Archive | सुलतानपुर

पीड़ित लहू-लुहान, मामला एनसीआर में हुआ दर्ज

Posted on 25 September 2010 by admin

• पीपरपुर पुलिस का नायाब खेल
• गर्भवती का पैर तोड़ा

डीजीपी की `मित्र पुलिस´ का आम जनता के साथ हिटलर शाही बरताव यथा-स्थित बरकारार है। मारपीट के मामले मेें हाथ टूटे या पैर, चाहे खून-खराबे की नौबत आ जाय, परन्तु यह खाकी वदीZधारी अपनी उगाही की हरकत से बाज आने से रहे। मनमहाफिक रकम मिली तो रिपोर्ट दर्ज किया, नही न्तो लाख पीड़ित हो एनसीआर दर्ज कर काम चलाने में इन्हें महारथ हासिल हो चुकी है। बानगी के तौर पर थाना पीपरपुर के भदाव में लहू-लुहान और मारपीट की िशकार हुई महिलाओं का मामला ही राज से पर्दा उठा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक पीपरपुर थाना क्षेत्र के भदाव गांव में बीती 23 सितम्बर को बच्चों के विवाद में रमजान व नसीर ने कई एक के साथ मिलकर पड़ोस के ही करम हुसैन के घर लाठी-डण्डों से हमला बोल दिया। जहां मारपीट के दौरान शाहजहां 35, करम हुसैन की पत्नी जुबैदा 40 व पुत्री सकीना 19 बुरी तरह घायल हो गई। विवाद में शाहजहां की हालात तो यह हो गई कि उसके दिमाग आदि पर गम्भीर चोंटे आई, जिसके चलते आज वह जिला अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं करम हुसैन की पुत्री सकीना जिसकी हाल ही में आठ माह पूर्व विवाह हुआ था, यह भी मायके आई हुई थी। सूत्रों की मानें तो सकीना को तीन माह का गर्भ है। लेकिन दरिन्दों ने सकीना को भी नही बक्शा। उसका पैर टूट गया है, जबकि गर्भ के कारण वह पीड़ा से कराह रही है।  अब ऐसे गम्भीर मामाले मे पीपरपुर थाने की पुलिस कितनी मुस्तैद है आप सभी को जानकर हैरत होगी। पुलिस ने डाक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद भी विपक्षियों से मोटी रकम सुविधा शुल्क के नाम पर लेकर इतने बड़े मामले को मिनीमाईज़ करने का खेल चला रही है। फिलहाल अगर अपराध मुक्त सरकार में यदि पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिये यदि पद्धति अपनाती रही तो शायद न्याय मिल पाना तो दूर ऐसे मामलों में इजाफा हो जायेगा। उधर थानाध्यक्ष पीपी सिंह का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही दोशियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

 

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अच्छी सोच ही श्रेश्ठ बनाती है- डा0 श्रीवास्तव

Posted on 25 September 2010 by admin

अमन एंव सौहार्द के लिये जिला आर्य समाज 150 स्थान पर हवन यज्ञ प्रवचन का आयोजन किया है। जिला मन्त्री डा0 एसपी श्रीवास्तव अध्यक्षता में सम्पन्न हुए आर्य समाज खरकहिया के मन्त्री निन्दनी सिंह द्वारा 126वें  यज्ञ का कार्यक्रम आर्चाय डा0 िशव दत्त एवं शैलेन्द्र के द्वारा सम्पन्न हुआ डा0 श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छी सोच ही हमे श्रेश्ठ बनाती है। हमे राजनीतिक क्रियाकलापों से दूर रहकर सौहार्द बनाने के लिये प्रशासन एवं प्रत्येक धर्म गुरू का सहयोग करना चाहिए। सभा को अजय दूबे, राजेश आर्य, अरूण कुमार ने सम्बोधित किया। मंच का संचालन डा0 अरविन्द चतुबेZदी ने किया।

 
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव का प्रिशक्षण कार्यक्रम निर्धारित

Posted on 25 September 2010 by admin

जनपद में सम्पन्न हेाने वाले त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन के सम्बन्धमें पीठाशीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी की डियूटी लगा दी गई है। कार्मिकों प्रिशक्षण का कार्य क्रम निर्धारित करते हुए प्रथम प्रिशक्षण कार्यक्रम कृशि मण्डी समिति अमहट में दिनांक 28.09.10 को (पीठा शीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) पार्टी सख्यां 1से 425 तक प्रात: 09 बजे से अपराहन 12 बजे तक, पार्टी सख्या 426 से 850 तक अपराहन 02 बजे से शायं 05 बजे तक। दिनांक 29.09.2010 (पीठाशीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम)  पार्टी सख्ंया 851 से 1275 तक समय प्रात: 09 बजे से अपराहन 12 बजे तक, पार्टी सख्या 1276 से 1698 तक अपराहन 2 बजे शायं 07 बजे तक प्रिशक्षण का समय नििश्चत किया गया है। उपरोक्त सूचना जिलासूचना कार्यालय द्वारा प्राप्त हुई है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हृदय रोगों से बचने को धूम्रपान त्यागे : डा0 वर्मा

