Archive | लखनऊ

दृष्टिबाधित अन्तर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Posted on 12 February 2010 by admin

dsc_2128लखनऊ। स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम पर डा0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नवम् दृष्टिबाधित अन्तर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, संसद सदस्य राज्य सभा एवं अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य सलाहकार परिषद् की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामहिम श्री राज्यपाल उ0 प्र0 श्री बी0एल0 जोशी एवं विशिष्ट अतिथिगण मा0 न्यायमूर्ति श्री उमानाथ सिंह, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ, मा0 न्यायमूर्ति श्री एच.के. सेमा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय श्री नकुल दुबे, मा0 मन्त्री नगर विकास, श्री अनन्त कुमार मिश्र, मा0 मन्त्री स्वास्थ्य, श्री विनोद कुमार, मा0 मन्त्री पर्यटन विभाग, श्री दद्दन मिश्रा, मा0 मन्त्री, आयुर्वेदिक चिकित्सा, मा0 न्यायमूर्ति श्री विष्णु सहाय, सदस्य, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, मा0 न्यायमूर्ति श्री डी0 के0 अरोड़ा एवं अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्रेल लिपि के जनक सर राबर्ट लुई ब्रेल, मा0 न्यायमूर्ति श्री त्रिवेणी सहाय मिश्र एवं डा0 शकुन्तला मिश्रा की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण तथा दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद संस्था के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि महामहिम श्री राज्यपाल उ0 प्र0 श्री बी0एल0 जोशी एवं विशिष्ट अतिथिगण मा0 न्यायमूर्ति श्री उमानाथ सिंह, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ, मा0 न्यायमूर्ति श्री एच.के. सेमा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने अपने उद्बोधन के द्वारा दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तथा उसके बाद महामहिम श्री राज्यपाल उ0 प्र0 नें दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मैदान पर जाकर dsc_2233बल्लेबाजी एवं गेन्दबाजी भी की। महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा अपने उद्बोधन में डा0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि दृष्टिबाधित खिलाड़ी अपने आत्मविश्वास से किसी भी सामान्य खिलाड़ी की तरह क्रिकेट खेल सकते हैं और उनके द्वारा दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता कराये जाने के लिये संस्थान के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र की भी प्रशंसा की गई। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री उमानाथ सिंह द्वारा यह कहा गया कि उनके द्वारा कहीं भी दृष्टिबाधित क्रिकेट का इतना भव्य आयोजन नहीं देखा गया जबकि वे विभिन्न प्रदेशों में न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त रहे हैं और उन्होनें अनेको कार्यक्रमों भाग लिया है।

मैच के दौरान ही भारतीय क्रिकेट टीम के अति महत्वपूर्ण एवं वरिष्ठ खिलाड़ी श्री युवराज सिंह मैदान में आये तथा खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर एवं मैदान में जाकर आंख पर काली पट्टी बांधकर बल्लेबाजी एवं गेन्दबाजी करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

scoreप्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखण्ड, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आज पहला लीग मैच हरियाणा व  राजस्थान के बीच के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करनें का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये जिसमें हनुमान पुनिया नें 76 रन नाट आउट तथा राम स्वरूप ने 30 रन नाट आउट बनाये, जिसका पीछा करते हुये हरियाणा की टीम ने मात्र 12.2 ओवर में कुल 134 रन बिना किसी नुकसान के बनाते हुये 10 विकेट से मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता का द्वितीय लीग मैच उत्तर प्रदेश व झारखण्ड के मध्य के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाये व झारखण्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 106 रन ही बना सकेे। इस प्रकार उत्तर प्रदेश ने 177 रनों से मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता का आज तृतीय लीग मैच कर्नाटक व  महाराष्ट्र के बीच चौक स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये व महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 139 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर्नाटक ने 13 रनों से मैच जीत लिया।

प्रतियोगिता का आज चतुर्थ लीग मैच बिहार व  गुजरात के बीच चौक स्टेडियम, लखनऊ  में खेला गया।  बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये व बिहार की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 120 रन ही बना सकी। इस प्रकार गुजरात ने 48 रनों से मैच जीत लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सहारा ने सम्पन्न कराया वार्षिक `सामूहिक विवाह समारोह´ के अन्तर्गत निर्बल वर्ग के 101 जोड़ों का विवाह

