Archive | सुलतानपुर

चोरो ने घर मे घुस कर नगद व हजारो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया ।

Posted on 13 March 2013 by admin

१३ मार्च । ग्राम सभा ऐंजर के मोतीराम का पुरवा निवासी बैजनाथ तिवारी जो घर मे ही मौजूद सो रहे थे चोरो ने घर मे घुस कर कमरे की कुंडी बंद कर दी और कमरो से छरू हजार नगद व हजारो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया ।
इसी ग्राम सभा के निवासी प्रियव्रत शुक्ला के घर में छत से उतरकर चोरो ने दो जोडी पायल कान का झाला मटर माला व ४० चांदी के सिक्के सहित ४ लाख के अन्य समान चुरा ले गये । घटना की सूचना थाना बल्दीराय को दे दी है थानेदार ने कहा कि चोरियों होती रहती है देख लिया जायेगा । घर घर कोई थोडी रखायेगा कोई बडी घटना हो तो देखा जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीलरो द्वारा धडल्ले से काम्पलेक्सो का अवैध निर्माण ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । शहर के विवादित वेशकीमती जमीनो पर जहां बिल्डरो की निगाहे गडी हुयी है । वही नियत प्राधिकरण के अधिकारी की मेहरबानी से चाहे विवादित जमीन हो या हो धर्मशाला या फिर हो नजूल की जमीन इन सारे जगहो पर डीलर काम्पलेक्सो का निर्माण कर मालामाल हो रहे है परन्तु विभाग के आला अफसर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ नोटिस भेजने की बात करते है ।
बताते चले कि शहर के दर्जनो जगहो पर डीलरो ने पुराने मकानो को खरीद कर उस पर काम्पलेक्सो का निर्माण  करा दिया है । न तो डीलरो द्वारा नगर पालिका परिषद से क्षतिग्रसत करने के लिए कोई सूचना दी गयी न तो काम्पलेक्स के निर्माण के लिए नियत प्राधिकारी विभाग से नक्शा स्वीकृत कराया गया । न तो काम्पलेक्सो मे पार्किग की व्यवस्था दी गयी है । बावजूद इसके डीलरो द्वारा बडे ही धडल्ले से साथ काम्पलेक्सो का निर्माण कराया जा चुका है ।
यही नही नियत प्राधिकरण के आलाअधिकारी की शिथिलता व कार्यवाही न करने के कारण शहर मे अवैध निर्माण का कारोबार बडे ही धडल्ले के साथ चल रहा है । विभाग के अधिकारी की शिथिलता और डीलरो की यह कारगुजारी को देखते हुए इस बात से नकारा नही जा सकता कि विभाग के अधिकारी व डीलरो के बीच सांठ गांठ है । इस मामले को लेकर शहर मे भ्रमण किया तो शहर के दर्जनो जगहो पर पन्नी लगाकर अवैध निर्माण का कार्य कराया जा रहा है । निर्माण कार्य कराये जाने वाले से जब पूछा गया की नक्शा स्वीकृत  व नगर पालिका परिषद से परमीशन की बात तो लोगो का कहना था कि साहब से बात होने के बाद हम लोग काम करा रहे है । जहां विभाग की स्थिलता के कारण शहर मे अवैध निर्माण का कार्य धडल्ले से चल रहा है । वही विभाग की लाखो रुपये की राजस्व हानि पहुंचायी जा रही है ।
अगर जिला प्रशासन समय रहते अवैध निर्माण पर शिकंजा नही कसेगा तो वह दिन दूर नही इस शहर के विकास के लिए नियत प्राधिकरण विभाग के पास एक आना पाई भी नही रहेगा और डीलर मालामाल होते जायेगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार के रवैये से खफा अधिवक्ता सडक पर उतरने के लिए मजबूर ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । बार एसोसिएसन सुलतानपुर के अधिवक्ता सदस्यों ने अपनी मांगो एवं पुलिसिया अत्याचार के विरुद्ध जनपद के डाकघर, शाहगंज, सब्जीमण्डी, तिकोनिया पार्क होते हुए अध्यक्ष राय साहब सिंह की अगुवाई मे प्रदर्शन कर जुलूस निकाला ।
अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर पूरा जुलूस कलेक्ट्रेट मे अपर उप जिला मजिस्ट्रेट राजस्व को ज्ञापन सौपा और अध्यक्ष ने ज्ञापन पढ कर सुनाया । वर्तमान सरकार के रवैये से खफा अधिवक्तागण अब सडक पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे है । अध्यक्ष ने कहा कि हम अधिवक्ताओं के हित की लडाई आगे भी लडते रहेगे जो भी कदम बढाना पडेगा हम करेगे । जुलूस मे सैकडो अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे ।
इस दौरान अधिवक्ता पूरी तरह न्यायिक कार्य से विरत रहे । आज भी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे । बार कौसिंल आफ इण्डिया द्वारा राजस्थान मे अधिवक्ताओं के उहृपर पुलिस लाठी चार्ज को लेकर पूरे देश मे न्यायिक कार्य से विरत रहेने का आहवान किया था । जिस पर पूरे देश में अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास खण्ड दूबेपुर में कर्मचारी गण धरने पर ।

