Archive | लखनऊ.

श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती

Posted on 18 November 2018 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर कल दिनांक 19 नवम्बर 2018 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसके तहत प्रातः 11.30बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रातः शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में इन्दिरा जी की जयन्ती मनायी जायेगी। तदुपरान्त झलकारी बाई अस्पताल, ठाकुरगंज टी.बी. हास्पिटल, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल राजाजीपुरम, बलरामपुर अस्पताल एवं सिविल अस्पताल में फल वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, विकास नगर में एवं कैम्पवेल रोड हसियामऊ में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प, मलिन बस्ती केजीएमसी के पीछे कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही लखनऊ के सभी 8 ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर फल वितरण एवं सायं प्रेस क्लब में इन्दिरा गांधी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

Comments (0)

तय समय तक पुरानी पेंशन बहाली पर निर्णय न होने पर, पहले हड़ताल फिर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Posted on 17 November 2018 by admin

राज्य कर्मचारियों के लिए डाकिए की भूमिका निभाऊगा: न्याय मंत्री बृजेश पाठक
हरिकिशोर तिवारी पाॅचवी बार परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितpic-3
लखनऊ,17 नवम्बर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कर्मचारियों के बिना न राज्य सरकार चल सकती है न ही केन्द्र सरकार को चलाया जा सकता है। सरकार की हर योजना, विकास कार्य जनता से जुड़े कामों को बिना कर्मचारियों के सहयोग से नही किया जा सकता। ऋण माफी हो, किसानों को खाद, पानी, बिजली, जनता के लिए सड़क से लेकर राशन कार्ड से लेकर पेयजल व्यवस्था तक का काम बिना कर्मचारियों के सहयोग के नही किया जा सकता। आप हमारी साॅस है और हम आपकी आत्मा है। हमारा बड़ा परिवार है इसलिए चिन्ताएं भी काफी है।प्रदेश में योगी जी की सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार का हर संवर्ग से सीधे संवाद है। आपकी चिन्ता में हमारी सरकार भी शामिल है। मुझे आपकी समस्याओं को उस स्तर तक पहुंचाने के मौका मिला है जहाॅ इसका समाधान होना है। मै इसके लिए पूरी तरह से डाकिए की भूमिका उसी तरह निभाऊगा जैसे बैंरग लिफाफे को पहुंचाने में डाकिए करते है। प्रमुख अतिथि प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जो स्वरूप है। वैसे कर्मचारी संगठन विश्व मंें कम ही नजर आते है। मै व्यक्तिगत रूप से आपके नेतृत्व को जानता हूॅ। उनकी कार्यक्षमता सभी को आकृर्षित करती है। मै कार्यपालिका फिर न्यायपालिका और वर्तमान में विधायिका का काम देख रहा है। कर्मचारियों से मै सीधे रूबरू रहा हॅॅू। निश्चित तौर पर तीस से बत्तीस साल के बाद पेंशन को लेकर कर्मचारी निश्चित रहता है। वह उसके बूढ़ापे का सहारा है। आपके आन्दोलन के बाद सरकार ने जिस तरह से समिति बनाने का निर्णय लिया वह इस बाॅत का संकेत सरकार पुरानी पेंशन बहाली मामले में गम्भीर है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने अपने सम्बोधन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, शिक्षक संघ तथा विभिन्न घटक संघों के माध्यम किए गए आन्दोलन के उपरान्त हमें मेज पर चर्चा करनी थी हमने की है। मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता के उपरान्त हमने सरकार को दो माह का समय दिया है। इस तय समय में अगर सरकार ने पुरानी पेंशन पर स्पष्ट आदेश न दिया तो हड़ताल के बाद हम लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें। इस दौरान लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन में बड़ा ऐलान करते हुए लेखपाल संघ को परिषद में शामिल होने की घोषणा करते हुए हर आन्दोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी का विश्वास जताया। अधिवेशन को डा.दिनेश चन्द्र शर्मा, बाबा हरदेव, भूपेश अवस्थी, यदुवीर सिंह,संतोष तिवारी,निर्मल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष परिषद राम जी अवस्थी, बी.एल.कुशवाहा,डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, इ.विष्णु तिवारी,इ.एस.पी.मिश्रा,. इ.एस.पी.गुप्ता, रेनू शुक्ला,संजीव गुप्ता, बी.एस.डोलिया, धर्मेंद्र सिंह, अमिता त्रिपाठी,अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, हेमन्त श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र तिवारी,रामसुरेश, रामफेर पाण्डेय, त्रिलोक सिंह, अनुज शुक्ला, अमरजीत मिश्रा, सरनाम सिंह, ने सम्बोािधत किया
अधिवेशन के दूसरे सत्र में खुले अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर नामांकन के उपरान्त निर्वाचन अधिकारी पूर्व अध्यक्ष परिषद रामजी अवस्थी, सहायक निर्वाचन अधिकारी इं. एस.पीत्र मिश्रा, इं. जी.एन. सिंह ने हरिकिशोर तिवारी को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममूरत यादव,महामंत्री पर पर पुनः शिवबरन ंिसंह यादव और सम्प्रेक्षक के पद पर कुसुमाकर पाण्डेय निर्वाचित हुए। मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिकिशोर तिवारी लगातार पाॅचवी बार चुने गए। निर्वाचन के उपरान्त अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि हम हड़ताल की घोषणा के उपरान्त अगर मुख्यमंत्री से वार्ता के उपरान्त बनी समिति के गठन के बाद भी हड़ताल पर चले जाते तो यह उचित न होता। हमने कर्मचारी हित में सरकार के अनुरोध पर उन्हें दो माह का समय दिया है। निश्चित तौर पर किसी बड़े मसले को हल करने में वार्ता ही मुख्य रास्ता है। हमने उसका अनुसरण किया है। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमें निश्चित समय पर पुरानी पेंशन का आदेश जारी नही किया तो यह तय माना जाए कि हम सरकार से दो हाथ करने को तैयार है। पहले हड़ताल और फिर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय हम सब मिलकर ले चुके है। अधिवेशन में परिषद के समस्त घटक संघों के अध्यक्ष महामंत्रियों सहित आमंत्रित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Comments (0)

