Archive | सुलतानपुर

विकास भवन स्थित पराग डेरी पर खुले आम हो रही काला बाजारी

Posted on 22 September 2011 by admin

खुलेआम काला बाजारी का नमूना देखना हो तो विकास भवन के गेट पर  स्थित पराग डेरी पर  जहाॅ दुग्ध उत्पाद की सामग्री गुण्डई के बल पर ग्राहकों से प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य जबरन वसूलने का क्रम जारी है। इतना ही नहीं इसी पराग डेरी की आॅड़ में अवैध अतिक्रमण कर  फल-जूस की दुकान भी संरहगई के बल पर  जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाकर चलाई जा रही है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि उक्त डेरी का संचालन सत्ता पक्ष के एक माननीय के पीआरओ की पत्नी के नाम से है। मामला तब गम्भीर हो गया जब  कुछ ग्राहक पराग डेरी पर दुग्ध उत्पाद सादा मट्ठा के एक पैकेट पर लिखे मूल्य रू0 7.50 के हिसाब से दो पैकेट सादा मट्ठा का दाम 15  रूपये देने पर दुकानदार  ने 16 रूपये लिया । जब ग्राहक ने मूल्य से अधिक दाम लेने का कारण जानना चाहा तो जवाब में दुकानदार ने कहा कि हमारे यहाॅ एक पैकेट का  मूल्य  8 रूपये दो पैकेट का मूल्य 16 रूपये देने पर  ही मिलेगा। क्यों कि प्रिंट रेट पर ही हमें माल मिलता है।  जब  प्रिंट से अधिक मूल्य की बिक्री के बारे महाप्रबन्धक पराग डेरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुकानदार गलत पैसा ले रहा है।  जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि उक्त डेरी पर आये दिन सीधे -साधे ग्राहकों द्वारा जब यह जानने की कोशिश की जाती है तो डेरी की आॅड़ में अवैध  अतिक्रमण कर  संचालित हो रही जूस की दुकान पर व उक्त डेरी पर अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा  रहता है वे ग्राहकों के साथ दुव्र्यवहार तो करते ही हैं , साथ ही साथ सत्ता पक्ष के प्रतिनिधि के करीबी होने का  धौंस  जमा जबरन पैसा वसूलवाते हैं।सूबे की इन्साफ पसन्द मुख्यमंत्री मायावती का सपना है कि प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली व अन्य गैर कानूनी कार्यों पर  पूर्ण रूपेण अंकुश लगा जनता और शासन- प्रशासन के बीच सद्व्यवहार बना रहे। ऐसे में इन्साफ पसन्द सूबे की मुखिया का सपना कैसे पूरा होगा जब उनकी पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधि के सह पर जनता के साथ बदसलूकी की जायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 20 September 2011 by admin

photo-n4आगामी चुनाव के परिदृष्य के परिपेक्ष्य में भाजपा की विजय संकल्प सम्मेलन नगर के स्थानीय तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह रहे। आगामी विधान सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर उ0 प्र0 में भाजपा को विजय श्री दिलवा कर फिर सत्ता को सुख भोगना चाहती है। सुलतानपुर 188 विधान सभा में मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष व बूथस्तर के  कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में शत प्रतिशत भागेदारी का पाठ अपने कार्यकर्ताओं का पढ़ाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डा0 एम0पी0 सिंह ने किया। लगभग 10 बजे से विधान सभावार मण्डल अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में मुख्य अतिथि का इन्तजार करते रहे। मुख्य अतिथि का आगमन लगभग तीन बजे हुआ।
विभाग प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को मतदाता के बीच में जा कर उनको भाजपा की नीतियों को तथा कमल के फूल को पहचानवाने का कार्य करने के लिए  भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की नीतियों को बताया।  कार्यक्रम की शुरूवात  भारत माता एवं पंडित दीन दयाल तथा  डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण करने के बाद हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पंकज सिंह को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। बिन्नू पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करजे हुए कहा कि आगामी विधान सभा भाजपा का है। हमें गाॅवों में जाकर लोगों को यह बताना होगा कि मतदाता जातिवाद को छोड़ कर वोट करें। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भाजपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस बार का चुनाव लडेंगे। अब तक जो भी चुनाव हुए उसमें चुनाव प्रत्याशियों ने लड़े थे। परन्तु इस बार का चुनाव हमारे कार्यकर्ता लडेंगे। तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए इच्क्षा बल की आवश्यकता होती ह  तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कम से कम 5 हजार कार्यकर्ता जाॅय और भ्रष्टाचार को रोकें। भ्रष्टाचार पर लड़ाई लड़ने से लोगों में यह संदेश जायेगा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हे जो किसानों से लेकर आम जनता की पार्टी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में पूर्व विधायक व उच्च राज्य शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक सूर्य भान सिंह, संजय तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भावना सिंह, पूर्व महा मंत्री राम भुवन  मिश्रा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 एम0 पी0 सिंह ने  किया। सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राम पूजन पटेल पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि, चाॅदा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी हनुमान सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बबबन सिंह आदि मौजूद रहे। अन्त में मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव हमारा है। यदि हमारे कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व के बताये निर्देशों के अनुसार  कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं कि प्रदेश में आप का शासन होगा। अन्त में मुख्य अतिथि  भाजपा के पदाधिकारियों तथा पाॅचों मण्डल के अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का स्वागत, सम्मेलन का संचालन कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष  ने आभार के साथ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पालिका अध्यक्ष ने महिला सभासद की मंागे मानी, नहीं मिलेगा शिकायत का मौका

