Categorized | लखनऊ.

डेढ करोड़ का विदेशी सोना पकड़ा

Posted on 17 November 2018 by admin

लखनऊ। तस्करी के मामले में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय विमान पतन, अमौसी पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से लखनऊ आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संख्या आईएस जीरो 194 से उतरने वाले एक यात्री शंभू चौहान के पास से 4.606 किलोग्राम विदेशी सोना जिसका मूल्य 1 करोड़ 51लाख 64 हजार 727 रुपए बरामद किया ।तस्करी रोकने का अभियान सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त बीपी शुक्ला की दिशा निर्देश पर तथा एयरपोर्ट स्थित सीमा शुल्क की उपायुक्त मिस निहारिका लाखा के सफल नेतृत्व मैं संपन्न हुआ। मिस लाखा ने प्रेस को बताया कि बरामद स्टैंडर्ड विदेशी सोने को यात्री ने सामानों में रखे दो आयरन प्रेस में प्रत्येक के अंदर एलिमेंट के आकार में ढाले गए सेग्मेंट के रूप में छिपाकर तथा सीमा शुल्क अधिकारियों की नजर से बचा कर ले जाया जा रहा था ।शंभू चौहान को अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि बीते सप्ताह इसी टीम ने 792 ग्राम विदेशी सोना जिसका मूल्य 26लाख 8 हजार 320 रुपये को भी एक यात्री से जप्त किया था।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in