Archive | लखनऊ.

सरकार द्वारा काफी देर से उठाया गया बहुत जरूरी कदम

Posted on 22 January 2018 by admin

उ0प्र0 सरकार के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को गठित करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सरकार द्वारा काफी देर से उठाया गया बहुत जरूरी कदम था। श्री पालीवाल जी केा बधाई, लेकिन इस बधाई में बहुत बड़ी जिम्मेदारियां छिपी हैं।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग केा चाहिए कि रूकी हुई सारी भर्तियों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एक निश्चित समयावधि में पूरी करे तथा उत्तर प्रदेश के समस्त बेरोजगारों को इसकी जानकारी तुरन्त दे कि कब तक वह इन भर्तियों को पूरा कर रहा है ताकि उत्तर प्रदेश का बेरोजगार अपने आपको हताशा के भंवर से बाहर निकाले।
प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों केा बधाई के साथ सतर्क करते हुए कहा कि भर्ती आयोग पर कड़ी नजर रखें तथा उनके फैसलों का सूक्ष्म विश्लेषण करें ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
श्री राजपूत ने कहा कि ओएमआर शीट प्रणाली पुनः लागू की जाय ताकि कापियां निष्पक्ष तरीके से कम्प्यूटर जांच सके। परीक्षक द्वारा कापियां जांचने से पारदर्शिता में कमी आयेगी तथा जो भी कापी परीक्षक द्वारा जांची जायें उनके पुर्नमूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
श्री राजपूत ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अब भर्ती आयोग का गठन हो चुका है। योगी जी स्पष्ट रूप से बतायें कि प्रदेश सरकार में जितने पद खाली हैं उनकी भर्ती कब तक होगी ताकि उत्तर प्रदेश का बेरोजगार अपनी तैयारी पूरी कर सके। यह भी मांग की है कि जितनी पुरानी भर्तियां हैं चाहे बीटीसी, बीएड या बीपीएड की या अन्य जगहों की, उनको नियुक्ति पत्र तुरन्त भेजे जायें।

Comments (0)

भ्रष्टाचार पर चोट और अपराधियों पर सख्ती से विपक्ष परेशान- डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय

Posted on 22 January 2018 by admin

- घोटाले के आरोपी आजम खान सहित अन्य आरोपी विपक्षी नेताओं को आरोप लगाने के बजाय जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए।
- अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ कर पूरे पांच साल तक जनता को रुलाने वाले लोगों को घडियाली आंसू बहाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
- योगी सरकार में अपराध व भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश बनाने में रोड़ा बनने वालों की खैर नहीं
लखनऊ 22 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की रिकार्ड उपलब्धियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ वार से विपक्षी दल परेशान हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों और भ्रष्टाचारियों में दहशत हो गई है, जबकि जनता सुरक्षित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह हास्यास्प्रद है कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में राज्य को लूट और अपराध का अड्डा बना दिया था, वे अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार की सख्ती से जनमानस में आई सुरक्षा की भावना को देखने के बजाय अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने के बाद अपराधी डरे हुए हैं। पुलिस दुस्साहस करने वाले अपराधियों के पीछे पड़ी हुई है और सैकड़ों की संख्या में अपराधी पकड़े गए हैं, जबकि अपराधियों से मुठभेडें़ अभी जारी हैं। जो अपराध करेगा, वह सजा पाएगा। अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ कर पूरे पांच साल तक जनता को रुलाने वाले लोग घडियाली आंसू न बहाएं।
डॉ. पांडेय ने कहा कि पिछली सरकार में दंगा और लूट एवं मंत्रियों के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश पूरे देश में बदनाम होता था। लेकिन आज योगी सरकार में अपराधी जमानत निरस्त कराकर जेल में रहने में भलाई समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासन में सड़क पर महिलाओं का निकलना दूभर हो गया था। पूरे प्रदेश में सरेआम महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ और हिंसा होती थी। लूटपाट व डकैती एवं गुंडों के डर से पलायन से पूरा प्रदेश त्रस्त था। मंत्री आपराधिक व संगठित भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। गायत्री प्रजापति, आजम खां सहित कई मंत्रियों ने खनन व भर्तियों में घोटाला कर प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया था। लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी पिछली सरकार ने भ्रष्ट बना दिया था। पिछली सरकार में मंत्री रहकर भ्रष्टाचार के आरोपी रहे नेता अपने अपराध का बोध करने के बजाय जनता के हित में दिनरात काम करने वाली योगी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अपराध व भ्रष्टाचार करने वाला कोई हो, योगी सरकार उसे सजा दिलवाकर रहेगी। इसलिए घोटाले के आरोपी आजम खान सहित अन्य आरोपी विपक्षी नेताओं को आरोप लगाने के बजाय जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को सुरक्षित, अग्रणी और समृद्ध बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व परिश्रम से कार्य कर रही है। पिछली सरकारों में अपराध व असुरक्षा का वातावरण एवं भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद अब नहीं चलने दिया जाएगा। प्रतिभाशाली और योग्य अभ्यर्थियों को नौकरियां मिलेंगी, प्रदेश सुरक्षित एवं देश में अग्रणी बनेगा।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय

