Categorized | लखनऊ.

खान अब्दुल गफ्फार खां ने आजादी के आन्दोलन में अपना जो महत्वपूर्ण योगदान दिया

Posted on 20 January 2018 by admin

स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम योद्धा खान अब्दुल गफ्फार खाँ ‘सरहदी गाँधी’ की पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत खान अब्दुल गफ्फार खां के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के खेलकूद प्रकेाष्ठ के चेयरमैन श्री अरशी रजा ने किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खां ने आजादी के आन्दोलन में अपना जो महत्वपूर्ण योगदान दिया उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। वह देश के विभाजन के सदैव विरूद्ध रहे। आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
श्री हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री एस0के0 दरबारी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री अनीस अंसारी, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, डा0 धु्रव कुमार त्रिपाठी, श्री गिरजाशंकर अवस्थी, श्री इरशाद अली, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्री श्यामबिहारी पाण्डेय(लल्ला) श्री करमवीर सिंह, श्रीमती शीला मिश्रा, संतोष कुुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, रितेष कपूर, अंसुल सिंह, श्री जितेन्द्र पाठक, श्री अयूब खान, श्री आलोक आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in