Archive | लखनऊ.

भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधान सभा चुनाव-2017 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए श्री टी. वेंकटेश को किया सम्मानित

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 का सबसे अच्छा चुनाव कराने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री टी. वेंकटेश को आज सम्मानित किया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल. वेंकेटेश्वर लू ने आज जनपथ (हजरतगंज) लखनऊ स्थित अपने कार्यालय के सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये स्मृति चिन्ह को भेट किया। भारत निर्वाचन आयोग ने श्री टी. वेंकटेश को एक लाख रुपये का व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिया।
भारत निर्वाचन आयोग ने यह पुरस्कार श्री टी. वेंकटेश को सिक्योरिटी अरेंजमेंट तथा बिना री-पोल के प्रदेश के विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के चुनाव को सात चरणों में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर दिया। श्री टी.वेंकटेश ने इस पुरस्कार का श्रेय निर्वाचन कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी के सहयोग से ही सम्भव हुआ है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसको सभी के सहयोग से शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। श्री टी. वेंकटेश ने कहा कि चुनाव कराने के बाद हम सभी लोगों को बहुत संतुष्टि मिली।
कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एस गोविन्द राजू, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश चन्द्र राय, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नेश सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह, श्री अरविन्द पाण्डेय तथा निर्वाचन विभाग के समस्त, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments (0)

खूंखार अपराधियों के मारे जाने से कानून का राज हुआ कायम, संवेदनशीलता और साहस के लिए यूपी पुलिस तारीफ के काबिल - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में पुलिस का मनोबल बढा हुआ है। प्रदेश में खूंखार और पेशेवर अपराधियों के मारे जाने से आम लोगों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं अपराधियों में दहशत है और इसके चलते उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी शानदार सुधार हुआ है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यही नहीं पुलिस का रवैया भी पहले से बेहद संवेदनशील हुआ है। डायल 100 के पुलिसकर्मी ने खुद विपदा में फंसे होने के बावजूद एक घायल की जान बचाकर संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक तरफ अपराधियों का साहस से मुकाबला और दूसरी तरफ आम लोगों के लिए संवेदनशीलता दिखाने के लिए यूपी पुलिस तारीफ के काबिल है। लगातार हो रही मुठभेड़ों से साफ है कि प्रदेश में आम लोगों, बेगुनाहों और पुलिस पर जो अपराधी गोली चलाएंगे, वो पुलिस की गोली भी खाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि महज 11 महीनों के भीतर 40 से ज्यादा खूंखार अपराधी मारे जा चुके हैं जबकि 13 सौ के करीब मुठभेड़ों में बदमाश जख्मी भी हुए हैं। इन साहसिक मुठभेडों में कई बहादुर पुलिस वाले भी जख्मी हुए हैं। मेरठ में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या करने वाले बदमाशों को भी पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर ही मार गिराया। पुलिस के बढे हुए मनोबल का ही परिणाम है कि कुख्यात माफिया गिरोह अदालतों में न सिर्फ समर्पण कर रहे हैं बल्कि खुद को हथकड़ी में बांध कर लाने की गुहार लगा रहे हैं। ये वही माफिया है जो एक वक्त में आम नागरिकों से लेकर पुलिसकर्मियों तक पर गोली चलाने में आगे रहते थे और उनके मन में कानून का कोई खौफ नहीं था। लेकिन योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने ऐसे माफियाओं और अपराधियों का मनोबल पूरी तरफ तोड़ दिया है। ये अपराधी अब खौफ में हैं और जनता चैन की सांस ले रही है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि एक तरफ जहां यूपी पुलिस बहादुरी का उदाहरण पेश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन के चलते पुलिसकर्मियों में बढी संवेदनशीलता के तमाम वाकए देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सहारनपुर में डायल 100 के पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह तोमर ने बेटी के निधन की दुखद सूचना मिलने के बाद भी जिस तरह घर वापस जाने की बजाए एक घायल नौजवान की जान बचाने का काम किया वह मानवता की मिसाल है। अपराधियों का मुकाबला करने के साथ ही साथ आमजन से संवेदनशीलता दिखा रहे पुलिसकर्मी शाबाशी के काबिल हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों की सराहना होनी चाहिए।

