Archive | सुलतानपुर

मिशन 2012 लक्ष्य प्राप्ति का यह चुनाव महत्वपूर्ण कड़ी-डा. के0एन0सिंह

Posted on 10 August 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बरात घर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविन्द नरायण ‘ाुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोरखपुर, फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की व्यापक रणनीति की चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि डा. महेन्द्र प्रताप सिहं प्रदेश उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव अत्यन्त महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सजग रहने पर विशेश बल दिया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है कि इसमें सबका हित सुरक्षित है। मंहगाई पर केन्द्र सरकार की आलोचना पर कहा कि यह सरकार मंहगाई पर अकुंश लगाने पर विफल हो रही है। भाजपा प्रत्याशी को जिताकर कुशासन से मुक्ति दिलाना है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डा. के0एन0 सिहं मिशन 2012 के लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की यह चुनाव महत्पूर्ण कडी है। मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता बैठक कर, टोली बनाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें तथा जो स्नातक धारी अभी तक मतदाता नही बने है, उनको मतदाता बनने हेतु प्रेरित करें। बैठक को जिलाध्यक्ष गोविन्द नरायण ‘ाुक्ल राजाबाबू, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डे, डा0 सीता सरण त्रिपाठी, पूर्व विधायक सूर्य भान सिंह, अर्जन सिंह, काशी नाथ, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सन्त बक्श सिंह, राम चन्द्र मिश्र इसौली, प्रदीप सिंह थौरी, पारस नाथ आदि ने सम्बोधित किया।

35 बैठक में प्रमुख रूप से विजय त्रिपाठी, ‘ाशी कान्त पाण्डे, ‘याम बहादुर पाण्डे, रमेश ‘ार्मा, जिला महामत्री युवा मोर्चा डा0 सन्तोश सिंह, अखिलेश जायसवाल नगर अध्यक्ष, सुमन सिंह, आशा गौड, प्रीती ‘ार्मा, पूर्व चेयर मैन शिव कुमार अग्रहरि, जगजीत सिंह छगूं, देव प्रकाश पाण्डे, दिवाकर पाण्डे, अजय मिश्र, विन्देश्वरी दूबे, सूर्य भान दूबे, प्रमोद कुमार ‘ाुसील सिंह, डा0 माहिमा ‘ांकर द्विवेदी, प्रवीण मिश्र, अरविन्द पाण्डे, ओम प्रकाश मिश्र, सर्वेश सिंह, दया ‘ांकर यादव, सुशील यज्ञ सैनी, सजंय सिंह सोमवंशी, विजय सिंह, रबीन्द्र पाण्डे आदि उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा के विना किसी समाज की प्रगति की कल्पना ही नहीं-उपायुक्त

Posted on 10 August 2010 by admin

व्यक्ति जीवन में ही नहीं बल्कि समाज में भी चमत्कारिक परिवर्तन लाने के लिए तो शिक्षा ही एक सशक्त माध्यम है। शिक्षा के बिना किसी भी समाज के प्रगति की कल्पना ही नही की जा सकती। उक्त विचार व्यापार कर आयुक्त सी0 एल0 गुप्ता ने नगर में दानवीर भामाशाह स्मारक चेतना समिति द्वारा प्रतिभावान छात्रों के सम्मान में व्यक्त किए।
व्यापार कर आयुक्त श्री गुप्ता ने सम्मान समारोह के साहू समाज के अभिावकों को दायित्व बोध कराते हुए कहा कि बचचों को प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तग संसाधनों के साथ- साथ अच्छे स्कूल- कालेजों के चयन करने की जिम्मेदारी को भी सफलता पूर्वक निभानी होगी। इसके बिना बच्चों के उज्जवल भविश्य की कल्पना कोरी साबित होगी। इसके पूर्व समारोह में अमेठी रणवीर रण्ंजय महाविद्यालय की प्रो0 डा0 आशा गुप्ता ने कहा कि आशा के अनुरूप समाज का उत्तरेत्तर वृद्धि न होना अभिभावकों की उदाशीनता हें उपमुख्यचिकित्साधिकारी डा0 के0 एन गुप्ता ने कहा कि समाज में पिछले एक दशक में आई.ए.एस. व पी. सी. एस. के महत्वपूर्ण पदों पर चयन की होड़ मचने से जिले में प्रत्येक वशZ दर्जनों से अधिक छात्र इंजिनियरिंग व मेडिकल कालेजों में दाखिला ले रहे हैं।

सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इण्टर के मेधावी  बच्चों को पुरस्कार दिया गया। समारोह में नायब तहसीलदार ज्ञान चन्द्र गुप्ता, अधिशाशी अभियन्ता आर. एन. गुप्ता, मोती लाल ‘ााहू, अखिलेश ‘ााहू, बनवारी लाल गुप्ता, भुलई राम, लाल बहादुर, दया ‘ांकर, दशZन ‘ााहू ,  वंश राज ‘ााहू, अवनीश ‘ााहू, निशा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों पर जुल्म बरदास्त नहीं-प्रवीण मिश्रा

Posted on 10 August 2010 by admin

व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय रेस्टोरेन्ट में संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाअध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने विशेश रूप रेखा बनाते हुए बताया कि संयुक्त व्यापार मण्डल के संगठन को मजबूत करके जिले के सभी बाजारों में व्यापार मण्डल अध्यक्ष का निर्वाचन, अनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान की लड़ाई, वैट व ‘ाापिंग माल का विरोध, अवैध वसूली, टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध, ‘ाहर में ‘ाुलभ ‘ाौचालय बनवाने, व्यापारियों के लिए आवाशीय सुविधा दिलाने, जनपद में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति, ‘ाहर में अतिक्रमण मुक्त योजना के अन्तर्गत उजाड़े गये व्यापारियों को आवास एवं रोजगार  दिलाने  की लड़ाई, व्यापारियों की दुकानों से गुण्डा टैक्स से माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराना, ‘ाहर में लगाये गये अस्लील बोडोZं एवं बज रहे गानों के खिलाफ संबन्धित अधिकारी से विचार विमशZ करना, जिला पंचायत के अन्तर्गत आने वाली बाजारों में ‘ाौंचालय बनवाने, हैण्ड पम्प, सोलर लाइट लगवाने का प्रयास ‘ाासन से करना आदि समस्याओं पर निदान की बात की है। पटरी-गुमटी दुकानदारों को ‘ाहर में दुकाने बनवाने पर विशेश जोर देते हुए कहा कि दुकानदारों की रोजी रोटी ‘ाहर में है न कि ‘ाहर के बाहर, इसके लिए ‘ाासन से आर-पार की लड़ाई संयुक्त व्यापार मण्डल लड़ेगा।

218 अन्त में जिला प्रभारी विजय अग्रहरि ने कहा कि अब किसी भी व्यापारी बन्धु का शोशण नही होने दिया जायेंगा, बिल्क् सम्मान की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। उक्त मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष राम विशाल यादव , जितेन्द्र अग्रहरि कोशाध्यक्ष , महामन्त्री प्रभात मालवीय, पूर्व जिलाध्यक्ष वी0पी0 ‘ाुक्ला, जब्बीर अहमद, पहलवान ‘ााबरी, प्रभात पाण्डेय, रियाज अहमद सहित दर्जनों व्यापारी बन्धु मौजूद रहे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