Posted on 12 February 2010 by admin

लखनऊ : 41सामूहिक विवाह समारोह के अन्तर्गत निर्बल वर्ग के 101 जोड़ों का विवाह
वर्ष 2004 से अब तक 707 नवदम्पतियों को आशीष प्रदान किया गया

प्रमुख व्यावसायिक समूह सहारा इण्डिया परिवार ने  हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई जोड़ों के विवाह का भव्य समारोह आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के अन्तर्गत समाज के निर्बल वर्ग की 101 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया। यह प्रति वर्ष सहारा द्वारा सहारा शहर, लखनऊ में पूरी धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

विभिन्न धर्मों के निर्बल वर्ग की 101 कन्याओं के एक ही स्थान पर सम्पन्न विवाह का यह आयोजन साक्षी बना। इस वर्ष 89 हिन्दू, 9 मुस्लिम, 2 सिख और 1 ईसाई जोड़ों का इस पवित्र अवसर पर गठबंधन सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह वर्ष 2004 से आयोजित किया जा रहा है और यह उसका लगातार सातवां साल है। अभी तक 707 जोड़ों को आशीर्वाद दिया जा चुका है।

8ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष 101 विवाह के लिए सहारा उन वर-वधु के परिवारों से आवेदन आमन्त्रित करता है जो विवाह का खर्चा स्वयं से वहन नहीं कर सकते। जांच पड़ताल की प्रक्रिया पश्चात आवेदकों को समारोह में सम्मिलित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि सभी प्रकार की वैवाहिक व्यवस्थाओं जैसे रिश्तेदारों के लिए खाना, वस्त्र, निवास, बरात का स्वागत, कन्यादान, 101 मण्डपों को सजाना आदि सहारा इण्डिया परिवार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त सभी नवदम्पतियों को उनके इस नये सफर की शुरूआत में भी मदद करता है। इस हेतु सहारा द्वारा एक लाख ýपये की गृहोपयोगी वस्तुएं नवदम्पतियों को भेंट की गईं, जिसमें रंगीन टेलीविजन, , आलमारी, डबल बेड, डेªसिंग टेबिल, आभूषण, वर के लिए सूट व वधु के लिए साड़ी तथा दोनों के लिए कलाई घड़ियां भी प्रदान की गईं। इन उपहारों को जोड़ों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सहारा इण्डिया परिवार निभाता है।

इस अवसर पर सहारा शहर का फूलों से बेहतरीन श्रृंगार किया गया था। जगह-जगह पर रंगोली सजायी गई थी एवं मन्त्रों के पवित्र उच्चारण व नेपथ्य से शहनाई वादन आल्हादित कर रहा था। रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। उन्होंने अनेक व्यंजनों का स्वाद लिया। विभिन्न समुदायों के विवाह अवसर पर सम्बन्धित धर्म के नामी आचार्यों द्वारा पण्डालों में विधिवत वैवाहिक रस्म पूरी करायी गई। विवाह समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि भी आमन्त्रित थे और सहारा इण्डिया परिवार के कर्तव्ययोगी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने दिल से अपनी मुबारकबाद इन नव-विवाहित जोड़ों को दी।5

नवदम्पतियों को आशीर्वाद स्वरूप फोटोग्राफ भेंट की गई जिसमें सभी 101 जोड़ों की फोटो थीं। इस स्विर्णम अवसर को कैद करने के लिए 1914 में निर्मित विशेष अमेरिकी पेनोरॉमिक कोडक स्टील कैमरा इस्तेमाल किया गया जो 360 डिग्री तक घूम सकता है और एकदम सुस्पष्ट चित्र देने की क्षमता रखता है। यही कैमरा लोकसभा व राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के चित्र लेने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

7श्री अभिजीत सरकार, हेड-कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सहारा इण्डिया परिवार, ने कहा, सहारा इण्डिया परिवार ने हमेशा कॉर्पोरेट दायित्व और सामाजिक सेवाकार्यो की संस्था में आधारभूत स्थान दिया है और समाज के साथ ही समग्र रूप में राष्ट्र के विकास में दृढ़ प्रयास किए हैं। प्रति वर्ष आयेजित किए जाने वाला सामूहिक विवाह समारोह इस दिशा में ऐसा ही एक कदम है।

