Archive | सुलतानपुर

स्व0 राजीव गांधी की याद में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

Posted on 24 May 2010 by admin

भारत रत्न स्व0 राजीव गॉंधी की याद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मोतिगरपुर के पंरागण में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता डा0 श्रीपाल सिंह “क्षेम´´ ने की। अमेठी विधायक श्रीमती अमिता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मॉं सरस्वती एवं राजीव गॉंधी के चित्र पर पुश्प अर्जित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की।

स्व0 राजीव गॉंधी की याद में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की शुरूआत नन्दिनी गौड़ ने सरस्वती वन्दना “हमारी सुनोे वन्दना हे शारदे मॉं से की।´´ देश के किसानों की राश्ट्रभक्ति के प्रति अपनी सोच व्यक्त करते हुए बाराबंकी के कवि अम्बरीश ने कहा “तन देश की सेवा में आवै तवै, हमारी पहली अभिलाशा में है। मजबूत पहाड़ को फोरि सकी, यहु तेज कुदारी के पासा में है।´´ अन्तराश्ट्रीय गजलकार डॉं0 कलीम कैंसर की रचना - “ये तुम भी देखना, व्यभिचारी शासन हार जायेगा। हमारे हौसले से फिर ये रावण हार जायेगा।´´ “तुम्हे तो द्रौपदी सी शक्ति का साहस जुटाना है। कहां तक चीर खीचेंगा, दु:शासन हार जायेगा।´´ पर श्रोताओं ने जमकर तालियॉं बजाई। सुलतानपुर रत्न अजमल सुलतानपुरी ने अपने चिर-परिचित काब्य, “मुसलमां और हिन्दू की जान, कहा है मेरा हिन्दुस्तान, मैं उसको ढूंढ रहा हूं।´´ से पुराने भारतवर्ष की यादों को ताजा कर दिया। कवयत्रि नीमम कश्यप ने राजीव गॉंधी की याद में सदी 21 वीं के लिए दे पंचायत राज। राजीव जी तो बने गये, जन-जन की आवाज। परेम्बदूर में छिन गया, जैसे मुँह का कौर। युवा हृदय सम्राट थे राजनीति सिर मौर। पढ़कर श्रोताओं की ऑंखें को नम कर दिया। तो राहुल के बारे में कुछ य पढ़ा-छिन्न-भिन्न हो गया देश, समाज, विज्ञान। जाति-पॉन्ति में बंट गया, अपना हिन्दुस्तान। राहुल गद्दी बैठकर कर जाओ कुछ खास। वर्तमान की आंस हो, हो भविश्य विश्वास। इंसानियत पर निशाना साधते हुए शकील इलाहाबादी ने अपनी कविता इस प्रकार पढ़ी-अगर इंसानियत से दिल का रिश्ता टूट जायेगा। तो ऐ नादॉं बहुत पीछे समझ ले टूट जायेगा। इस अलावा के0के0 सिंह मयंक, बेहोश जौनपुरी, बिहारी लाल अम्बर, विकल साकेती, रवीन्द्र शर्मा, डा0 व्याख्या आदि कवियों ने काब्य पाठकर श्रोताओं में शमां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन ओ0पी0 चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष कृश्ण कुमार मिश्र, अम्बे प्रताप सिंह, ओमप्रकाश पाठक, पवन मिश्र, चन्दर सिंह, उमेश प्रताप सिंह, माता प्रसाद सिंह, जयप्रकाश पाठक, एडीएम लखनऊ ओमप्रकाश पाठक, सन्तोश, अखिलेश, बब्लू, उमाकान्त सिंह, सभाजीत यादव, अजय सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित जन प्रतिनिध उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक एवं युवा कांग्रेस नेता अभिशेक सिंह राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोसपा ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