िशक्षक नेता के घर ताला तोड़कर चोरी

Posted on 10 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक िशक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अमर नाथ सिंह के विवेक नगर आवास पर कल रात चोरों ने ताला तोडकर हर कमरे की छानबीन की और बाक्सों में रखे कुछ जेवरात, नगदी व चान्दी के मेड़ल उठा ले गये।
नगर कोतवाली अन्तर्गत शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र के विवेकनगर मुहल्ले मे अपनी निजी आवास में रह रहे श्री सिंह ने बताया कि वह संगठन के कार्यो से पिछले दो दिन से बाहर थे, साथ में रहने वाला पुत्र भी परीक्षा के सम्बन्ध में बाहर गया हुआ था। शुक्रवार को सांय जब वह घर पहुंचा तो घर का ताला खुला देख अन्दर जाते ही विखरा सामान देख कर दंग रह गये। देखने पर पता चला कि पिछले के हिस्से का तोडकर चोर सामान को उठा ले गये। बारी बारी कमरे का ताला तोड चोर अन्दर की तरफ घुसे और कमरे में रखे बाक्स, आलमारी व अटैची के सामानो को निकाल कर खोजबीन की अटैची में सोने के कुछ जेवरात और चान्दी के मेडल के साथ साढ़े तीन हजार रूपये नगदी रखे उठा ले गये। घर की स्थिती को देखने के बाद पुलिस चौकी को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके को देख कर चोरों की तलाश का आश्वासन दिया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दे दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला चिकित्सालय में विदाई समारोह सम्पé

Posted on 07 August 2010 by admin

हाउस कीपर के पद पर कार्य कर रही मालती श्रीवास्तव 31 जुलाई को सेवा निवृत्त हो गई। जिसके उपलक्ष्य में चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों ने एक विदाई समारोह का आयोजन करके उन्हें छाता, घड़ी, साल, टप्स, स्मृत चिन्ह आदि देकर बड़े ही मान सम्मान के साथ उनकी विदाई कर दी। इस मौके पर  जिला चिकित्सालय के डाक्टर एस.आर.सिंह, मैट्रन डेविड, सिस्टर अनारा, अध्यक्ष राज प्रताप सिंह सक्रिय सदस्य दूधनाथ मिश्रा, चुन्नी लाल, ओमप्रकाश आदि लोगो समेन्त समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान जी के विकास कार्याें का मीटर

Posted on 06 August 2010 by admin

ग्राम पंचायत हरखपुर में चार राजस्व ग्राम हरीखपुर ,कपूरपुर ,पटईपुर तथा महमूदपुर बानगी आते है चारों राजस्व गांव में नाली खड़न्जा शौचालय आवास पेन्शन आदि विकास कार्य हुआ है परन्तु अभी तक कई समस्याओं से ग्रामीणों को निजात नही मिली। क्या कहते हैं प्रधान रफी अहमद उर्फ बब्लू खां प्रधान जी दावा करते हैं कि जितना विकास कार्य मेरे कार्यकाल मे हुआ है पिछले पन्द्रह वषोंZ में नही हुआ मैने सीमित संसाधनों में अधिकतम विकास कार्य करवाये फिर भी अभी बहुत कुछ करना है मुख्य कारण यह है कि बड़े ग्राम पंचायत होने के कारण पूर्व रूप से विकास कार्य नहीं हो सका फिर भी अभी तक ढाई किमी सड़क निर्माण खड़न्जा मार्ग 500 मीटर कच्ची सड़क ,तैन्तीस पात्रों केा आवास 100 शौचालय 8 हैण्डपम्प 211 लोगों का पेन्शन का लाभ दिलवाया। क्षेत्र पंचायत हनहध से 350 मीटर नाला निर्माण सांसद निधि से 1600 पेंटिंग सड़क मार्ग का निर्माण हुआ है तथा भविष्य में कुछ विशेष पैकेेज के माध्यम से अपनी ग्राम सभाओंं में विकास कार्य करवाना मेरा लक्ष्य है।
क्या कहते हैं ग्रामीण हारून खां लम्बे समय से रूका हुआ विकास कार्य प्रधान बब्बू खां ने शुरू करवाया जिससे हम लोगों को काफी सहूलियत मिल गई है अन्यथा रास्ता चलना दूभर हो गया था। वकील अहमद (भुल्लर खां) प्रधान जी पूरे ग्राम सभा में सभी के दुख दर्द में शामिल होते है।तथा जरूरत मन्दों की जायज मांग पूरी भी करते है। जियालाल कहते हैं कि अभी भी पूरे विकास से अछूते हैं जितना दावा किया जा रहा है उतना विकास नहीं हुआ है। अनारकली- “अरे भईया प्रधान तो हमार पेंशन तो बनवाये आटै हमरे बुढ़ापा कै सहारा कै दिहिन नाहीं तैा खाए बिना मर जाईत“ प्रधान के राजनीतिक प्रतिद्वन्दी राम स्वारथ यादव कहते है कि ग्राम पंचायत के चारों राजस्व गांव की समस्यांए जस की तस बनी हैंं। जो भी विकास कार्य हुए है वो सांसद व जिला पंचायत निधि से ही हुआ है ग्राम सभा में नाली खड़न्जा का अभाव है आपात्रों को पेंशन आवास शौचालय दिया गया है कुल मिला कर ग्रामीण अपने प्रधान रफी अहमद से सन्तुष्ट दिखाई पड़े और उन्हे अपने प्रधान से काफी उम्मीद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवा के नाम पर लूट खसोट जारी