Posted on 21 January 2018 by admin

लखनऊ 21 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पान्डेय 22 जनवरी को अपरान्ह 1ः30 बजे नई दिल्ली से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। सायंकाल 4 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक कार्यो को सम्पादित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भंेट करेंगे।

Comments (0)

सुशासन को साकार करने के लिए युवा आगे आयें - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 January 2018 by admin

-यूपी दिवस का आयोजन प्रदेश के लिए अद्भुत होगा।
-नवोन्मेषी प्रतिभाओं के विकास के लिए अवसर के द्वार खुलेंगे।
लखनऊ 21 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प नए भारत के निर्माण को युवा साकार करेंगे। योगी सरकार के उत्तर प्रदेश के सुशासन की तरफ बढ़ते कदम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा शाक्ति करेगी। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जात-पांत तथा भेदभाव मुक्त भारत और मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। इसमें युवा ऊर्जा का सर्वाधिक योगदान होगा।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में आज उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के पोर्टल के माध्यम से लगभग 1 लाख लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है, जो अब तक किसी भी सरकार द्वारा इतने कम समय में इतनी बडी संख्या में जनसमस्याओं का निस्तारण एक रिकार्ड है। यह सुशासन का ही संदेश है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छे तरीके काम कर ही है। यही कारण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद 36 हजार करोड़ की धनराशि किसान ऋण मोचन के रूप में और लगभग 25 हजार करोड़ रूपये गन्ना किसानों का भुगतान सीधे खाते में किया गया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि गेहूं-धान खरीद और किसान ऋण मोचन की धनराशि जोड़ ली जाय तो केवल प्रदेश के किसानों के खाते में सीधे स्थानान्तरण की गई धनराशि 50 हजार करोड़ से अधिक है। प्रदेश के किसानों को राहत पहुॅचकर योगी सरकार सुशासन को गति दे रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों की चिन्ता नहीं करती। हमारे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से सांसद हंै जिसका लाभ यूपी को मिल रहा है। अनेक विकास की योजनाएं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख मकान गरीबों को प्रदेश में दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी दिवस मनाया जाना अद्भुत है। यूपी दिवस के आयोजन के माध्यम से प्रदेश के विकास की नई दिशा प्राप्त होगी तथा प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को उद्यमिता के क्षेत्र आगे आने का अवसर प्राप्त होगा। सभी जनपदों में औद्योगिक क्षेत्र का विकास वहां के उत्पादों तथा शिल्प के अनुरूप होगा जिससे लाखों लोगांे को उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही नवोमेशी प्रतिभाओं के लिए अवसर के द्वार खुलेंगे।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के स्वाभिमान की कहानी कहेगा यूपी दिवस- डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 21 January 2018 by admin

