Archive | लखनऊ

बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए विशेष योजना तैयार की जाय-मुख्य सचिव

Posted on 18 February 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज वर्ष 2010-11 में प्रदेश में वृक्षारोपण हेतु विभागवार लक्ष्य निर्धारण करते हुए गुणवत्तायुक्त वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। वर्ष 2010-11 में प्रमुख विभागों द्वारा लगभग 55 हजार 500 हेक्टेअर क्षेत्र में 03 करोड़ 57 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र के लिए अलग से विशेष योजना बनाकर जन सहयोग से प्रभावी वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वन विभाग द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों का परीक्षण करते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 में वन विभाग द्वारा 40 हजार 300 हे0 क्षेत्र में 02 करोड़ 61 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। योजना के तहत ग्राम्य विभाग विभाग द्वारा 10 हजार हे0 क्षेत्र में 65 लाख पौधों का, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा 11 सौ हे0 क्षेत्र में 07 लाख 15 हजार पौधों का, सिंचाई विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 750 हे0 क्षेत्र में, ऊर्जा विभाग द्वारा 250 हे0 क्षेत्र में, भूमि एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में तथा सहकारिता विभाग द्वारा 01 सौ हे0 क्षेत्र में निर्धारित संख्या के अनुरूप वृक्षारोपण किया जायेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री वी0एन0गर्ग, प्रमुख वन संरक्षक श्री डी0एन0एस0 सुमन, सचिव वन श्री पवन कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा

Posted on 17 February 2010 by admin

pic-51लखनऊ- राजधानी में मंगलवार को महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा के साथ मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में पार्टी की जिला एवं नगर इकाईयां 22 फरवरी को विरोध दिवस मनायेंगी और संबद्ध अधिकारियों को राज्यपाल बीएल जोशी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेंगी, जो विरोध की आवाज को बलपूर्वक दबा देने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर और उनके सहित महिला कांग्रेसियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां चलाई हैं यह इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार विरोध के जनतान्त्रिक अधिकार का गला घोंट देना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी और पुलिस ने महिलाओं पर राइफलों की बट से भी प्रहार किया। यह आरोप लगाते हुए कि पुलिस अधिकारियों ने जिस आका के निर्देश पर महिला कांग्रेसियों की पिटाई की है, वह कभी बसपा संस्थापक कांशीराम के शुरुआती संगठन बीएस 4 से जुड़ा हुआ था। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस उन अधिकारियों को चििन्हत करने में लगी है जो बसपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बसपा राज में शासन सत्ता के हर तबके में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करती हैं। एक राज्य कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारने वाले लखनऊ के जिलाधिकारी अमित कुमार घोष को कानपुर का मण्डलायुक्त नियुक्त किए जाने का उल्लेख करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि मायावती फासीवादी सरकार चला रही हैं और उन्हें उसी तरीके से काम करने वाले अधिकारी अच्छे लगते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष उनके आवास पर हुए हमले और आगजनी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उसमें जो पुलिस अधिकारी शामिल थे उन्हें प्रोन्नति दे दी गई। क्योंकि मुख्यमन्त्री को भ्रष्ट और चापलूस अधिकारी पसन्द हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आज दिए गए राज्य सरकार की मंजूरी की बाध्यता के बिना सीबीआई जांच के आदेश सम्बंधी निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके आवास पर हुए हमले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग अदालत मान लेगी। इससे पूर्व, पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुईद अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस व्यापक अभियान चलायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दहेज ऐक्ट में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ बेरहमी से पिटाई

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ। जनपद मुख्यालय मंझनपुर में दहेज ऐक्ट के एक मामले में न्यायालय में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ क्षेत्राधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर के लाकप से निकाल कर बेरहमी से पिटाई की गई।

पत्रकारों की एक जुटता के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पाण्डे पुत्र रामजी पांण्डे निवासी हाजीपुर पतौना ने दहेज एक्ट के एक मामले में सी.जी.एम. कोर्ट में आत्म समर्पण किया तो न्यायालय ने पुलिस हिरासत में दे दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने आक्रोश में आकर लाकप से विनोद पांण्डे के साथ नैनी से तारीख पर आये सलीम तथा मोनू की बेहरमी से पिटाई कर दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक

Posted on 17 February 2010 by admin

a2

लखनऊ - विधानसभा मे नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रकोश्ठ कार्यालय 6 ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न और मंहगाई, भ्रश्टाचार की बढ़त पर केन्द्र सरकार की मौन स्वीकृति से उनके बीच मिलीभगत का अन्दाजा होता है। प्रदेश में महिलाओं के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और अपने हक की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। बसपा की मुख्यमन्त्री को महिलाओं से नफरत हैं उनके रहते दलित महिलाएं भी सुरक्षित नहीं। दबंग उनको घरों से बेदखल कर रहे हैं और बलात्कार के मामलों में कहीं सुनवाई नहीं होती है। चारों तरफ भ्रश्टाचार व्याप्त है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी। समाजवादी आन्दोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में गुटबन्दी के लिए कोई स्थान नहीं है और महिलाओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेता विरोधी दल ने कहा कि मंहगाई और भ्रश्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है। उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमन्त्री हैं फिर भी यहॉ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ होता है। आए दिन पर्स, चेन छिनने, बलात्कार, दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें आती है पर मुख्यमन्त्री को किसी पीड़ित महिला से मिलना पसन्द नहीं। थाना पुलिस में सुनवाई नहीं। ऊपर से नीचे तक लूट का बाजार गर्म है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय छात्रछात्राओं को छात्रवृत्ति, यूनीफार्म, पाठ्यपूस्तकें देने के साथ कन्या विद्याधन योजना, वृद्ध महिलाओं को पेंशन आदि की सुविधा दी गई थी। गरीब महिलाओं को साड़ी देने की योजना बनी थी। बसपा सरकार ने ये सारी योजनाएं रोक दी हैं। इनकी जगह वह करोड़ों रूपए पाको, स्मारकों एवं अपनी प्रतिमाएं लगाने पर फूंक रही है। पत्थर लगाकर शहर का पर्यावरण बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों में लगे मन्त्रियों एवं अफसरों पर उनकी सरकार बनने पर कार्यवाही की जाएगी। सभा में दो मिनट का मौन रह कर छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने की। इसमें मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव थे। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, महिला सभा की कोशाध्यक्ष श्रीमती परवीन अय्यूब, श्रीमती शारदा सिंह, तथा श्री दीपक मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

Posted on 16 February 2010 by admin

लखनऊ महिला हिंसा के खिलाफ कांग्रेस महिला संगठन के प्रदर्शन के दौरान सहीद स्मारक से राजभवन का कूंच कर रही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेरे सिंह व कार्यकर्तायो को रोकते पुलिस कर्मी
15
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

25


लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

34

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

43

लखनऊ पुलिस लाठी चार्ज में बेहोस हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता

52

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

61

लखनऊ कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान लगा जाम

72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ लाठी चार्ज में घायल कार्यकर्ता को ले जाते साथी
72
प्रदर्सन के बाद गिरिफ्तरी देते कांग्रेस अद्य्क्ष रीता जोशी व कार्यकर्ता
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72

Comments (0)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारियां दी

Posted on 16 February 2010 by admin

लखनऊ - महिला कांग्रेस द्वारा राजधानी लखनऊ में सीतापुर की एक शिक्षिका की हुई मौत पर शहीद स्मारक पर जनतान्त्रिक अधिकारों के तहत धरना देने के प्रयास को विफल करने के लिये माया सरकार ने अंग्रेजी राज्य की बर्बरता को अपनाकर लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये। लोकतन्त्र को कलंकित करने वाले इस प्रयास की सभी राजनैतिक दलों ने घोर निन्दा की है।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी तथा सांसद जगदिम्बका पाल सहित कांग्रेस के अनेक  वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा के समक्ष गिरफ्तारियां दी। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ। एक दिन पूर्व ही इलाहाबाद में दो व्यक्तियों की पुलिस हिरासत में मौत का मामला ठण्डा ही नही पड़ा था कि राजधानी में पुलिस ने राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं  पर जमकर लाठिया भांजी। लाठियों से घायल कार्यकर्ताओं को उठाने तक नहीं दिया गया। एक व्यक्ति को पुलिस ने चारो तरफ से इतना पीटा कि पुलिस की कई लाठियां टूट गई तब महिला कार्यकर्ताओं को आगे आकर पुलिस से लोहा लेना पड़ा तब जाके जान बची। पुलिस उत्पीड़न के विरोध में वाराणसी के लोहार बीर चौराहे  पर कांग्रेस कार्यकर्तां ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

