Categorized | लखनऊ.

मंदिर नहीं बना तो देश में एक साम्प्रदायिक माहौल गर्म होगा-बाबा रामदेव

Posted on 16 November 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ ।हिन्दू संगठनो के राम मन्दिर आन्दोलन को तेज करने के 25 नवम्बर के अयोध्या में विशाल जमावड़ा करने की कवायद के वीच योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदयिक माहौल गर्माएगा और उससे सामाजिक वैमनस्य पैदा होगा. बाबा ने कहा कि इससे से देश को नुकसान होने की आशंका है. बाबा ने कहा कि राम मंदिर के मसले पर हमें अभी नहीं तो कभी नहीं के कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा. वाराणसी में पतंजलि फैशन स्टोर की ऐड फिल्म शूट करने पहुंचे बाबा रामदेव ने मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान मीडिया से मुखातिब थे.बाबा रामदेव ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि ये मामला समझौते का दौर निकल चुका है, अब संसद में कानून लाओ और मंदिर बनाओ और अभी नहीं तो कभी नहीं के प्रावधान पर ही हमें काम करना होगा.
baba-ramdev
बाबा रामदेव ने बाबरी मस्जिद के मुस्लिम पक्षकार द्वारा कोर्ट से सुरक्षा की गुहार पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बाबा ने कहा कि भारत देश में हिन्दू और मुसलमान किसी को कोई खतरा नहीं है क्योंकि अहिंसा और प्रेम हमारे देश के मूल तत्व हैं, इसलिए मज़हबी उन्माद राष्ट्र में नहीं है. बाबा ने कहा कि कि यदि राम मंदिर नहीं बना तो देश में एक साम्प्रदायिक माहौल गर्म होगा.

बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए संसद में अध्यादेश या कानून तुरंत लाना चाहिए, इसमें थोड़ा सी भी देरी नहीं होनी चाहिए. रामदेव ने कहा कि 25 वर्ष हो गए आस देखते देखते अब हमें अभी नहीं तो कभी नहीं की अवधारणा पर काम करना होगा.

भारतीय राजनीति में लगातार अभद्र भाषा के प्रयोग पर बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय राजनीति में संस्कार और संस्कृति क्षीण हो रही है. उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों की बात तो हो रही है लेकिन जो हमारे संवैधानिक और मौलिक नैतिक कर्तव्य हैं, उनका पतन हो रहा है. बाबा ने कहा कि और इसके ऊपर पक्ष और प्रतिपक्ष को बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि लीडरशिप में जो बड़े लोग हैं लीडरशिप में उनको सबसे पहले अपनी भाषा में सुधार करना चाहिए.

बाबा ने एक बार फिर कहा कि वे सर्वदलीय हैं और निर्दलीय हैं. तीन राज्यों के चुनाव को बाबा रामदेव ने ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच की तरह बताया और कहा कि संघर्ष हो रहा है और परिणाम देश के लिए बहुत ही सुखद होंगे.

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in