Comments (0)

श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान एक होनहार सामाजिक कार्यकर्ता थे: विधान सभा अध्यक्ष

Posted on 26 February 2018 by admin

श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान अपने क्षेत्र के विकास तथा
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 26 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने विधान सभा सदस्य श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह एक अति प्रतिष्ठित होनहार सामाजिक कार्यकर्ता थे। सदन के सभी सदस्यों के साथ उनकी आत्मीयता थी। एक विधायक के रूप में उनका कौशल हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चैहान एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। समाजसेवा में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन से जहां पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खोया है, वहीं सदन ने एक योग्य जनप्रतिनिधि भी खोया है। मैं सदन के माध्यम से उनके प्रति अपनी श्रद्धासमुन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा की शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को सम्बल प्रदान करें।
नेता विरोधी दल श्री राम गोविन्द चैधरी, बहुजन समाज पार्टी के श्री लालजी वर्मा, कांग्रेस के श्री अजय कुमार ‘लल्लू’, अपना दल के श्री नीलरतन सिंह पटेल ‘नीलू’, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता व मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर ने भी श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अपने-अपने दलों की भावनाओं से स्व0 लोकेन्द्र सिंह के परिजनों को अवगत कराने का अनुरोध किया।

Comments (0)

प्रत्येक कार्यकर्ता उपेन्द्र शुक्ला बनकर चुनाव लड़े - योगी आदित्यनाथ

Posted on 26 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 26 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के समर्थन में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंेचे।
गोरखपुर क्लब में बूथ कार्यकत्र्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जब मैं चुनाव लड़ता था, तो मैं नहीं जानता स्वयं ही चुनाव लड़ती थी, ठीक उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को उपेन्द्र शुक्ला समझ कर चुनाव लड़े। भाजपा ने एक कार्यकर्ता को प्रत्याशी बना कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। केंद्र की साढ़े चार वर्ष की जिस प्रगतिशील सरकार को आपने देखा है, ठीक उसी का अनुसरण करते हुए प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। आप पुरानी सरकारों में मिलने वाली बिजली से ही तुलना कर कार्य का आंकलन कर सकते हैं। आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जो एक औद्योगिक गलियारे के तौर पर विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार ने ऐम्स की बाधाओं को दूर कर 200 करोड़ का टैक्स माफ किया। पिपराईच और मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगायी। पहली बार किसानों को उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आज प्रदेश से गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार दूर भाग रहा है हमारी सरकार किसी को भी कानून हाथ मे नही लेने देगी। प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला को जिस स्तर पर जिन परिस्थितियों पर लगाया गया, उन पर शत प्रतिशत खरे उतरे हैं।
केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह जान कर आश्चर्य होगा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे प्रधानमंत्री भी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भोजन करते है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी जी भी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। यह भाजपा में कार्यकर्ताओं के महत्व को बताता है साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता नेता बनने के पथ पर होता है। उपेन्द्र शुक्ला को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुन कर योगी जी द्वारा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया गया है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने कहा कि वैश्विक स्तर आज भारत का नाम विकास के तौर पर लिया जा रहा है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की तपस्या जिम्मेदार है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी अपने आप को कार्यकर्ता के रूप में ही देखते है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली पहली जिम्मेदारी को मैं प्रचंड जीत के रूप में दिला कर पूज्य महाराज जी को समर्पित करूँगा।
महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कामेश्वर सिंह, महापौर सीताराम जैसवाल सहित हजारों की संख्या में बूथ एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Comments (0)