डेढ करोड़ का विदेशी सोना पकड़ा

Posted on 17 November 2018 by admin

लखनऊ। तस्करी के मामले में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमान पतन, अमौसी पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से लखनऊ आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संख्या आईएस जीरो 194 से उतरने वाले एक यात्री शंभू चौहान के पास से 4.606 किलोग्राम विदेशी सोना जिसका मूल्य 1 करोड़ 51लाख 64 हजार 727 रुपए बरामद किया ।तस्करी रोकने का अभियान सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त बीपी शुक्ला की दिशा निर्देश पर तथा एयरपोर्ट स्थित सीमा शुल्क की उपायुक्त मिस निहारिका लाखा के सफल नेतृत्व मैं संपन्न हुआ। मिस लाखा ने प्रेस को बताया कि बरामद स्टैंडर्ड विदेशी सोने को यात्री ने सामानों में रखे दो आयरन प्रेस में प्रत्येक के अंदर एलिमेंट के आकार में ढाले गए सेग्मेंट के रूप में छिपाकर तथा सीमा शुल्क अधिकारियों की नजर से बचा कर ले जाया जा रहा था ।शंभू चौहान को अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि बीते सप्ताह इसी टीम ने 792 ग्राम विदेशी सोना जिसका मूल्य 26लाख 8 हजार 320 रुपये को भी एक यात्री से जप्त किया था।

Comments (0)

विपक्ष मोदी जी का जितना विरोध कर रहा है उनकी लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जा रही है - डा. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 17 November 2018 by admin

