भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 20 September 2011 by admin

photo-n4आगामी चुनाव के परिदृष्य के परिपेक्ष्य में भाजपा की विजय संकल्प सम्मेलन नगर के स्थानीय तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह रहे। आगामी विधान सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर उ0 प्र0 में भाजपा को विजय श्री दिलवा कर फिर सत्ता को सुख भोगना चाहती है। सुलतानपुर 188 विधान सभा में मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष व बूथस्तर के  कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में शत प्रतिशत भागेदारी का पाठ अपने कार्यकर्ताओं का पढ़ाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डा0 एम0पी0 सिंह ने किया। लगभग 10 बजे से विधान सभावार मण्डल अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में मुख्य अतिथि का इन्तजार करते रहे। मुख्य अतिथि का आगमन लगभग तीन बजे हुआ।
विभाग प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को मतदाता के बीच में जा कर उनको भाजपा की नीतियों को तथा कमल के फूल को पहचानवाने का कार्य करने के लिए  भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की नीतियों को बताया।  कार्यक्रम की शुरूवात  भारत माता एवं पंडित दीन दयाल तथा  डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण करने के बाद हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पंकज सिंह को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। बिन्नू पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करजे हुए कहा कि आगामी विधान सभा भाजपा का है। हमें गाॅवों में जाकर लोगों को यह बताना होगा कि मतदाता जातिवाद को छोड़ कर वोट करें। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भाजपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस बार का चुनाव लडेंगे। अब तक जो भी चुनाव हुए उसमें चुनाव प्रत्याशियों ने लड़े थे। परन्तु इस बार का चुनाव हमारे कार्यकर्ता लडेंगे। तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए इच्क्षा बल की आवश्यकता होती ह  तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कम से कम 5 हजार कार्यकर्ता जाॅय और भ्रष्टाचार को रोकें। भ्रष्टाचार पर लड़ाई लड़ने से लोगों में यह संदेश जायेगा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हे जो किसानों से लेकर आम जनता की पार्टी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में पूर्व विधायक व उच्च राज्य शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक सूर्य भान सिंह, संजय तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भावना सिंह, पूर्व महा मंत्री राम भुवन  मिश्रा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 एम0 पी0 सिंह ने  किया। सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राम पूजन पटेल पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि, चाॅदा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी हनुमान सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बबबन सिंह आदि मौजूद रहे। अन्त में मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव हमारा है। यदि हमारे कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व के बताये निर्देशों के अनुसार  कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं कि प्रदेश में आप का शासन होगा। अन्त में मुख्य अतिथि  भाजपा के पदाधिकारियों तथा पाॅचों मण्डल के अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का स्वागत, सम्मेलन का संचालन कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष  ने आभार के साथ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in