होली पर घर-घर जाकर, टीका लगाकर करें मतदान की अपील- सुनील बंसल

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 227 सेक्टरों की व्यूह रचना का खाका खींचा। कार्यकर्ताओं को होली पर घर-घर जाकर टीका लगाकर मतदान की अपील करने के लिए निर्देश दिये। शहर उत्तरी एवं शहर पश्चिमी विधानसभाओं के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासियों की बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा एवं आगामी कार्यों के निर्देश दिये। phoolpur_sunil_bansal_ji_photo
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनावी व्यस्थाओं की समीक्षा के क्रम में आई.टी. सोशल मीडिया, भोजन, आवास, प्रचार, बूथ सेक्टर सहित 20 व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आगामी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। श्री बंसल ने कहा कि होली पर घर-घर जाकर लोगों को टीका, अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं के साथ कमल के फूल के लिए मतदान की अपील भी करनी है। हर बूथ के हर घर तक पहुॅचना है।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की खूबी माइक्रो मैनेजमेंट है। हर एक व्यवस्था और हर एक जिम्मेदारी का सूक्ष्म स्तर तक विश्लेषण, क्रियान्वयन एवं समीक्षा करना है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जनता के दरबार में भाजपा का आधार है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर आती है, फूलपुर की समृद्वि भी कमल से ही आएगीं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनजन तक दी दस्तक। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभाओं एंव नुक्कड़ सभाओं में मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के दरबार में पहुॅचे और जनता से की भाजपा को जिताने की अपील। श्री केशव मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी जीत आपने मुझे दी थी, मुझसे भी ज्यादा मतों से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाएं। photo_2_pholpur
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंवाद स्थापित करते हुए सीताराम पटेल इण्टर कालेज गोहरी में कहा कि फूलपुर की देवतुल्य जनता ने इतिहास की सबसे बडी जीत मुझे दी थी, इतने बडे अंतर से नेहरू जी भी नहीं जीतते थे। आप सभी से अपील करता हूॅ कि मुझसे भी ज्यादा मतों से आप कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाएं। श्री मौर्य ने कहा कि एक वर्ष से भी कम समय में भाजपा सरकार ने प्रदेश को आर्थिक समृद्धि के पथ पर बढ़ा दिया है। किसानों का कर्ज माफ, गेहूॅ खरीद, धान खरीद का रिकार्ड, अवैध कत्लखाने बंद कराए गए। खुले में घूम रहे मावेशियों के लिए व्यवस्था करने पर विचार चल रहा है, जल्द ही प्रभावी योजना आएगी। गौशालाओं और गायों के आश्रय स्थलों के निर्माण से भी समस्याओं का समाधान होगा। गुण्डागर्दी को रोक दिया गया है, अपराधी डर के साए में है। किसानों की आय बढाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है।
श्री मौर्य ने कहा कि सांसद के तौर पर मैंने कई विकास कार्यो के प्रस्ताव भेंजे जिनमें अखिलेश यादव सरकार ने अंडगा लगाया, आज सरकार बदली है तो योजनाएं धरातल पर उतरने लगी है। संगम मेगा फूडपार्क की आधार शिला रखी गई है जो किसानों की आमदनी बढ़ाएगी। लक्ष्मी जी फूल पर बैठकर ही आती है फूलपुर की समृद्धि भी कमल के फूल के साथ ही जुडी है।
श्री मौर्य ने यादवपुर, ददौली चैराहा, हरिसेनगंज, ब्लाक चैराहा, मऊआइमा, जमुई, कलन्दापुर, कमलानगर, सिकन्दरा, सरायचन्दी आदि में जनसभाओं को सम्बोधित किया। विधायक आर.के. वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ 26 व 27 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में विभिन्न जनसभाओं, सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
मा0 योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को पिपराइच में दोपहर 02 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 04 बजे गोरखपुर के गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मा0 योगी जी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे पीपीगंज में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे सहजनवां में आयोजित सम्मेलन तथा दोपहर 02 बजे इन्द्रप्रस्थ लाॅन में आयोजित ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 25 फरवरी 2018, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 26 फरवरी को ब्लडबैंक बेली रोड, जिला कचहरी हाईकोर्ट एवं सिविल लाइन में भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसम्पर्क करेंगे। पृथ्वी गार्डन सिविल लाइन में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे ईश्वर डिग्री काॅलेज सलोर, सायं 07 बजे आजाद मार्केट तेलियरगंज एवं रात्रि 08 बजे छोटा बघाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