Posted on 17 September 2011 by admin

विकास कार्य को लेकर वार्ड नं0 2 नरायणपुर की सभासद मालती देबी के नेतृत्व मंे सैकडो महिलाअेा व पुरूषो ने नगर पालिका परिषद में कर्मिक अन्शन शुरू कर दिया है। तीसरे दिन चल रहे कर्मिक अन्शन में मालती देबी ने ईओ मुशीर अहमद व पालिका चेयर मैन प्रवीन अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का एक सभासद, व दलित महिला हेाने के कारण चेयर मैन द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। पालिका चेयर मैन व ईओ की सांठगांठ होने के कारण आज तक वार्ड में कोई भी विकास कार्य नही हो सका जिसके कारण सभासद को मजबूर हेाकर जनता के साथ कर्मिक अनशन नगर पालिका परषिद में करना पड रहा। अन्शन केा सम्बोधित करते हुए सभासद मालती देबी ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नही हेाती है तो वह 21 सितम्बर से आमरण अन्शन पर बैठने को वाध्य होगी। विभिन्न संगठनों ने मालती देबी के इस कर्मिक अनशन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। सारे घटना  प्रकरण पर निगाह रखे पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने महिला सभासद की समस्याओं के निराकरण की बात कही और कहा कि किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं रखा जायेगा। पालिका अध्यक्ष द्वारा आश्वासन मिलने पर सभासद ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया । नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने नरायणपुर वार्ड की सभासद मालती देबी द्वारा लगाये गये आरोपों को शिरे से खारिज करते हुए कहा कि जनता ने जब उन्हे जनप्रतिनिधि चुनकर भेजा है तो हम किसी जनप्रतिनिधि की अपेक्षा क्यों करेगें। मालती देबी द्वारा लगाये आरोपो में विकास कार्य को लेकर 9 लाख रूपये के विकास कार्य अब तक कराये गये है इसके अतिरिक्त आगे की प्रक्रिया में है जल्द ही विकास कार्य कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित छात्रा का एक माह पूर्व अपहरण, नहीं ढूॅढ़ सकी पुलिस

Posted on 15 September 2011 by admin

पुलिस नामजद आरोपियों पर नहीं कर रही कार्यवाही

थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर,पखरौली निवासी राधे श्याम ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए अपनी पुत्री के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने  एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की है। जिस पर पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल ने तत्काल कार्यवाही करने एवं नामजद लोेंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। गौरतलब हो कि बीते माह  17 अगस्त को किरन नाम की दलित छात्रा जो नगर स्थित गनपत सहाय महाविद्यालय की महिला शाखा में बी.ए. प्रथम वर्ष में पहले ही दिन जाने के लिए घर से निकली कि गाॅव के ही दो सजातीय लड़कों ने अपहरण कर लिया। अपहृत छात्रा के पिता ने कोतवाली देहात में सूचना दी परन्तु वहीॅ पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर दलित राधे श्याम ने पुलिस अधीक्षक को  तत्काल संज्ञान लेने की बात कही । जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करने एवं नामजद लड़को को गिरफ्तार करने व छात्रा को शीघ्र बरामदी का निर्देश थानाध्यक्ष राम बोध सिंह को दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश- निर्देश के कारण मामले में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया। परन्तु लगभग एक माह हो रहे हैं न तो छात्रा का कहीं पता लगा और न ही नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया।  इस बारे में जब थानाध्यक्ष राम बोध सिंह से दूरभाष पर बात की गयी तो उनका कहना है कि जिन दो लड़कों कि खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है वे दोनो घर से लापता है। इसलिए आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया ता सका है। उधर अपहृत छात्रा किरन के पिता का कहना है कि पुलिस उसे जान बूझा कर गिरफ्तार नहीं की रही है। नामजद आरोपियों के परिवार के लोग जानते हंै कि वे लोग कहाॅ हैं। थानाध्यक्ष जानबूझ कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेतु निर्माण निगम कार्य में कर रहा लापरवाही,प्रशासन से कार्यवाही की मांग