इस अवसर पर श्रीमती छबि रॉय- माननीय श्री सुब्रत रॉय सहारा जी की माताजी, क्रिकेट जगत की विभूति श्री युवराज सिंह, पूर्व मिस वल्र्ड एवं सिनेस्टार सुश्री डायना हेडेन, भूतपूर्व कप्तान एवं सम्प्रति भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर श्री धनराज पिल्लई, श्रीमती स्वप्ना रॉय- डिप्टी मैनेजिंग वर्कर (पी एण्ड डब्ल्यू), सहारा इण्डिया परिवार, श्रीमती कुमकुम रॉय चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर वर्कर, सहारा इण्डिया परिवार, श्री अशोक रॉय चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर वर्कर, सहारा इण्डिया परिवार, श्री अभिजीत सरकार, हेड-कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सहारा इण्डिया परिवार ने नवदम्पतियों को आशीष प्रदान किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com31

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामन्त्री मान सिंह ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी 2010 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 नितिन गडकरी जी के प्रथम लखनऊ आगमन पर उनके भव्य स्वागत के लिये कार्यकर्ता जुट गयें हैं। भाजपा पार्षदों ने स्वागत के लिये बैठकें भी की। पार्षद पी0एन0 सिंह, विजय गुप्ता, गणेश कन्नौजिया, सरोज कुमारी, गिरीश सिंह, माधुरी शुक्ला ने अपने क्षेत्रों में बैठक कर स्वागत के लिये अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को एअरपोर्ट पहुंचने का आग्रह किया। कार्यकर्ता स्वागत के लिये झण्डों एवं बैण्डबाजा के साथ एअरपोर्ट पहुंचेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी निर्वाण दिवस

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर दीनदयाल स्मृतिका चारबाग पर पुष्पाजांलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद कलराज मिश्रा ने पण्डित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें पुष्पाजांलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव एवं संचालन महामन्त्री मान सिंह ने किया।

निर्माण दिवस के अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि पण्डित जी का आज निर्वाण दिवस है। 11 फरवरी 1968 को इनकी हत्या कर दी गई। जिससे सभी दु:खी हो गये। पण्डित जी हत्या का रहस्य अभी भी बरकरार है। इनकी हत्या क्यों और कैसे हुई इस रहस्य पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। वे एकात्ममानववाद के प्रणेता थे। दीनदयाल जी ने अपने जीवनकाल में पक्के अनुशासन तथा पारदशीZ व्यवस्था का सन्देश दिया। उन्होने साधन की परिकल्पना किये बिना ही हमेशा समाज के लिये कार्य किया। उनका मूल केन्द्र बिन्दु गरीब आदमी था। वे उसकी समुचित व्यवस्था के पक्षधर थे। हमें भी उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलना चाहिए।

पुष्पाजांलि कार्यक्रम में प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल जी के आर्दशों को अपनायें बिना कुछ भी नही हो सकता। पण्डित जी खाली समय में बैठकर किताबें लिखा करते थ्ों उन्होनें ही एकात्म मानववाद जैसे महात्वपूर्ण विचार को जन्म दिया। इस अवसर पर ज्ञान तिवारी, अमित पुरी, वीरेन्द्र तिवारी, मान सिंह, राजीव मिश्रा, पी0एन0 सिंह, रामगोपाल जायसवाल, सरोज कुमारी, पुष्पा सिंह चौहान, बलवीर सिंह दुआ, सुशील तिवारी, सुरेश पाण्डेय, विनायक पाण्डेय, बीना गुप्ता, पदमा पिल्लई, चन्द्रा रावत, निर्मला तिवारी, संजय अवस्थी, रामू सन्याल, पुरूषोत्तम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

“अनेकता में एकता´´ की नीति के कारण ही भारत मजबूत

Posted on 11 February 2010 by admin

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सर संघ चालक श्री के.सी. सुदर्शन द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रहरी पं0 जवाहर लाल नेहरू के बारे में की गई टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संकुचित सोच एवं फासिस्ट विचारधारा को ही रेखांकित करती है।