Comments (0)

स्व0 श्री सतीश शेट्टी की याद में मीटिंग का आयोजन

Posted on 15 February 2010 by admin

मंजूनाथ ट्स्ट तथा आई0आर0डी0एस0 लखनऊ के तत्वावधान में आई0आई0एम0 लखनऊ में अत्यन्त सक्रिय तथा जुझारू आर0टी0आई0कार्यकर्ता रहे पूणे के स्व0 श्री सतीश शेट्टी की याद में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। श्री शेट्टी, जिनका जन्म मुम्बई के लोनावाला इलाके में हुआ था और जिन्होंने बाल विकास विद्यालय से प्रारंभिक िशक्षा ग्रहण की थी, ने अपनी आगे की पढ़ाई इस कारण से छोड़ दी क्योंकि उन्हें इसका जीवन में कोई विशेश प्रयोजन नहीं दिखा। इसके बदले उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक कायोंZ में लगा दिया। अपने बाद के समय में उन्होंने इसके लिये खासकर सूचना का अधिकार का व्यापक प्रयोग किया। इसके जरिये उन्होंने कई सारे भ्रश्टाचारों का अनावरण किया। इसमें विशेश कर साबल-वाघिरे कम्पनी एवं आई0आर0बी0 इंफ्रास्ट्क्च्र कम्पनी  के जमीन सम्बंधी प्रकरण, राशन कार्ड घोटाला, वैशाली मैरेज हॉल काण्ड आदि शामिल हैं। 

श्री शेट्टी की हत्या 13 जनवरी को तेलगॉव डंबाधे में तब हुई थी जब वे प्रात: करीब 7 बजे भ्रमण पर निकले थे। इस मामले में बंबई हाई कोर्ट ने 14 तारिख को स्वत: ही संज्ञान लेते हुये एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया तथा विवेचना को अपने निर्देशन में कराने के आदेश दिये। विवेचना के दौरान अब तक 6 में से 5 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं जिनमें विजय दबाधे नामक वकील भी शामिल हैं जिनकी प्रमुख भूमिका बताई जा रही है। लेकिन श्री शेट्टी के छोटे भाई श्री सन्दीप विवेचना से पूरी तरह सन्तुश्ट नहीं हैं और उन्होंने इसके लिये बंबई हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में पक्षकार बन कर अपनी बात रखी है।

इस मीटिंग में आर0टी0आई0 पर काम करने वाले कई कार्यकर्ता तथा आई0आई0एम0 के छात्र एवं मंजूनाथ ट्स्ट् से जुडे लोग सम्मिलित हुये थे। इसमें श्री शेट्टी को श्रद्धांजलि दी गई। खास कर उनके द्वारा पूर्व में सुरक्षा मांगे जाने पर भी स्थानीय पुलिस द्वारा यह नहीं प्रदान किये जाने की निन्दा की गई। वह भी तब जब यह बात सबों की जानकारी में थी कि श्री शेट्टी की जान को भारी खतरा था। मीटिंग मेंं यह बात रखी गई कि यदि श्री शेट्टी को समय रहते सुरक्षा दे दी गई होती तो शायद उनकी जान बच जाती। इसके अलावा अब तक हुई विवेचना पर भी गहराई से चर्चा हुई।