साढ़े चार साल में देश व प्रदेश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 17 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 मोटर साइकिल के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में किये गए कार्यो को जनता के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने वाराणसी, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने चंदौली, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने कन्नौज में भाग लेकर कमल संदेश बाइक रैली को रवाना किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष जितना मोदी जी को घेरने का प्रयास कर रहा है उससे ज्यादा जनता उनके साथ खड़ी हो रही है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है उन्होंने कहा हम विकास की सिर्फ बात नही करते अपितु बिना किसी भेद भाव के हमने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के वादे को चरितार्थ करके दिखाया है और विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। डा. पांडेय ने कमल संदेश बाइक रैली के संदर्भ में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रेरित करने और उनमें उत्साह का संचार करने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर करती रहती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में एक ही दिन एक ही समय में इतना बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें 10 लाख से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करी और लगभग 6 लाख से अधिक बाइक आयोजन में शामिल हुई, निश्चित तौर पर इसका संदेश पूरे देश दुनिया मे जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी एक दिसम्बर से 15 दिसंबर तक एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पदयात्राएं होंगी, इस पदयात्रा के माध्यम से हम अपनी उपलब्धियों, विकास योजनाओं एवम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधे जनता के पास जायेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच साबित नही हो सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष खोई हुई सत्ता को पाने के लिए गठबंधन कर रहा है। भाजपा ने सदैव जनभावनाओं का आदर किया है और भाजपा प्रारम्भ से ही मंदिर निर्माण की पक्षधर है। डॉ पांडेय ने आज पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
वाराणसी में रैली का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा यह काशी की धरती है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है। साढे चार साल में देश और प्रदेश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है। वाराणसी में पिछले साढे़ चार वर्षो में विकास की एक श्रृखला हुई है। प्रधानमंत्री जी ने पिछली दो यात्राओं में लगभग 5000 करोड़ के कार्यो को लोकार्पित किया है। काशी से हल्दिया (बंगाल) तक के जलमार्ग का उद्घाटन कर यात्रा शुरू हो गई है। जो सड़के 4 लेन थी उन्हें 6 लेन जो सड़के दो लेन की थी उन्हें 4 लेन तथा जो सिंगल लेन सड़के थी उन्हें डबल लेन किया गया है। वाराणसी में बिजली के तार जो झूलते रहते थे उनसे मुक्ति मिली, तारों को भूमिगत किया गया है। प्रदेश में बिजली घर-घर पहुंचाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की छवि दुनिया के सामने रखी है। योगी जी ने कार्यकर्ताओ का आहवान करते हुए कहा पूर्ण अनुशासन का पालन करते हुए रैली निकालेंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कमल संदेश बाइक रैली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश से 73 प्लस सीटें जीताकर भेंजेंगे। विपक्ष बिना दूल्हे की बारात है। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा ईमानदार, गरीब, कल्याण के लिए तत्पर चेहरा है। भाजपा इस देश में 300 से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई गयी है उससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवानों को बहुत लाभ हुआ है। आज तक किसी भी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किया, सिर्फ बाते करी है। मेरा आप सबसे आवाह्न है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के किये हुए कार्याे को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाये।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में कमल संदेश बाईक रैली के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बंसल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाकर इस आयोजन को सफल बनाया।
केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, देवेन्द्र सिंह चैधरी अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, बी.के. शर्मा गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर जी मछलीशहर, अजय जी गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया, वीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, लालजी प्रसाद निर्मल मोहनलालगंज, शेष नारायण मिश्रा फैजाबाद, नीरज सिंह अम्बेडकर नगर, पूर्णिमा वर्मा कैसरगंज, मोहसिन रजा अमेठी, विद्यासागर राय रार्बटसगंज, मानवेन्द्र सिंह जालौन, प्रकाश शर्मा फतेहपुर, बाबूराम निषाद कानपुर, दिवाकर सेठ अकबरपुर, अशोक सिंह डुमरियागंज, नरेन्द्र सिंह संतकबीरनगर, सहजानंद राय बांसगांव, अष्टभुजा शुक्ला लालगंज, देवेन्द्र प्रताप सिंह सलेमपुर, चिरंजीव चैरासिया बलिया, राजीव गुम्बर मुजफ्फरनगर, सूर्यप्रकाश पाल बिजनौर, तेजवीर सिंह अलीगढ़, दुर्गविजय शाक्य फतेहपुर सीकरी, रघुराज सिंह बदायूं, पूरनलाल लोधी पीलीभीत, हरद्वार दुबे शाहजहांपुर ने कमल संदेश बाईक रैली में उपस्थित रहकर नेतृत्व किया।