Posted on 06 August 2010 by admin

एक तरफ समाजसेवा तो दूसरी तरफ उसी के नाम पर भोली भाली महिलाओं को ठगने की साजिश का पर्दा उस समय खुल गया मामला एक ऐसी संस्था का है जिसे काफी समय से सन्दिग्ध माना जा रहा है। `सत्य सुकृत शिक्षा संस्थान` जो कि महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रो में बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक हजार रूप्या लेकर अपनी संस्था में सदस्य बनाते हैं उसके बाद वो महिलांए चिट फण्ड के तर्ज पर अन्य महिलांए संस्था से जोड़े तो एक हजार जोड़ने वाली महिला को दिया जाता है उक्त संस्था दरियापुर सूरज टाकीज के पीछे एक छोटे से कार्यालय में चल रही है जिसमें लगभग छ: हजार से अधिक महिलांए सदस्य हैं तो इस तरह मामला करोड़ों के हेराफेरी का है कमल सिंह नाम का व्यक्ति जो अपनी आप को संस्था का प्रबन्धक बताता है वो पूरी तरह सन्दिग्ध दिखाई पड़ रहा है क्योंंकि कमल सिंह व राधा विश्वकर्मा जो कि  संस्था में आये हुए धन को अपने नाम से खाता खोलना चाहते हैं जिसका विरोध संस्थाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा बराबर करते आ रहे हैं जिसकी शिकायत अध्यक्ष ने शास्त्री नगर पुलिस चौकी में पूर्व में कर रखी थी परन्तु आज कमल सिंह द्वारा दर्जनों महिलाओं को दरियापुर कार्यालय पर एकत्रित कर हंगामा खड़ा करवा दिया मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज मो0 रईस खां ने बारीकी से कार्यालय की पड़ताल कर ताला खुलवाया परन्तु कमल सिंह जो बाहरी व्यक्ति है उसका संस्था में रोल ठीक नहीं दिखाई पड़ रहा है। एकत्रित महिलाओं ने सन्तोष मिश्रा पर  भी गम्भीर आरोप लगाये हैं परन्तु मामला कोष से जुड़ा होने के कारण किसी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला चिकित्सालय से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Posted on 06 August 2010 by admin

बीते माह 24 जुलाई को जिला चिकित्सालय से रहमत उल्ला के पुत्र उस्मान खां निवासी गन्दानाला की बाईक जिसका नं0 यू0पी0 44 यच0 9285 को चोरों ने उड़ा दिया जिसकी सूचना नगर कोतवाली में अपराध सं0 1453/10 दर्ज है। आज 11 बजे उक्त मोटरसाइकिल महिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर खड़ी मिली जिसकी सूचना चौक चौकी इन्चार्ज को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल अपने कब्जें में ले ली परन्तु चोर पुलिस की पकड़ से दूर रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमें बाजारवासी।

