Archive | सुलतानपुर

वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर मदरसा िशक्षक

Posted on 04 February 2011 by admin

अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण िशक्षक संघ उ0प्र0 द्वारा मदरदा हबीबिया इस्लामिया में एक बैठक हुई ा जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मो0 अकमल खॉ ने की। बैठक में मदरसा आधुनिकीकरण िशक्षकों का वेतन न मिलने पर िशक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है। जिससे इनका पालन पोशण बेतन के अभाव नहीं हो पा रहा है। जिससे मजबूर होकर सपरिवार भूख हडताल पर बैठेगा। प्रदेश में लगभग 5445 मदरसों में िशक्षक 14028 कार्यरत हैं। जिनका एक वशZ से वेतन नहीं मिल पाया है। जिसमें जनपद के 34 मदरसों के 78 िशक्षक शामिल हैं। नरसिंगराव सरकार के दौरान मानव संसाधन विकास मन्त्रालय के मदरसा अधुनिकीकरण िशक्षा योजना शुरू की थी। तदोपरान्त धीरे-धीरे मानदेय अनियमित होने लगा। कुछ िशक्षकों को आधा अधूरा बेतन दिया गया। पिछले 11 माह से तो मानदेय के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला। जिससे िशक्षक परिवार मजबूर होकर 23 फरवरी को दिल्ली में विशाल धरना प्रदशZन जनतर मनतर में आधुनिकी करण िशक्षा संघ के बैनर तले करेगें। आधुनिकीकरण िशक्षकों की मॉगों में आधुनिकीकरण िशक्षकों को स्थाई किया जाय। प्रदेश के 5445 मदरसों के सभी िशक्षकों के बकाया बेतन का भुगतान जल्द से जल्द हो। कार्यरत िशक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाय। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेशों में बजट देने की व्यवस्था ऐसी हो जिससे कार्यरत िशक्षकों का वेतन प्रतिमाह वेतन भुगतान हो सके। जिले के सभी पदाधिकारियों ने जिले की सभी िशक्षकों को 23 फरवरी को दिल्ली में धरना प्रदशZन में चलने की अपील करते हुए  कहा कि अगली बैठक 18 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। जिसमें जिले के सभी िशक्षकों को बैठक में आने का आहृवाहन किया। सभा में सरताजुद्दीन मोईद अहमद, मासूक, मुमताज, निसार अहमद, महबूब, इसरार, अशोक कुमार, जहीर, सफीक, मो0 अलीम, दिलशाद, जमील, राजू कुरैशी, मो0 इकबाल, सगीर, अनवर, मो0 हासिम, मो0 जाहिद आदि आधुनिक िशक्षक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एड्स के प्रति किया जागरूक

Posted on 04 February 2011 by admin

2उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण शोसायटी द्वारा अनुदानी संस्था लक्षित हस्तक्षेप परियोजना प्रताप सेवा समिति के माध्यम से शोसायटी की एडोकेशी अधिकारी डॉ0 फातिमा जोशी ने पुलिस लाईन सुलतानपुर में 215 नौजवानों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एच0आई0वी0 एड्स के चार कारणों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की। डॉ0 जोशी ने बताया कि प्रत्येक सेक्स के समय कण्डोम का प्रयोग अवश्य करें। हमेशा जॉचा परखा खून चढावें। रक्त के पैकेट पर एच0आई0वी0 मुक्त की मोहर लगी हो। हमेशा नई सिरिंज का प्रयोग करें। संक्रमित माता डॉ के सम्पर्क में ही बच्चों को जन्म दे। बैठक में संस्था के परियोजना प्रबन्धक जसवन्त कुमार सिंह ने बताया कि लक्षित हस्तक्षेप परियोजना का प्रमुख्य उददेश्य बचाव उपचार देख भाल के सहयोग के माध्यमों को समेकित करके एच0आई0वी0 संक्रमण की दर में कमी लाना है। उक्त उद्देशो की पूर्ति हेतु लक्षित समूह के बीच में अनेक प्रकार के कार्यक्रम लिये जाते हैं। बैठक में नगर क्षेत्राधिकारी िशव प्रसाद, प्रेम लता केशरवानी व डब्लू सीमा श्रीवास्तव, इरफाना ,गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी महासंग्राम में जनता के मूड से बसपाई परेशान

