Archive | सुलतानपुर

परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है

Posted on 11 February 2013 by admin

मोतिगरपुर क्षेत्र मे बाल विकास परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है ।
बच्चो को पका भोजन देने की योजना भी कागजो तक सीमित है स्थानीय बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्रो पर पुष्टाहार के अलावा हांटकुक योजना संचालित है ।
योजना का उदद्ेश्य तीन से छरू वर्ष के बच्चो को आंगनबाडी केन्द्रो पर पौष्टिक आहार देकर उनको पूर्व की शिक्षा देना है । साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओ को इस योजना का लाभ देकर शिशु जन्म मृत्यु दर मे कमी लाने का प्रयास किया जाना चाहिए लेकिन यह योजना अपनी पटरी से उतर गयी है ।
बच्चो व गर्भवती, धात्री को मिलने वाला पुष्टाहार बाजारो मे बेचा जा रहा है आलम यह है कि किसी भी केन्द्रो पर बच्चो की संख्या दहाई से उहृपर नही लेकिन रजिस्टरो पर इनकी उपस्थित लगभग ३० से ४० बच्चो तक रहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता इलाके के क्षेत्रो मे झोलाछाप डाक्टरो की बाढ़ है

Posted on 11 February 2013 by admin

सरकारी चिकित्सा व्यवस्था की समुचित उपाय न हाने के कारण झोलाछाप डाक्टर गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है ।
क्षेत्र मे अप्रशिक्षित झोलाछाप डाक्टर धन कमाने के कारण गरीब जनता को भ्र्रमित करते रहते है  तथा मरीज की अत्यन्त गम्भीर हालत होने पर अन्यत्र रवाना करते है ।
जिससे मरीज की हालत और भी गम्भीर हो जाती है मरीज का सही ढ़ग से इलाज न करके उसे धन कमाने के उदद्ेश्य से काफी समय तक उसके तीमारदाते को दौडाते रहते है ।
झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति से प्रत्येक वर्ष अनेक मौते होती है  इलाके के क्षेत्र मे इसी प्रकार बेहद ग्रामीण अंचलो की बाजारो मे नर्सिंग होम भी चल रहे है।
जहां केवल धन की ही प्राथमिकता दी जाती है कही कही पर गर्भवती महिलाओ के इलाज के नाम पर उनके जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जिससे कभी-कभी जच्चा और बच्चा दोनो की जान पर बन आती है साथ ही मेडिकल स्टोर मालिको की मिली भगत के चलते महिला चिकित्सा प्रसव के दौरान जो दवाइंया मंगवाती है ।
उनमे से अधिकतर दवाएं प्रयोग न करके दवाखाने पर रख लेती है  और उन्हे बाद मे बेच दी जाती है इन छोलाछाप डाक्टरो द्वारा मरीजो को नकली दवाइंया भी दी जाती है ।
जिससे मरीजो को किसी भी प्रकार का कोई लाभ भी नही होता है  इन डाक्टरो की सांठ गांठ के चलते मेडिकल स्टोर मलिको भी नकली दवाइंया  धडल्ले से बेचते है।
जिस पर छोलाछाप डाक्टरो का कमीशन भी निर्धारित होता है  इलाके की जनता मे झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति के प्रति बहुत ही आव्रहृोश व्याप्त है ।
गरीब जनता का कहना है कि मेहनत मजदूरी करके कमाये गये धन से डाक्टर जेबे मोटी करते रहते है स्वास्थ्य विभाग को जब भी इसकी शिकायत की जाती है तो वह कार्यवाई के नाम पर कथित डाक्टरो से वसूली के अलावा कुछ भी नही होता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधेड़ महिला का शव मिला

Posted on 10 February 2013 by admin

लम्भुआ - चांदा थानाक्षेत्र के शेरपुर परसरामपुर के पास रेलवे लाइन पर एक अधेड़ महिला उम्र्र लगभग ५० वर्ष का शव मिला ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदा थाना क्षेत्र के परसरामपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