Posted on 25 September 2010 by admin

विश्व हार्ट संगोश्ठी सम्पन्न
भारत कें युवाओं में फैलता हुआ हृदय रोग पर एक पे्रस वार्ता में जिले के वरिश्ठ चिकित्सक डा0 आर0ऐ0 वर्मा ने बताया कि राश्टीय संचार माध्यम में तत्कालीन प्रकासित अपनी रिपोर्ट मे हृदय रोग से चौका देने वाली मृत्वो का आकडे ने सबको बिश्मय में डाल दिया है। मुख्य विन्दुओं में जो सबसे गम्भीर समस्या सामने आयी वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में हृदय रोगो से होने वाली मृत्व है, जिससे ग्रामीण व शहरी लोगो में हृदय सम्बन्धी बीमारिया फैल रही है। प्रारिम्भक खोंजो के आधार पर अरबो की संख्य मे अध्ययन किया गया जिसमें 25 प्रतिशत मृत्व, 25 से 69  आयु वर्ग में और 29 प्रतिशत हृदय रोग और 33 प्रतिशत जोडकर शेश मृत्यु शहरी क्षेत्रो मेें 23 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों मे हुई है। सेण्टर आफ ग्लोबल रिसर्च के अनुसार 2014 तक भारत के सम्पूर्ण धरेलू रोगों के जिन्दगी और मौतो की समीक्षा कर रहा है।

प्रत्येक साल सितम्बर के आखिरी रविवार को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व हृदय दिवस 2010 का सन्देश है कि अपना कार्य क्षेत्र स्वस्थ रखे और अपने हृदय स्वास्थ के प्रति सचेत रहे तथा सम्पूण्Zा जानकारी रखते हुए उसके प्रति जागरूक रहे। इस अवसर पर डा0 ने कहा कि हृदय रोगो से बचने के लिये धूम्रपान, का सेवन बन्द कर नमक एंव डिब्बा बन्द आहार कम करें, अपना वनज कम करे, नियमित व्यायाम पर जोर देते हुए तनाव कम करने के लिय योग एंव प्रार्थना करने पर बल दिया, हमेशा खुश रहते हुए हरी पौिशश्ट शब्जिया एवं ताजे फल आदि का प्रयोग करे। विश्व हृदय दिवस  26 सितम्बर 2010 को गोमती हािस्पटल में प्रात: 7.30 पर जनजागरण गोश्ठी एवं 09 बजे से नि:शुल्क हृदय एवं ब्लडप्रेशर जांच सम्बन्धी िशविर का आयोजन किया गया। डा0 श्री वर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को अपना चेकअप कराने के लिये पहुंचने की अपील की है।

 

 

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र का विकास करना ही मेरा उद्देश्य - बाबूराम वर्मा

Posted on 25 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में प्रधानी से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक में क्षेत्रीय नेता अपना भाग्य आजमाने चुनावी समर भूमि में उतर पड़े हैं। नामांकन के तीसरे दिन वसपा नेता ने वार्ड नं 17 से जिला पंचायत सदस्य हेते आना नामांकन जिला परिशद में किया। भारी लाव लश्कर के साथ आये बसपा नेता का काफिला इस बात का सबूत दे रहा था कि वे चुंनावी समर बड़े आसानी के  जीत लेगें। जमीनी नेता होने के नाते श्री वर्मा का क्षेत्र में काफी मान सम्मान है।ब्लाक मोतिगरपुर के ग्राम गोरसरा के कुर्मी जाति में जन्म लेने वाले शुरू से ही जुझारू प्रवृत्त के क्षेत्र में माने जाते हैं। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पिछड़े वर्ग की शीट हो जाने के कारण अध्यक्षी पद के प्रवल दावे दार भी माने जा रहे है। बसपा के संधशZशील कर्मठ ईमानदार मण्डल कोआर्डिनेटर, स्थानीय प्रत्याशी एंव पूर्व में  जिला महासचिव, पूर्व जिला कोशाध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रभारी जयसिंहपुर कुर्मी समाज, वरिश्ठ बसपा नेता वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के लिये चुनावी समर मे ताल ठोंक दिया है। आज नामांकन के समय भारी लावलस्कर व समर्थन से ऐसा लग रहा था कि बिजय सम्भव है। सादगी से भरपूर एवं विजय के प्रति आस्वस्त श्री वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हमे सारे समाज का समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र का चतुमुZखी विकास करना ही हमारा परमउद्देश्य है गरीब जनता को न्याय दिलाना व समाज मे दलितो पिछडो को समान हक दिलाना व सवर्णाें के साथ भाई चारा की नीति पर चलकर क्षेत्र का विकास करेगें।  वहीं इसौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी  राम चन्द्र मिश्रा ने अपनी पत्नी का भी जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराया।

