Archive | सुलतानपुर

दिन भर लगा रहता है जाम….

Posted on 27 May 2010 by admin

प्रशासन जाम से निपटने के लिए चाहे जितने दावे करें लेकिन सुलतानपुर शहर में आये दिन लग रहे जाम को देखकर यह लगता है कि सारे दावें खोखले है। रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के प्रमुख मांर्गों पर जमकर जाम लगा रहता है। इस जाम के चलते कर्मचारियों को अपने कार्यालय जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। बस स्टेशन से लेकर बांधमण्डी चौराहा हो या फिर हो लखनऊ नांका से नगर कोतवाली दिनभर जाम लगा रहता है। इसके अलावा गन्दानाला, चौक, डाकखाना, चित्रा स्टूडियों की गली में भी यही समस्या है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली की आवाजाही भी नहीं डिगा सकी मेधावियों के मंसूबे

Posted on 27 May 2010 by admin

उत्तीर्ण इण्टर की छात्र-छात्राओं को जहां अपने परीक्षा परिणाम से प्रसन्नता है वहीं उन्हें परीक्षा के दौरान बिजली की आवाजाही से सदैव यह डर बना रहता था कि उनकी बोर्ड की परीक्षायें एकदम नजदीक है और बिजली की हालात यह है कि कई-कई घंटों बिजली के दर्शन नही होते थे और अंधेरे में ये छात्र-छात्राएं मोमबत्ती व लालटेन में अपनी परीक्षा की तैयारी करते रहे। और उन्हे डर रहता था कि कहीं उनके परीक्षा परिणाम बिजली की आवाजाही में खराब न हो जाये। बावजूद परीक्षा परिणाम के अच्छे आने से इन छा़त्र-छात्राओं को अब किसी से कोई गिला सिकवा नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इण्टर की परीक्षा परिणाम में अव्वल रहा सुलतानपुर……..

Posted on 27 May 2010 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिशद का इण्टर का परीक्षा प्रमाण ने जहां 84 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया। वहीं पूरे प्रदेश में सुलतानपुर जिले ने अपना परचम लहराया और प्रदेश में अव्वल रहा। सुलतानपुर के छात्र-छात्राओं ने 91 प्रतिशत से अधिक की संख्या में परीक्षा को उत्तीर्ण किया। ये पहला मौका जब इतनी अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। अपनी कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर पास हुए कुछ छात्र-छा़त्राओं व गुरूजनों से हमारे संवाददाता ने खुशी के कुछ पल बिताये व उनसे बात की। परीक्षा परिणाम के दिन सुबह से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का जमावड़ा साइबर कैफे पर लगा रहा लोग परेशान थे कि कब उनका परीक्षा परिणाम घोशित हो और वह अपना परीक्षा परिणाम जान सके। चूंकि पहले परीक्षा परिणाम को घोशणा दोपहर 11.30 बजे होनी थी पर किन्ही कारणों से ये परिणाम छात्र-छात्राओं को हूजुम साइबर कैफे के बाहर धूम में खड़ा रहा और बार-बार साइबर कैफे मालिकों से अनुरोध करता रहा कि प्रयास करें शायद अब परीक्षा परिणाम आ गया होगा। लेकिन जब साइबर मालिकों ने बताया कि अभी बोर्ड से परिणाम की घोशणा नही हुई है तो लोग मायूस खड़े रहे फिर आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जब बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की घोशणा 12 बजे की और परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 84 प्रतिशत से अधिक है तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और अचानक जब टीवी चैनलों पर यह दिखा कि पूरे प्रदेश में सुलतानपुर जिला अव्वल रहा तो छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े कि हमारी मेहनत रंग लायी और हम प्रदेश में अव्वल रहें, यू0पी0 में सुलतानपुर जिले के छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91 फीसदी से अधिक रहा। इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र राकेश ने बताया कि वह इण्टर की परीक्षा को पास करने के लिए काफी परिश्रम किया और उसके गुरूजनों के दिये ज्ञान से और माता-पिता आशीर्वाद से वो और उसके साथियों ने इस परीक्षा को पास किया है और प्रदेश में अपने जिले को अव्वल किया है। खुशी के इस मौके पर राजकीय इण्टर कालेज के दर्जनों छात्रों ने अपने दोस्तों को मिठाई खिलाकर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी का तथा जश्न मनाया, कुछ विद्यार्थियों ने तो कहा कि हमे इस चीज की काफी प्रसन्नता है कि परीक्षा परिणाम की घोशणा होने से पहले हम लोग काफी नरवस थे पर अब जब अपने-अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना ही न रहा। केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की अध्यापिका श्रीमती सन्तोश श्रीवास्तवा ने बताया कि आज उन्हें काफी हर्ष हो रहा है कि उनके विद्यालय की काफी छात्रायें परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। श्रीमती श्रीवास्तवा ने बताया कि छात्राओं को काफी मेहनत व परिश्रम से पढ़ाया जाता है और आज अपने जिले के सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं की मेहनत व छात्र-छात्राओं की लगन व कठिन परिश्रम ने ये साबित कर दिया है कि परिश्रम व मेहनत से आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते है। श्रीमती श्रीवास्तवा ने सुलतानपुर के सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने दिया राइस मिल पर कार्यवाही करने का आदेश