लखनऊ 21 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी दिवस के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति के स्वाभिमानी भाव का संचार जन-जन में होगा। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में पहली बार यूपी दिवस के आयोजन से लोक संस्कृति, लोककला, साहित्य, धरोहर एवं लोक उपलब्धियों के प्रस्तुतिकरण से राष्ट्र स्वाभिमान से लोक स्वाभिमान का भाव बलवती होगा। इस अभिनव कार्यक्रम की शुरूआत के लिए योगी सरकार को बधाई।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में पहली बार उत्तर प्रदेश दिवस से उत्तर प्रदेश निर्माण दिवस का जश्न पूरा प्रदेश मनाने वाला है। विविध सांस्कृतिक धरोहरों को स्वयं में आत्मसात किए भारत वर्ष के प्रदेशों में कई लोक सांस्कृतियों एवं भाषाई संस्कृतियां है। सभी लोक कलाओ, लोक संस्कृतियांे के सम्बर्धन के लिए सांस्कृतिक स्वाभिमान के कार्यक्रम आवश्यक हैं।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि 24-25 जनवरी को यूपी दिवस के आयोजन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारम्भ होगा। एक जिला- एक उत्पाद पुस्तिका विमोचन, नई सेालर पाॅलिसी एप, पोषण एप आदि के उद्घाटन के साथ कृषि विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यक्रम, किसानों का सम्मान हतकरघा पुरूस्कार, प्रदेश की महान विभूतियों के सम्मान, संस्कृतिक कार्यक्रम आदि के द्वारा उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धशाली के रूप का प्रस्तुतिकरण होगा।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि मा0 राज्यपाल नेयूपी दिवस मनाने की सलाह अखिलेश यादव को भी दी थी परन्तु सपा सुप्रीमों ने प्रदेश की संस्कृति और स्वाभिमान के प्रस्तुतीकरण में रूचि नही दिखाई अब भाजपा सरकार जन-गण-मन की सांस्कृतिक एवं स्वाभिमानी अभिव्यक्ति के रूप में यूपी दिवस मना रही है। सरकार ने पहल की और हम सभी आज प्रदेश के निर्माण की वर्षगांठ पहली बार मनाने जा रहे है।

Comments (0)

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निन्दा की

Posted on 20 January 2018 by admin

शिक्षण संस्थानों पर आर0एस0एस0 की विचारधारा को थोपने एवं राजनीति का केन्द्र बनाये जाने के विरोध में आज वाराणसी में कंाग्रेसजनों द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निन्दा की है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि आज पूर्वान्ह वाराणसी के लहुरावीर चौराहे पर वाराणसी के कांग्रेसजन एकत्र हुए एवं अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी के विरोध में शिक्षण संस्थानों को राजनीति का केन्द्र बनाये जाने के विरोध में नारे लगा रहे थे तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे तभी भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को रोका गया तथा बलपूर्वक गिरफ्तार कर जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री प्रजानाथ शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद पाण्डेय सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में भरकर सेन्ट्रल जेल ले जाया गया।
इसके उपरान्त कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा एवं पूर्व विधायक श्री अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का दूसरा जत्था जब सभा स्थल की ओर बढ़ रहा था तभी पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग कर बलपूर्वक रोका गया, जिसके विरोध में कंाग्रेसजन वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गये एवं लगभग एक घंटे तक धरना दिया। इसके उपरान्त भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को लगभग एक दर्जन वाहनों में जबर्दस्ती भरकर सेन्ट्रल जेल ले जाया गया। जहां पर शहर अध्यक्ष वाराणसी श्री सीताराम केसरी द्वारा भोजूवीर तिराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को काला झण्डा दिखाकर विरोध किया गया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा श्री अनिल श्रीवास्तव, श्रीमती शालिनी यादव, श्री सियाराम पाठक, श्री सतीश बिन्द आदि तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दी। इन सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सायं बिना शर्त रिहा किया गया।

Comments (0)

शोक संवेदना व्यक्त

Posted on 20 January 2018 by admin

जनपद बदायूं के शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश गुप्ता के असामयिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 नरेश गुप्ता जी ने शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं के अध्यक्ष सहित संगठन में कई पदों पर रहते हुए पार्टी की जो सेवा की है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकेगा। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है।

Comments (0)

