Archive | सुलतानपुर

ऑगनबाड़ी केन्द्रों के बदहाली के जिम्मेदार मुख्य सेविका व सीडीपीओ

Posted on 08 April 2010 by admin

rt-3बाल विकास पुश्टाहार विभाग के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑगनबाड़ी केन्दों को देखकर मिर्जा गालिब का ये शेर विभाग पर सही बैठता है। :बरबाद गुलिश्ता करने को बस एक ही उल्लू काफी है, हर शाख पर उल्लू बैठा हो तो हाल-ए-गूलिश्ता क्या होगा:। यह किसी एक परियोजना की बात नहीं बल्कि पूरे जनपद की परियोजनाओं की है। ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर क्या हो रहा है, इस सच को आइना दिखानें के लिए बिगत कई दिनों से पत्रकारोंं की टीम विभिन्न परियोजनाओं पर चलने वाली  ऑगन बाड़ी केन्द्रों का जायजा लिया तो जो बातें छन कर सामने आई उसमें ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियॉ व सहायिकाओं का दोश नज़र नहीे आया। वसूली यदि बन्द हो जाय तो इस बात की गुंजाइस बढ़ जायेगी कि कार्यकत्रियों  एवं सहायिकाओं कों काम करना पड़ेगा। तथा केन्द्रों को मानकों के अनुरूप करना पड़ेगा । क्योंकि यह सत्य है कि बाल विकास परियोजनाधिकारी ,मुख्य सेविकाओं पर दबाव बनाती हैन्तों मुख्य सेविकाएं कार्यकत्रियों पर रोब दिखाते हुए कई प्रकार के सवाल  जैसे आडिट के नाम पर ,पोशाहार के नाम पर, हाटकुक के नाम पर नोचना शुरू कर rt-22देती हैं, तो कार्यकत्रियॉ इस बात से सन्तुश्ट हो जाती है कि अब मैं केन्द्र चाहे जैसे चलाउं कोई बोलने वाला नही है। क्यों कि मैने केन्द्र चलाने की सम्पूर्ण  औपचारिकताएं निभा दी है। सत्रह सौ रूप्ये मानदेय पाने वाली कार्यकत्रियॉ और लगभग 850 रूप्ये पाने  वाली सहायिकाएं जिसका मानदेय चार से छ:  माह तक नही मिलता ,वहीं वीसों हजार पाने वाली मुख्य सेविकाए व बाल विकास परियोजनाधिकारी समय से वेतन उठाने के बाद भी अल्प मानदेय भोगी कार्यकत्रियों पर शासनादेश नही बल्कि अपने आदेश पर काम करने के लिए मजबूर करना /दूबेपुर परियोजना में ऐसे बहुत से केन्द्र हैं जहॉ मुख्य सेविकाएं गई ही नहीं।साल छ: महीने पर यदि किसी केन्द्र पर मुख्य सेविका पहुंचती हैं तो उसी केन्द्र पर दर्जनों केन्द्र की कार्यकत्रियों को बुला कर उनकी पंजिकाएं चेक करके अपना मुख्य कार्य करके चली जाती हैं। जब कि अब तो दूबेपुर बाल विकास परियोजनाधिकारी को विभाग ने वाहन भी उपलब्ध करा दिया है। परन्तु आज तक सभी 182 केन्द्रों तक नहीं पहुंच सकी। टीम के सवैZ के अनुसार दूबेपुर में जो भी ऑगनबाड़ी केन्द्र चल रहे है ैंउन केन्द्रों पर rt2हालात बद से बदतर दिखाई पड़े। मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया तो दर्जनों केन्द्रों पर स्थिति कुछ इस प्रकार रही। अलीगढ़ केन्द्र में एक भी बच्चे नही मिले, लौहर पिश्चम में पंचायत भवन में 8 बच्चे , लौहर दक्षिण में 2 बच्चे, भाईं प्रथम में 2 बच्चे, भाईं द्वितीय में 2 बच्चे मिले , िन्हे टीम ने अपने कैमरे में कैद किया। सहायिकाओं एवं  कार्यकत्रियों ने बात चीत मेंपूछा तो उन्होंने  बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी कभी यहॉ आईं हैं तो उनका जवाब था कि हमारे केन्द्र पर कभी नहीं आई हैं। प्रश्न यह उठता है कि जब जिम्मेदार बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर स्थित :चुनहा::कार्यालय  में बैठ कर 182 केन्द्रों काहिसाब किताब रखती हैं तो क्षेत्र में जाने का क्या प्रयोजन। जब कि इन्हें अपने क्षेत्र के ऑगन बाड़ी केन्द्रों को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए विभाग ने निरीक्षण हेतु वाहन की सुविधा उपलब्ध करा रखी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अग्निदेव का कहर जारी