18

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फैसले के इन्तजार की बढ़ी घड़ियां…

Posted on 23 September 2010 by admin

यह क्या हुआ ! फैसला आ जाता तो कम से कम स्थिति साफ हो जाती। लेकिन अब भी मन में डर सा बना हुआ है। फैसले को लेकर व्यापार भी चौपट हो गया है। अमूमन यह आम लोगों के मुंह से सुनने को मिल रहा है। बच्चे और महिलायें कुछ ज्यादा ही परेशान दिख रहें हैं। जादातर लोगों ने तो शुक्रवार को भगवान और अल्लाह को याद कर आने फैसले पर अमन और शान्ति की दुआयें भी कर डाली। प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसको लेकर आम लोगों में राहत का माहौल देखा गया। तमाम समाज सेवी संगठन इस गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करने के लिये पुरजोर कोिशश कर रहे हैं।

आज शुक्रवार को रामजनमभूमि-बाबरी मसजिद के मालिकाना हक का फैसला आना था। हर तरफ इसकी चर्चा आम थी। निर्धारित समय पर हर कोई टीवी के समाने आंखें गड़ा कर बैठा हुआ था। इसी बीच टीवी पर खबर पढ़ रहे एंकर ने बताया कि देश की सर्वोच्च अदालत ने सुलह के लिये पड़ी याचिका को कबूल करते हुए अगली तारीख तक हाईकोर्ट को फैसला सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गयें हैं। इस बात को सुनना था कि लोगों के चेहरे मुरझा से गये। आखिर ऐसा होता भी क्यों नहींर्षोर्षो लगभग पचास बरस बात एक अहम फैसला जो आना था। यहां भी राजनीति की रोटी सेकने वालों ने अपना कर्तब कर दिखाया। जाहिर सी बात है, उक्त मुकदमें के वादी हिन्दू महासभा और बाबरी मसजिद ऐक्शन कमेटी है। यह दोनों सुलह के नाम से दूर हट रहे हैं और तीसरे सुलह की बात कर  रहें हैं। लोगों ने बताया कि फैसला चाहे जो भी हो वह कोर्ट के फैसले का स्वागत करेगें। फैसला टलने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। मन में तरह-तरह की भ्रिान्तयां पैदा होती हैं। जिसका असर समाज और रोजगार पर भी पड़ रहा है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डाक्टर जफर खां का कहना है कि फैसले के विलम्ब होने से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। उनकी सोसायटी गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। हिन्दू और मुसलमान भाई सौहार्द बढ़ाने के लिये एक दूसरे से विचार विमर्श  विमर्श कर रहें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव का बजा डंका, 113 ने किया नामांकन

Posted on 23 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 113 लोगों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन हुए इस नामांकन में प्रशासन की मुस्तैदी साफ दिखी। आज शुक्रवार से शुरु हो रहे पितृ पक्ष शुरु होने के कारण हिन्दू धर्म के मानने वाले लोगों ने आज ही नामांकन करना शुभ माना। जिसके कारण आज वार्ड नम्बर 14 से 14, 15 से 14, 16 से 6, 17 से 17, 18 से 2, 20 से 8, 21 से 13, 22 से 8, 23 सें 6, 24 से 7, 25 से 6 , तथा वार्ड संख्या 26 सें 12 प्रत्यािशयों ने अपना भाग्य पंचायती चुनाव में आजमाने के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं दूसरी तरफ पर्चा दाखिला के प्रथम दिवस पर कुड़वार ब्लाक परिसर के इर्द गिर्द भरी भीड़ रही। प्रत्यािशयों व समर्थको की टोलियों ने बिना शोर गुल किये बढ़े शान्ति भाव से पर्चा दिाखले में सम्मिलित हुए। प्रशासन की चौकचौबन्द व्यवस्था व हनक के चलते पंचायत चुनाव के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शान्ति पूर्वक पर्चा दाखिल करने में भलाई समझते रहे। कुड़वार विकासखण्ड के आठ न्याया पंचायतों के 60 गा्रम पंचायतों से प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों ने मुख्यालय पर अपना नामांकन किया। जमानत रािश टेजरी चालान फार्म से मान्य होने की खबर से कुछ प्रत्याशी व समर्थकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी तेलों का कारोबार चरम पर, प्रशासन बेखबर • गोरखधंधें में खाद्य विभाग व पुलिस की मिली भगत

