Categorized | लखनऊ.

सरकार द्वारा काफी देर से उठाया गया बहुत जरूरी कदम

Posted on 22 January 2018 by admin

उ0प्र0 सरकार के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को गठित करने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सरकार द्वारा काफी देर से उठाया गया बहुत जरूरी कदम था। श्री पालीवाल जी केा बधाई, लेकिन इस बधाई में बहुत बड़ी जिम्मेदारियां छिपी हैं।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग केा चाहिए कि रूकी हुई सारी भर्तियों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एक निश्चित समयावधि में पूरी करे तथा उत्तर प्रदेश के समस्त बेरोजगारों को इसकी जानकारी तुरन्त दे कि कब तक वह इन भर्तियों को पूरा कर रहा है ताकि उत्तर प्रदेश का बेरोजगार अपने आपको हताशा के भंवर से बाहर निकाले।
प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों केा बधाई के साथ सतर्क करते हुए कहा कि भर्ती आयोग पर कड़ी नजर रखें तथा उनके फैसलों का सूक्ष्म विश्लेषण करें ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
श्री राजपूत ने कहा कि ओएमआर शीट प्रणाली पुनः लागू की जाय ताकि कापियां निष्पक्ष तरीके से कम्प्यूटर जांच सके। परीक्षक द्वारा कापियां जांचने से पारदर्शिता में कमी आयेगी तथा जो भी कापी परीक्षक द्वारा जांची जायें उनके पुर्नमूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
श्री राजपूत ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अब भर्ती आयोग का गठन हो चुका है। योगी जी स्पष्ट रूप से बतायें कि प्रदेश सरकार में जितने पद खाली हैं उनकी भर्ती कब तक होगी ताकि उत्तर प्रदेश का बेरोजगार अपनी तैयारी पूरी कर सके। यह भी मांग की है कि जितनी पुरानी भर्तियां हैं चाहे बीटीसी, बीएड या बीपीएड की या अन्य जगहों की, उनको नियुक्ति पत्र तुरन्त भेजे जायें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in