एक-एक मतदाता को मतदान स्थल तक लेकर जाएं कार्यकत्र्ता - शिव प्रताप शुक्ला

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में झौंकी ताकत। केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा पार्षदांे एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने दिये चुनावीं गुर। भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने जन-जन के दर तक जनसम्पर्क किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए इन्वेस्टर समिट से लोगांे मे यह विश्वास उत्पन्न हुआ कि उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक हब के रूप में जाना जाएगा। आज बड़े-बड़े उद्योगपति यहां निवेश करना चाहते है। उत्तर प्रदेश में चार लाख उन्तीस हजार करोड़ का बजट आया है और उतना की निवेश इन्वेस्टर समिट में हुआ है। इसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस देश मे पहले लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 32 प्रतिशत कर देते थे जो जीएसटी लागू होने के बाद अब 28 प्रतिशत हो गया है। photo_1_gorkhpur
श्री शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर योगी जी की कर्मस्थली है और वह बडे अंतर से यहां चुनाव जीतते रहें है। इस बार वह अंतर और बढ़े इसके लिए हम सभी को एक-एक मतदाता को मतदान स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था करनी होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को उनके सम्मुख प्रमुख रूप से रखना होगा। उन्हें एक-एक योजनाओं को बताना होगा।photo_2_gorkhpur
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने की। आभार महापौर सीताराम जैसवाल ने किया। बैठक प्रदेश मंत्री व लोकसभा उपचुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता व विधायक श्रीराम चैहान, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, उपसभापति जितेंद्र सैनी, अष्ठभुजा शुक्ल ने उपस्थित सभी भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशीयों को लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए सुझाव दिये। बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Comments (0)

मन की बात

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 41वें संस्करण में विज्ञान दिवस, महिला दिवस, और होली को लेकर कई अनुभव साझा किये। मोदी जी ने बताया कि देश भर के कई लोंगो ने विज्ञान को लेकर उनसे सवाल पूछे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया कि ऐलिफेंटा द्वीप के 3 गांवों में आजादी के 70 साल बाद अब बिजली पहुॅची है। मोदी जी ने देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। photo1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की शुरूवात विज्ञान दिवस से की। इस दौरान उन्होनें भारत रत्न सर सीवी रमन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कई महान वैज्ञानिकों को जन्म दिया है। एक तरफ महान गणितज्ञ बोधायन, भास्कर, ब्रम्हागुप्त और आर्यभट्ट की परंपरा रही है, वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में सुश्रुत और चरक हमारे गौरव हैं। सर जगदीश चन्द्र बोस और हरगोविंद खुराना से लेकर सत्येन्द्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिक भारत के गौरव हैं। मोदी जी ने कहा कि क्या हमने कभी सोचा है कि नदी हो या समुद्र हो, इसमें पानी का रंग रंगीन क्यो जाता है? यही प्रश्न 1920 के दशक में एक युवक के मन में आया था इस प्रश्न ने भारत के एक महान वैज्ञानिक को जन्म दिया। श्री मोदी जी ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के माध्यम से रोबोट्स, बोट्स और स्पेसिफिक टास्क करने वाली मशीन बनाने में मदद मिलती है। क्या आर्टिफिशल इंटीलिजेंस का इस्तेमाल दिव्यांगों के जीवन को और बेहतर बनाने में किया जा सकता है?
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 4 मार्च को नेशनल सेफ्टी डे है। सुरक्षा से ना करो मस्ती, जिंदगी होगी सस्ती। गतली न करने पर दुर्घटना काम हो सकती है। सेफ्टी के लिए पीएम ने कहा लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अपनी सुरक्षा ही समाज की सुरक्षा है। पीएम ने सुरक्षा को लेकर भी लोगों के सामने कई पहलू रखे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ज्यादातर जिंदगी को खतरे में डालने के लिए लोग खुद जिम्मेदार होते हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं गलतियों के कारण ही होती है। मोदी जी ने एनडीएमए की तारीफ करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपादा से लड़ने के लिए एनडीएमए हमेशा तैयार है। एनडीएमए लोगों को ट्रेनिंग दे रहा है। आपदा प्रबन्धन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
श्री मोदी जी ने कहा कि पशुओं के अपशिष्ट के इस्तेमाल की योजना को गोबरधन योजना नाम मिला। किसानों को गोबर की विक्री का सही दाम मिलेगा। गोबरधन योजना के आॅनलाइन ट्रेंिडंग प्लेटफार्म बनेगा। गोबरधन योजना के लिए पीएम ने कहा कि मवेशियों के गोबर से बायो गैस और जैविक खाद बनाई जाएगी। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरे और गोबर को आय का स्रोत बनाएं। मोदी जी ने बताया कि रायपुर में पहेला कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया, कचरा प्रबन्धन को ध्यान में रखकर कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया था। स्वच्छता की थीम के ऊपर कई जिलों में महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव का मकसद कचरे का सही ढंग से इस्तेमाल करना था।
नारियों ने खुद को आत्म निर्भर बनाया। विश्व महिला दिवस से पहले मोदी जी ने कहा कि महिलाओं ने अपने आत्मबल से खुद को आत्मनिर्भर बनाया पहले पुरूषों की पहचान नारियों से होती थी। नारी का समग्र विकास, सशक्त नारी ही न्यू इण्डिया है। आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने झारखंड की उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री शंकरगिरि प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी, चैधरी लक्ष्मण सिंह, राजकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