Posted on 04 February 2011 by admin

•    दल-बदलू नेता  अन्य दलों में ढूंढ रहे अपना स्थान

चुनावी महासंग्राम 2012 को लेकर खास कर बसपाईयों के सम्भावित प्रत्यािशयों में चिन्ता की लकीरें अभी से झलक रही हैं। सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों से बसपा खेमे में हलचल सी मच गई है। प्रत्याशी बहनजी को खुश करने के बजाय जनता में अपनी पैठ जमाना चाहते हैं। लेकिन बसपा के खद्दर धारी जनता का आक्रोश झेल रहे हैं। जिससे उनमें हार का जबरदस्त भय ब्याप्त है। अवसर वादी नेता अब पार्टी से पाला बदलने की जुगत ठूंठ रहे हैं।

आगामी विधान सभा चुनाव 2012 की तैयारी हर पार्टी के कार्यकर्ता करने में जुट गये हैं। लगभग सभी पार्टियों के सम्भावित प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा में जाकर पैठ जमाना शुरू कर दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक इसौली विधान सभा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से मुस्लिम प्रत्याशी को ही बसपा से टिकट मिलने की उम्मीद तेज हो गई है। सुलतानपुर सीट भी मुस्लिमों की जागीर मानी जाती है। प्रत्याशी के जीत हार का फैसला मुस्लिम मतदाताओं पर ज्यादा रहता है। जयसिंहपुर सीट में मिलीजुली सरकार है। चॉदा में ब्रहम्मणों का वर्चस्व कायम है। ब्रहम्मण जिसपर खुश हो जाते हैं। उसकी सीट पक्की मानी जाती है। कादीपुर में हरजनो ंका वर्चस्व कायम है। जहॉ पर बसपा विधायक भगेलू राम वर्मा को शानदार जीत मिलती है। इन सब के बावजूद बसपा के सम्भावित प्रत्याशी इस बार चुनाव को लेकर काफी सशंकित हैं। जनता का कहना है कि बसपा सरकार में सिर्फ गिने चुने लोगों को ही फायदा मिला प्रदेश भर में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता को न्याय मिलना दूभर हो गया है। विकास कार्यों में भ्रस्टाचार्य के दीमक लगे हैं। थानों पर आम जनता की सुनवाई नहीं होती है। बे गुनाहों को अनायाश ही जेल में ठूस दिया जाता है। अवैध वसूली के चक्कर में वदीZ धारी अक्सर बेगुनाह को थाने पर लेजाकर पीटते हैं। पेशगी मिल जाने पर वह उसे छोड देते हैं। छोटे से बडे काम में अधिकारियों व कर्मचारियों को पेशगी देना लाजमी हो गया है। इस वजह से जनता अब अन्दोलन के मूड में है। इन्हीं जवाबों से बसपा के सम्भावित प्रतियाशी हैरान व परेशान हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ अवसर वादी नेता जीत के लिए पार्टी का पाला बदल देगें। वह अब अन्य दलों में अपना वजूद खोज रहे हैं। इसकी खबर भी बसपा सुप्रीमों मायावती को लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ एक प्रत्यािशयों पर जनता इसलिए मेहरबान है कि वह सब के सुख दुख में हाजिर रहते हैं। हलाकि बसपा नेता पूर्व सांसद ताहिर खॉ, अतहर खॉ, राम सिरोमणि वर्मा इसौली विधायक सोनू सिंह आदि की जनता में गहरी पैठ है। बहरहाल आने वाले चुनाव में सपा प्रत्यािशयों का डंका बजने की उम्मीद तेज मानी जा रही है। जनता हर हाल में बसपाईयों को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आर0आई0 पुलिस का डण्डा सर्विशक्षा अभियान पर