Posted on 24 May 2010 by admin

लोक तान्त्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रतिनिधि मण्डल के साथ नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिले और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माननीय उच्चन्यायालय के आदेश 14 दिनों के अन्दर राश्ट्रीय फेरी नीति लागू करते हुए पटरी दुकानदारों की समस्याओं पर समयावधि के अन्दर निस्तारण न करने पर जिला प्रशासन पर रोश व्यक्त करते हुए तत्काल लागू करवाने की मांग की है। जबकि सभासद/ प्रदेश महासचिव शोहरत अली व प्रदेश सचिव महमूद खान ने मान्यवर कांशीराम नगरीय आवासीय योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए डूडा कार्यालय में खुलेआम दलालों के माध्यम से सुविधा शुल्क लेकर अपात्र लोगों के आवंटन का मामला उठाया और प्रशासन से मांग की। सम्पूर्ण आवंटन की जांच करवाकर पात्र व्यक्तियों का ही चयन कराकर आवास आवंटन किया जाय। वहीं पर मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में शुद्व पेयजल की सुचारू रूप से व्यवस्था करायी जाय तथा शहरी क्षेत्र में व्याप्त गंन्दगी को दूर करने की भी मांग की। उन्होने यह भी कहा कि दूशित पेयजल से शहर वासी डायरिया के शिकार हो रहे है। वहीं नाले व नालियों की नियमित सफाई न होने से मच्छरों की भरमार हो गई है जिससे पूरा शहर बिमारियों की गिरफ्त में आ चुका है, जिसका तत्काल निराकरण कराया जाय। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें समस्याओं का निराकरण शिघ्र न करने पर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूनानी चिकित्सालय वार्ड ब्याय के सहारे

Posted on 24 May 2010 by admin

जगदीशपुर के अन्तर्गत ग्राम मंगरौली में यूनानी चिकित्सालय को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सहारे चलाया जा रहा है। एक सर्वेक्षण के दौरान यह जानकारी मिली कि इस डाक्टर विहीन चिकित्सालय को वार्ड ब्वाय की जिम्मेदारी पर संचालित करने का जोखिम उठाया जा रहा है। शासन ने चिकित्सालय में डाक्टर व कम्पाउन्डर की नियुक्ति तो की है, लेकिन ये लोग महीने में केवल कुछ दिन ही अस्पताल में अपनी सूरत दिखाते है और थोड़े ही समय के बाद फिर वापस चले जाते है। बाकी के दिनों में यह अस्पताल चतुर्थ श्रेणी वार्ड व्वाय व कर्मचारियों के भरोसे छोड़ मरीजों के साथ खिलवाड़ करने का जो कृत्य किया जा रहा है वह अवैधानिक है। जिम्मेदार डाक्टर व कम्पाउन्डर की लापरवाही के कारण मरीज व तीमारदारों को जबरन ही न चाहते हुए भी ये लोग मानसिंक व शारीरिक रूप से शोशण करने में नही चूकते। क्या इतने संवेदनहीन डाक्टरों की नियुक्ति मानव सेवा के लिये ही की गई है। जनता अपने गांव से जगदीशपुर आने में  लगभग 14 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। एसे में समय से मरीज को इलाज हेतु गाँव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ही एसे चिकित्सालयों की स्थापना की जाती है परन्तु लापरवाह संवेदनहीन गैर जिम्मेदाराना कार्य एसे डाक्टरों के भरोसे छोड़ दी जायेगी तो मरीज का क्या होगा उसको तो भगवान ही जाने। इतना ही नही जब कोई तीमारदार चिकित्सा केन्द्र पर पहुचता है तो उसे यह बताया जाता है कि डा0 साहब नही है बाद में आना, और तो और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। अस्पताल के कर्मचारियों का खौफ इतना बना हुआ है कि ग्रामीण कुछ बोलने से कतराते है। सूत्र बताते है कि यहां कोई महिला चिकित्सक की तैनाती नही है जिसके कारण कोई महिला मरीज आती है तो अस्पताल के कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करने से नही चुकते। आखिर यह चिकित्सालय इस तरह से कब तक वार्ड व्वाय के सहारे चलता रहेगा, और मरीज और तीमारदार इनके द्वारा किये जा रहे दुव्र्यवहार से कब छुटकारा पायेगें। उन ग्रामीण जनता का क्या होगा जो गांव में छोलाछाप डाक्टरी करने वालों के चंगुल में फंस जाते है। जिम्मेदार चिकित्साधिकारी से गांव वालों ने मांग की है कि एसे लापरवाह डाक्टर को स्थानातरित कर विभागीय कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धड़ल्ले से चल रहा है जिस्म फरोसी का धंधा