Posted on 08 April 2010 by admin

जिले में अग्नि देव का ताण्डव रूकने का नाम नही ले रहा है। कोई दिन ऐसा नही होगा जब किसी गॉव में अग्नि देव कुपित न हुए हों । आज भी पांचोंपीरन के अहिरन पुरवा में अग्नि देव ने अपना ताण्डव दिखाया और लगभग पन्द्रह घर जल गये। आग इतनी विकाराल थी कि आग का धुंआ  शहर के किनारे गोमती नदी तक दिखाई दिया । समाचार लिखने तक जनधन की हानि की सहि जानकारी नहीें मिल सकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अग्निदेव का कहर, जिले में सैकड़ो आशियाने खाक

Posted on 06 April 2010 by admin

थाना गोसाईगंज अन्तर्गत ग्राम मलवा निकट पलिया इण्टर कालेज गुण्ड पकाते समय 12बजकर 15 मि0 लगी आग से करीब 60 घर जलकर खाक हो गये।  जिसमें पांच मवेिशयों के जलने से मृत्यु व एक व्यक्त के झुलसने के समाचार है। जीवन मृत्यु से जूझ रहा झुलसा व्यक्ति जिला चिकित्सालय में शय्या पर पड़ा है। आग की चपेट में आने से मरे पाचं भैस व गृहस्थी के स्वाहा होने से पचास लाख रूपये की सम्पत्ति क्षति होने का अनुमान है। विलम्ब से पहुंचे दमकल लगभग 1,30 घण्टे बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किन्तु असफल होने पर तीसरी दमकल अमेठी से व अम्बेडकर नगर से अग्नि शमन  बुलाई गई तब लेकिन  आग पर काबू नही पाया गया।

 प्राप्त सूचना के अनुसार जिले भर में दर्जनो जगह लगी आग में लगभग सौ घर जलकर राख हो गये। अमेठी क्षेत्र ताला ग्राम सभा में 15 घर, पीथी पुर 02 घर, लखारा 04 घर, दत्ता मिश्र का पूरा 07 घर, टीकर मांफी धोएं 05घर, पीपर पुर थाना क्षेत्र सिण्ठी में 05 घर, जयसिंहपुर थाना क्षेत्र मलवा मेंं 60 घर जल कर राख होगये। उक्त मौके पर एडीएम प्रशासन, एसडीएम जयसिंहपुर, तहसीलदार जयसिहंपुर, एडिशनल एस0पी0, बीडीओ जयसिहंपुर एंव कूरेभार एसओ गोसाईंगंज सहित प्रशासनिक तबका मलवा गांव में मौजूद रहा। आग मे एक आदमी झुलस गया। चार गाय, एक बछड़ा, पाचं भैंस आग में जलकर मर गये। सूत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि आग शीतला प्रसाद रावत के घर से लगी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जयसिंहपुर के सन्तबक्श सिंह ने सरकार से प्रत्येक परिवार को 05-05 लाख रूपये देने की मांग की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रों पर बच्चे नही फिर भी, आल इज बेल