Posted on 04 February 2011 by admin

जनपद सुलतानपुर में मुख्यमन्त्री की मंशानुरूप सर्व िशक्षा अभियान को पूरा िशक्षा महकमा और समाज सेवी संस्थाएं पूरे लगन से चला रहे हैं। वहीं जिले की पुलिस लाईन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय को छात्र विहीन बनाने के लिए पुलिस लाईन के आर0आई0 प्रतिदिन नये नये तरकीब लगाते हैं।

गौर तलब है कि प्रदेश की मुखिया मायावती के जिले के दौरे के मद्देनज़र आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस लाईन में बैठक कर रहे थे। उसी दरमियान विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी से विद्यालय की अब्यवस्था के सम्बन्ध में बात करने के लिए उपस्थित हुए तो पुलिस लाईन के आर0आई0 ने प्रधानाध्यापिका व महिला िशक्षिकाओं को धमकी भरे लहजे में हडकाना शुरू कर दिया। आर0आई0 ने तो सभी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कहा कि मैंं पुलिस लाईन का मालिक हूं मैं यह विद्यालय नहीं चलने दूंगा। हैरत की बात यह है कि आर0आई0 के इस ब्योहार को मौजूद अधिकारियों ने सही ठहराया। वाक्या यह है कि पुलिस लाईन में यूं तो कई गेट हैं गेट नं0 2 को बन्द करा दिया गया है। और मेन गेट पुलिस लाईन का अति ब्यस्त मार्ग है। जिसपर 24 घटेंं क्रासिंग बन्द होने के चलते वाहनों का जमावडा लगा रहता है। जिससे पैदल चलना भी दूभर है। उस पर भी प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-नन्हें बच्चों को वाहनों के बीच से आने जाने पर मजबूर किया जा रहा है। जिसके चलते मलिन बस्ती के दलित शोसित बच्चे अब दुघाZटनाओं के भय और आर0आई0 के खौफ के चलते विद्यालय छोडने पर मजबूर हो गये हैं। बुधवार को तो हद ही हो गई। जब सभी जिले के वरिश्ठों के सामने ही आर0आई0 का रौद्ररूप देख सभी अधिकारियों ने भी गेट बन्द रखने की घोशणा कर दी। और तो और जिलाधिकारी ने तो आर0आई0 को निर्देश तक दे दिया कि आप विद्यालय आकर बच्चों को चेक करो। या दिन की िशक्षा ग्रहण करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चे को जब पुलिस चेक करने लगी गी तब भला कौन सा बच्चा विद्यालय आयेगा। यह तो सीधे सीधे  मुख्यमन्त्री जी की सर्विशक्षा अभियान को जबरन रोकना प्रतीत होता है। जिले की वरिश्ठों की यह संरक्षण प्राप्त होने से अब जल्द ही एक और प्राथमिक विद्यालय बन्द हो जायेगा। पूर्व में भी रेलवे लोको कालोनी में सुचारू रूप से चल रहे विद्यालय को भी कुछ इसी तरह बन्द करा दिया गया था। जिसमें भी एक सैकडा बच्चे पढते थे। यही हाल नगर के विद्यालय का है। पारकीसगंज, मेजरगंज, गभडिया, ठठेरी बाजार आदि प्राथमिक विद्यालय जिले के अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बन्दी की कगार पर हैं। गौर तलब है कि यह पुलिस लाईन का विद्यालय जिले में प्रथम स्थान प्राप्त है। जिसे अभी गणतन्त्र दिवस पर स्वंय िशक्षाधिकारी ने विद्यालय की िशक्षार्थी प्रीती सोनी को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत भी किया था। नगर की समाज सेवी संस्था गरीब सेवा समिति, विवेकानन्द जन कल्याण संस्थान समेत बुद्धजीवियों ने मुख्यमन्त्री व िशक्षामत्री से मॉग किया है कि प्राथमिक विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ न्याय किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विशेश सचिव नियोजन बिना बातचीत के ही लौट गये