पं0 नेहरू पर पूर्व सर संघ चालक द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निन्दा करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह पं0 नेहरू की दूर दृष्टि ही थी जिसने आजादी के तुरन्त बाद आधारभूत उद्योगों का जाल पूरे देश में स्थापित किया, जिससे भारत का औद्योगिक विकास तेजी से हो सका। जमीन्दारी उन्मूलन का कानून बनाकर पं. नेहरू की सरकार ने करोड़ों किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया था। जहां तक लोकतान्त्रिक मूल्यों की बात है पं0 जवाहर लाल नेहरू जनतान्त्रिक मूल्यों के इतने बड़े हामी थे कि उन्होने तत्कालीन सर संघ चालक गुरू गोलवलकर द्वारा किये गये मिलने के अनुरोध को केवल इसलिए ठुकरा दिया था कि एक लोकतान्त्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति का एक फासिस्टवादी संगठन के मुखिया से मिलने का कोई आधार ही नहीं है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गौरतलब यह भी है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का भी शिवसेना जैसे फासिस्टी संगठन के साथ गठबंधन है और मुम्बई में जिस तरह का तानाशाहीपूर्ण आचरण बाल ठाकरे, फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लेकर कर रह हैं, उसकी आलोचना करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी मूकदर्शक बनकर मौन समर्थन ही कर रही है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आर.एस.एस. एवं भाजपा हमेशा से ही लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन भारत की आम जनता अभी भी पण्डित नेहरू की धर्म निरपेक्ष विचारधारा एवं आपसी भाईचारे पर यकीन करती है। समय ने यह साबित किया है कि विभाजनकारी नीतियों को ठुकराकर “अनेकता में एकता´´ की नीति के कारण ही भारत मजबूत हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़कों के रख रखाव पर घोर लापरवाही

Posted on 11 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा खस्ताहाल सड़क के चलते आज दिनंाक- 11.02.2010 को नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव उन्नाव के पास दुघZटना में बाल-बाल बचे, जबकि उनकी सरकारी एम्बेसडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। श्री यादव आज लखनऊ से इटावा जा रहे थे। बाद में वे दूसरे वाहन से गन्तव्य पर रवाना हुए। सरकार का यह रवैया पक्षपातपूर्ण है, मुख्यमन्त्री दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर चलती हैं जब कि विपक्ष के नेता को उन्होंने खटारा कार दे रखी है। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। पिछले सप्ताह राजकीय शिष्टाचार (प्रोटोकाल) का भी पालन नहीं होने की बात जब विधानसभा में उठी तब नेता विरोधी दल को सुरक्षा दी गई।

प्रदेश में जब से मायावती सरकार बनी है, सड़कों के रख रखाव पर घोर लापरवाही बरती जाने लगी है। वित्तीय वर्ष 2010 -11 में सड़क सेतु निर्माण के मद में 5808 करोड़ रूपए रखे गये जब कि अभी पिछले बजट का पूरा पैसा ही खर्च नहीं हो पाया है। रख रखाव का पैसा अभियन्ता, ठेकेदार और शीर्ष में पंचम तल तक बंट जाता है। पिछले वर्ष एक भी सड़क नहीं बनी। लोक निर्माण विभाग के बजट 2009-10 में सड़क सेतु हेतु 7657 करोड़ रूपए का प्रावधान था। इस वर्ष इस मद में भी राशि घटा दी गई है। मायावती सरकार ने नवीनीकरण के सब काम रोक रखे है,ं जिसके फलस्वरूप सड़कों में गहरे गड्ढे हैं, उनकी दशा जर्जर है और आए दिन दुघZटनाएं होती रहती हैं। उसकी उन्हें परवाह नहींं, मुख्यमन्त्री सिर्फ अपनी सुरक्षा की लिए चिन्ता करती हैं। सरकार लोगों की जिन्दगी से खेल रही है।

समाजवादी पार्टी, सरकार की इस जन विरोधी नीति की निन्दा करती है और मॉग करती है कि लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2007 से अब तक के काम काज पर श्वेत पत्र प्रकाशित करें, ताकि जन-धन के बन्दरबॉट का रहस्य खुल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पॉलीथीन से होने वाले घातक जल प्रदूशण के प्रति आम लोगों में जागरूकता