Posted on 05 April 2010 by admin

rt-11दास्ताने-ए-दूबेपुर, बाल बिकास परियोजना की कुछ इस तरह दिखी जब पत्रकारों की एक टीम दूबेपुर बाल विकास परियोजना के सच को जानने के लिए निकली, लगभग 20 केन्द्रों की हकीकत कैमरे की नज़र में कैद किया तो परिणाम चौकाने वाला निकला। दूबेपुर बाल-विकास-परियोजना के मात्र 02 केन्द्रों की हकीकत कुछ इस तरह दिखीर्षोर्षो दादूपुर प्रार्थमिक विद्यालय में दो आगनबाड़ी केन्द्रों में मात्र 09 बच्चे, यानी प्रति केन्द्र साढ़े चार बच्चे, दो कार्यकत्री व एक सहायिका मौजूद मिली-पूछने पर कार्यकत्रियों ने अपनी भड़ास मुख्य सेविका व बाल विकास अधिकारी पर उतारना शुरू कर दिया यानी पिछले बशोZ में क्या बीता और आज क्या बीत रहा है। कार्यकत्रिया खुलकर पत्रकारों से वार्ता में अपनी व्यथा बतायी। बाकी बचे 18 केन्द्रों की हकीकत अगले अकों में दिखाई पड़ेगी। पोशाहार के एवज में प्रति केन्द्रों से वसूली होती है, कौन कौन वसूलता है, उन्ही कार्यकत्रियों की आवाजों में रिकार्ड किया गया। विभाग का आडिट कैसे होता है, पोशाहार कैसे मिलता है, हाट-कुक्ड में क्या करना पडता है आदि जानकारी अगले अंको मेें पढ़ने केा मिलेगा।rt-21

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाकर रजा निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित

Posted on 03 April 2010 by admin

उत्तर प्रदेश श्रम एंव निर्माण सहकारी संध    लिमिटेड लखनउ के प्रवन्ध कमेटी के सदस्य हेतू निर्वाचन क्षेत्र एंव देबीपाटन से बाकर रजा खां को निZविरेाध निर्वाचित धोिशत किया है। श्री खां ने बताया कि संध के डायरेक्टर पद हेतु उन्होने नामांकन किया था जिसके लिए अन्य कोई नामांकन नही हुआ। लखनउ के डिप्टी कलेक्टर एंव निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्रम एंव निर्माण सहकारी संध ने निर्विरेाध घोिशत किया है। इस निर्वाचन से क्षेत्र एंव सहकारिता के क्षेत्र में ख्ुाशी की लहर दौड़ गई है। सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, सिचांई बन्धु के उपाध्यक्ष जीशान हुसैन खंा, डायरेक्टर नरसिंह पाल सिंह, अली माहिर, कौशल बर्माZ, डा0 अशोक सिंह, रामू गौतम आदि ने बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई, भ्रश्टाचार, पर जदयू ने किया गोश्ठी

Posted on 03 April 2010 by admin

भारत कभी सोने की चिड़िया कभी विश्व गुरू के रूप् में जाना जाता है वहीे आज महगाई भ्रश्टाचार न्याय की कमी में िशसक रहे हैं भारत के लोग हमारी चिन्ता औंर प्रयास के पात्र है।ं इसके लिए जदयू महाअभियान चलायेगा। जिसकी भूमिका पर कार्य हो रहा है। विहार से इस नूतन परिणाम की सूचना ख्यात पर्याप्त कभी रही है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने दुख: व्यक्त कर कहा कि बर्तमान केन्द्र में उत्तर प्रदेश की सरकारे ओट बैकं सरकारे हैं जहां एक दूसरे की सरकार हाथ और हाथी लगा कर चला रहे है जनता को छलने के लिए नूराकुश्ती भी लड़ रहे है जबकि जन विश्वास लगातार बर्तमान और निर्वतमान सत्ता धारी राज नेताओं के छलावे का शिकार होते होते खण्डित हो चुका है। वहीं धर्म और जातियता बढने से आत्म केिन्द्रत स्वार्थपरता और सभी वादेां पर हाबी है। हताश एंव निराशा में आम जनता में आत्म हत्या जैसी घटनाओं की वहुलता इस व्यवस्था की पोल खोल देते है। इसके खिलाफ न्यायायुक्त व्यवस्था को बहाली हेाने तक के लिए आन्देालन हम आप जनता को साथ लेकर अपनी भूमिका निभायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाकिमफा ने किया विकास भवन का घेराव