Posted on 24 May 2010 by admin

जिला चिकित्सालय प्रशासन जहॉं एक तरफ एड्स की रोकथाम के लिए सुरक्षा कवच (कण्डोम) व प्रचार प्रसार के लिये लाखों-करोड़ों का वजट आम जनता में खर्च करता है और एच0आई0वी0 की जॉंच के लिए मुफ्त सेवायें मुहैया कराती है। जिससे आम जनता इस बिमारी का िशकार न हो सके। वही जिला चिकित्सालय के प्रांगण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नांक के नीचे देह व्यापार का धंधा जोरो पर चल रहा है। जबकि जिला चिकित्सालय प्रशासन इस बात को जानते हुए भी, इस देह व्यापार के धंधे पर शिकंजा नही कस पा रहा है। विश्वस्त सूत्रों द्वारा जानकारी मिली की इस धंधे में सलिप्त औरते सुबह से ही चिकित्सालय में आ जाती है और वही पर खड़ी होकर अपने धंधे को अंजाम देती है। आम जनता में यह भी चर्चा का विशय है कि इस धंधे में चिकित्सालय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी संलिप्त है जो एसे घिनौने कार्य करने वाले औरतों का सहयोग करते है। इन सारे घिनौने कारतूतो को जानते हुए जिला चिकित्सालय के आला अफसर इस प्रकरण पर नकेल नही कस पा रहे है। अगर समय रहते इस प्रकरण पर कार्यवाही नही की गई तो वह दिन दूर नही कि यह जिला भी एड्स जैसे भयंकर रोग से ग्रसित हो जायेगा, और शासन द्वारा किये जा रहे एड्स प्रचार प्रसार में करोड़ों रूपये का कोई लाभ नही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वजल धारा योजना फ्लाप

Posted on 24 May 2010 by admin

स्वजल जलधारा योजना फ्लाप होने के कारण जामो ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में पानी की पूर्ति न हो पाने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि जामों ब्लाक मे जो स्वजल जलधारा योजना के अन्तर्गत जो नलकूप लगे हुए है और पानी की आपूर्ति करने के लिए टंकिया बनायी गई है वह हाथी के दान्त सावित हो रहे है। जामो ब्लाक अन्तर्गत पानी की टंकी पर तैनात राम मूर्ति सिंह से जब इस बारे में ब्लाक प्रतिनिध ने जानकारी चाही तो श्री सिंह ने बताया कि जब हमारे यहां बिजली रहेगी तभी पानी की आपूर्ति की जा सके गी। बिजली के न रहने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नही है, अधिकारियो के मो0 नं0 जानने पर श्री सिंह ने बताया कि हमे किसी भी अधिकारी का मो0 नं0 मालूम नही है।

बताते चले कि अमेठी लोक सभा क्षेत्र पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी के नाम पर राश्ट्रीय स्वजल जल धारा योजना लागू की गई, जिसके अन्तर्गत क्षेत्रों में कई जगह पानी की टंकी के साथ ट्यूबेल का निमार्ण कराया गया जिससे ग्रामीण वासी पीने के पानी से वचिन्त न रह सके। विजली के न रहने पर टंकी में स्टोर किया पानी क्षेत्र की जनता केा उपलब्ध हो सके इस लिये पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। परन्तु सम्बधित विभाग की लापरवाही के कारण पानी का स्टोर टंकी में नही किया जा रहा है, जिससे पेय जल की आपूर्ति न होने से क्षेत्र की जनता बचिन्त है। जिससे क्षेत्रीय जनता में उक्त समस्या को लेकर आक्रोश ब्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तेल छिड़क कर युवती ने लगाई आग

Posted on 24 May 2010 by admin

थाना जामो अन्तर्गत गंराम दूवेपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री राज कुमार तिवारी ने आज प्रात: मिट्टी का तेल छिड़क कर मौत को गले लगा लिया। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आज प्रात: काल घर में मामूली कहा सुनी के चलते लक्ष्मी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर अपने को आग के हवाले कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस बयान नही ले पायी थी। दोपहर बाद लक्ष्मी को इलाज के लिये लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया  लक्ष्मी 80 प्रतिशत तक जलने की सूचना प्राप्त हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनगणना में नगरवासी सहयोग करें - मुशीर अहमद

