ग्रमीणो ने विकास भवन घेरा, सेक्रेटरी हटा

Posted on 27 January 2011 by admin

सुल्तानपुर। विकास खण्ड भन्दैया ग्राम पंचायत बालमपुर के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कमीशन के रूप में 50 प्रतिशत की धनरािश अपने हेतु संरक्षित करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिसके कारण योजना निर्धारित मानक के अनुसार पूर्ण कराया जाना सम्भव नही है जिससे अस्थानीय ग्रामीण जनता में रोश नही है। जिलाधिकारी को दिये गये िशकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने मांग किया है कि शतीश श्रीवास्तव  के विरूद्व जांच कराकर तुरन्त कार्यवही करते हुए ग्राम पंचायत से हटांये और किसी इमानदार और कर्मठ अधिकारी की नियूक्ति करे। ग्राम पंचायत बालमपुर के लगभग 107 महिलाओ एंव पुरूशो ने विकास भवन को घेर कर ग्राम पंचायत अधिकारी पर तुरन्त हटाने की मांग पर डटे रहे। मौके पर उपस्थित जिलाविकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भन्दैया को तत्काल प्रभाव से हटांने की संस्तुति की, परन्तु पंचायत राज आधिकरी ने जाचं कराकर कार्यवाही करने की बात कही लेकिन डी0डी0ओ0 ने सेक्रेटरी को हटा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in