प्रत्येक कार्यकर्ता उपेन्द्र शुक्ला बनकर चुनाव लड़े - योगी आदित्यनाथ

Posted on 26 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 26 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के समर्थन में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंेचे।
गोरखपुर क्लब में बूथ कार्यकत्र्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जब मैं चुनाव लड़ता था, तो मैं नहीं जानता स्वयं ही चुनाव लड़ती थी, ठीक उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को उपेन्द्र शुक्ला समझ कर चुनाव लड़े। भाजपा ने एक कार्यकर्ता को प्रत्याशी बना कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। केंद्र की साढ़े चार वर्ष की जिस प्रगतिशील सरकार को आपने देखा है, ठीक उसी का अनुसरण करते हुए प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। आप पुरानी सरकारों में मिलने वाली बिजली से ही तुलना कर कार्य का आंकलन कर सकते हैं। आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जो एक औद्योगिक गलियारे के तौर पर विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार ने ऐम्स की बाधाओं को दूर कर 200 करोड़ का टैक्स माफ किया। पिपराईच और मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगायी। पहली बार किसानों को उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आज प्रदेश से गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार दूर भाग रहा है हमारी सरकार किसी को भी कानून हाथ मे नही लेने देगी। प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला को जिस स्तर पर जिन परिस्थितियों पर लगाया गया, उन पर शत प्रतिशत खरे उतरे हैं।
केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह जान कर आश्चर्य होगा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे प्रधानमंत्री भी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भोजन करते है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी जी भी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। यह भाजपा में कार्यकर्ताओं के महत्व को बताता है साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता नेता बनने के पथ पर होता है। उपेन्द्र शुक्ला को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुन कर योगी जी द्वारा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया गया है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी ने कहा कि वैश्विक स्तर आज भारत का नाम विकास के तौर पर लिया जा रहा है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की तपस्या जिम्मेदार है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी अपने आप को कार्यकर्ता के रूप में ही देखते है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली पहली जिम्मेदारी को मैं प्रचंड जीत के रूप में दिला कर पूज्य महाराज जी को समर्पित करूँगा।
महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कामेश्वर सिंह, महापौर सीताराम जैसवाल सहित हजारों की संख्या में बूथ एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in