Categorized | लखनऊ.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का कल रात्रि 12 बजे से शुरू

Posted on 20 January 2018 by admin

प्रमुख सचिव ने एक ट्रक ड्राइवर तथा एक कार चालक से कराया टोल प्लाजा का उद्घाटन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा-अवनीश अवस्थी

लखनऊ 19 जनवरी , 2018

प्रमुख सचिव, सूचना तथा यूपीडा के सीईओ श्री अवनीश अवस्थी की गरिमामयी मौजूदगी में कल रात्रि 12ः00 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा का शुभारम्भ हुआ। लखनऊ-उन्नाव सीमा पर रेवारी गांव के समीप बने टोल प्लाजा का उद्घाटन प्रमुख सचिव ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ एक ट्रक ड्राइवर तथा एक कार चालक से कराया।
इस मौके पर श्री अवनीश अवस्थी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोग बेहतरीन आवागमन की सुविधा के साथ कम समय में अधिक दूरी तय कर सकेंगे। उन्होंने कहा जल्द ही एक्सप्रेस-वे पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जायेंगी। एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अच्छे खान-पान के लिए ढाबा/होटल भी खुलेंगे। साथ ही इस मार्ग पर एटीएम आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे दोनो किनारों पर जगह-जगह टाॅयलेट का निर्माण भी कराया जाएगा।
प्रमुख सचिव ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त होंगे। पुलिस पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए एक्सप्रेस-वे की जद आने वाले जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग 95 प्रतिशत से अधिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है, जो कमी है, उसको भी जल्द पूरा करा लिया जायेगा।
श्री अवस्थी ने लोगों से आग्रह करते हएु कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पूरा ध्यान रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। निर्धारित गति से तेज वाहन न चलायें। खासतौर से भारी वाहन चालक एक्सप्रेस वे के नियम का पालन करें और इस बेहतरीन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे लाभ उठायें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in