Comments (0)

राज्यपाल ने महिला सशक्तीकरण एवं लिंग समानता विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन किया

Posted on 16 November 2018 by admin

महिलाओं के सशक्तीकरण में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करें - राज्यपाल
—–
लखनऊः 16 नवम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक नेे आज डाॅ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल प्रेक्षागृह में संस्था ‘जस्प्रुडेन्शिया’ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में आयोजित ‘महिला सशक्तीकरण एवं लिंग समानता’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रवीर कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती आभा सिंह, संस्था के अध्यक्ष शुभम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन व छात्र-छात्रायें उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री शालिनी माथुर को ‘चेंजमेकर अवार्ड’ देकर सम्मानित किया।shri-ram-naik
राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं लिंग अनुपात के लिये सरकार एवं समाज के स्तर से क्या हो रहा है वह ठीक है पर मैं क्या कर रहा हूँ यह सवाल स्वयं से पूछें। जनसहभागिता से महिलाओं को सम्मान और सहभागिता दोनों मिल सकती है। आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिये हम क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करते हुये आगे बढ़ने का संकल्प लें। राज्यपाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से उनके द्वारा वर्ष 1991 में लोकसभा में निजी विधेयक के रूप में स्तनपान प्रोत्साहन और शिशु आहार विज्ञापन पर प्रतिबंध विषयक विधेयक चर्चा हेतु लाया गया था जो 29 दिसम्बर 1992 को लागू हुआ। इसी प्रकार विपक्ष में रहते हुये दुनिया में पहली महिला लोकल का संचालन मुंबई में करवाया तथा मछुवारी महिलाओं की सहायता के लिये लोकल टेªन कंपार्टमेंट में सुबह 3 घंटे आरक्षित करवाने का कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के लिये केवल शिक्षा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा प्रदान करके समर्थ बनाने की आवश्यकता है। पुरूष और महिला समाज के दो महत्वपूर्ण घटक हैं, दोनों घटक सशक्त होंगे तभी विकास होगा। महिला और पुरूष गाड़ी के दो पहिये के सामान है, एक भी पहिया कमजोर होगा तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती। महिला संस्कारवान समाज का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
श्री नाईक ने कहा कि वे 28 विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। महिला शिक्षा के प्रति दीक्षांत समारोह में नया चित्र देखने को मिल रहा है। वर्ष 2016-17 के शैक्षणिक सत्र में सम्पन्न 26 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई थी, जिनमें 51 प्रतिशत छात्राओं को उपाधि मिली थी। लगभग 66 प्रतिशत छात्राओं को उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक भी दिए गये थे। इस वर्ष 2017-18 में 28 विश्वविद्यालयों में से 26 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सम्पन्न होने हैं, जिनमें से अब तक 25 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सम्पन्न हो चुके हैं। 25 विश्वविद्यालयों में उपाधि प्राप्त महिलाओं का प्रतिशत 56 रहा है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई, जो ऐतिहासिक है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जो ‘सर्व शिक्षा अभियान’ प्रारम्भ किया गया था, अब वह वट वृक्ष का रूप ले चुका है तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने इसका विस्तार किया है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत में वैदिक काल से अनेक विदुषी नारियों का योगदान रहा है। उन्होंने मैत्री, गार्गी से लेकर झांसी की रानी, बेगम हजरत महल, प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उद्धृत किया। भारतीय ग्रंथों में कहा जाता है कि जहाँ नारी को मान्यता मिलती है वहाँ देवों का वास होता है। भारत में वर्ष 1951 में पुरूषों की साक्षरता दर 27.16 प्रतिशत थी वहीं महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 8.86 थी। वर्ष 2011 में पुरूषों की साक्षरता दर 82.14 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता दर 65.46 प्रतिशत हो गयी है। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ते कदम देखकर विश्वास है कि वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना में अधिक अच्छा चित्र देखने को मिलेगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं जबकि पूर्व में शिक्षित महिला के लिये केवल शिक्षिका या नर्सिंग की सेवा होती थी। इतनी प्रगति के बावजूद भी रोज के समाचार पत्रों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध देखकर दुःख होता है। उन्होंने कहा कि यह विकृति कैसे समाप्त हो, इस पर विचार करके रोकने का संकल्प लें।
मंत्री डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। देश में बदलाव युवा ही ला सकते हैं। देश में कानून है पर जागरूकता की कमी है। महिलाएं सभी सामान्य मानव अधिकार की हकदार हंै। महिलाएं अपना हक जानें। बेटियों में आत्मविश्वास पैदा करने से बेटियाँ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत हर परिवार से होनी चाहिए।
कुलपति श्री प्रवीर कुमार ने कहा कि देश की आधी आबादी को न्यायोचित स्थान और सहयोग मिलना चाहिए। शिक्षा ही महिलाओं को सक्षम और समर्थ बना सकती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और कानूनी बदलाव से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है।
जस्प्रुडेन्शिया के अध्यक्ष श्री शुभम त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा संगोष्ठी में आये सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाॅल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रितिका अग्निहोत्री के संयोजन मेें छात्र-छात्राओं द्वारा लगायी गयी महिलाओं पर आधारित एक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

