Categorized | लखनऊ.

होली पर घर-घर जाकर, टीका लगाकर करें मतदान की अपील- सुनील बंसल

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 227 सेक्टरों की व्यूह रचना का खाका खींचा। कार्यकर्ताओं को होली पर घर-घर जाकर टीका लगाकर मतदान की अपील करने के लिए निर्देश दिये। शहर उत्तरी एवं शहर पश्चिमी विधानसभाओं के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासियों की बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा एवं आगामी कार्यों के निर्देश दिये। phoolpur_sunil_bansal_ji_photo
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनावी व्यस्थाओं की समीक्षा के क्रम में आई.टी. सोशल मीडिया, भोजन, आवास, प्रचार, बूथ सेक्टर सहित 20 व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आगामी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। श्री बंसल ने कहा कि होली पर घर-घर जाकर लोगों को टीका, अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं के साथ कमल के फूल के लिए मतदान की अपील भी करनी है। हर बूथ के हर घर तक पहुॅचना है।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की खूबी माइक्रो मैनेजमेंट है। हर एक व्यवस्था और हर एक जिम्मेदारी का सूक्ष्म स्तर तक विश्लेषण, क्रियान्वयन एवं समीक्षा करना है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जनता के दरबार में भाजपा का आधार है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in