन्द्र में प्रवेश करने पर पाबन्दी थी। सीमा सुरक्षा बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की तैनाती मतदान केन्द्रों पर होने से अराजक तत्वों के हौसले पस्त दिखे। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक वाहनों तथा मतदाता के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित था। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्र पर किसी प्रत्याशी का फड़ बनने की अनुमति न देना भी शान्तिपूर्ण मतदान का प्रमुख कारण रहा। मतदाता अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन से बेरोक टोक मतदान करने जा सकते थे। दन्हीं सब कारणों से जनपद में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताआंे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं पद वोट डालने का जुनून इस कदर दिखा कि 90 साल के बुड्ढे व 95 वर्ष की विकलांग महिला भी अपने परिजनों के साथ ठेले पर बैठ कर मतदान केन्द्र पर वोट डालने आये। कहीं -कहीं लम्बी कतारें दिखी तो कहीं दोपहर बाद एक भी मतदाता बूथ पर नहीं दिखा। जनपद में शान्ति पूर्ण एवं मतदान प्रतिशत बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने राहत की साॅस ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा लम्भुआ का चुनाव हुआ रोचक

Posted on 13 February 2012 by admin

लम्भुआ 13 फरवरी। विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार खत्म होते ही  प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगना शुरु कर दिया। चुनाव परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पर्चा दाखिला से शान्त रहने वाले चाॅदा विधायक पर्यटन मंत्री आखिरकार मुख्य लड़ाई में आ ही गये। काफी जद्दोजहद के बाद  कांग्रेस प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा को काफी पीछे धकेल कर लम्भुआ विधानसभा से बसपा प्रत्याशी विनोद सिंह मुख्य लड़ाई में आ गये। अब लम्भुआ विधानसभा में बसपा व सपा में सीधी टक्कर होने के आसार बन गये हैं। राहुल गाॅधी व कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गाॅधी के रोड शो के बाद मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो जाने से क्षेत्र में बसपा लड़ाई से बाहर हो गई थी। रूठे मतआताओं को मनाने में सफल हो जाने से बसपा सीधी लड़ाई में आ गई। लम्भुआ विधानसभा में अब सिटिंग विधायक विनोद सिंह तथा सपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के बीच सीधी टक्कर होने के आसार बन गये हैं। मंत्री जी द्वारा क्षेत्र में 5 वर्ष में किए गये विकास कार्यों से मतदाताओं का रुझान अब इनकी तरफ होता दिख रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में स्पष्ट बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी- मायावती