Comments (0)

मंदिर नहीं बना तो देश में एक साम्प्रदायिक माहौल गर्म होगा-बाबा रामदेव

Posted on 16 November 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ ।हिन्दू संगठनो के राम मन्दिर आन्दोलन को तेज करने के 25 नवम्बर के अयोध्या में विशाल जमावड़ा करने की कवायद के वीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदयिक माहौल गर्माएगा और उससे सामाजिक वैमनस्य पैदा होगा. बाबा ने कहा कि इससे से देश को नुकसान होने की आशंका है. बाबा ने कहा कि राम मंदिर के मसले पर हमें अभी नहीं तो कभी नहीं के कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा. वाराणसी में पतंजलि फैशन स्टोर की ऐड फिल्म शूट करने पहुंचे बाबा रामदेव ने मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान मीडिया से मुखातिब थे.बाबा रामदेव ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि ये मामला समझौते का दौर निकल चुका है, अब संसद में कानून लाओ और मंदिर बनाओ और अभी नहीं तो कभी नहीं के प्रावधान पर ही हमें काम करना होगा.
baba-ramdev
बाबा रामदेव ने बाबरी मस्जिद के मुस्लिम पक्षकार द्वारा कोर्ट से सुरक्षा की गुहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बाबा ने कहा कि भारत देश में हिन्दू और मुसलमान किसी को कोई खतरा नहीं है क्योंकि अहिंसा और प्रेम हमारे देश के मूल तत्व हैं, इसलिए मज़हबी उन्माद राष्ट्र में नहीं है. बाबा ने कहा कि कि यदि राम मंदिर नहीं बना तो देश में एक साम्प्रदायिक माहौल गर्म होगा.

बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए संसद में अध्यादेश या कानून तुरंत लाना चाहिए, इसमें थोड़ा सी भी देरी नहीं होनी चाहिए. रामदेव ने कहा कि 25 वर्ष हो गए आस देखते देखते अब हमें अभी नहीं तो कभी नहीं की अवधारणा पर काम करना होगा.