लम्भुआ - महीनो से गिटटी बिछाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ तक राष्ट्रीय मार्ग से जाने वाली सड़क का कार्य न पूर्ण होने से क्षेत्रीय लोग व मरीज परेशान हो रहे है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ मे अक्सर प्रसव पीडित महिलाएं व मरीजो का आना जाना लगा रहता है तथा तहसील मे आने जाने वाले लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते है । सड़क पर गिटटी बिछाकर महीनो से छोड दिया गया है जिससे बच्चे बिकलांग प्रसव पीडित महिलाएं मरीज व अन्य लोग काफी परेशान है क्षेत्रीय लोगो ने सड़क निर्माण मे हो रही देरी के लिए रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण किये जाने का आदेश देने की अपेक्षा की है तथा उपजिलाधिकारी लम्भुआ डी.पी.पाल से उचित कदम उठाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

सरकार के निर्देशो का खामियाजा अभिभावक व छात्रभुगत रहे है जिले मे स्टाम्प के लिये मारा मारी है तो तहसील मे भी स्टाम्प का अभाव हो गया है ।
तहसील लम्भुआ परिसर मे १०रु० का स्टाम्प मनमानी दामो पर मिल रहा है इसके पीछे स्टाम्प कमी का बहाना लिया जा रहा है । यही नही नोटरी टिकट के बजाय रेवन्यू स्टाम्प लगाकर नोटरी शपथ पत्र प्रमाणित कराने को अभिभावक व छात्र मजबूर है तहसील परिसर मे अभिभावक व छात्र किसी तरह शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मरम्मत के नाम पर वर्षो से कागजी खानापूरी की जा रही है

Posted on 06 February 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर की लोको कालोनी की दशा बहुत ही दयनीय है, टूटी बाउण्ड्रीबाल, क्षतिग्रस्त सड़क, कूडे का अम्बार व जर्जर आवासीय भवन रेलवे लोको कालोनी की पहचान बन गई है। यहॉ मरम्मत के नाम पर वर्षो से कागजी खानापूरी की जा रही है ।
रेल महकमे के तकनीकी व वाणिज्यिक रुप से सक्षम अनुभाग के कर्मचारियो के लिए अलग से वर्षो पूर्व लोको कालोनी बनाई गई थी । तमाम सुविधाओं के साथ यह भी ख्याल रखा गया था कि शहर के बाहर इलाहाबाद रोड पर बनी इस कालोनी के नौनिहालो को कोई परेशानी न हो इसीलिए कालोनी मे एक प्राथमिक पाठशाला व पार्क का निर्मार्ण किया गया था ।
कालोनी मे ही सामुदायिक केन्द्र खोला गया था । तब यहॉ आने जाने वाले मार्गो व आवासीय भवनो के सामने दोनो पटरियों के किनारे आकर्षक बागवानी हुआ करती थी । लेकिन अब यहॉ झाड़-झंखाड उग आये है प्राथमिक पाठशाला बंद हुए कई साल हो गये पार्क मे लगे बच्चो के खेलने वाले उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए है ।
पार्क मे जगह जगह गडढे है जर्जर तारो से होने वाली विद्युत आपूर्रि्त के चलते अधिकतर समस्या बनी रहती है ।नियमित रुप से सफाईकर्मी नही आते कभी आए तो गली नुक्कड मे कूडो का ढेर छोड जाते है ।
वैसे तो इसकी मरम्मत के लिए रेलवे की जिम्मेदारी है । लेकिन ठेकेदारो से कराये गये कार्यो के चलते सब कुछ कागजो पर हो रहा है । सडके क्षतिग्रस्त हो गई है ।डामर की जगह टूटा-फूटा खड़न्जा दिख रहा है कालोनी के आवासो की रंगाई हुए कई साल बीत गये।
रेल कर्मी बताते है कि मरम्मत के नाम पर बाहरी दीवारो मे पुताई भर होती है ।यहॉ कई सालो से बाउण्डीबाल क्षतिग्रस्त है । कालोनी के सामने टैक्सी स्टैण्ड होने के कारण बेरोकटोक लोग यहॉ जाते है ।
सुरक्षा का खतरा बना रहता है । वैसे तो यहॉ रेलवे यूनियन के कई पदाधकारी भी रहते है । लेकिन समस्याओ पर सब चुप्पी साधे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ड्राइविंग लाइसेंन्स बनवा दूंगा वो भी अधूरे कागजात से