Posted on 23 September 2010 by admin

नगर में मिलावटी सरसों के तेल की कालाबाजारी अपने चरम पर है। मजे की बात तो यह है कि तेल की कालाबाजारी किसी ढ़के छिपे स्थान पर नही बल्कि जिले की पुलिस के नाक के नीचे हो रही है। नकली कारोबारियां का वर्चस्व इतना है कि खाद्य एवं रसद विभाग को भी यह सभी खुलेआम ठेंगा दिखा रहें हैं और दिनों दिन अपने गोरखधंधे को परवान चढ़ा रहे हैं।

भरोसेमन्द सूत्रों के मुताबिक सरसों के तेल के मिलवाटी और नकली कारोबार में संलिप्त व्यवसाई सरकारी महकमें के अधिकारियों एवं पुलिस से सांठ-गांठ कर उन्हें मन-माफिक रकम देकर अपने धंधे में चार-चान्द लगा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोतवाली नगर थाने से महज चन्द कदम की दूरी पर स्थित के.एस.बी. ट्रेडर्स नामक दुकान पर सुबह करीब दस बजे के आसपास गाड़ी संख्या यूपी 44 टी 2105 से बादशाह व आिशर्वाद नामक ब्राण्ड सरसों का तेल उतारा गया। सूत्रों की मानें तो यह तेल पूरी तरह नकली है। लगभग डेढ़ सौ टिन तेल गोदाम में रखा गया है। यही नही जिस समय उक्त गाड़ी से माल उतर रहा था कोतवाली नगर पुलिस का एक खाकीवदीZ धारी भी मौके पर खड़ा था,  रोज की भांन्ति अपनी सुविधा शुल्क लेकर उसने भी इस स्थान से हट जाना ही मुनासिब समझा। डाक्टरों के मुताबिक मिलावटी तेलों से गम्भीर बीमारियां फैलतीं हैं। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के नकली खाद्य तेलों की सप्लाई गैर जनपद से भारी पैमाने पर हो रही है। स्वास्थ महकमा जानबूझ कर भी अपनी आंखें मून्दे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमन चैन के लिए डी0एम0 ने मीडिया से मांगा सहयोग • डी0एम0 ने दिया मीडिया को नसीहत

Posted on 23 September 2010 by admin

पंचायत चुनाव व त्यौहार को देखते हुए मीडिया सहयोग की अपील
अयोध्या के विवादित स्थल के मुकदमें में 24 सितम्बर को महत्वपूर्ण फैसला आने से पहले जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल व पुलिस अधीक्षक डा0 अशोक कुमार राघव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जिले में अमन चैन बनाये रखने के लिए मीडिया से सहयोग मांगा। बुधवार को मीडिया के साथ बात करते हुए जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल ने कहा कि 24 सितम्बर को अयोध्या में राम जन्म भूमि बाबरी मिस्जद विवाद में संभावित फैसले के बाद ऐसी कोई खबर प्रकाशित न करे जिससे साम्प्रदायिक सदभाव किसी भी दशा में बिगड़े। उन्होने आगे कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के हितों की सुरक्षा शान्ति एवं अमन चैन के लिए पूर्णरूप से सतर्क है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक डा0 अशोक कुमार राघव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिले का एल0आई0यू0 विभाग गड़बड़ी फैलाने वालो पर कड़ी नज़र रखे हुए है जो भी आम जनता में गलत अफवाह फैलायेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी। डी0एम0 और एस0पी0 ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे गड़बड़ी फैलाने वालों पर नज़र रखे गड़बड़ी की सूचना मिलने पर इसकी सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दे और आपस में आपसी सौहार्द बनाये रखे। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवल व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राघव ने जिले में अमन चैन कायम करने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि मीडिया लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है प्रशासन से पहले मीडिया जनता तक पहुंचाती है इसलिए मीडिया का सहयोग जरूरी है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी आई0पी0 पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए कांग्रेस ने की अपील

Posted on 23 September 2010 by admin

शहर के कांग्रेस कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों की बैठक शहर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र बैद्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षता श्रीमती सोनियॉं गॉंधी जी की मंशा एवं राहुल गॉंधी जी की मंशानुसार आगामी 24 तारीख को हाईकोर्ट के फैसले को देखते हुए किसी भी दशा में आपसी सौहार्द न बिगड़ने पाये इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे एवं आपसी भाईचारा बनाने में भरपूर सहयोग दें जिससे सुलतानपुर की गंगा जमुनी तहजीब बनी रहें बैठक में कामरान जफर ने कहा कि लोग अपने पास पड़ोस में भाईचारा बनाये रखे बैठक में मुख्य रूप से सिराज अहमद भोला, राजदेव शुक्ल, जयदीप तिवारी, आबिद सुलतान आदि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन मानिक चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in