Posted on 04 February 2011 by admin

•    मलिन बस्ती के लोगों में है आक्रोश

जनपद सुलतानपुर व नव सृजित जिला सी0एस0एम0 नगर व जिले के ब्लाकों में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्यवयन की जॉच कर विशेश सचिव नियोजन ने हकीकत जानी।

बताते चलें कि नगर के मलिन बस्तियों में लाल डिग्गी स्थित महाकालेश्वर मन्दिर के पास उपस्थित सैकडों की संख्या में महिलाओं व पुरूशों की भीड विशेश सचिव नियोजन के जॉच दौरे पर उपस्थित थी। श्री कृश्ण श्रीवास्तव नें मलिन बस्ती में महामाया योजना का लाभ पात्रों के सम्बन्ध में बातचीत कर जानकारी ली। जिससे पात्र ब्यक्ति को लाभ दिया गया था और 20 अपात्र लाभार्थी थे। लाल डिग्गी के सभासद के पति कृश्णा पहलवान नें सचिव के समक्ष पात्रों के चयन व समस्यांओं से अवगत कराना चाहा। परन्तु उपजिलाधिकारी सदर नें विशय के ही मोड पर सचिव को समझा दिया। जिससे पात्रों को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला यहॉ तक कि सचिव ने भी जनता से आमने सामने पूछना भी उचित नहीं समझा बल्कि अधिकारियों से ही सारी जानकारी प्राप्त कर चले गये। अब जनता नें उपजिलाधिकारी को ही अपनी समस्या बताई जिसे सुनकर वह भी जॉच की बात कह आगे चले गये। गौर तलब है कि इस योजना के लाभार्थियों का चयन स्थानीय स्तर पर नगर पालिका परिशद व लेखपालों द्वारा किया गया था। जबकि नगर में कई मलिन बस्ती हैं। और हजारो पात्र भी। उदासीनता के चलते योजना आधी अधूरी ही दिखती है। जबकी यह मुख्यमन्त्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बहन जी ने चलाया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ढ़ाबे से संचालित हो रहा नशे का अवैध ब्यापार

Posted on 01 February 2011 by admin

•    पिण्टी और शेरू के नाम चल रहा ओवर लोड ट्रकों का कोड
•    युवा कॉग्रेस ने डी0एम0 को सौंपा ज्ञापन

ढाबे की आण्ड में नसीले पदाथोंZ का कारोबार व इन्ट्री पासिंग का कोड चलाकर परिवहन विभाग को क्षति पहुचाने का आरोप लगाते हुए भारतीय युवा काग्रेंस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ढाबा मालिक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मॉग किया है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिशेक सिंह राणा, चन्दन सिंह, प्रतीक साही, अब्दुल रहीम, तेज बहादुर पाठक, रूकसार अहमद खॉ हाफिज जहॉगीर, रीतेश सिंह आदि ने कहा है कि धम्मौर थानाक्षेत्र के मुडुई नेवादा स्थित लखनऊ वाराणसी राश्ट्रीय राजमार्ग पर मोहम्मद इस्माइल देरावसी नाम से खाने का ढाबा खोल रखा है। ढाबे की आण्ड में ही उक्त ब्यक्ति ने अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब चरस गॉजा अफीम हिरोईन मार्फीन व गैरकानूनी और चीजों का भी कार्य करता है। जैसे कि परिवहन विभाग की मिली भगत से गाडियों को टोकन बॉटकर इन्ट्री पासिंग भी देता है। इन्ट्री पािंसग का कोर्ड वर्ड नाम शेरू और पिण्टी है। जो कि सरकारी राजस्व को क्षति पहुचॉने का कार्य करता है। राश्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले नशे के आदि ट्रक ड्राइवरों के अलावा काफी संख्या में नशे के िशकार नौजवान इसके ग्रहक हैं। नशे का यह सौदागर हर तरीके का नशा उपलब्ध कराकर मोटी कमाई करता है। लांग रूट की गाडियों से अवैध रूप से चोरी का क्योला सरिया आदि सामान खरीदने व बेचने का काम करता है। ऐसे ब्यक्ति और उसके कारोबार से आम जनता त्रस्त है। हमेशा इसके द्वारा अप्रीय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। कई बार क्षेत्र की जनता ने स्थानीय थाने पर जाकर धडल्ले से चल रहे इस गैर कानूनी कारोबार की िशकायत की। परन्तु थाने से इसके विरूद्ध कोई कार्यवाही न होने के कारण ढाबा मालिक का हौसला बुलन्द है। ढाबा मालिक कहता है कि पुलिस मेरा कुछ नही करेगी क्योंकि पुलिस को मैं माहवारी पैसा देता हंू उक्त ब्यक्ति कई बार जेल की हवा भी खा चुका है। उपरोक्त ब्यक्ति धम्मौर थाने का हिस्ट्री सीटर है। इसके हिस्ट्री सीटर की कापी भी सौंपी गई भारतीय युवा कांग्रेस ने इसके विरूद्ध जॉच कराकर घोर कार्यवाही करने की मॉग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरों पर