भारतीय राजनीति में लगातार अभद्र भाषा के प्रयोग पर बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय राजनीति में संस्कार और संस्कृति क्षीण हो रही है. उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों की बात तो हो रही है लेकिन जो हमारे संवैधानिक और मौलिक नैतिक कर्तव्य हैं, उनका पतन हो रहा है. बाबा ने कहा कि और इसके ऊपर पक्ष और प्रतिपक्ष को बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि लीडरशिप में जो बड़े लोग हैं लीडरशिप में उनको सबसे पहले अपनी भाषा में सुधार करना चाहिए.

बाबा ने एक बार फिर कहा कि वे सर्वदलीय हैं और निर्दलीय हैं. तीन राज्यों के चुनाव को बाबा रामदेव ने ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच की तरह बताया और कहा कि संघर्ष हो रहा है और परिणाम देश के लिए बहुत ही सुखद होंगे.

Comments (0)

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिये 100 करोड का बजट स्वीकृत -सत्यदेव पचैरी

Posted on 16 November 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, नई दिल्ली/लखनऊ: दिनांक 16 नवम्बर, 2018

satya-dev-pachauriउत्तर प्रदेश जनसंख्या, युवा शक्ति एवं प्राकृतिक सम्पदा के दृष्टिकोण से देश का अति विशिष्ट प्रदेश है। प्रदेश के समावेशी विकास हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की भूमिका का विशेष महत्व है। प्रदेश में औद्यौगिक वातावरण बनाये जाने एवं स्थापित इकाइयों के प्रोत्साहन हेतु सरल एवं सुगम नीतियाॅ वर्तमान सरकार द्वारा बनाई गयीं हैं, ताकि उद्यमियों को उद्यम स्थापना से लेकर उत्पादों के निर्यात तक हर सम्भव मदद हो सके।
यह उद्गार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने आज नई दिल्ली में भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2018 में ‘‘यू0पी0 दिवस‘‘ के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छोटे एवं मझोले उद्योगों को बढावा देने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना का आरम्भ किया है। योजना को प्रभावी एवं अमली जामा पहनाने के लिये राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में समिट का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, स्टैण्ड-अप योजना एवं प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री ने कहा कि भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के माध्यम से छोटे, मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही उनके उत्पादों को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान प्राप्त होती है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैयार किये जा रहे विभिन्न प्रकार के उत्पादों का सही ढं़ग से निर्यात सम्भव हो सके, इस हेतु कालीन का शहर कहे जाने वाले जनपद ‘भदोही‘ में भदोही मार्ट की स्थापना की गयी, ताकि वहाॅ के उद्यमियों को दिल्ली या अन्य बडे जनपदों या प्रदेश में दौड न लगानी पडे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आगरा में ‘आगरा मीट‘ का आयोजन किया गया, जिसमें चमड़ा से बने विभिन्न प्रकार के उत्पादों को एक पटल पर रखा गया, आयोजन में पड़ोसी देशों के अलावा अन्य देशों के भी निवेशकों एवं उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री पचैरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम सम्भावनाओं एवं प्रतिभाओं का प्रदेश है। अब तक ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ महत्वाकाॅक्षी योजना के तहत 70 हजार उद्यमियों को ऋण दिलाया गया है, ताकि धनाभाव में छोटे मझोले उद्यम विश्व पटल पर अपना स्थान बना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के तहत प्रत्येक जनपद में ‘काॅमन फैसेलिटी सेन्टर‘ की स्थापना की जायेगी, जिस हेतु कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एमएसएमई के माध्यम से 60,000 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है।
भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ के उद्घाटन के उपराॅत श्री पचैरी ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुये बताया कि प्रदेश में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन नीति-2017 लागू की गयी। जिसके माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार सृजन की वार्षिक दर का लक्ष्य 15 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढावा देने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक समिट का आयोजन किया गया है, जिसमें काफी संख्या में एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु वर्ष 2018-19 के लिये 100 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार से 2018-19 के लिये महत्वपूर्ण नवीन योजनाओं में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु 10 करोड, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के लिये प्रशिक्षण की योजना हेतु 75 लाख एवं मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना हेतु 1 करोड़ का बजट का प्राविधान किया गया है।
प्रेस संवाददाताओं द्वारा किये गये सवाल का उत्तर देते हुये मंत्री जी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस को प्रदेश सरकार द्वारा अंगीकृत कर प्रदेश के सरकारी विभागों द्वारा जेम पोर्टल पर सर्वाधिक क्रय किये जाने पर उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में एमएसएमई की स्थापना हेतु उद्योग आधार आनलाइन व्यवस्था लागू है। जिसमें माह सितम्बर तक 56815 उद्योग आधार मैमोरेण्डम के अभिस्वीकृति पत्र जारी किये गये। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सुगम औद्योगिक वातावरण का सृजन करते हुये एमएसएमई उद्यमों की स्थापना में आने वाली समस्याओं के निराकरण करने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाये जाने एवं हस्तशिल्पियों एवं निर्यातकों के प्रोत्साहन हेतु सतत प्रयत्नशील है, ताकि प्रदेश में अधिके से अधिक पूॅजी निवेश हो एवं रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
उत्तर प्रदेश पैवेलियन के उद्घाटन अवसर पर सचिव एमएसएमई भुवनेश कुमार, अधिशासी निदेशक आईटीपीओ दीपक कुमार, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के0 रविन्द्र नायक, नोएडा ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ अधिकारीगण, उद्यमी, शिल्पीगण आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व मंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्तर प्रदेश दिवस का उद्घाटन किया तथा सभी स्टालों का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।