Posted on 11 February 2010 by admin

पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित गैर सरकारी संस्था आईरीड भारत पॉलीथीन से होने वाले घातक जल प्रदूशण के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने का कार्य विगत चौदह वशोZ से कर रही है। आईरीड के स्वयंसेवी सदस्य त्योहारों व अन्य खास अवसरों पर लोगों को पालीथीन से होने वाले नुकसान और परम्परागत गृहस्थी में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के फायदे बताते है। आईरीड की निदेशक डा0 अर्चना ने बताया कि संस्था द्वारा पवित्र त्योहार िशवरात्रि के दिन पॉलीथीन प्रदूशण के प्रति लोगों में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम रखे गये है। उन्होंने बताया कि िशवरात्रि के दिन मन्दिरों तथा पवित्र नदियों के किनारे पालीथीन का अत्यधिक प्रयोग होता है। पूंजा आदि की समस्त वस्तुए अब पॉलीथीन के पैक में मिलती है। इस तरह प्रदूशण के इस खतरनाक कारक ही घुसपैठ मन्दिरों, व्रतों और त्योहारों तक पहुंच चुकी है। डा0 अर्चना ने िशवरात्रि के पावन पवूZ पर सभी नागरिकों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने और उसके स्थान पर परम्परागत घरेलू वस्तुएं इस्तेमाल करने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने अपील में कहा कि पॉलीथीन के स्थान पर उपयोग की जाने वाली वस्तुए कपड़े तथा जूट के बैग या झोले, हाथ से बुने बैग या झोले, बांस की टोकरियां आदि, कांस व मूंज आदि के विविध घरेलू सामान, रद्दी कागज के खोखे, मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि का प्रयोग बिगड़ते पर्यावरण को बचाने की मुहिम के लिए मद्दगार साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई एवं केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में JDU का धरना

Posted on 11 February 2010 by admin

देश में व्याप्त भीशण मंहगाई एवं केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय के प्रागंण में एक दिवसीय विशाल धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाश पाठक ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि देश में जब भी कांग्रेस की सरकारी आती है, मंहगाई अपने साथ लाती है। यू0पी0ए0 सरकार की अदूरदशीZ नीतियों का नतीजा है कि आज पूरा देश महंगाई की मार से त्रस्त है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। सेनगुप्ता कमेटी की रिपोर्ट है कि देश के 80 प्रतिशत लोगों की आमदनी बीस रूपये प्रतिदिन है। ऐसी भीशण महंगाई के चलते लोग क्या खायेंगेर्षोर्षो क्या पहनेंगेर्षोर्षो उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमन्त्री एवं कृशि मन्त्री टेलीविजन पर मूल्य बढ़ने की भविश्यवाणी करते है और जिस भी वस्तु के मूल्य वृद्धि की भविश्यवाणी होती है, बाजार में उसके दाम बढ़ जाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ पूंजीपतियों के साथ है। क्योंकि पंजीपतियों से चन्दा लेने की कई घटनायें सामने आयी है। इसी चन्दे के गोरखधंधे में पूंजीपतियों के हौसले बुलन्द कर दिये है, जिससे यही पूंजीपति जमाखोरी करने में लिप्त हो गये है। आज देश का किसान कराह रहा है, उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। उसके ऊपर दो तरफा मार पड़ रही। एक तरफ मौसम दूसरी तरफ सरकरी की नीतियां। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के लिए केन्द्र  सरकार दोशी है, क्योंकि इसकी नीतियो से जमाखोरी एवं बिचौलियों का मनोबल बड़ा है तथा इनके खिलाफ अभी तक देश में कही भी कोई ठोस कार्यवाही नही की गई हैं धरने के पश्चात 10 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राश्ट्रपति जी के नाम प्रेशित किया गया है। धरने को पार्टी के प्रदेश सचिव सिच्चदानन्द त्रिपाठी, डा0 राजेश वर्मा, मंशाराम गुप्ता, मुंशी इन्द्रप्रकाश, राकेश शुक्ला, राजेन्द्र कुमार शर्मा, शोभित त्रिवेदी, सहित सैकड़ों लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन मुन्शी इन्द्रप्रकाश ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई के मुद्दे पर जनता के साथ समाजवादी पार्टी