Posted on 10 September 2011 by admin

सुलतानपुर- इलाहाबाद मार्ग पर उपरगामी सेतु निर्माण में हो रही लापरवाही के चलते राहगीरों की समस्या का शीघ्र पूरा करने की मांग  प्रशासन से करते हुए श्रीगुरू सिंह सभा के संयोजक स0 इन्द्र जीत सिंह ने कहा कि उ0 प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा रेल सम्भार संख्या 74 बी सुलतानपुर - प्रतापगढ़ मार्ग पर लक्ष्मणपुर में निर्माणाधीन उपरगामी सेतु के बगल लेन बनानेके लिए 3.79 लाख के बजट का प्राविधान किया गया तो कि जनसूचना के माध्यम से अवगत कराया गया। नियमानुसार जल सुविधाओं को दृष्अिगत रखते हुए उपरगामी सेतु निर्माण प्रारम्भ करववने से पूर्व दोनो तरफ 3.75 मीटर सर्विस लेन बनाने के पश्चात कार्य प्रारम्भ होना चाहिए  था। उक्त सर्विस लेन के रास्ते में पेड़ व विजली के खम्भे हटवाकर कार्य प्रारम्भ होना चाहिए और इसके लिए विद्युत विभाग के लिए 2 करोड़ का बजट भी आवंटित हो चुका है। लेकिन अभी तक मात्र एक तरफ सम्पर्क मार्ग  जो जीर्ण अवस्था में तैयार किया गया है। जिससे वहाॅ रोज जाम लगा रहता है।  लोग व स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में फॅसे रहते हैं। निगम पर आरोप लगाते हुए श्री सिंह ने कहा कि निगम केवल अपना लक्ष्य पूरा करने में लगा है। डियुटी पर लगे होमगार्ड टैम्पों, टैक्सी से वसूली करते रहते रहते हैं। जिला प्रशासन निगम की कार्यशैली को शीघ्र सुधर करवाये तथा आदेश दे कि जो कार्य अधूरा है उसे तत्काल पूरा करवाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीघ्र ही मुस्लिम बालिकाएं अब साइकिल से मदरसे जायेंगी

Posted on 08 September 2011 by admin

सावित्री बाई फूले मदद योजना के अन्तर्गत मदरसे में पढ़ रही बालिकाओं को  मदरसे में अब पैदल नहीं जाना पड़ेगा। गरीब परिवारों के बालिकाएं जो शिक्षा तो ग्रहण करना चाहती हैं पर  उनके घर से शिक्षण स्थल दूर होने के कारण मदरसा नहीं जा पाती हैं उनके लिए अल्प संख्सयक कल्याण विभाग कार्य योजना बना कर शीघ्र ही कवायद शुरू कर दी है और उन्हें जो  बी पी एल व अन्योदय श्रेणी के लाभार्थियों हैं उन्हें आलिम प्रथम  वर्ष में 15 हजार व आलिम द्वितीय वर्ष में साईकिल के साथ 10 हजार रूप्ये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इसके लिए शासन ने जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने का आदेश जारी कर दिया है। जिला अल्प संख्यक अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि अल्प संख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव प्रभात कुमार सारंगी ने अपने आदेश में कहा है कि इस योजना को शीघ्र क्रियान्यवन करने के लिए जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गयी समिति में मुख्य विकास अधिकारी, संबन्धित तहसील के एस डी एम, जिला स्तर पर राज्य सहायता प्राप्त मदरसे के प्रधानाचार्य व डी एम द्वारा नामित होंगे। जिसके सचिव जिला अल्पसंख्यक अधिकारी होंगे। जिला अल्प संख्यक अधिकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक परिवार की जो वालिकाएं कक्षा 10 के आगे पढ़ाई जारी करना चाहती हैं और वे मदरसा दूर  होने के कारण मदरसा पहीं जा पाती हैं उनके लिए शासन ने बहुत सारी सुविधाएं दे रखी हैं अधिक जानकारी के लिए जिला अल्प संख्यक विभाग में सम्पर्क करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी समर 2012 की रस्साकसी शुरू

