Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार पर चोट और अपराधियों पर सख्ती से विपक्ष परेशान- डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय

Posted on 22 January 2018 by admin

- घोटाले के आरोपी आजम खान सहित अन्य आरोपी विपक्षी नेताओं को आरोप लगाने के बजाय जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए।
- अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ कर पूरे पांच साल तक जनता को रुलाने वाले लोगों को घडियाली आंसू बहाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
- योगी सरकार में अपराध व भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश बनाने में रोड़ा बनने वालों की खैर नहीं
लखनऊ 22 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की रिकार्ड उपलब्धियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ वार से विपक्षी दल परेशान हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों और भ्रष्टाचारियों में दहशत हो गई है, जबकि जनता सुरक्षित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह हास्यास्प्रद है कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में राज्य को लूट और अपराध का अड्डा बना दिया था, वे अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार की सख्ती से जनमानस में आई सुरक्षा की भावना को देखने के बजाय अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने के बाद अपराधी डरे हुए हैं। पुलिस दुस्साहस करने वाले अपराधियों के पीछे पड़ी हुई है और सैकड़ों की संख्या में अपराधी पकड़े गए हैं, जबकि अपराधियों से मुठभेडें़ अभी जारी हैं। जो अपराध करेगा, वह सजा पाएगा। अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ कर पूरे पांच साल तक जनता को रुलाने वाले लोग घडियाली आंसू न बहाएं।
डॉ. पांडेय ने कहा कि पिछली सरकार में दंगा और लूट एवं मंत्रियों के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश पूरे देश में बदनाम होता था। लेकिन आज योगी सरकार में अपराधी जमानत निरस्त कराकर जेल में रहने में भलाई समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासन में सड़क पर महिलाओं का निकलना दूभर हो गया था। पूरे प्रदेश में सरेआम महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ और हिंसा होती थी। लूटपाट व डकैती एवं गुंडों के डर से पलायन से पूरा प्रदेश त्रस्त था। मंत्री आपराधिक व संगठित भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। गायत्री प्रजापति, आजम खां सहित कई मंत्रियों ने खनन व भर्तियों में घोटाला कर प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया था। लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी पिछली सरकार ने भ्रष्ट बना दिया था। पिछली सरकार में मंत्री रहकर भ्रष्टाचार के आरोपी रहे नेता अपने अपराध का बोध करने के बजाय जनता के हित में दिनरात काम करने वाली योगी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अपराध व भ्रष्टाचार करने वाला कोई हो, योगी सरकार उसे सजा दिलवाकर रहेगी। इसलिए घोटाले के आरोपी आजम खान सहित अन्य आरोपी विपक्षी नेताओं को आरोप लगाने के बजाय जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को सुरक्षित, अग्रणी और समृद्ध बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व परिश्रम से कार्य कर रही है। पिछली सरकारों में अपराध व असुरक्षा का वातावरण एवं भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद अब नहीं चलने दिया जाएगा। प्रतिभाशाली और योग्य अभ्यर्थियों को नौकरियां मिलेंगी, प्रदेश सुरक्षित एवं देश में अग्रणी बनेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in