उपस्थित लोगों में आई0पी0एस0 अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने श्री शेट्टी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। सी0सी0एस0 के उत्कशZ कुमार सिन्हा ने लखनऊ में आर0टी0आई कार्यकर्ताओं की बुरी स्थिति पर चर्चा की। आई0आईएम0 के एफ0पी0एम0 छात्र विशाल गुप्ता ने श्री मंजूनाथ का स्मरण करते हुये उनके महत्वपूर्ण आदशाZें का सामने रखा। यहीं के राजहंस मिश्र  ने आर0टी0आई0 को एक जनान्दोलन बनाने की बात कही। प्रोजेक्ट विजय के महेन्द्र कुमार ने आर0टी0आई0 के माध्यम से हासिल की गई कई उपलब्धियों के बारे में बताया और इसके व्यवहारिक पहलुओं को छुआ। अधिवक्ता जगनारायण शर्मा ने श्री शेट्टी के मुख्य अभियुक्त के वकील होने पर तीखी प्रतिक्रिया की और कहा कि ऐसे ही लोग पूरे समाज को बदनाम करते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के अमित कुमार पाण्डेय ने श्री मंजूनाथ तथा श्री शेट्टी को एक ही प्रकार के महान व्यक्तित्व बताते हुये उन दोनों की प्रशंसा की। आर0टी0आई पर काम कर रहे अखिलेश सक्सेना ने एक व्यापक आर0टी0आई महासंघ की आवश्यकता पर बल दिया। इन चर्चाओं के आधार पर आर0टी0आई0फोरम नाम से एक ऐसे संघ को बनाने की बात तय हुई जिसका मुख्य कार्य प्रदेश तथा देश स्तर पर आर9टी0आई0 के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों को जोड़ते हुये उनकी सारी समस्याओं पर निगाह रखना एवं उन्हें हर प्रकार के वाजिब सहयोग देना नियत हुआ। यह नििश्चत हुआ कि इस आर0टी0आई फोरम के लिये काम यथाशीघ्र प्रारंभ हो जायेगा। इसके अतिरिक्त अग्रणी फाउन्डेशन के अनुपम पाण्डेय, पुरातत्व विभाग के डा0 मुकेश मिश्र तथा आई0आई0एम0 के कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किये। अन्त में आई0आर0डी0एस0 की सचिव डा0 नूतन ठाकुर ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये इस कार्य को आगे बढ़ाने की बात

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजलिस को खिताब करते हुए विश्वप्रसिद्ध मौलाना हमीदुल हसन

Posted on 15 February 2010 by admin

फितना, फसाद बड़ा जुर्म है, जो वादा करो पूरा करो, सच बोलो, इंसाफ करो, एहसान करो और भूल जाओ, रहम व मोहब्बत करो।
 उक्त बातें गोमतीनगर स्थित रज़ा रिज़वी के आवास पर ईसाले सवाब की एक मजलिस को खिताब करते हुए विश्वप्रसिद्ध मौलाना हमीदुल हसन ने अपनी तकरीर में कही।

picture_006

 श्री हसन ने कहा कि इंसान को जो वादा जिससे भी करना चाहिए, उसको पूरा करना चाहिए नहीं तो समाज में एक बेइंसाफी का दौर चल पड़ेगा। सच बोलना चाहिए सच बोलने से बहुत से फायदे हैं जो इंसान को उस समय पर तो नहीं दिखाई देते हैं लेकिन बाद में उसको एहसास होता है कि हमने सच बोलकर बहुत ही नेक काम किया है।

 श्री हसन ने मज़लिस को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अद्ल करो यानि इंसाफ करो, इंसाफ करने में कठिनाइयां तो महसूस होती हैं लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बहुत ही अच्छे होते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों पर एहसान करो और उसको भूल जाओ। इसी पर एक कहावत बहुत मशहूर है कि `नेकी कर दरिया में डाल´ यानि आप किसी के साथ नेकी कर रहे हैं, अच्छा सलूक कर रहे हैं तो करते जांए लेकिन इस नियत से नहीं कि इसका पुण्य हमें उसी नेकी करने वाले से मिले, बल्कि नियत यह रहनी चाहिए कि जिसके साथ नेकी की जा रही है उसका अज्र या पुण्य वह न देकर ऊपर वाला दे तो वह ज्यादा अच्छा रहता है।

 श्री हमीदुल हसन ने कहा कि लोगों के साथ रहम व मोहब्बत से पेश आना चाहिए। रहम व मोहब्बत एक ऐसी चीज है जो तमाम दुश्मनियों व बुराइयों से नजात दिलाने वाली है और इंसान अपनी जिन्दगी खुशगवार बसर कर सकता है। जो लोग गलत काम करते हैं उनकी आदतें नसरों तक फैलती चली जाती हैं यह बहुत बड़ा जुल्म है।

 मौलाना हमीदुल हसन ने कहा कि नेकी व बदी दो चीजें इंसान की जिन्दगी में बहुत बड़ी है। नेकी इंसान को अच्छाई की तरफ ले जाती है और बदी इंसान को बुराई की तरफ ले जाता है। नेकियां इंसान करता जायेगा। बदी अपने आप कमजोर पड़ती चली जायेगी और नेकियां करके इंसान महान बनता है।

