Categorized | लखनऊ.

विपक्ष मोदी जी का जितना विरोध कर रहा है उनकी लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जा रही है - डा. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 17 November 2018 by admin

साढ़े चार साल में देश व प्रदेश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 17 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 मोटर साइकिल के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में किये गए कार्यो को जनता के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने वाराणसी, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने चंदौली, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने कन्नौज में भाग लेकर कमल संदेश बाइक रैली को रवाना किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष जितना मोदी जी को घेरने का प्रयास कर रहा है उससे ज्यादा जनता उनके साथ खड़ी हो रही है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है उन्होंने कहा हम विकास की सिर्फ बात नही करते अपितु बिना किसी भेद भाव के हमने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के वादे को चरितार्थ करके दिखाया है और विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। डा. पांडेय ने कमल संदेश बाइक रैली के संदर्भ में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रेरित करने और उनमें उत्साह का संचार करने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर करती रहती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में एक ही दिन एक ही समय में इतना बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें 10 लाख से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करी और लगभग 6 लाख से अधिक बाइक आयोजन में शामिल हुई, निश्चित तौर पर इसका संदेश पूरे देश दुनिया मे जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी एक दिसम्बर से 15 दिसंबर तक एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पदयात्राएं होंगी, इस पदयात्रा के माध्यम से हम अपनी उपलब्धियों, विकास योजनाओं एवम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधे जनता के पास जायेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच साबित नही हो सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष खोई हुई सत्ता को पाने के लिए गठबंधन कर रहा है। भाजपा ने सदैव जनभावनाओं का आदर किया है और भाजपा प्रारम्भ से ही मंदिर निर्माण की पक्षधर है। डॉ पांडेय ने आज पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
वाराणसी में रैली का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा यह काशी की धरती है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है। साढे चार साल में देश और प्रदेश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है। वाराणसी में पिछले साढे़ चार वर्षो में विकास की एक श्रृखला हुई है। प्रधानमंत्री जी ने पिछली दो यात्राओं में लगभग 5000 करोड़ के कार्यो को लोकार्पित किया है। काशी से हल्दिया (बंगाल) तक के जलमार्ग का उद्घाटन कर यात्रा शुरू हो गई है। जो सड़के 4 लेन थी उन्हें 6 लेन जो सड़के दो लेन की थी उन्हें 4 लेन तथा जो सिंगल लेन सड़के थी उन्हें डबल लेन किया गया है। वाराणसी में बिजली के तार जो झूलते रहते थे उनसे मुक्ति मिली, तारों को भूमिगत किया गया है। प्रदेश में बिजली घर-घर पहुंचाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की छवि दुनिया के सामने रखी है। योगी जी ने कार्यकर्ताओ का आहवान करते हुए कहा पूर्ण अनुशासन का पालन करते हुए रैली निकालेंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कमल संदेश बाइक रैली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश से 73 प्लस सीटें जीताकर भेंजेंगे। विपक्ष बिना दूल्हे की बारात है। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा ईमानदार, गरीब, कल्याण के लिए तत्पर चेहरा है। भाजपा इस देश में 300 से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई गयी है उससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवानों को बहुत लाभ हुआ है। आज तक किसी भी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किया, सिर्फ बाते करी है। मेरा आप सबसे आवाह्न है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के किये हुए कार्याे को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाये।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में कमल संदेश बाईक रैली के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बंसल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाकर इस आयोजन को सफल बनाया।
केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चैधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, श्रीमती कांताकर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरूषोत्तम खडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रूखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, देवेन्द्र सिंह चैधरी अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, बी.के. शर्मा गौतमबुद्धनगर, सदस्य राज्यसभा विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, सदस्य विधान परिषद अशोक धवन इलाहाबाद, अरूण पाठक हमीरपुर, जयपाल ब्यस्त सम्भल, प्रदेश सरकार में मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भावानी सिंह बरेली, रत्नाकर जी मछलीशहर, अजय जी गाजियाबाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच, महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी, मानवेन्द्र सिंह बांदा, रंजनीकांत महेशवरी मथुरा, अश्वनि त्यागी कैराना, धर्मेन्द्र सिंह देवरिया, वीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, लालजी प्रसाद निर्मल मोहनलालगंज, शेष नारायण मिश्रा फैजाबाद, नीरज सिंह अम्बेडकर नगर, पूर्णिमा वर्मा कैसरगंज, मोहसिन रजा अमेठी, विद्यासागर राय रार्बटसगंज, मानवेन्द्र सिंह जालौन, प्रकाश शर्मा फतेहपुर, बाबूराम निषाद कानपुर, दिवाकर सेठ अकबरपुर, अशोक सिंह डुमरियागंज, नरेन्द्र सिंह संतकबीरनगर, सहजानंद राय बांसगांव, अष्टभुजा शुक्ला लालगंज, देवेन्द्र प्रताप सिंह सलेमपुर, चिरंजीव चैरासिया बलिया, राजीव गुम्बर मुजफ्फरनगर, सूर्यप्रकाश पाल बिजनौर, तेजवीर सिंह अलीगढ़, दुर्गविजय शाक्य फतेहपुर सीकरी, रघुराज सिंह बदायूं, पूरनलाल लोधी पीलीभीत, हरद्वार दुबे शाहजहांपुर ने कमल संदेश बाईक रैली में उपस्थित रहकर नेतृत्व किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in