Posted on 07 September 2011 by admin

कुड़वार 7 सितम्बर।इसौली विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रमुख राजनैतिक दल  सपा-बसपा- भाजपा  व कांग्रेस ने प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। जहाॅ मुछ्दा विहीन आगामी विधान सभा 2012 के सम्भावित उम्मीदवारों का चयन राजनैतिक पार्टियों ने जातिगत समीकरणों के आधार पर बैठाकर प्रत्याशियों को हरी झण्डी दे रखा है। एैसे में इसौली विधान सभा का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
आगामी विधान सभा 2912 का चुनावी चैसर सजने लगा है। प्रमुख राजनैतिक दल एक दूसरे को मात देने के लिए शतरंजी गोटे विछाने शुरू कर दिए है। गौरतलब हो कि इसौली विधान सभा का स्वरूपनये परिसीमन से बदला हुआ है। जहाॅ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके सपा,बसपा, भाजपा व कांग्रेस पार्टियों ने इससीट को अपने से जोडकर प्रतिष्ठा बना रखा हैं ं भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के चयन में जल्दबाजी नहीं की है वहीं सपा ने शकील अहमद व बसपा ने पवन पाण्डेय को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी दंगल में पहलवानों को उतार दिया है। चुनावी दंगल के प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के चैखट पर दण्ड- बैठक करना अभी से शुरू कर दिया है और ऐन मौके पर कौन हमारा कितना साथ देगा या दाॅव देगा। इसकी गणित लगानी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो भाजपा के अघोषित प्रत्याशी इस क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राम चन्द्र मिश्रा हैं , जिसका अभी नाम चर्चा में चल रहा है। कांग्रेस भी का अघोषित प्रत्याशी अवधेश सिंह को माना जा रहा है।
नये परिसीमन के मुताबिक इसौली विधान सभा के मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख 82  हजार 5 सौ आठ है। जसके सर्वाधिक आबादी दलित- पिछड़े व अल्प संख्यक समुदाय की है, वहीं सवर्णों में ब्राह्मण समुदाय की संख्या सब पर भारी है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल बसपा ने पवन पाण्डेय को मैदान में उतार कर  दलित व ब्राह्मण वोट के समीकरण के हिसाब से अपना चुनाव जीता समझ रही है। पिछड़े वोट में यादवों व मुस्लिम वोट को ध्यान में रख कर सपा ने शकील अहमद को मैदान में उतारा है। कांगे्रस पार्टी ने पंडित या ठाकुर प्रत्याशी को मैदान में उतारने का मन बनाया है। सुत्रों की माने तो इस क्षेत्र से कांग्रेस पिछड़े वर्ग को भी ला सकती है,जिसकी तलाश अन्दर ही अन्दर जारी है।रही बात भाजपा
की तो  वह अपना  नवरात्र में प्रत्याशियों का नाम घोषित करने पर विचार कर रही हैं ऐसे में अभी तक क्षेत्र में सपा व बसपा की लड़ाई को मुख्य माना जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक्स फैक्टर विजेता गीत सागर का अभिनन्दन

Posted on 07 September 2011 by admin

अखिल भारतीय कायस्थ समाज के तत्वावधान मेंमेहमान होटल में सीेनी चैैनल के एक्स फैक्टर विजेता  गीत सागर का नगर आगमन पर स्वागत किया गया। पलहीपुर निवासी मेजर केदार नाथ के पौत्र तथा सत्येन्द्र श्रीवास्तव के पुत्र गीत सागर ने बताया कि एक्स फैक्टर पर 300 कलाकारांे के बीच प्रतियोगिता  प्रारम्भ हुई ।  र्जो क्रमशः300-168-72-24 के बाद 12 कलाकारों में मुख्य मुकाबला हुआ । अन्त में 3 कलाकारों में सजदा व सीमा झा  के बीच हम  कड़े मुकालबें में विजयी  हुआ जो आप के प्यार व स्नेह के बदौलत ही सम्भव हुआ। वार्ता के दौरान श्री सागर ने बताया कि पहले मैं ग्वालियर में मैड ओ वर्ड म्यूजिकल ग्रुप में गाता था। बाद में ग्वालियर में ही रेडियो जाकी में ऐंकर का भी काम किया।  संस्था के अध्यक्ष डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव ने गीत सागर को माला पहना व पगड़ी बाॅध कर सम्मानित किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव कुअॅर जी ने कहा कि फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करने वाले मजरूह सुल्तानपुरी भी इसी धरती के थे  जिसकी कमी कोे गीत सागर ने पूरा कर दिया है। श्री कुॅवर जी ने कहा कि गीत सागर से हमारा निवेदन है कि वे अपने नाम के आगे सुल्तानपुरी अवश्य लिखें। अभिनन्दनएवं आशीर्वचनों में डा0 डी0सी0 श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, संजय कप्तान, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, ध्यान चन्द्र श्रीवास्तव आदि सभी नेे गीत सागर को आगे बढ़ने की बात कही। अभिनन्दन समारोह में गीत सागर के पिता सत्येन्द्र श्रीवास्तव व चाचा राजू श्रीवास्तव ने अपने स्वरचित गाने को सुना कर कार्यक्रम में चार चाॅद लगा दिया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आजम खाॅ मांगे माॅफी, नही तो होगा आन्दोलन