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-n12007 के विधानसभा चुनाव में मीडिया द्वारा किए गये आकलन एवं न्यूज चैनलों के एक्ज्टि पाल को झुठलाते हुए बसपा के 206 विधायक जीत कर प्रदेश में बहुमत से पार्टी की सरकार बनी थी। इस चुनाव में भी बसपा के विधायक जीत कर बहुमत से सरकार बनायेंगे। उक्त बातें बसपा सुप्रिमों एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री मायावती ने सुलतानपुर एवं  सी.एस.एम. नगर के बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में  महेसर गंज बाजार में आयोजित विशाल जन सभा को समबोधित करते हुए कही। प्रदेश की मुख्य मंत्री ने कहा कि जनता को कांग्रेस से सावधान रहने की जरुरत है। जिस कांग्रेस ने उ0 प्र0 में 40 वर्षों तक शासन किया और विकास नहीं कर सकी वह सरकार बना कर पाॅच साल में क्या विकास करेगी। कांग्रेस द्वारा की जा रही विकास की घोषणाएं थोथी व हवाई हैं। जन सभा में सुलतानपुर एवं सी.एस.एम. नगर के सभी बसपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने राजनैतिक द्वैश के चलते  प्रदेश के विकास के लिए मांगा गया बजट नहीं दिया जिसके कारण प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं किया जा सका। उन्होंनंे जन सभा में उपस्थित विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेठी से गाॅधी परिवार के सदस्य ही ज्यादातर सांसद  रहे हैं। लेकिन उन्होनें कोई बुनयादी विकास नहीं किया। इसी के चलते गाॅधी परिवार के लोगों को नुक्कड़ सभा व घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आ रही है।  यदि गाॅधी परिवार ने क्षेत्र में विकास कार्य किया होता तो उन्हें वोट मांगने की जरुरत न पड़ती। दिल्ली में ही रहते हुए उनके प्रत्याशियों को जनता वोट देकर जिता देती। उन्होंने कहा कि यहाॅ जो भी विकास कार्य हुआ है उसे बसपा की सरकार ने किया है। कांग्रेस शासन में जो फैक्ट्रियाॅ लगायी गई थी वे भी आज बन्द पड़ी है। उन्हें पुनः चालू करवाने के लिए केन्द्र से जो पाॅच हजार करोड़ रुपया मांगा गया था उसे भी नहीं दिया गया। मायावती ने भाजपा, सपा व कांगे्रस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर फिर से गुण्डा राज कायम होगा और महिलाओं का शाम को घर से निकलना बन्द हो जायेगा। भाजपा की सरकार बनने पर साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत होगीं तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास कार्य ठप हो जायेंगे।कांग्रेस की केन्द्र सरकार के ही गलत नीतियों के चलते मॅहगाई बढ़ी है और वह अभी तक उस पर काबू नहीं पा सकी है। हमारी पार्टी कहने में कम तथा करने में अधिक विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता उनकी सरकार पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप लगाते हैं, केवल बदनाम करने के लिए। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस को बोलना शोभा नही देता। इनके कार्यकाल में 62 घोटाले हुए हैं। जिसमें करीब 20 लाख करोड़ रुपये का वारा- न्यारा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोरी समाज दे सकता है बसपा को करारा झटका

Posted on 08 February 2012 by admin

इसौली क्षेत्र 187 विधानसभा में कोरी समुदाय एक नया इतिहास रचने की तरफ अग्रसर है, जहा बसपा सुप्रीमों मायावती के लिये करारा झटका साबित हो सकता है।
गौरतलब हो कि इसौली विधानसभा मंे कुल मतदाताओं की संख्या 2,97,599 हजार है जिसमें दलितों की सख्ंया लगभग 72,हजार में 48 हजार सिर्फ कोरी समुदाय की है। विधानसभा मंे बसपा सुप्रीमों मायावती ने कुल 403 विधानसभाओ मंे आरक्षित वर्ग के 88 उम्मीदवार को उम्मीदवार बनाया जिसमें एक भी कोरी समुदाय का नही है। दूसरी तरफ जनपद मंे भी दमदार कोरी नेताओं को पार्टी ने दर किनार कर दिया,जबकि षोशित कोरी समुदाय हृदय पर पत्थर रखकर अपने केा चमार कहलाते हुए बसपा के नीले रंग में रंगकर बसपा की नींव केा ठोस आधार दिया,परन्तु लगातार कोरी समुदाय की उपेक्षा से त्रस्त प्रदेष के ‘हमारा दल’ कोरी समुदाय के राश्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेष कोरी ने पिछले दिनो एक प्रेस वार्ता में कहा कि कोरी समुदाय के प्रति किया गया सौतेला व्यवहार बरदास्त से बाहर है और उनके हक व अधिकार के लिये नये कुन्जी की तलाष कर हमारा दल कार्य करेगा। उन्हेाने बसपा की खामियों पर प्रकाष डालते हुए केारी समुदाय केा सचेत किया कि बसपा ने दलितों को अनुसूचित जाति से पिछडे़ वगों में षामिल करने का प्रयास किया किन्तु समय पूर्व जानकारी होने से भारी विरोध के चलते वह अपने मकषद में कामयाब न हेा सकी अब चुनाव के समय में केारी समुदाय की भागीदारी न देकर अपने गलत इरादे बसपा ने जाहिर कर दिया है। इस लिये विषेश तौर पर इसौली विधानसभा केा चुनते हुए दलित कोरी समुदाय के घर जाकर मतदाता केा सचते करते हुए निर्दल प्रत्याषी कृश्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय के पक्ष मंे एक जुट कराकर दलितों का हक व अधिकार दिलाने के लिये बसपा सुप्रीमों मायायवती की बन्द आखें खोलने का प्रयास करेगें, वहीं प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का असतित्व  भीतर घात के चलते खतरे में पड गया है।
सूत्रों अनुसार इसौली विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं ंकी संख्या लगभग 85 हजार को देखते हुए सपा ने अबरार अहमद,काग्रेंस ने मुईद अहमद, व कौमी एकता दल ने इमरान अहमद तथा अल्प संख्य नेता डा नफीस अहमद तथा बसपा ने नर्गिस नायाब को इसी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया, अल्पासंख्य मतो के बंटवारे होने से अल्पसंख्यकों को एक बडा तबका सपा के पक्ष में लामबन्द हो गया, अल्पसंख्यक मतों का दलित मतो के सहारे धु्रबीकरण करने का बसपा का प्रयास उल्टा दिखाई दे रहा है। येसे में केारी समुदाय अपने को ठगा महषूस करते हुए अच्छा अवसर चुन बसपा को सबक सिखाने ठानी है। चुनाव के उथल पुथल समीकरणों में इसौली विधानसभा एक नये इतिहास रचनो केा तैयार केारी समाज कक्कू पाण्डेय केा षिर आखों बैठा उनके समर्थन मंे रात दिन एक किये हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