Posted on 20 May 2010 by admin

सुलतानपुर - भारत की जनगणना 2011 का महा अभियान नगर पालिका परिशद क्षेत्र में शुरू हो गया। जनगणना के मद्दे नज़र पूरे नगर में 25 सुपरवाइजर , 190 प्रगणक सहायक, 07 लिपिक पालिका द्वारा लगाये गये हैं। जनगणना 16मई से शुरू होकर 30 जून 2010 तक मकान सूची करण का कार्य किया जायेंगा। जनगणना निदेशालय के आदेशानुसार प्रथम दिन नगर में निवास करने वाले तथा उपलब्ध वीआईपी जिनमें नगर के प्रथम नागरिक प्रवीण कुमार अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका,विधायक ओ0 पी सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश त्रिपाठी,जिला जज , जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य दण्डाधिकारी की जनगणना मुशीर अहमद अधिशाशी अधिकारी/ चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका परिशद द्वारा किया गयां । जनगणना कार्य में लगे रियाज मोहम्मद गिरजा शंकर श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव,घनश्याम श्रीवास्तव आदि रहे। जनगणना अधिकारी नगर वासियो से अपील किया है कि इस  राष्ट्रीय कार्य में सुपावाइजरों व प्रगणकों का सहयोग करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 17 May 2010 by admin

7थाना गोसाईगंज अन्तर्गत  बीती 14 मई को अज्ञात बदमाशों ने  ट्रक चालक की हत्या कर ट्रक लूट लिया था।  थाना गोसाईगंज के थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंशारी ने सूचना के आधार पर मु0 अ0 स0 393,/2010 धरा 394,/ 302,/201 भा दि वि, पंजीकृत किया। सुरागकसी एवं सर्विलांश के जरिये संज्ञान में आया कि मो0 अहमद खान ट्रक चालक की हत्या का सूत्रधार था औार उसी ने पुलिस को चकमा देने की कोिशश की थी। मो0 अहमद खान ने उक्त ट्रक टाटा मोटर्स इन्श्यारेन्श से किश्त में ली थी । किश्त की अदायगी न कर पाने की स्थित में एक योजना के तहत ट्रक को अगवा कर  जौनपुर की कबाड़ की दुंकान पर तीन लाख अस्सी हजार में बेच दिया और ट्रक  चालक की हत्या कर दी। जिसे पुलिसने बड़ी सूझ- बूझ से मामले का पर्दा फास करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार  कर जेल के हवाले कर दिया । उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों में मो0 शाहिदपुत्र हामिद अली तेलियाना मुसाफिरखाना, एहशान उल्ला पुत्र किस्मत उल्ला चितई पुर मुसाफिरखाना, मो0 अहमद खान पुत्र महमूद अहमद खान निवासी राजापुर मजरे सरैया पूरे विसेन थाना कुड़वार से दो लाख तीस हजार रूप्ये पुलिस ने बरामद किया। घटना का पर्दाफास करने वाली पुलिस को 2500 रूप्ये से पुरस्कृत करने की घोशणा पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह ने की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बौखलायी पुलिस ने पत्रकारों के साथ की अभद्रता

Posted on 17 May 2010 by admin

•    पत्रकारों ने किया कोतवाली का घेराव
•    आक्रोिशत मीडिया ने किया सड़क  जाम

5पुलिस ने आज फिर एक बार अपना पुलिसियां रौब झाण्डकर मीडियां को कबरेज से रोकने का प्रयास किया। जिसके लिए पुलिस ने मीडिया के कैमरा मैनों को गालियां दी और कपडे पकड़ कर बाहर कर दिया। कोतवाल ने कोतवाली का गेट तक बन्द कर दिया।

इस मामले से कुद्ध पत्रकार कोतवाली के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कई घण्टे जाम के बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह ने मामले को समझा और इसमें कोतवाल की गलती के लिए खुद माफी मांगी, इसके बाद भी कोतवाल के निलम्बन पर अडे़ पत्रकारों से श्री सिंह ने यहां तक कह दिया कि “यदि कोतवाल ने आपके कालर पकडे़ थे बदले में आप लोग मेरा कालर पकड़ ले और रास्ता छोड़कर कोतवाली में आकर अपनी समस्या पर बातचीत करें।´´ जिस पर सभी उनकी बात को मानकर कोतवाली आ गए। इसके पहले विधायक के निवास पर विधायक समर्थक पप्पू नामक एक व्यक्ति ने भी मीडियां से अभद्रता की थी, जिसके विरूद्ध मीडिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। घरने में अनिल द्विवेदी, सन्तोश पाण्डेय, मनोराम पाण्डेय, अफजाल अहमद, दिनेश श्रीवास्तव ,राजुल निगम विनोद मिश्रा, नीरज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव , शरद श्रीवास्तव अरविन्द श्रीवास्तव , मोहन शर्मा , अनूप श्रीवास्तव, शतीश तिवारी, डा0 अवधेश शुक्ला, जितेन्द्र श्रीवास्तव, किशन पाठक, अनिल पाठक, अवधेश गुप्ता  के, के तिवारी, रमन पाण्डेय, सहित जिले के  इलेक्ट्रानिक मीडिया व प्रिन्ट मीडिया के सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधायक के घर घुस कर युवती ने किया हंगामा, विधायक पत्नी ने लगाया वसूली का आरोप