Posted on 03 April 2010 by admin

किसानों की समस्याओं कीे अनदेखी से किसान हुए आन्दोलित

rt-2सुलतानपुर 3 अप्रैल। भारतीय किसान मजदूर फाउन्डेशन राश्ट्रीय कार्यालय पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत के होने के अवसर पर आर्ट आफ लिविंग के गुरू श्री श्री रवि ‘ांकर  जी महराज  के िशश्य अनुपम तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया । समारोह का आयोजन राश्टीय अध्यक्ष हृदय राम चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । उद्घाटन के बाद तिकोनिया पार्क में किसान समस्याओं को लेकर पंचायत भी आयोजित हुई, जिसमे पुलिस प्रशासन, राजस्व, विकास, शिक्षा, पंचायत, विद्युत आदि समस्याओं सहित 11 विभागों से सम्बन्धित 20 पृश्ठीय 35 बिन्दुओं का मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।

rt-1कई महीनों से समस्याओं को लेकर आन्दोलनरत भाकिमफा संगठन की अधिकारियों से फरवरी माह में हुई वार्ता के बावजूद भी समस्याओं के निस्तारण को नज़र अन्दाज किए जाने के कारण पंचायत में आये किसानें के साथ विकास भवन के मुख्य द्वार पर बैठ गये। हालात उस समय बिगड़ गई जब किसानों की बात को लेकर उपजिलाधिकारी व सी ओ नगर विकास भवन के अन्दर  सम्बन्धित अधिकारी से मिलने जाने लगे तो विकास भवन के  अन्दर लगी भीड़ से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे की आवाज सुनाई दी । जिस पर किसान संगठन के मुखिया नाराज हो गये और  इस बात पर अड़ गये कि पहले प्रशासन के खिलाफ नारा लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हो। उक्त धरना प्रदशZन में किसान काफी आक्रोशित हो गये । अपर जिलाधिाकारी प्रशासन, उप जिलाधिाकारी सदर, अपर  पुलिस अधीक्षक पूवी,Z सीओ सिटी  नगर कोतवाल आदि किसी तरह वापस  को समझा बुझा कर तिकोनिया पार्क ले गये । शिकायत में मुख्य बिन्दु  जिला बेसिक अधिकारी द्वारा स्कूलो के भवन निर्माण में प्रयोग हो रहे घटिया सामग्री की जॉच कराये जाने एवं प्रेमा पित्न रमा कान्त रतापुर विकास खण्ड धनपतगंज जिनकी उम्र 40 वशZ है और वह वृद्धा पेन्शन का लाभ विभाग द्वारा दिया जा रहा है, जब कि वृद्धा पेन्शन की पात्रता वाले को पेन्शन नहीं दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मन्त्री से दलितों ने की गुहार

Posted on 02 April 2010 by admin

मामला मनरेगा, वी पी एल, ए पी एल, एवं मिडडे मील में अनियमितता का

भदैंया, सुलतानपुर 2 अप्रैल। ग्राम सभा मझलें में मनरेगा, बीपीएल, एपीएल कार्ड  एवं मिडडे मील में ग्राम प्रधान की जा रही अनिमितताओं में जॉच के उपरान्त दोशी पाए गये प्रधान व सेक्रेटरी के विरूद्ध दलितों ने पर्यटन राज्य मन्त्री स्वतन्त्र पंभार विनोद सिंह को आरोप पत्र दिया गया।