….चुनाव की सरगर्मिया बढी,! अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय संधर्श के आसार

Posted on 08 February 2012 by admin

विधानसभा का चुनाव अपने सबाब पर है,सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के भरसक प्रयास रात दिन एक किये गांव गलियों की खाक छान रहे है। परन्तु मतदाताओ की खामोषी प्रत्याषी व समर्थकों के लिये सिर दर्द बनी हुई है। मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है प्रत्याषी व समर्थको की भागादौडी तेज होती जा रही है। जिसमे सदर विधान 189 जयसिंहपुर के प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय बसपा, अरूण वर्मा सपा, भाजपा अर्जुन सिंह, तथा काग्रेंस जयनरायण तिवारी सहित 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे है। जहंा नये परसीमन के अनुसार मतदाताओं की संख्या 2,80325, हजार है। जिसमे 150,821, पुरूश व 129,504, महिल मतदाता है। जहां ब्राम्हण बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते बसपा प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय अपने स्वजाती मतों की धु्रबीकरण तथा बसपा के आधार मतो के चलते सभी दलों पर भारी पडने लगे है। वही इनका पीछा कर रहे अरूण वर्मा भी सपा आधार मतों के बल स्वाजातीय मतों के सहारे पकड मजबूत बनाने में जुटे है, जबकि अन्य दलों के प्रत्याषी मुख्य लडाई से अपने केा केाषों दूर पा रहे है। प्रदेष में मृत प्राय हेा चुकी कांग्रेस का दिन सदर विधानसभा मंे बहुरने का नाम नही ले रहा है लगातार कई विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुके बुजुर्ग नेता जयनरायण तिवारी एक बार फिर अपने पुराने इतिहास को दोहराने को अग्रसर है।
विधानसभा 190 लम्भुआ के मतदाता की संख्या 2,97,844 है जहां पुरूश 1,59,252 व महिला 1,38,592 मतदाता है। सीटिंग विधायक विनोद सिंह केा मैदान में उतारा है। जिनका डगर इस बार आसान बहुत कम है। भीतर घात की षिकार बसपा अपने समर्थकों से जूझ रही है वही श्री सिंह के कार्यषैली से मोहभंग जनता भी नया चेहरा देखने की ललक संजोये दूसरे प्रत्याषियों केा टटोल रही है। चर्चाओं के अनुसार त्रिकोणीय संर्घश में सपा के सन्तोश पाण्डेय, काग्रेंस के रामषिरोमणि बर्मा पूर्व बसपा प्रत्याषी जातिगत समीकरणों के आधार पर लम्भुआ विधानसभा का चैकन्ना परिणाम लाने के तरफ प्रयास रत है।
विधानसभा 191 कादीपुर में मतदाताओं की संख्या 3, 18,097 है जिसमें 1,70,765 पुरूश व 1,47,332 महिला मतदाता प्रत्याषियो के भाग का फैसला करेगी। क्षेत्र का चुनाव बडा दिलचस्प मोड लिया है जहा लगातार बसपा का हैट्रिक बनाने वाले कादीपुर विधायक भगेलूराम त्रिकोणीय संधर्श में फंसे बसपा सुप्रीमो मायावती की राह ताक रहे है।
विधानसभा 188 सुल्तानपुर 3,05,599 मतदाताओं में 1,64,899, पुरूश व 1,40,700 महिला मतदाता है। जहां सपा की प्रतिश्ठा से जुडी सुल्तानपुर सीट को सभी दलों ने घेरने का प्रयास किया। परन्तु जातिगत समीकरणों के आधार पर मुख्य लड़ाई सपा विधायक अनूपसण्डा व पूर्व बसपा सांसद मो.ताहिर खंा के बीच नजर आती दिखाई दे रही है। कमोबेष यही हाल इसौली विधानसभा में है जहां बहुकोणीय संघर्श दिखाई दे रहा है जो त्रिकोणीय रूप अख्तियार कर लिया है। जिसमें सपा प्रत्याषी अबरार अहमद से अपनी मुख्य लडाई मानते हुए निर्दल प्रत्याषी कक्कू पाण्डेय तथा पीस पार्टी मेानू सिंह ऐडी चोटी का जोर लगा त्रिकोणीय संधर्श का रूप दे रखे है। जबकि जयनरायन तिवारी के सखा पूर्व मंत्री मोईद अहमद व भाजपा प्रत्याषी रामचन्द्र मिश्र हताष किसी भी तरह लडाई में आने के लिये सारे दम खम लगा दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं

Posted on 08 February 2012 by admin

सांसद एवं पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सतीश शर्मा  ने पिण्टू तिवारी के समर्थन में क्षेत्र में कांगे्रस के पक्ष में बनाया माहौल,कांग्रेसियों में उत्साह का संचार

photo-nसुलतानपुर विधानसभा सीट से  कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी  के समर्थन में  प्रचार-प्रसार के लिए अपने निश्चित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं राज्य सभा सांसद कैप्टन सतीश शर्मा  प्रतापगंज भादा, पयागीपुर, ऐनपुर, शंकरगढ़ बाजार , गोड़वा एवं नगर के विवेकनगर मोहल्ले में लोगों से मुलाकात एवं नुक्कड़ सभा की। सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पर अमेठी के बराबर इस क्षेत्र का भी विकास होगा। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर- प्रदेश के इस विधान सभा चुनाव में मायावती कहीं नहीं हैं। हमारी लड़ाई तो सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से है।  उन्होंने कहा कि रायबरेली वालों से कहा था कि अमेठी में एक ईट रखी जायेगी तो रायबरेली में दो ईट रखी जायेगी।  सुल्तानपुर से तो हमारा तीस साल से अटूट सम्बन्ध रहा है। हम 2004 में  सुलतानपुर लोकसभा का चुनाव लड़ने आये थे पर अफसोस है कि यहाॅ के लोगों ने हार का तोहफा दिया और सुलतानपुर का विकास अवरुद्ध हो गया।  उस समय मैं अपने लिए आया था किन्तु आज मैं सुल्तानपुर के लिए आया हैं।  आप सभी हा आवाह्न करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करता हूॅ। श्री शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि  अपने- अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर जाॅय क्यों के वन वीक इज लाॅंग टाईम इन प्वालिटिक्स। कैप्टन सतीश शर्मा  के साथ सुलतानपुर प्रत्याशी संदीप तिवारी पिण्टू, पूर्व विधायक देवेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मनोज कट्टू, शाहीन अख्तर, इमरान किदवई, सुभाष त्रिपाठी, राम शव्द मिश्रा प्रमोद मिश्रा, राज किशोर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in