Categorized | लखनऊ.

मन की बात

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 41वें संस्करण में विज्ञान दिवस, महिला दिवस, और होली को लेकर कई अनुभव साझा किये। मोदी जी ने बताया कि देश भर के कई लोंगो ने विज्ञान को लेकर उनसे सवाल पूछे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया कि ऐलिफेंटा द्वीप के 3 गांवों में आजादी के 70 साल बाद अब बिजली पहुॅची है। मोदी जी ने देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। photo1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की शुरूवात विज्ञान दिवस से की। इस दौरान उन्होनें भारत रत्न सर सीवी रमन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कई महान वैज्ञानिकों को जन्म दिया है। एक तरफ महान गणितज्ञ बोधायन, भास्कर, ब्रम्हागुप्त और आर्यभट्ट की परंपरा रही है, वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में सुश्रुत और चरक हमारे गौरव हैं। सर जगदीश चन्द्र बोस और हरगोविंद खुराना से लेकर सत्येन्द्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिक भारत के गौरव हैं। मोदी जी ने कहा कि क्या हमने कभी सोचा है कि नदी हो या समुद्र हो, इसमें पानी का रंग रंगीन क्यो जाता है? यही प्रश्न 1920 के दशक में एक युवक के मन में आया था इस प्रश्न ने भारत के एक महान वैज्ञानिक को जन्म दिया। श्री मोदी जी ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के माध्यम से रोबोट्स, बोट्स और स्पेसिफिक टास्क करने वाली मशीन बनाने में मदद मिलती है। क्या आर्टिफिशल इंटीलिजेंस का इस्तेमाल दिव्यांगों के जीवन को और बेहतर बनाने में किया जा सकता है?
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 4 मार्च को नेशनल सेफ्टी डे है। सुरक्षा से ना करो मस्ती, जिंदगी होगी सस्ती। गतली न करने पर दुर्घटना काम हो सकती है। सेफ्टी के लिए पीएम ने कहा लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अपनी सुरक्षा ही समाज की सुरक्षा है। पीएम ने सुरक्षा को लेकर भी लोगों के सामने कई पहलू रखे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ज्यादातर जिंदगी को खतरे में डालने के लिए लोग खुद जिम्मेदार होते हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं गलतियों के कारण ही होती है। मोदी जी ने एनडीएमए की तारीफ करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपादा से लड़ने के लिए एनडीएमए हमेशा तैयार है। एनडीएमए लोगों को ट्रेनिंग दे रहा है। आपदा प्रबन्धन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
श्री मोदी जी ने कहा कि पशुओं के अपशिष्ट के इस्तेमाल की योजना को गोबरधन योजना नाम मिला। किसानों को गोबर की विक्री का सही दाम मिलेगा। गोबरधन योजना के आॅनलाइन ट्रेंिडंग प्लेटफार्म बनेगा। गोबरधन योजना के लिए पीएम ने कहा कि मवेशियों के गोबर से बायो गैस और जैविक खाद बनाई जाएगी। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरे और गोबर को आय का स्रोत बनाएं। मोदी जी ने बताया कि रायपुर में पहेला कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया, कचरा प्रबन्धन को ध्यान में रखकर कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया था। स्वच्छता की थीम के ऊपर कई जिलों में महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव का मकसद कचरे का सही ढंग से इस्तेमाल करना था।
नारियों ने खुद को आत्म निर्भर बनाया। विश्व महिला दिवस से पहले मोदी जी ने कहा कि महिलाओं ने अपने आत्मबल से खुद को आत्मनिर्भर बनाया पहले पुरूषों की पहचान नारियों से होती थी। नारी का समग्र विकास, सशक्त नारी ही न्यू इण्डिया है। आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने झारखंड की उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री शंकरगिरि प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी, चैधरी लक्ष्मण सिंह, राजकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in