 मजलिस में मौलाना ने जब कर्बला के शहीदों व इमाम हुसैन व उनकी बहन जै़नब के मज़ालिम का तजकिरा किया तो लोगों की आंखें नम हो गईं और उनकी याद में रोने लगे।

 मजलिस शुरू होने से पहले महमूदाबाद से आये सोज खान इरफान हुसैन ने बड़े अच्छे अन्दाज से सोजखानी की, सलाम जनाब ए आब्दी व हमीद हुसैन जाफरी ने पढ़ा, नोहा मिर्जा मुख्तार ने पढ़ा।

 यह मजलिस मरहूम हाजी सैय्यद गजनफर हुसैन रिजवी व मरहूमा नासिरा बेगम की ईसाले सवाब में की गई थी।

 मजलिस में डॉ0 सैय्यद जाफर हुसैन रिज़वी, काजिम हुसैन - पत्रकार, एखलाक हुसैन, पत्रकार, नजमुल हसन, ठेकेदार, जहीरुल हसन, रजा हैदर रिज़वी, दाऊद रज़ा, वाजिद हुसैन जै़दी, मसूद जै़दी, शारु, जिम्मी, जायरा, अदीबा, जोया, आसफ, जहरा, फिरदौस, शब्बी, जीनत, ताज बेगम, तोमर साहब सहित सभी मजहबों एवं मिल्लत के लोग शामिल थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाण्डा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इण्डिया ने तीन नए उत्पाद बाजार में

Posted on 12 February 2010 by admin

12-2-2010-tयुवाओं की पसन्द और जरूरत को ध्यान में रखते हाण्डा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इण्डिया ने तीन नए उत्पाद बाजार में उतारे। पिकेडली होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में होण्डा ने 110 सीसी श्रेणी की अपनी पहली बाइक `सी.बी. ट्रिवस्टर´ पेश की। युवाओं की जरूरत के अनुरूप इस बाइक में 70 किमी. ली. माइलेज, फ्री बैटरी मेंटेनेंस और पर्यावरण संरक्षण के लिए आधुनिक एयर फिल्टर का प्रयोग किया गया है। पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध `सी.बी. ट्रिवस्टर´ 17 फरवरी तक शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेगी।
होटल पिकेडली में नई हीरो हाण्डा मोटरसाइकिल को लांच करते कम्पनी के अधिकारी।

कम्पनी के एरिया मैनेजर आशीष चौधरी ने बताया कि इस बाइक में मध्यम वर्गीय युवाओं की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके ज्यादा फीचर्स, कम मेंटनेंस खर्च और सुविधाजनक कीमत ग्राहकों को आकषिZत सड़कों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई हैं इस अवसर पर हाण्डा ने अपने डीलर्स की संख्या बढ़ाने की मंशा जतायी तथा इस वर्ष राज्य में लगभग डेढ़ लाख गाड़ियां बेचने का लक्ष्य की घोषणा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Posted on 12 February 2010 by admin

कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की ओर से बरेली में प्रसिद्ध सूफी सन्त आला हजरत इमाम अहमद रजा की दरगाह, बरेली में सालाना उर्स के मौके चादर चढ़ाने दिल्ली की मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी सहित कई प्रमुख नेता गये थे। इन सभी नेताओं को उच्च सुरक्षा प्राप्त थी, किन्तु राज्य सरकार ने न तो उन्हें कोई सुरक्षा प्रदान की और न ही कार्यक्रम स्थल के पास भीड़ को नियन्त्रित करने की व्यवस्था की, जिससे बड़ा हादसा होने की परिस्थितियां बनीं और इन नेताओं का जीवन ही खतरे में पड़ गया था। राज्य सरकार का यह रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और निन्दनीय है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती अपनी सुरक्षा के लिए आते-जाते समय आधे-आधे घंटे रास्ते रूकवा देती हैं। किन्तु दिल्ली की मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह(पूर्व मुख्यमन्त्री म0प्र0), प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी,सांसद का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने के बावजूद इन नेताओं को अनियन्त्रित भीड़ के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया। ऐसी परिस्थितियां बन गई थीं कि दम घुटने से इनकी जान भी जा सकती थी।

मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तन ने मांग की है कि कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दण्डित किया जाय और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कांग्रेस के नेताओं के कार्यक्रमों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाय। यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमन्त्री और राज्य सरकार की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in