Posted on 06 August 2010 by admin

•   आक्रोिशत जनता ने हमलावरों की जमकर धुना
थाना गोशाईगंज अन्तर्गत सुदनापुर बाजार में शायं छ: बजे के आस-पास गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजारवासी सहम उठे । जब तक लोग समझ पाते दो मोटर साईकिलों पर चार लोग सवार होकर श्रीधर पाण्डेय की स्टेसनरी की दुकान पर पहुंच कर लाठी डण्डों से उनके लड़के तथा उनकी जम कर घुनाईकर रहे थे कि बीच बचाव करने पहुंचे वेद प्रकाश पाण्डेय का भी सिर फट गया। इतने में बाजार वासियों   का हुजूम उन लोगों के चारों तरफ वढ़ ही रहा था तो वे लोग मोटर साइकिल से थागने का प्रयास करने लगे, परन्तु सफल न हो सके । मौके पर ही दो लोगों को भीड़ ने जम कर धुनाई की । वहीं दो हमलावर साइकिल छीन कर भागने का प्रयास किया परन्तु भटपुरा गॉव तक ही भाग पाए थे कि उधर से भी लोगों का काफिला बढ़ता देख कर हमलावर शेश मणि तिवारी के घर के एक कमरें में  घुस कर अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया।  जनता के बढ़ते आक्रोश के आगे बन्द दरवाजा अधिक देर टिक न सका। घर में छिपे हमलावरों को बाहर घसीट कर जनता ने मार-मार कर अधमरा कर दिया । इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन लोगों की जान बचाई। आक्रोिशत जनता ने दोनों मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

सूत्रों द्वारा जानकारी मिली कि  उक्त घटना पुरानी रंजिस के चलते एवं वर्चश्व को लेकर काफी दिनों से अन्दर ही अन्दर सुलग रही थी। जिसका जिसकी सूचना  थाना गोशाईगंज में दोनों पक्षों के द्वारा दी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही भी की थी।  घायलों में तीन की िशनाख्त हरिश्चन्द्र मिश्र, रमाकान्त मिश्र व उमा शंकर तिवारी के रूप मेंं हुई। समाचार लिखे जाने तक श्रीधर पाण्डेय की तरफ से थाना गोशाईगंज में नामजद तहरीर दी जा चुकी है। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।परिणाम कल की घटना के रूप में सामने आया। श्रीधर पाण्डेय अवकाश प्राप्त िशक्षक  और डा0 कृपा शंकर तिवारी के बीच पुरानी रंजिस चली आ रही थी, इसके पूव्Zा भी कुछ माह पहले दोनों पक्षों के बीच मार- पीट हुई थी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय पूजा समिति की बैठक सम्पé

Posted on 06 August 2010 by admin

केन्दं्रीय पूजा व्यवस्था समिति की बैठक में शुक्रवार को इस वर्ष दुगाZ पूजा महोत्सव को बेहतर ढ़ंग से सम्पé कराने की रणनीति तय की गई समिति सर्वे के बाद सभी विभागो की समस्याओं को सूचीबद्व करके जिलाधिकारी को सौंपेगा। सहर के मौनी मन्दिर पर समिति की अध्यक्ष की ओम प्रकास पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा समितियों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद भूकंप रथ निकालने पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा तय हुआ कि इस बार दुगाZ पूजा प्रारम्भ होने के पूर्व साउण्ड सर्विस समितियों को प्रसासन की ओर से नोटिस दे दी जाये इससे उन पर प्रतिबंध लगाया जाना सम्भव होगा समिति का पूजा महोत्सव 14 अगस्त से सुरू होकर जो 13 नवम्बर की समापन के साथ संपé होगा इसी बीच 8 अक्टूबर को दुगाZ पूजा भी होगा। 22 अगस्त को गत वर्ष का समापन समारोह होगा मेले के पूर्व सहर को कई सेक्टर में बाटकर पूजा समितियों से समस्याएं एकत्र की जायेगी। बैठक में राधेरमण मिश्र वैध जी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सतपाल बग्गा, आषीस सिंह, मनीष दूबे, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकास गुप्ता, राजदेव सुक्ला आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in