Posted on 26 May 2010 by admin

जिलाधिकारी के निर्देशासुनार मेसर्स यादव राइसमिल सैदखान पुर कूरेभार के विरूद्व निम्न विन्दुओ पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है, कि राइस मिल द्वारा भण्डार गृह की चौहद्दी मण्डी समित से प्रमाणित न कराये जाने के बावजूद लाइसेन्स निलिम्बत करने, राइस मिल के स्टाक में सरकारी भाग के  510-32 कुन्तल चावल की कमी `बिक्री कर विभाग´ का पंजीयन निलिम्बत/निरस्तीकरण करने एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ विपणन निरीक्षकों का राइस मिलो के उपर सम्यक नियन्त्रण न पाये जाने पर सचेश्ट रहने विशयक पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

बताते चले कि उक्त आदेश राकेश सिंह केन्द्र प्रभारी कूरेभार एपी सिह पूर्ति निरीक्षक तहसील सदर व राजेश श्रीवास्तव मण्डी निरीक्षक की संयुक्त जाचं 24 मई 2010 उपजिलाधिकारी सदर की अग्रसारण आख्या मे विर्णत तथ्यों के आधार पर की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी से लगाई जान-माल की गुहार

Posted on 26 May 2010 by admin

बढैयाबीर स्थित हनुमान मिन्दर पर तीन बीधे की जमीन  माफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने का विरोध करने पर भू-माफियाओं द्वारा जान माल की धमकी मिलने पर भोलानाथ मिश्र सुत राम नरेश मिश्र पुजारी धाम मिन्दर ने जिलाधिकारी से अपने जान माल की रक्षा करने की माग की है। जिलाधिकारी महोदय को दिये प्रार्थना पत्र में श्री मिश्र ने लिखा है कि हनुमान मिन्दर की जमीन पर भू-माफिया लोग कब्जा कर लेना चाह रहे है। इसी नियत से हनुमान मिन्दर की नियत से जेंसीबी मशीन से जमीन की समतली करण कर रहे है। शहर के पानी निकासी के लिये बने हुए नाले, को पूर्व स्थिती को बिगाडते हुए नये नाले का निमार्ण कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

“सभी सूबों व दिल्ली तख्त पर कल माफियां होगें, महज कुछ और दिन सांसद-विधायक डान रहने दो´´

Posted on 26 May 2010 by admin

मजरूह सुल्तानपुरी की पुण्यतिथि पर हुई गोश्ठी

मजरूह सुलतानपुरी मेमोरियल सोसाईटी सुलतानपुर के बैनर तले देश के मशहूर शायर व फिल्मी गीतकार स्व0 मजरूही सुलतानपुरी की 10 वीं पुण्य तिथि दिनांक 25 मई 2010 को उनकी यादगार में एक सेमिनार , कवि गोश्ठी व शरो शायरी का आयेजन सोसाइटी के संस्थापक प्रमुख आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ कुंवर जी के संयोजन में , उशा श्रीवास्तव सभासद रूद्र नगर स्थित निवास पर किया गया, जिसमें जनपद जनपद के जाने माने कवियों , शायरों व साहित्यकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार, कवि व इतिहास कार राजेश्वर सिंह एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि अब्दुल करीम एडवोकेट व विशिश्ट अतिथि रवि शंकर एडवोकेट मौजूद रहे।