Posted on 12 March 2013 by admin

११ मार्च । विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रभान सिंह को ६ मार्च दोपहर मे बोलेरो गाडी पर सवार कुछ बदमाशो ने तमेहडी राईस मिल के पास चन्द्रभान की मोटर साईकिल मे टक्कर मार कर गिरा दिया और उन्हे पकड कर मारा पीटा और उनकी जेब से दस हजार रुपया छीन कर बोलेरो गाडी से फरार हो गये ।
चन्द्रभान ने उसी दिन बोलेरो गाडी संख्या यू०पी०४४ डब्लू २५७४ पर सवार बदमाशो के विरुद्ध स्थानीय थाना पर तहरीर देकर धारा ३९४, ५०६ आई पी सी मे मुकदमा पंजीकृत कराया । उक्त बदमाश ग्राम विकास अधिकारी द्वारा  चेक न काटने के कारण उनको जान से मार डालने की धमकी दे रहे है जिसके विरुद्ध विकास खण्ड दूबेपुर में कर्मचारी गण मजबूर होकर बीडीओ को अभियुक्तो के खिलाफ कार्यवाही करने व गिरफ्तारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और ब्लाक दूबेपुर मे धरने पर बैठ गये है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के छायाकार राजबहादुर यादव की भी पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई, धरने पर बैठे पत्रकार ।

Posted on 08 March 2013 by admin

edited-photo1७ मार्च । पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में बीती २५ फरवरी को घरहा मे हुई हत्या में पुलिस द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही किये जाने के कारण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने आये थे कि वहां मौजूद कोतवाल व सी०ओ० ने हमराही पुलिस कर्मियो द्वारा उनको पिटवाना शुरु कर दिया इस घटना की फोटो बना रहे हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के छायाकार राजबहादुर यादव की भी पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी और उसका कैमरा छीनकर फोटो डिलीट करने का प्रयास किया ।  इस घटना के बाद जनपद के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी देनी चाही तो नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारो को आड़े हाथो लिया ।
इस घटना से आव्रहृोशित पत्रकारो ने पुलिस प्रशासन का बहिस्कार करने का निर्णय लिया और ११ सदस्यीय पत्रकार संघर्ष समिति बनाकर इस लड़ाई को आर पार तक ले जाने का निर्णय लिया । इसी व्रहृम में गुरुवार को तिकोनिया पार्क में पत्रकारो ने धरने का आयोजन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया था । ज्ञापन देने के लिए जब जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह मीटिंग में है उसके तुरंत बाद जिलाधिकारी अपने लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट से निकल गई इस बात पर पत्रकार आव्रहृोशित हो गये और वहां जाकर कलेक्ट्रेट गेट बंद कर गेट के सामने धरने पर बैठ गये और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे इस बात की जानकारी होने पर कुछ देर बाद जिलाधिकारी के० धनलक्ष्मी वापस आई और पत्रकारो से ज्ञापन लेकर कार्यवाही करने का आश्श्वासन दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला आंगन वाडी महिलाओं को सरकारी बंधुआ मजदूर समझा जाता है।