Posted on 17 May 2010 by admin

1सदर विधायक अनूप सण्डा का सी डी प्रकरण अभी शान्त भी नही हुआ था कि आज एक महिला प्रात: एकाएक विधायक के घर आ धमकी ।इसकी सूचना जैसे ही मीडिया वालों को लगी विधायक अनूप सण्डा के घर लोगों का ताता लग गया। जनता आर मीडिया के लोग हजारों की संख्या  में विधायक के घर के सामने इकट्ठा हो गये। सूत्रों अनुसार ज्ञात हुआ कि महिला अपना अन्तरंग सम्बन्ध विधायक से बता कर विधायक के बेड रूम में घुस कर अपना कब्जा जमा लिया । अन्दर से कमरा बन्द कर लिया। सूत्र बताते हैं के जिस समय विधायक के घर महिला पहुंची उस समय विधायक अपने निवास पर मौजूद थे। मीडिया वालों से बचते बचाते विधायक किसी तरह अपने निवास से बाहर चले गये। अफवाहें इस बात बात की उड रही थी कि विधायक ने जहर खा लिया है और उन्हे ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक विधायक मीडिया के सामने उपलब्ध नही हो सके।  विधायक की पत्नी  अमिता सेठ  पुलिस  अधीक्षक के कार्यालय जाकर मामले की सूचना दी तो उन्होने उनको पूरे मामले की तहरीर लिख कर थाना कोतवाली नगर में देने का निर्देश देने को कहा। विधायक की पत्नी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी नगर आर0 पी सिेह, नगर कोतवाल वीरेन्द्र सिेह तथा महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी नगर के सब्जी मण्डी स्थित विधायक आवास पर पहुंचे। जहॉ पर मीडिया एवं नगरवासियों की भारी भीड़ जमा थी। वहॉ पर मौजूद विधायक के समर्थकों नेे मीडिया वालों  के साथ गाली गलौज और मार पीट की। पुलिस टीम द्वारा विधायक के घर घुसी महिला को पकड़ कर थाना कोतवाली लायी। जहॉ पर महिला सेे लिखित तहरीर ली गई । महिला ने निखा है कि हैदर जो लौहर भॉई के रहने वाले हैं जो कि हमें  और सण्डा को इस केस मे फंसा दिये हैं। सण्डा का और हमारा कोई सम्बन्ध नही है।  हैदर जो भॉई के निवासी है उन्होने मेरे फोन पर बात कर तथा सन्देश भेज कर ब्लैक मेल लगभग 6 माह से कर रहे हेैं। मैं अनूप सण्डा से मिलने उनके आस पर गई थी  वह सही मामला नही जान सकी और कोतवाली आकर मेरे खिलाफ एफ आई आर लिखवा दी। बताते चले कि पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बतायी कि  उक्त महिला अपना नाम समरीन पत्नी शफीक खान निवासी लौहर पिश्चम थाना धम्मौर बतायी है।  मीडिया के सामने कोतवाली में समरीन ने कहा कि मेरा अनूप सण्डा से कोई सम्बन्ध नही हैं सारा का सारा हैदर किया धरा है। सीडी के  प्रकरण के बारे में जब मीडिया  लोगों ने बेगलौर जाने की बात की तो समरीन ने कहा कि मैं पेशे से डाक्टर हूं मेरा दिल्ली और बेंंगलोर आना जाना लगा रहता हैं । रही सीडी की बात तो यह गलत हैं मीडिया को यह सवाल उठाना चाहिए कि प्लेन में सीडी कैसे बन गई यह एक सोची समझी साजिस के तहत हैदर ने हमें फंसाया हैं हैदर महा फ्राड और ब्लैक मेकर है। पुलिस ने विधायक पत्नी अमीता सेठ की तहरीर पर समरीन के खिलाफ मुकदमा धारा 384, 452, 504, 506, 527 पंजीकृत कर लिया हैं समाचार लिखे जाने तक समरीन थाना कोतवाली में मौजूद थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in