स्व0 मजरूह की शिख्शयत पर विचार गोश्ठी की शुरूआत करते हुए रवि शंकर ने कहा कि मजरूह साहब की शिख्शयत, उनके गीतों व गजलों का संकलन करके एक लाइब्रेरी में रखा जाय ताकि भविश्य में लोग उनके बारे में जान सके व उनकी यादों को जिन्दा रख सकें । हाशिम अब्दुल्ला ने कहा कि मजरूह सुलतानपुरी उद्यान उपेक्षा का शिकार है। अत: सभी कों मिल कर प्रशासन से प्रयास करके उद्यान को नया स्वरूप प्रदान किया जाय ताकि अच्छा होगा। अब्दुंल करीम ने कहा कि गोष्ठीयों के माध्यम से ही हम अपने जनपद की हस्तियों को जानते पहचानते हैं व सीखते व समझतें है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि कमला नेहरू संस्थान के स्थापना करने में मजरूह साहब का काफी योगदान रहा। सेमिनार के बाद कबि गोश्ठी व शेरो शायरी के माध्यम से सभी कबियों व साहित्य कारों ने मजरूह शाहब को शिद्त से याद किया अपने गीतो व गजलो के माध्यम से उन्हे अपनी अकीदत पेश किया। डा0 डीएम मिश्र ने कहा कि कुछ यूं तरह कहा कि ` रेत पर किसी की वफा तो लिखो, आसमा तक कहीं उड़ न जाये  खबर´ डा0 मन्नान ने कुछ यूं तहर याद किया कि “ तोड़ कर सारी बिन्दशे क्यो मेरा दिलवर आ गया, थी तड़प प्यासे इतनी खुद समन्दर आ गय। इकबाल भारती के अनुसार, मानव से धृणा करना कब से सीखा तुमने, अनवर सुल्तानपुरी ने पढ़ा, बुलन्दी पे जाकर ख्याल इतना रखना पलट कर जमीं पर आना है तुमको। कमर सुल्तानपुरी ने गोश्ठी में चार चान्द लगाते हुए मजरूह सुल्तानपुरी की याद में कहा कि कभी भी किसी पल को ज्यादा न समझों, ये उम्रे बसर मुक्तसर हो गई है। गोश्ठी में अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, तपिस सुल्तानपुरी, तारिक अजमली, सुश्री उशा साकिर सुल्तानपुरी, ओकांर नाथ द्विबेदी, नूर सुल्तानपुरी, अमन सुल्तानपुंरी, अजनबी सुल्तानपुरी, शिव प्रकाश सिंह, देव प्रकाश श्री वास्तव, ने अपने गजलो एंव गीतो के माध्यम से मजरूह सुल्तानपुरी को याद किया। अन्त में कुवंर जी ने राजनीति मे माफिया बाद पर कहा कि सभी सूरों व दिल्ली तख्त पर कल माफिया होगें महज कुछ और दिन सांसद विधायक डान रहने दो। गोश्ठी का संचालन ओकांर नाथ द्विबेदी ने किया। कार्य क्रम में आये हुए अतिथियो का आभार कुवंर जी, कमल श्रीवास्तव, उशा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर गरीबो पर ढ़ाया कहर

Posted on 25 May 2010 by admin

मानक के अनुरूप न होने से कई काम्प्लेक्स भी आ सकते है चपेट में

जिला प्रशासन एंव नगर पालिका परिशद कें संयुक्त तत्वाधान में पुलिस बल के साथ नगर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया जिसके तहत चौक एवं गन्दानाला रोड़ आदि क्षेत्रों मे कई लोगों के दुकानो के आगे लगे टीन शेड, गुमटी,व शिढ़िया आदि अधिकारियेा की अगुआई में गिराई गई। नगर के अधिकारी भी इसकी चपेट में लगता है आ गये जिसकी वजह से यह कार्य शुरू किया गया। जिला प्रशासन एंव पुलिस ने दुकान दारों को अपने सामान हटाने का मौका नही दिया बस शुरू कर दिया तोड-फोड। गन्दानाला निवासी स्थित मेंवालाल की शीशे फे्रम की दूकान है जो पचासो साल पुरानी है ने आरोप लागाया है कि मेरे दुकान को यदि मानक माना जाय तो मेरे माकान से आगे रोड की तरफ बने हुये सभी मकानो को भी गिराया जाय।

जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान की इस कार्यवाही से नगर में स्थित कई कम्प्लेक्स जो अतिक्रमण कर बनाये गये है ओ भी लपेट में आ सकते है। इस खबर से काम्प्लेक्स वालों को दहशत व्याप्त है। जिला प्रशासन का भेद भाव रवैया आम जनता में चर्चा का विशय है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ गरीब दुकान दारो के लिये लागू है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुद्ध जयन्ती की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Posted on 25 May 2010 by admin

27 मई को बुद्ध जयन्ती का आयोजन

तथागत गौतम बुद्ध की 2554 वीं जयन्ती के अवसर की तैयारी पर भारतीय बौद्व परिशद उ0प्र0 शाखा सुल्तानपुर की एक बैठक गौतम बुद्व नगर में “याम लाल बौद्व की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे 27 मई को आयोजित बुद्व जयन्ती की तैयारी की समीक्षा की गई। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से परिशद के अध्यक्ष “याम लाल बौद्व ने बताया कि तथागत की जयन्ती के अवसर पर सौरमउ से झांकी गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया जियेगा। सायं तीन बजें झांकी अम्बेदकर पार्क, पहुंच कर तब्दील हो जायेगी। उक्त जयन्ती समारोह की अध्यक्षता भन्ते कल्याण मित्र व संध मित्र द्वारा पंचशील ग्रहण कराया जायेगा, और उक्त कार्यक्रम के समापान कराया जायेगा, तथा समापन पर खीर दान किया जायेगा।

परिशद के अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि समारोह मे पहुँच कर धम्म गुरूओं व बौद्व धर्म के विचारों को सुनकर लाभ उठावें। बैठक में मुन्नू लाल बौद्व, सूर्य शेन रबी, “याम बहादुर बौद्व, नन्द लाल गौतम, पांचू राम, खेमराज, जगदीश प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पांच सालों मे भी नही बदली गांव की हालत!

Posted on 25 May 2010 by admin

जांच हुआ तो होगा बड़े भ्रश्टाचार का उजागर

ग्राम पंचायतो का स्थायी चुनाव नजदीक आता जा रहा है, लेकिन अभी भी गावों में रहने वाले गरीबो की हालात जस की तस ही रह गई। न विजली, पानी, विधवा पेंशन, इिन्दरा आवास आदि से अभी भी गावं में रहने वाले गरीब इससे बचिन्त रह गये है। अब गांव की जनता सब जान गई है कि शासन ने हम गरीब अनुसूचित जाति को कई योजनाये सरकार द्वारा प्रदान की गई जो कि प्रधान अपने मनमानी ढ़ंग से कार्य कर रहा अपना कर्तव्य भूल बैठा प्रधान अब गरीबो किसानो बेसहारा की तरफ घर घर जाने को मजबूर हो गये है। सायद चुनाव नजदीक है।

ब्लाक दूबेपुर  के मितई का पूरा गांव के लोग एक जुट होकर आज प्रशासन से गावं की जांच कराने की गुहार लगाई है। गावं निवासी राम दुलारे वर्मा, रंजीत हरिजन, महेश, दुलारे हरिजन, गुरूदीन, आदि गावं के तमाम लोगें ने इसका खुलासा कर प्रधान बाबू लाल पर आरोप लगाया है कि जब से प्रधान ने अपना कार्यकाल सम्भाला है तब से आज तक गरीबो को न तो इिन्दरा आवास, नाली, खडन्जा, नल, इनके द्वारा नही दिया गया। पेंशन आदि के नाम पर 500 लेकर भी बृद्वा पेंशन नही बना। वहीं गावं निवासी राम दुलारे बर्मा ने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा गावं भ्रश्टाचार की चपेट में है गरीबो को सरकार द्वारा दी जाने वाली एक भी सुविधा नही मिल पा रही है। ग्राम सेवक व प्रधान की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं के धन का बदंर बाट कर ले रहे है। आदर्श तालाब तेा खुदा ही नही है मनरेगा का कार्य भी ठीक ढंग से कार्यान्वित नही हो सका, वही मनरेगा मजदूरों को भुगतान नही किया गया। गावं की जागरूक जनता एक जुट होकर उक्त भ्रश्टाचार का खुलासा करने पर आमादा है तथा सम्बन्धित अधिकारियों से समाचार के माध्यम से भ्रश्टाचार की जाचं करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले में बैठेगें अब दो सीएमओ रैंक के अधिकारी