Posted on 06 February 2013 by admin

अगर आप से कोई कहता है कि २५० रु० दे दो मै आपका ड्राइविंग लाइसेंन्स बनवा दूंगा वो भी अधूरे कागजात से तो आपको आश्श्च्र्य नही होना चाहिए क्योकि यह सम्भव है जिले के ए.आर.टी.ओ. कार्यालय मे कार्यालय के बाहर ही अपको लाइसेन्स बनवाने वाले दलाल मिल जायेगें ग्राहक ढूढते हुए।
भूल से यदि आपने उनसे पूछ लिया तो लग जायेंगे आपके पीछे, फिर शुरु होता है मोल भाव यदि आपके पास मानक के अनुरुप कागजात नही है तो मोल २५० रु० बिना किसी प्रमाण के कर्मचारियो के मिली भगत से सारे अवैध काम होता है । इस कार्यालय से गौरतलब हो कि डी.एल. को एक पहचान पत्र के रुप मे पूरे देश मे मान्यता है फिर भी दस बीस के चक्कर मे ये दलाल कर्मचारियो की मिलीभगत से देश की सुरक्षा मे सेंध लगाने से गुरेज नही करते है ।
देश मे हो रही लगातार आंतकवादी गतिविधियो से भी सबक न लेकर ये कर्मचारी देश की आन्तरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड करते नजर आ रहे है । हर एक काउन्टर धांधली का शिकार है यह कार्यालय यहां तक कि बिना दलालो के माध्यम से आप कार्यलय मे कोई कागजात न ही बनवा सकते है । इस बारे मे नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि इस दलालो के माध्यम से ही अधिकारियो तक पैसा पहुंचता है ।
ये रकम पूर्व निर्धारित होती है और परिवहन अधिकारियो की यही कमाई होती है । दलालो के वर्चस्व के बारे मे पूछने पर उसने बताया कि जो साहब तक पैसा पहुंचाता है जाहिर है कि साहब उसी की सुनेगे अगर आप पैसा देते है तो आपका लाइसेन्स आसानी से बन जायेगा और अगर सरकारी फीस तक आप सीमित होते है तो तमाम प्रव्रिहृयाओ से आप को गुजरना पडेगा ।
इस कर्मचारी की बातो ने तो अधिकारियो की भ्रष्ट व्रिहृयाकलापो की कलई खोल दी । सबसे अहम बात तो यह है कि पैसे की अवैध कमाई के पीछे ये लोग सुरक्षा को भी ताक पर रख रहे है । ये कोई पहली बार नही है कि इस कार्यालय की भ्रष्ट व्रिहृयाकलाप सामने आयी है बल्कि इसके पहले भी यह कलई कई बार खुल चुकी है लेकिन प्रशासन की आंखो से नीद नही गायब हो रही है शायद प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार है । फिलहाल देश की सुरक्षा मे सेंध लगा रहे इन अधिकारियो और कर्मचारियो को किसी की भी सुध नही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजना हमारी बेटी उसका कल योजना में भी भ्रष्टाचार की गंध आना शुरु हो गई है

Posted on 06 February 2013 by admin

जनपद के अधिकारियों को अब शायद किसी का खौफ नही है मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना हमारी बेटी उसका कल योजना में भी भ्रष्टाचार की गंध आना शुरु हो गई है ।

सपा सरकार ने अल्पसंख्यको की लड़कियो को शिक्षित बनाने मे अहम भूमिका निभाने वाली योजना हमारी बेटी उसका कल के तहत ऐसी गरीब अल्प संख्यक छात्राओं को अल्प संख्यक कल्याण विभाग द्वारा तीस तीस हजार के चेक वितरण सुनिश्चित किया गया है और सरकार ने ३० जनवरी तक पात्र छात्राओं को चेक वितरण का निर्देश भी जारी कर रखा है । मगर जनपद मे ऐसी छात्राओं के परिजन विभाग की गणेश परिव्रहृमा कर रहे है मगर विभागीय अधिकारी उनको उलझा कर योजना का लाभ देने में आज भी आना कानी कर रहे है ।