Posted on 08 March 2013 by admin

७ मार्च । जनपद का बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा महिला आंगन वाडी महिलाओं को सरकारी बंधुआ मजदूर समझता है । जब किसी भी सरकारी विभाग को जरुरत हो तुरन्त इन्हे डयूटी थमा दी जाती है वही जिला कार्यव्रहृम अधिकारी और परियोजना अधिकारी की भी प्रशासन की नजर मे कोई अहमियत और इज्जत नही है ये जिले के सभी विभागाध्यक्षो और आलाधिकारियों के हूकुम उदली को चैबीसो घंटे नत मस्तक रहते है और आर्डर मिलते ही किसी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी की भांति आंगनवाडी महिला मजदूर तुरन्त सप्लाई कर देते है उसके एवज मे ये कभी नही सोचते कि इनकी नियुक्ति किस आधार और किसलिए की गई है या इनको सरकार क्या देती है ।
मानदेय का नौकर समझा जाता है मगर ये नौकर नही है ये योजना मे योगदान करने वाली समाज सेवी मात्र है वो भी चन्द घण्टो के लिए वो भी घर के आंगन मगर सरकार और विभाग इन्हे पूर्णतया अपना जर खरीद मजदूर मान जहां चाहा जिस विभाग ने मांगा उन्हे सौप दिया वो विभाग इनसे चाहे ८ घण्टे काम ले या १२ घण्टे इससे जिला कार्यव्रहृम अधिकारी और परियोजना अधिकारी को कोई मतलब नही । न इनके पारिश्रमिक से न इनके सुविधा से न इनके भविष्य से । आखिर ये अन्याय खुलेआम सरकार करा रही है । ये आज की बात नही है बीते ३३ वर्षो से यही हाल है ।
हैरत है कि जब सरकार को इन महिलाओं की इतनी ही जरुरत है तो उन्हे पूर्ण कालिक क्यो नही बनाती क्यो नही इनको वेतन भोगी बनाती जब अन्य बेतन भोगियों के साथ बराबर इनसे काम लिया जाता है तो इन्हे अन्य सरकारी कर्मी की भांति इन्हे वेतन क्यो नही दिया जाता । मात्र विदेशियों को दिखाने के लिए और वोट लेने के लिए ही सरकारे महिला हितैषी भाषण देती है मगर वास्तविकता देखनी हो तो महिला एवं बाल विकास विभाग को देखा जा सकता है ।
केन्द्र सरकार की योजना मे भी इंदिरागांधी मातृत्व लाभ मे पात्रो को तो लाभ दिया जा रहा है । मगर जो इनकी पात्रता विभाग तक पहुंचाते है उन आंगन वाडियों को बीते २ वर्ष से घोषित परिश्रमिक तक नही दिया गया इस पर न तो प्रदेश की परियोजना प्रबन्धक ध्यान देती है न कार्यव्रहृम अधिकारी इन्हे तो योजना की सफलता चाहिए वो भी बिना दाम दिये थे अन्याय और शोषण नही है तो क्या है क्यो नही महिला हितैषी सरकार बोलती है । यह दिखावा क्यो और कब तक ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चेचक की बीमारी से बचाव का टीकाकरण अभियान ।

Posted on 07 March 2013 by admin

सुलतानपुर ६ मार्च ।  आगामी ११ मार्च से सरकार ने चेचक की बीमारी से बचाव का टीकाकरण कराने का अभियान छेड़ रहा है जिसमें ९ माह से १० वर्ष तक के बच्चों को उनके विद्यालय, घर दृघर एवं गांव गांव जाकर वैक्सीन लगाई जायेगी ।
पांच चरणों में सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम में सुलतानपुर को तीसरे चरण मे रखा गया है यहां ११ मार्च से ३ सप्ताह तक एन०एन०एम० और आशा बहुओ की मदद से घर-घर जाकर बच्चो को चेचक से बचाव का टीका लगाया जायेगा । यह जानकारी डिप्टी सी०एम०ओ० डा० उमेश गुलाटी ने दी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता के दौरान डा० गुलाटी ने बताया कि यह एक वाइरस से फैलने वाली बीमारी है जो ९ माह से १० वर्ष तक के बच्चो को अधिकांशतरू होती है । इस बीमारी से प्रतिवर्ष लगभग १० लाख बच्चे काल के गाल मे समा जाते है । इसके लक्षणो के बारे मे बताते हुए उन्होने कहा कि इस बीमारी मे पीडि़त के चेहरे पर चक्त्त्ते पड़ जाते है, आंख लाल हो जाती है, बुखार आ जाता है और खांसी के साथ साथ जुकाम भी हो जाता है ।
३ हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान मे पहले हफ्ते में स्कूलों तथा उसके बाद गांव गांव तथा घर घर जाकर बच्चो को इसका टीका लगाया जायेगा । बीमारी के बारे में बताते हुए डा० गुलाटी ने बताया कि यह बीमारी शारीरिक रुप से कमजोर और कुपोषित बच्चो को इससे संक्रमित होने की अधिक संभावना होती है । पूरे जनपद मे ३ सदस्यीय कई टीमे गठित की गई है जिसमे ए०एन०एम०, आशा बहू व एक सहायक रहेगा इसके साथ ही साथ एक सुपरवाइजर होगा जो तीन टीमो की जांच करेगा तथा अन्य अधिकारी भी इस अभियान मे शामिल होगे जो समय समय पर जानकारी लेकर टीमो की जांच करते रहेगे ।
डा० गुलाटी ने बताया कि अन्य प्रदेशो की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में इससे संक्रमित बच्चो की संख्या अधिक है । बचाव के बारे में उन्होने कहा कि संक्रमित बच्चे से असंक्रमित बच्चों को थोड़ा बचाकर रखे और इसका टीका अवश्य लगवायें । चेचक होने पर डाक्टर की सलाह लेकर बच्चे को दवाईयां दिलवाएं जिससे इस बीमारी के संव्रहृमण से बचा जा सकता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मिटता जा रहा है धरती माता का श्रृंगार ।