बताते चलें िेक ग्राम सभा मझले गॉव में पिछले कुछ माह पहले ग्रामीणों की िशकायत पर एडीओ एस टी ने मनरेगा, वी पी ए एपी एल तथा स्कूलों में मिडडे मील की  अपने जॉच के उपरान्त ग्राम प्रधान मझले गॉव/ सेक्रेटरी को दोशी पाया। जिसकी जॉच आख्या खण्ड विकास अधिकारी भदैया को दिया था। परन्तु लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उन आरापियों के फिलाफ  कोई कार्य वाही नहीे की गई हैं। जिसके खिलाफ सिया राम कोरी ने सी डी ओ एवं डर पी आर ओ को शपथ पत्र दिनोक 30 मार्च को दिया परन्तु इन अधिकारियों ने भी आज तक ग्राम प्रधान/ सेक्रेटरी के फिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों नें इसके पूर्व मन्त्री विनोद सिेह को भी 10 मार्च को जॉच आख्या सौपी थी लेकिन मन्त्री जी ने भी दलितों की आवाज पर ध्यान नहीे दिया। जिसके कारण मझले गॉव के दलितों में काफी रोश व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला सेवा योजन कार्यालय देगा व्यवसायिक प्रिशक्षण

Posted on 02 April 2010 by admin

केन्द्रीय श्रम व रोजगार मन्त्रालय के द्वारा सेवा योजना विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रिशक्षण दिया जायेगा। जिला सेवा योजनाधिकारी एम0 के श्रीवास्तव ने बताया कि  श्रम व रोजगार मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित स्किल  डेवलपमेन्ट इनीसियेटिव की माडूलर इम्प्लायवुल स्किल में कम्प्यूटर प्र्रिशक्षण सेंवा योजन कार्यालय के द्वारा दिया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कम्प्यूटर फन्डामेन्टल एम एस आफिस , बैंकिग , एकाउिन्टग की ट्रेनिंग दिया जायेगा तथा इसमें सफल अभ्यर्थियों को एऩ सी वी टी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस पाठ्य क्रम में महिला व अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवा योजन कार्यालय से 10 अप्रैल तक सम्पर्क कर आवेदन  कर सकते है.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक गौसुल आजम का उर्स प्रारम्भ

Posted on 02 April 2010 by admin

जनपद के उर्स गौसुल आजम में देश व विदेश से पहुंचने वाले जायरीनों का तॉता लगा हुआ है। जायरीन मजार पर चादर पोशी कर अकीदत पेश कर रहे हैं।

 हिन्दू - मुस्लिम एकता के प्रतीक 59 वें चार दिवसीय गौसुल आजम हजरत महबूबुल आरफीन मोहम्मद अली शाह की मजार पर चादर पेशगी करा जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय ने शुभारम्भ किया। उर्स में राश्टीय एकता और अखण्डता का पैगाम बड़ी तादात में आने वाले जायरीनों को दी जाती है। 1951 से शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में हर वशZ मनाये जाने वाले इस उर्स में देश- विदेश से पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु अपनी अकीदत पेश कर रहें हैं। उर्स मेले का सबसे महत्व पूर्ण पहलू यह भी है कि मजार शरीफ पर पहली चादर सनातन धर्मावलम्बी ब्राम्हण द्वारा पेश की जाती है।उर्स में कादरी सेमीनार मनकवती तरही मुशायरा महफिले शमा , शूफियाना कौवाली में हजारों की संख्या में श्रद्धालू उमड़ पड़ते हैं। जिला प्रशासन ने ंउर्स में कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गये हैं। जायरीनों के रात्रि विश्रसम के लिये रैन बसेरा बनाये गये हैं तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी नि:शुल्क चिकित्सा िशविर भी लगाये गये
हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in