Comments (0)

ओ0डी0एफ0 घोषित ग्रामों का सत्यापन शीघ्र कराया जाये

Posted on 16 November 2018 by admin

लखनऊ: 16 नवम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मलित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश को 30 नवम्बर, 2018 तक खुले में शौचमुक्त किये जाने के परिप्रेक्ष्य में अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज, श्री आर0के0 तिवारी ने समस्त मण्डलायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मण्डलायुक्तों को निर्देश दिये गये है कि जनपद एवं मण्डल स्तर से ओ0डी0एफ0 घोषित ग्रामों के सत्यापन हेतु मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देशित करें कि वे अपने जनपद में अतिरिक्त टीमों का गठन कर ओ0डी0एफ0 घोषित ग्रामों का सत्यापन शीघ्र कराकर मण्डलीय उप निदेशक पंचायत को रिर्पोट भेजना सुनिश्चित करें।
श्री तिवारी ने निर्देश दिये कि ओ0डी0एफ0 घोषित ग्रामों के सत्यापन का कार्य शीघ्र कराये जाने हेतु मण्डल स्तर पर अतिरिक्त टीमों का गठन किया जाये। जनपदों द्वारा सत्यापित ग्रामों का सत्यापन मण्डल स्तर से कराते हुए ओ0डी0एफ0 ग्रामों की सत्यापन रिपोर्ट मिशन निदेशक कार्यालय को भेजी जाये जिससे कि भारत सरकार की अपेक्षानुसार राज्य स्तर से ओ0डी0एफ0 सत्यापन की रिपोर्ट भारत सरकार को प्रेषित की जा सके।

Comments (0)

कमल संदेश बाईक रैली

Posted on 16 November 2018 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चन्दौली व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में बाईक पर होंगे सवार

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर व डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक रैली का करेंगे नेतृत्व

लोकसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली होगी रवाना

लखनऊ 16 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश वाईक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 मोटर साइकिलें निकलकर कमल संदेश के साथ गांव, गली, सड़क, चैराहों पर विजय शंखनाद करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, मोटर साइकिलों पर सवार होकर बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। लोकसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली कमल संदेश देने के लिए कूच करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे। बाईक रैली में क्षेत्र व जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता बाईक रैली को ऐतिहासिक बनाएंगी।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 17 नवम्बर को कमल संदेश बाईक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर तथा डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में बाईक पर सवार होकर कमल संदेश बाईक रैली का नेतृत्व करेंगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, कुंवर सिंह तंवर अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर जी मछलीशहर, अजय जी गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया में कमल संदेश बाईक रैली में बाईक पर सवार होंगे।