Posted on 01 February 2011 by admin

कृशि मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरो पर है। सुबह से ही जहॉ लोग अपने`-अपने ब्यापार में जुटे रहते हैं। वहीं मण्डी में अधिकारी के कुछ गुर्गे बैठकी वसूली में चक्कर काटते नज़र आते हैं। बताते चलें कि जनपद मुख्यालय से सटे अमहट स्थिति कृशि मण्डी में अगर ठेला गुम्टी व जमीन पर दुकानों के सामने पान की दुकान लगाये बैठा है तो विभाग के कुछ आदमी इन लोगों से 20-20रू0 अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर गरीब ब्यापारियों के प्रति अधिकारी कठोर कार्यवाही करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माया सरकार दलितों का हो रहा शोशण………

Posted on 30 January 2011 by admin

011माया सरकार में दलितों को न्याय मिलने का बस यही अब एक चारा कि भूख हडताल पर बैठना पडे। अपने ही जमीन को पाने के लिए भूखे पेट खुले आसमान के नीचे महिला पुरूश समेत छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी घर से बेघर होकर अधिकारियों के आफिस के सामने बैठने को मजबूर होना पड रहा है। क्या ऐसे ही होगा सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय।

गौर तलब हो कि थाना अखण्डनगर क्षेत्र अन्तर्गत साकिन खानपुर पिलाई तहसील कादीपुर के दलित परिवार निर्मल “याम लाल, अंशलाल, तीजू, आदि लोग शनिवार को सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भूख हडताल पर बैठ गये जिनका आरोप है कि सन 1997 में गाटा संख्या 227 आवासीय पट्टा मिला जिसपर भवन निर्माण कर प्रार्थी अपने परिवार के साथ निवास करते चला आ रहा था। हल्का लेखपाल ने 5000 रू0 नकदी की मॉग की। सुविधा शुल्क न दे पाने के स्थित में उक्त हल्का लेखपाल प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करते हुए स्थानीय थाना की मिली भगत से जुल्म ढहाया। न्याय की आस लिए जब दलित निर्मल बौध थाने पर पहुंचा तो उसे सलाखों के पीछे कर दिया गया। दो दिन तक थाने के अन्दर जुल्म ज्यादिती की जाती रही और दबाव में जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिये। उसके बाद जब छोडा गयां। तो घर पहुंच कर देखा कि उसका घर पूरा ढहा दिया गया है। और बच्चे तथा महिलाए खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। विवश होकर उक्त दलित परिवार सैकडों की तादात में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। आरोपियों का कहना है कि गणतन्त्र दिवस के दिन बेलवायी चौकी इन्चार्ज जबरदस्ती पकड़ ले गये। इस बाबत बसपा विधायक  भगेलू राम से न्याय की गुहार की गई लेकिन न्याय नही मिला। जब कि तहसीलदार ने स्पश्ट आदेश दिया था कि मौके पर यथा स्थित बरकरार रहे। लेकिन पुलिस ने अपना खेल कर डाला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रमीणो ने विकास भवन घेरा, सेक्रेटरी हटा