Posted on 05 March 2013 by admin

सुलतानपुर ५ मार्च । हर थके  मुसाफिर की थकान पेडो की छांव मिटाती है, अहसान फरामोशी मेरी इन पर आरे चलवाती है । आखिर हमारा प्रशासनिक अमला वृक्ष धरा के भूषण करते दूर प्रदूषण जैसी इबारत सार्वजनिक स्थानो पर लिखवाकर साबित क्या करना चाहता है जबकि यही बचे खुचे धरा के भूषण प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से आये दिन वन माफियाओ और ठेकेदारो द्वारा उजाड दिये जा रहे है ।
एक तरफ तो हम पृथ्वी को धरती माता की संज्ञा देते है और दूसरी तरफ इसी माता का श्रृंगार मिटाने मे लग गये है या मिटता हुआ देख रहे है । ये बात सर्वविदित है कि पूरे जिले मे हरे पेडो के कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है फिर भी आये दिन समाचार पत्रो मे अवैध कटान की खबरे शासन प्रशासन धता बताती हुई  प्रकाशित हो रही है ।
अब तो शायद एक ही चारा है, जो है जनसामान्य की जागृति यदि जन सामान्य जागृत हो उठे और अपनी आवाज बुलंद करे इस अप्राकृतिक कार्य के विरोध मे क्योकि ये हरे पेडो के कटान की विकट समस्या किसी एक सीमित क्षेत्र की ना होकर पूरे जिले की समस्या है ।
कुछ तथ्यात्मक बातो पर गौर किया जाय तो एक आम राय कायम करना ज्यादा आसान होगा  जैसा कि हमारे जयसिंहपुर संवाददाता का कहना है कि इस ब्लाक मे पुलिसिया मिली भगत से एक सूखे पेड का परमीशन लेकर दसियो हरे पेड़ काट दिये जा रहे है ।
वही कादीपुर संवाददाता ने बताया कि जिस तरह इस ब्लाक के अंतर्गत लगभग सभी गांवो मे पेडो की अवैध कटान जारी है इससे कुछ ही दिनो मे पक्षियो को घोषला बनाने के लिए पेड नही मिलेगा ।
धनपतगंज ब्लाक के संवाददाता ने ज्यादा कुछ न कहते हुए सिर्फ इतना बताया कि पेडो का अवैध कटान यूं ही जारी रहा तो हमे सिर्फ किताबो मे पेडो की तस्वीर दिखाई देगी ।
कुडवार ब्लाक के संवाददाता ने खुलासा करते हुए बताया कि हरे पेडो की अवैध कटान के पीछे वन विभाग और पुलिस वालो का हाथ है वही लम्भुआ ब्लाक के संवाददाता के अनुसार प्रतापपुर कमैचा इत्यादि गांव ऐसे है जहां वन माफिया, ठेकेदार और पुलिस की सांठ गांठ इतनी मजबूत है कि नियमो कानूनो को धता बताते हुए अवैध कटान निर्बाध रुप से चलती रहती है । कहां तक बताया जाय सारे जिले की यही दशा है ।
चंद पैसो के लालच मे लोग एक ऐसी प्राकृतिक सम्पदा को विलुप्त करने मे जी जान से जुट गये है जिसका अस्तित्व अनादिकाल से लेकर आज तक चला आ रहा है । जबकि आप सब जानते है कि हमारी प्र्राणवायु आक्सीजन जो हम सांस द्वारा ग्रहण करते है वो इन्ही वृक्षो से हमे प्राप्त होती है ।
हमारे सांस द्वारा निकाली गई हानिकारक कार्बन डाई आक्साइड गैस का अवशोषण इन्ही वृक्षो की अवैध कटान जारी है उससे वृक्षविहीन धरती की डरावनी और दुरूखद कल्पना साकार होती दिखाई दे रही है । जिसको हमने घर का पहरेदार बनाया वही चोरी करवा रहा है। जाग जाइये वरना बहुत देर हो जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास खण्ड बल्दीराय शारदा नहर खण्ड १६ की नहर का किनारा पूर्ण रुप से समाप्त