Comments (0)

भारत की आध्यात्मिक और संास्कृतिक गंगा नदी पर संकट है - डा0 राजेन्द्र सिंह

Posted on 15 November 2018 by admin

गंगा जी भारत की जीवन धारा रही है, संास्कृतिक, धार्मिक, आस्था, आध्यात्म का केन्द्र रही है गंगा। लेकिन आज सरकार इसको व्यवासायिक नदी बनाने में लगी हुई है। सरकार की नीतियो के कारण नगरंो, कारखानों का प्रदूषित जल पहले ही गंगा में जा रहा था अभी नये जल परिवहन मार्ग से गंगा नदीं का पूरा पर्यावरणीय और पारिस्थतिकी तंत्र बिगड़ जायेगा। इसके कारण गंगा में पाये जाने वाले जीव जन्तु और जैव विविधता का अस्तित्व खतरे में होगा। जिसका गंगा के दोनों किनारो पर बसे शहरो और गंावो की आबादी के स्वास्थय पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़गा। जिसके कारण भारत की आथर््िाक स्थति और समाजिक संस्कृति में तेजी से गिरावट होगी। चूकि गंगा जी हमारे सम्पूर्ण जीवन के साथ जुड़ी हुई है। इसलिए जीवन के सभी पक्षो को प्रभावित करती है। भारत को यदि हम पुनः गौरव शाली स्थति में लौटाना चाहते है तो गंगा के पुराने अस्तित्व को लाना होगा। आज गंगा के पानी से किडनी, कैसर, लीवर, चर्मरोग आदि बढ़ रहे है पहले इसी के जल से यह रोग ठीक होते थे। क्योकि गंगा में पाये जाने वाले बायोफाज, विलक्ष्ण प्रदूषण नाशिनी शक्ति का प्रभाव रखता था। गंगा को बचाने के लिए भारत के सभी धर्मो के लोगो को आगे आना होगा क्योकि गंगा सबका कल्याण करने वाली नदी रही है। img_3123
गंगा के सच्चे पुत्र स्वामी सांनन्द जी ने गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए अपने प्राणो का बलिदान कर दिया है। उनके सपने को साकार करने के लिए विगत 30 सितम्बर से गौमुख से गंगासागर तक गंगा सद्भावना यात्रा शुरू की गयी है जो देश के विभिन्न शहरो और गांवो में होती हुई 14 जनवरी 2019 को गंगा सागर में समाप्त होगी। या़त्रा का उद्देश्य समाज को गंगा की वास्तविक परिस्थति और उसके बिमारी के कारणो को जन जन तक पहुचाना है।
आज गंगा के बारे में झूठ बोला जा रहा है गंगा की अविरलता और निर्मलता के नाम पर सिर्फ सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। याद रखिये यदि गंगा नहीं रही तो भारतीय संस्कृति खतरे में पड़ जायेगी। गंगा ए क्लास नदी है जिसमें 62 प्रतिशत प्रवाह सुनिश्चित होना चाहिए तभी गंगा की अविरलता और निर्मलता सुनिश्चित होगी।

गंगा सद्भावना यात्रा का नेतृत्व कर रहे आजादी बचाओ आन्दोलन की अगुवाई करने वाले रामधीरज भाई, आर शेखर, अरिवन्द भाई, आलोक भाई ने बताया यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे के सभी शहरो और कस्बो से होती हुई यात्रा बनारस पहुचेगी। यात्रा के अब तक के पडाव रूद्रप्रयोग, हरिद्वार, ऋषिकेश मेरठ , सहारनपुर, शामली, मुज्जफर नगर गढमुक्तेश्वर, बरेली, शहजहाॅपुर, इलाहाबाद, सोनभद्र, मऊ, कानपुर , बलिया, आजमगढ, गोरखपुर, बस्ति, फैजाबाद, आयोध्या होते हुए आज लखनऊ पहुची।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in