Posted on 27 January 2011 by admin

सुल्तानपुर। विकास खण्ड भन्दैया ग्राम पंचायत बालमपुर के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कमीशन के रूप में 50 प्रतिशत की धनरािश अपने हेतु संरक्षित करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिसके कारण योजना निर्धारित मानक के अनुसार पूर्ण कराया जाना सम्भव नही है जिससे अस्थानीय ग्रामीण जनता में रोश नही है। जिलाधिकारी को दिये गये िशकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने मांग किया है कि शतीश श्रीवास्तव  के विरूद्व जांच कराकर तुरन्त कार्यवही करते हुए ग्राम पंचायत से हटांये और किसी इमानदार और कर्मठ अधिकारी की नियूक्ति करे। ग्राम पंचायत बालमपुर के लगभग 107 महिलाओ एंव पुरूशो ने विकास भवन को घेर कर ग्राम पंचायत अधिकारी पर तुरन्त हटाने की मांग पर डटे रहे। मौके पर उपस्थित जिलाविकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भन्दैया को तत्काल प्रभाव से हटांने की संस्तुति की, परन्तु पंचायत राज आधिकरी ने जाचं कराकर कार्यवाही करने की बात कही लेकिन डी0डी0ओ0 ने सेक्रेटरी को हटा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटन मन्त्री ने ली परेड की सलामी

Posted on 27 January 2011 by admin

•    पुलिस लाइन में हुए विविध रंगा रंग कार्यक्रम
सुल्तानपुर। जनपद के पुलिस लाइन में राश्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस बड़ी हशोZल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन राज्य मन्त्री विनोद सिंह रहे।  मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी  लेने के बाद  पुलिस के अधिकारियों कसे प्रशस्ति पत्र भी दिया। पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर शेड लगवाने के लिए विधायक निधि से लगवाने की बात कही। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।  पुलिस ग्राउण्ड पर टायनी टाट्स पब्लिक स्कूल, सेन्ट जेवियर हाई स्कूल, महर्शि विद्या मन्दिर, कमला विद्या मन्दिर, अवध माण्टेसरी स्कूल के बच्चों ने राश्ट्रीयता से ओत- प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दशZकों का मन मोह लिया। बढ़ैयावीर स्थित लल्ली देवी किण्डरगार्टन स्कूल में गणतं़त्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अरूण जायसवाल जिला संवाददाता पंजाब केशरी ने घ्वजारोहण करने के पश्चात बच्चों को गणतं़त्र दिवस के बारे में बताया। अपने उद्बोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि आजादी तो हमें पन्द्रह अगस्त 1947 को ही मिल गई थी , परन्तु पूर्ण स्वतन्त्रता हमें 26 जनवरी 1950 केा मिली जिस दिन हमारा संविधान बन कर अपने देश में लागू हुआ। स्कूल के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य रवीन्द्र श्रीवास्तव, स0 अ0 इन्दू श्रीवास्तव, रेहाना बानों, स्नेह लता, दया वर्मा, आरती रावत ने गणतन्त्र दिवस के बारे में बच्चों को बताया। गभड़िया स्थित बेबी किण्डरगार्टन स्कूल में झण्डारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रधानाचाय्र एन0 एन0 शुक्ला ने झण्डारोहण करने के प्श्चात उपस्थित छात्र/छात्राओं को गणतन्त्र दिवस के बारे में बताया। गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर उमा श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव  मीना श्रीवास्तव, रेनू रावत, नम्रता सिंह ने बच्चों को सम्बोेधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in