Categorized | लखनऊ.

सुशासन को साकार करने के लिए युवा आगे आयें - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 January 2018 by admin

-यूपी दिवस का आयोजन प्रदेश के लिए अद्भुत होगा।
-नवोन्मेषी प्रतिभाओं के विकास के लिए अवसर के द्वार खुलेंगे।
लखनऊ 21 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प नए भारत के निर्माण को युवा साकार करेंगे। योगी सरकार के उत्तर प्रदेश के सुशासन की तरफ बढ़ते कदम को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा शाक्ति करेगी। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जात-पांत तथा भेदभाव मुक्त भारत और मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। इसमें युवा ऊर्जा का सर्वाधिक योगदान होगा।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में आज उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार के पोर्टल के माध्यम से लगभग 1 लाख लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है, जो अब तक किसी भी सरकार द्वारा इतने कम समय में इतनी बडी संख्या में जनसमस्याओं का निस्तारण एक रिकार्ड है। यह सुशासन का ही संदेश है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छे तरीके काम कर ही है। यही कारण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद 36 हजार करोड़ की धनराशि किसान ऋण मोचन के रूप में और लगभग 25 हजार करोड़ रूपये गन्ना किसानों का भुगतान सीधे खाते में किया गया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि गेहूं-धान खरीद और किसान ऋण मोचन की धनराशि जोड़ ली जाय तो केवल प्रदेश के किसानों के खाते में सीधे स्थानान्तरण की गई धनराशि 50 हजार करोड़ से अधिक है। प्रदेश के किसानों को राहत पहुॅचकर योगी सरकार सुशासन को गति दे रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों की चिन्ता नहीं करती। हमारे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से सांसद हंै जिसका लाभ यूपी को मिल रहा है। अनेक विकास की योजनाएं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख मकान गरीबों को प्रदेश में दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी दिवस मनाया जाना अद्भुत है। यूपी दिवस के आयोजन के माध्यम से प्रदेश के विकास की नई दिशा प्राप्त होगी तथा प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को उद्यमिता के क्षेत्र आगे आने का अवसर प्राप्त होगा। सभी जनपदों में औद्योगिक क्षेत्र का विकास वहां के उत्पादों तथा शिल्प के अनुरूप होगा जिससे लाखों लोगांे को उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही नवोमेशी प्रतिभाओं के लिए अवसर के द्वार खुलेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in