Posted on 25 May 2010 by admin

सीएमओ के अधिकार में कटौती

स्वास्थ सेवाएं बेहतर करने के लिए अब हर जिले में दो सीएमओ बैठेगें। एक सीएमओ, चिकित्सीय व्यवस्था तो दूर परिवार कल्याण सहित तमाम योजनायें देखेंगे।सीएमओ परिवार कल्याण विनोद कुमार सिंह भदोरिया सुल्तानपुर में ज्वाइन कर लिया है। इसके लिये कुछ अतिरिक्त स्पाट की नियूक्त की जानी है। दर असल किसी देश के विकास के विकास के लिये वहां जीडीपी, शिक्षा और लाइफ स्तर अच्छा होना चाहिए, शिशु मृत्व दर और मान्तृ मृत्यु दर बहुत कम हो, इस मानक पर देश खरा नही उतर रहा है। इन पाचं माप दण्डो में तीन विन्दु स्वास्थय से जुड़े हुये है, इसमें सुधार लाने के लिये 2005 राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शुरू किया गया है। योजना शुरू होने से कुछ सुधार तो हुआ। यू0पी0 सबसे फिसड्डी रहा- प्रदेश में टीकाकरण की स्थिती सबसे खराब अर्थता 30 फीसदी से कम रही जिस कारण बीमारिया अधिक हो रही है। अब सुधार के लिये यू0पी0 के हर जिले में दो सीएमओ हेल्थ और सीएमओ परिवार कल्याण पद सृजित किया गया है। सीएमओ परिवार कल्याण डा0 बी0के0 सिहं सिसौदिया ने बताया कि अब महिला के गर्भवती होते ही उसका पंजीकरण कराया जायेगा। फिर जांच करके टीके लगाये जायेगें। अस्पताल में डिलवरी करायी जायेगी, और बच्चे को सभी टीके दिये जायेंगे। स्कूलों पर  पहुंचने के लिये विद्यालय स्वास्थ्य योजना और किशोर स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किया जाएगा। गर्भ में आने से लेकर पांच साल तक के बच्चे के टीके आदि लगाना एएनएम और आशा की जिम्मेदारी होगी। अक्सर देखा गया है कि एएनएम अपनी ड्यूटी गम्भीरता से नही निभाती है।

इसलिए अब हर पीएचसी पर एक चिकित्सक की भर्ती होगी। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वह एएनएम को उनके क्षेत्र में पहुंचाएंगे। क्षेत्र में न जाने वाली एएनएम पर कारवाई होगी। इसी तरह आशा की जिम्मेदारी तय होगी। उनको टीकाकरण, प्रशव, आदि कराने पर धनराशि दी जायेगी। अब एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को महीने में दस दिन निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। महिने में आठ दिन बुधवार और शनिवार को टीकाकरण दिवस होता है इस दिन डाक्टर टीकाकरण  केद्रों पर निरीक्षण करना जरूरी होगा और इसकी रिर्पोट शासन को भेजी जाएगी। इसके लिये ब्लाक मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। इसमें तीन कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। जो प्रतिदिन ब्लाक में योजना के तहत होने वाले कार्य की सूचना शासन को भेजेंगे। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य की बेवसाइड़ पर भी रहेगी। सीएमओ परिवार कल्याण ने बताया कि योजना के तहत टीकाकरण पर अधिक जोर रहेगा। जो प्रधान अपने क्षेत्र में सौ फीसदी टीकारण करवा देगा उसको दस हजार रूपये बतौर इनाम दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in