पात्रो की चर्चा मे यह बात भी सामने आई है कि चेक तभी मिलेगा जब इसके एवज मे कुछ नजराना अग्रिम पेश किया जायेगा यानि की अब गरीब बालिका के माता पिता को योजना का चेक लेने के लिए पहले साहूकार से उधार लेना पडेगा । चर्चा तो यह भी है कि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपने विभागीय कर्मियों से इतर डी०आर०डी०ए० के एक लिपिक समाज कल्याण के एक लिपिक और इस खेल मे माहिर मदरसे के एक प्राईवेट कर्मी को पात्रो  की जांच के बहाने उगाही अभियान मे लगा रखा है जो इन गरीब, अनपढ़ परिजनो को पात्रता आवेदन मे खामियां बताकर उलझाया जाता है और इसी बहाने चेक के एवज मे वसूली तक की जाने की चर्चा अब आम हो चली है ।

यही कारण है कि इस विभाग में आन डेबुटेशन पर आने वाले कर्रि्मयों की रुचि कुछ ज्यादा दिखती है जबकि विभाग मे पर्याप्त कर्मी मौजूद है । मगर अल्प संख्यक विभाग ही मलाई घर है कारण कि इस विभाग के पात्र ज्यादातर अनपढ़ गंवार होते है और झगडालू भी होते है । वैसे भी मीडिया या अन्य लोगो की निगाह स्कूलो पर तो पड़ती है मगर मदरसो अथवा इनके लिए चलाये जा रहे मिनी आई०टी०आई० तमाम निजी स्कूलो में छात्रवृत्त्ति, मानदेय, रख रखाव और संचालन के मद मे आये धन का बंदर बाट बिना किसी हल्ले गुल्ले के होता रहा है । इसी कारण अल्पसंख्यक अधिकारी चाहे जो रहे कुछ गैर विभागो के अटैच घाघ लिपिको द्वारा अपना कार्यव्रहृम बदस्तूर जारी रखा जा रहा है ।

यही कारण है कि ३० जनवरी तक पात्रो को योजना का चेक वितरित हो जाना था मगर लगभग कई सैकडा चेक भी पात्रो को नही दिये गये कारण चाहे जो हो यह तो तय है कि पात्रता में अगर कही कोई कमी है तो चेक नही करने चाहिए थे मगर सूत्र बताते है कि चेक कटे है मगर उगाही की प्रतिक्षा मे अभी तक नही बंटे है । जनता ने और पात्रो ने मुख्यमंत्री से विभाग की गोपनीय जाच की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है

Posted on 05 February 2013 by admin

जनपद के नगर मुख्यालय पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन नो इंट्री का पालन स्वयं नही कराना चाहता जिसके चलते दिनभर नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है वही सिपाही से लेकर दरोगा तक नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है प्रशासन को न तो आम पैदल जनता की चिन्ता है न गंभीर मरीजो के समय पर जिला अस्पताल पहुंचने की चिंता है भले ही आम जनता को स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री निरूशुल्क १०८ की एम्बुलेंस उपलब्ध करा दे मगर जिले में पुलिस और प्रशासन ही अपनी कार्यशैली से सडको पर एम्बुलेंस नही चलने देना चाहता ।
बेहद आश्चर्य की बात है कि यातायात कर्मी व चैकियों का शायद ही कोई सिपाही या दरोगा गंभीर मरीज की एम्बुलेंस को जाम मे जगह दिलाने का प्रयास करते आज तक दिखा हो एम्बुलेंस चाहे हूटर बजाये या साईरन अब वाहनो पर इसका कोई फर्क नही पड़ता सबकी संवेदना मरीजो के प्रति खत्म हो गई है एम्बुलेंस को साईड न तो वाहन देना चाहते है न ही यातायात कर्मी दिलाना चाहते है वही चैकियों के सिपाही व रेसर डग्गामारो, ट्रको, टैक्टरो से पैसा लेकर वाकायदा कापी मे दस्तखत कर नो इंट्री मे प्रवेश दिलाते है । इसे पुलिस के सी०ओ० और पुलिस अधीक्षक भी बखूबी जानते है चूंकि दिन भर वो भी जाम में फंसते रहते है । उससे भी बडा आश्चर्य कि कभी भी सी०ओ० सिटी न ही पुलिस अधीक्षक गाडी से उतरकर आम जनता को राहत दिलाते नही देखे जाते बल्कि हूटर और शैडो की बदौलत आंखे बन्दकर अपने मार्ग पर आगे बढ़ जाते है आखिर ये सब घटना क्या बयां करती है।
नगर मे कोई टैक्सी स्टैण्ड नही है मगर फिर भी टैक्सी वालो से वसूली होती है वो चाहे डी०एम० बंगले के गेट पर खडा कर सवारी भरे या चैक मे नगर में टैम्पो स्टैण्ड है ही नही । मगर लगभग पांच सौ विव्रहृम दिनभर सड़को पर जाम लगाकर सवारी भरते दिखते है और यातायात दुरुस्त करने के लिए खडे होमगार्ड वसूली कर जाम लगवाते रहते है । वही पालिका अपने कांिरंदो से बिना रसीद १५ से २० रु० वसूली करती है और राजस्व के रुप में दस बीस रसीदें ही दर्ज कराई जाती है बकाया पालिका अधिकारियों की जेब मे जा रहा है यह कार्य वर्षो से अनवरत चल रहा है जिसे जिलाधिकारी तक जानती है मगर न तो राजस्व की चोरी रुक रही है न जाम हट रहा है न जनता को कोई फायदा हो रहा है हालत वयां करते है कि मुख्यमंत्री के लाख चाहने के बावजूद जिले में अंधेर गर्दी रुकने का नाम नही ले रही है ।
जनता व मरीजो के परिजनो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगर को यातायात जाम की अंधेरगर्दी का सत्यापन कर जिम्मेदारो पर कठोर कार्यवाही करें तभी जनता को १०८ का लाभ मिल पायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछले पांच वर्ष लोकतंत्र समाप्त हो गया था