Posted on 06 September 2011 by admin

सपा नेता आजम खाॅ की मुसलमानों के प्रति की गयी टिप्पणी सपा के लिए भी भारी जान पड़ रही है। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में मुलायम की पार्टी को भुगतना पड़ जायेगा। ज्ञात हों कि प्रदेश की राजधानी लखनउ में पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव द्वारा रोजा आफ्तार पार्टी में आजम खाॅ ने मुसलमानों को भुख्खड़, नकली दाढी़, और बेईमान कहने पर मुस्लिम वर्ग और मौलानाओं में काफी आक्रोश है। इसी के बाबत आज मुनतखब वलमा की एक बैठक नगर स्थित एक विद्यालय में प्रेस वार्ता कर आजम खाॅ  की निन्दा करते हुए मौलाना अबरारूल हक फहमी ने कहा कि आजम खाॅ किसी पार्टी के शियासतदार हो सकते हैं पर किसी धर्म के प्रति टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। आजम खाॅ का टिप्पणी से मुस्लिम समाज को काफी ठेस पहॅची है। इसके लिए उन्हें मुस्लिम समाज से माॅफी माॅगनी चाहिए। मौलाना शमीम राईनी ने कहा कि इस कांफ्रेस के माध्यम से हम लोग मांब करते हैं कि आजम खाॅ को अपनी बात को वापस लेते हुए मुस्लिम समाज से माॅफी मांगे। यदि माॅफी नहीं मांगते हैं तो हम सभी मौलाना दनकी सभा का बहिष्कार कर काला झण्डा दिखाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंुशी प्रेम चन्द्र की मूर्ति का अनावरण व पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 05 September 2011 by admin

सुप्रसिद्ध साहित्यकार  मुंशी प्रेम चन्द की यादगार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अथक प्रयास से बढ़ैयावीर मंे उनकी मूर्ति का अनावरण किया तथा साथ ही साथ उनके नाम से ही पार्क का लोकार्पण किया गया। मुंशी प्रेम चन्द्र की मूर्ति का अनावरण भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधान सभा सदस्य विन्द्ययवासिनी कुमार एवं मुंशी प्रेम चन्द्र के पौत्र एवं लुम्बनी पत्रिका के संपादक विजय राय ने संयुक्त रूप से किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने उक्त मौके पर बताया कि नगर में अब तक 14 पार्को का जीर्णोद्धार हमारे कार्यकाल में होे चुका है। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू रवि शंकर एडवोकेट ने मुंशी जी के द्वारा लिखे गये सहित्य पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री मुंशी के साहित्य में गरीबों से लेकर अमीरों तक के भावों का समावेश जिस तरह से किया गया है वह अपने में अद्वितीय है। अभाकामा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने मुंशी जी का जीवन परिचय से सबको अवगत कराया। पूर्व एमएलसी ने मुंशी प्रेम चन्द्र के जीवन के संघर्ष से शिक्षा लेने की बात कही। लुम्बनी पत्रिका के सम्पादक एवं मुंशी जी के पौत्र विजय साहू ने मुंशी जी की कुछ स्मृतियों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिला महामंत्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजपा के डा0 एम पी सिंह, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,  बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश पाण्डेय, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विन्नू पाण्डेय, दिनेश चैरसिया, पूर्व चेयरमैन शिव कुमार अग्रहरि, पूर्व जिला महामंत्री राम भुवन मिश्र, केशव श्रीवास्तव,डी एन श्रीवास्तव, कादीपुर तहसील से श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, नगर पलिका के सहायक अभियन्ता आशीष त्रिवेदी, रेनू श्रीवास्तव, डा0 शलिल श्रीवास्तव, डा0 राजीव श्रीवास्तव, डा0 ए के अग्रवाल,  सभासद उषा श्रीवास्तव,सहित सैकड़ों की संख्या में अभाकामा  के सदस्य व पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होकर कार्यक्रम में चार चाॅद लगाये। अन्त में कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का अभाकामा के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व महामंत्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने अभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in