खबरों में बने रहने के लिए ऊटपटांग बयानबाजी करती हैं बसपा सुप्रीमों- डाॅ. मनोज मिश्र

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सुप्रीमों के आरोपों पर पलटवार करते हुए बसपा को धन्ना सेठों की पार्टी बताया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि बसपा धन्नासेठों को टिकट बेचकर गरीब, दलित, शोषितों के वोट बेचने वाली सौदेबाज पार्टी है। कोयला घोटाले वाली कांग्रेस से गठबन्धन करने वाली मायावती जी को पारदर्शी और ईमानदार कोयला आवंटन की प्रक्रिया में खामी दिख रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि लगातार हार ने बसपा सुप्रीमों को अवसाद में डाल दिया है। राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है अब खबरों में बने रहने के लिए बिना सिर-पैर के बयान बहिन जी देने लगी है। एक दौर था जब सत्ता की हनक में बसपा सुप्रीमों मीडिया को ठेंगे पर रखती थी। एक आज का दौर है जो बार-बार मीडिया के दर पर जाने को मजबूर कर रहा है। भाजपा का मानना है कि राजनीतिक क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा होने चाहिए, सद्विचारों और सदकार्यो की चर्चा होना चाहिए न कि अनर्गल आरोप-प्रत्यारोंपो की।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि शायद मायावती जी को पता नहीं है कि मोदी जी ने कोल ब्लाक आंवटन की क्या प्रकिया अपनाई है, मोदी जी की सरकार में गरीब, बंचित, दलित का हक सुरक्षित है। चोर लुटेरों की जमात ने 10 साल भाईचारे के साथ देश को लूटा अब लुटेरों की फौज ईमानदारी पर प्रश्न खड़ा कर रही है। मायावती जी का दौर था जब सत्ता संरक्षित संगठित अपराध व भ्रष्टाचार प्रदेश की पहचान थी, विडम्बना है कि अब झूठ ने सच पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है। 2012, 2014, 2017 के बाद निकाय चुनावों, सहकारिता चुनावों में सतत हार के क्रम ने मायावती जी की राजनीतिक जमीन तो खिसका ही दी है, अब खबरो में बने रहने के लिए झूठी बयान बाजी ही उनके के पास है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in