Posted on 09 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा खेती की उपेक्षा के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। मॉग और आपूर्ति में अन्तर के चलते खाद्य जिन्सों के दाम आसमान छू रहे हे। उद्योगों पर ज्यादा बल और खेती को अलाभप्रद बनाए जाने की सरकारी नीति के चलते कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर लगातार घटने की स्थिति में आ गई है।  केन्द्रीय सांख्यकी संगठन की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2009-10 फसल वर्ष में खाद्यान्नों तथा तिलहनों के उत्पादन में क्रमश: 8 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। गन्ना उत्पादन में 11.8 फीसदी की कमी आएगी। स्पष्ट है कि चीनी और मंहगी होगी तथा आम आदमी की थाली में अब पोषक तत्वों की कमी तो होगी ही, गरीब को दो रोटी भी मयस्सर नहीं हो पाएगी। मंहगाई की मार और अभावग्रस्त जीवन में अपराधों का बढ़ना स्वाभाविक होगा, कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ेगी और जिन्दगी ज्यादा असुरक्षित हो जाएगी।

अभी पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमन्त्रियों की बैठक में बढ़ती मंहगाई से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया, तो प्रदेश की मुख्यमन्त्री ने ऐसे गम्भीर मसले पर आयोजित बैठक में जाना भी गंवारा नहीं समझा। आम आदमी को दोनों ने ही उनकी किस्मत के भरोसे छोड़ दिया है। यह देश की जनता के साथ फरेब है।

केन्द्र में यू0पी0ए0 सरकार ने शासन में आते ही मंहगाई रोकने का वायदा किया था किन्तु यह वायदा सिर्फ वायदा ही रह गया है। उत्तर प्रदेश की सरकार सिर्फ अपने स्मारकों के लिए धन जुटाने में और अपनी सुरक्षा में ही रूचि लेती है। जमाखोरों पर कार्यवाही के नाम पर वह भयादोहन का ही हथकण्डा अपनाती है। इन दोनों की विफलता का खमियाजा किसान और उपभोक्ता दोनों ही भुगत रहे हैं। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की अदूरदशी और जनहित विरोधी नीतियों की खिलाफत में समाजवादी पार्टी बराबर संघर्षशील है। वह मंहगाई के मुद्दे पर जनता की आवाज बराबर बुलन्द करती रहेगी समाजवादी पार्टी मानती है कि  इन सरकारों की किसान तथा खेती विरोधी नीति राष्ट्रहित में नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिवभक्त कांवरियों के लिये मांग

Posted on 09 February 2010 by admin

श्री सांई सेवाश्रम ने शिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर जाने वाले शिवभक्त कांवरियों के लिये रैन बसेरों चिकित्सीय सुविधा हेतु कैम्प तथा रास्ते की मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।

श्री सांई सेवाश्रम के अध्यक्ष चन्द्र कुमार छाबड़ा ने बताया कि प्रत्येक वश शिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त कांवरिये कंधे पर कांवर लिये कई दिनां की लम्बी पैदल यात्रा कर लोधेश्वर मन्दिर बाराबंकी दशZन तथा शिव जी को गंगाजल पूजा अर्चना करने पहुंचते है।  उन्होंने कहा वििशश्ट अवसरों पर भीड़ आदि की संभावना को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन तथा नगर निगम लगभग हमेशा संवेदनशील रहते हुये स्थायी अथवा अस्थायी व्यवस्थायें करता रहा है, लेकिन वशोZ से मांग करने के बावजूद कांवरियों की इस धर्म यात्रा में रास्ते में दिक्कतों के प्रति उदासीनता क्षोम का विशय है। उन्होंने जिला प्रशासन नगर निगम तथा सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुये कहा कि फैजाबाद रोड का बड़ा हिस्सा सड़क चौड़ीकरण तथा समुचित मार्ग प्रकाश की व्यवस्था में आ जाने से अस्त-व्यस्त पड़ा हैं। ऐसे में रात दिन हजारों की संख्या में पैदल चलने वाले कांवरियों मार्ग शिव के शिकार आसानी से हो सकते है। उन्होंने कहा कि लोधेश्वर मन्दिर तक में मार्ग में विशवरात्रि तक अस्थायी ही सही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था जल्द होनी चाहिये साथ ही रास्ते में आधे किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था होने से कांवरियें रास्ते में सड़क किनारे पड़ने रहकर इन रैन बसेरों में विश्राम के साथ सुरक्षित रहेंगे तथा इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से कम कम एक किमी0 की दूरी पर कुछ प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु, दवाइयो तथा डाक्टर आदि की 24 घण्टे की उपब्धता की व्यवस्था करानी चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in