दूरदर्शन के चैनलों से भी उन्हें अब पूरी तरह वंचित होना पड़ेगा

Posted on 20 January 2018 by admin

गांव-गरीब और किसानों की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी का चेहरा आज देश की जनता के सामने फिर एक बार बेनकाब हो गया हैं जब केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आजादी के बाद से ही दूरदर्शन के कार्यक्रमों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सरकार ने कोई भी शुल्क निर्धारित नहीं किया था, किन्तु मौजूदा केन्द्र सरकार ने गांव और गरीबों से इस अधिकार को छीनकर अपनी गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।
कंाग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि गांव में रहने वाले प्रदेशवासी गरीब/झुग्गी वाले, किसान जो दूरदर्शन चैनल बिना किसी पैसा अदा किये परम्परागत तरीको से एंटीना आदि लगाकर देख रहे थे अब उन्हें मौजूदा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के नये फरमान के बाद 300 से लेकर 500 रूपये माहवार खर्च करना पड़ेगा।
श्री सिंह ने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्री के इस आदेश से एंटीना आदि लगाकर दिखाये जाने वाले दूरर्शनन के कार्यक्रमों को प्रसार भारती ने रोक लगा दी है। जिससे गांव और गरीब की बात करने वाले मोदी सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से सिर्फ अति गरीबों को ही परेशानी होगी और उन्हें चैनल देखने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च करना पड़ेगा तथा दूरदर्शन के चैनलों से भी उन्हें अब पूरी तरह वंचित होना पड़ेगा।

Comments (0)

खान अब्दुल गफ्फार खां ने आजादी के आन्दोलन में अपना जो महत्वपूर्ण योगदान दिया

Posted on 20 January 2018 by admin

स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम योद्धा खान अब्दुल गफ्फार खाँ ‘सरहदी गाँधी’ की पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत खान अब्दुल गफ्फार खां के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के खेलकूद प्रकेाष्ठ के चेयरमैन श्री अरशी रजा ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खां ने आजादी के आन्दोलन में अपना जो महत्वपूर्ण योगदान दिया उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। वह देश के विभाजन के सदैव विरूद्ध रहे। आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
श्री हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री एस0के0 दरबारी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री अनीस अंसारी, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, डा0 धु्रव कुमार त्रिपाठी, श्री गिरजाशंकर अवस्थी, श्री इरशाद अली, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्री श्यामबिहारी पाण्डेय(लल्ला) श्री करमवीर सिंह, श्रीमती शीला मिश्रा, संतोष कुुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, रितेष कपूर, अंसुल सिंह, श्री जितेन्द्र पाठक, श्री अयूब खान, श्री आलोक आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Comments (0)

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का कल रात्रि 12 बजे से शुरू

Posted on 20 January 2018 by admin

प्रमुख सचिव ने एक ट्रक ड्राइवर तथा एक कार चालक से कराया टोल प्लाजा का उद्घाटन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा-अवनीश अवस्थी

लखनऊ 19 जनवरी , 2018

प्रमुख सचिव, सूचना तथा यूपीडा के सीईओ श्री अवनीश अवस्थी की गरिमामयी मौजूदगी में कल रात्रि 12ः00 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का शुभारम्भ हुआ। लखनऊ-उन्नाव सीमा पर रेवारी गांव के समीप बने टोल प्लाजा का उद्घाटन प्रमुख सचिव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ एक ट्रक ड्राइवर तथा एक कार चालक से कराया।
इस मौके पर श्री अवनीश अवस्थी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोग बेहतरीन आवागमन की सुविधा के साथ कम समय में अधिक दूरी तय कर सकेंगे। उन्होंने कहा जल्द ही एक्सप्रेस-वे पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जायेंगी। एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अच्छे खान-पान के लिए ढाबा/होटल भी खुलेंगे। साथ ही इस मार्ग पर एटीएम आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे दोनो किनारों पर जगह-जगह टाॅयलेट का निर्माण भी कराया जाएगा।
प्रमुख सचिव ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त होंगे। पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए एक्सप्रेस-वे की जद आने वाले जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग 95 प्रतिशत से अधिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है, जो कमी है, उसको भी जल्द पूरा करा लिया जायेगा।
श्री अवस्थी ने लोगों से आग्रह करते हएु कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पूरा ध्यान रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। निर्धारित गति से तेज वाहन न चलायें। खासतौर से भारी वाहन चालक एक्सप्रेस वे के नियम का पालन करें और इस बेहतरीन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे लाभ उठायें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in