Posted on 04 February 2013 by admin

dsc_0039प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने आज यहॉ कहा कि समाजवादी पार्टी आम कार्यकर्ताओ को ज्यादा तवज्जो देती है क्योंकि इन्ही की बदौलत विधायक व सांसद बनते है कार्यकर्ता बूथ पर बस्ता लगाने से लेकर लाटी तक खाता है। उसके इस कार्य को भुलाया नही जा सकता है। जो इसे भूला देता है उसका राजनीतिक भविष्य खत्म हो जाता है।
सुलतानपुर में निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधिक करते हुए श्री गोप ने कहा कि पिछले पांच वर्ष लोकतंत्र समाप्त हो गया था। बसपा सरकार ने ऐसे काम किया कि उसके आधे मंत्री जेल चले गये और अभी और कुछ तैयारी में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कान्ति रथ निकला तो वह हाथी को बैठा के ही दम लिया। उनकी मेहनत से प्रदेश मे बहुमत की सरकार बन सकी । उन्होनें कहा कि आजादी के बाद नेतासुभाषचन्द बोस हुए थे।
उनके बाद किसी को नेताजी कहा गया तो वह मुलायम सिंह यादव है। विपक्षी भी आज उन्हें नेताजी कहकर ही पुकारते है। उन्होंने कहा कि हमें अब दिल्ली का इंतजार है। दिल्ली के बनते बिगडते समीकरण में मुलायम सिंह यादव का चेहरा ही सबसे साफ है। २०१४ का मिशन बिना मुलायम सिंह यादव के पूरा नही होगा। दिल्ली की कुर्सी जिस दिन किसान नेता मुलायम सिंह को मिली उस दिन से गरीब खुशहाल होगा। उन्होने पाटी जनो से विकास का रिकार्ड बनाने का आहवान करते हुए कहा कि देश में विकास का नक्शा प्रकाशित हो तो उसमें उ०प्र०नम्बर एक पर हो।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि वह सुलतानपुर ने पहली बार किसी आम कार्यकर्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुन कर इतिहास कायम किया है। इस लिए जिला पंचायत को आदर्श बनाने में हर सम्भव मदद करेगें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही विकास का काम शुरु हो गया था। अभी दस माह में ही ७५ फीसदी काम हो चुके है। सरकार के साथ ही कार्यकर्ता भी गांव में जाकर गरीबों की मदद करके पाटी के मूल चरित्र को बताने का काम करें।
जिले के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने प्रभारी जिलाधिकारी के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक अनूप सण्डा, अरुण वर्मा, अबरार अहमद, संतोष पाण्डेय, राम चन्द्र चैधरी, पूर्व विधान सभा सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, राणा अजीत प्रताप सिंह, चेयरमैन कोआपरेटिव बैक धर्मेन्द्र सिंह बब्लू भपटा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन अनिल द्विवेदी ने किया। इस मौके पर हैदर हुसैन, ज्ञान प्रकाश, संतोष राना, ओ० पी चैधरी, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in