Posted on 05 March 2013 by admin

विकास खण्ड बल्दीराय शारदा नहर खण्ड १६ की नहर का किनारा पूर्ण रुप से समाप्त, पटरी पर बडे बडे गडढे हो गये है नहर के उत्त्तरी भाग की पटरी पूर्णतरू क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे वह किसी भी समय कट सकती है ।
मामला विकास खण्ड बल्दीराय व शंकराचार्य इंटर कालेज से सटे मठा ग्राम सभा के चक पकडी के पास शारदा नहर खण्ड १६ के उत्त्तरी नहर का है नहर की पटरी के किनारे का बार्डर पूरा का पूरा समाप्त हो गया है।
इस जगह पर नहर मे पानी आने पर हमेशा रिसाव होता रहता है डामर तक बडे बडे गडढे कभी भी कटान का रुप लेकर भीषण तबाही के रुप ले सकते है जिससे हजारो बीघे का नुकसान होने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है ।
नहर विभाग की लापरवाही व उदासीनता का आलम यह है कि शायद ही कोई अधिकारी कर्मचारी आता जाता हो या फिर अधिकारी उक्त स्थल को देखकर भी नजर अन्दाज करते रहे है । इसी नहर के किनारे विकास खण्ड बल्दीराय व शंकराचार्य इन्टर कालेज भी है जो कि कटान के चपेट मे आ सकते है ।
सम्भावित घटना से बेखबर विभागीय अधिकारीध् कर्मचारी दायित्यो के प्रति उदासीन क्यो है । क्या वर्तमान शासन मे मानवीय मूल्यो का हृास हो गया है । समय रहते अगर जिला स्तरीय अधिकारियो ने नहर के पटरी पर ध्यान नही दिया तो कभी भी किसी भी समय किसी बडी अनहोनी को टाला नही जा सकता है ।
क्षेत्र के समरथपुर प्रधान राजेश तिवारी, पूर्व प्रधान उमा देवी, अवधेश प्रताप सिंह आदि ने अति शीघ्र उक्त सम्भावित घटना को संज्ञान मे लेकर क्षतिग्रस्त नहर की पटरी की अतिशीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोहरामउहृ से भगवानपुर पिताम्बरपुर होते हुए उतुरी को जाने वाली रोड पर बड़े बड़े गढढे

Posted on 05 March 2013 by admin

लोहरामउहृ से भगवानपुर पिताम्बरपुर होते हुए उतुरी को जाने वाली रोड पर बड़े बड़े गढढे बन गये है जिस कारण इस मार्ग पर यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग पर कई बडे बडे गढढे बन गये है और गिटिटयां उखड कर रोड पर बिखरी पड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरामउहृ बाजार से निकली यह लिंक रोड मंडी समिति द्वारा लगभग दस वर्ष पूर्व बनवाई गई थी परन्तु आज तक दोबारा उस पर विभागीय अधिकारियों ने जाना उचित नही समझा।
दस वर्ष पूर्व बनी इस रोड से प्र्रतिदिन भगवानपुर, दर्शनवां, पिताम्बरपुर, सरैया, हरीपुर बंधवा, हरिनाथपुर, भुल्लू का पुरवार, मिश्रपुर पुरैना, कपिसा मिश्र का पुरवा, जुड़ारा, डिंगरी का पुरवा, महानन्दपुर, नोहरी का पुरवा, बिन्धू का पुरवा, उंचहरा सहित लगभग २ दर्जन गांवो के हजारो लोग प्रतिदिन आते जाते हैं।
इसकी शिकायत ग्रामीणो ने कई बार विभागीय अधिकारियो से की मगर नतीजा वही ढाक के तीन पात ही रहा। विभागीय अधिकारियों ने इन शिकायतो को रददी की टोकरी के हवाले कर दिया।
गौरतलब हो कि इसी मार्ग से कई सैकड़े की संख्या मे के०जी० से लेकर डिग्री कालेजो मे जाने वाले बच्चे और बच्चियां भी आते जाते हैं। इस मार्ग पर बने गढढो में साइकिल से आने जाने वाले बच्चे फंसकर गिर भी जाते है जिस कारण वे कई बार चोटहिल हो जाते है ।
बच्चो सहित उनके अभिभावकों एवं क्षेत्र के हजारों लोगो ने विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर बने गढढो को भरकर पुनरू डामरीकरण करवाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in