Categorized | लखनऊ.

श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती

Posted on 18 November 2018 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर कल दिनांक 19 नवम्बर 2018 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसके तहत प्रातः 11.30बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रातः शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में इन्दिरा जी की जयन्ती मनायी जायेगी। तदुपरान्त झलकारी बाई अस्पताल, ठाकुरगंज टी.बी. हास्पिटल, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल राजाजीपुरम, बलरामपुर अस्पताल एवं सिविल अस्पताल में फल वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, विकास नगर में एवं कैम्पवेल रोड हसियामऊ में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प, मलिन बस्ती केजीएमसी के पीछे कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही लखनऊ के सभी 8 ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर फल वितरण एवं सायं प्रेस क्लब में इन्दिरा गांधी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in