Categorized | लखनऊ.

एक-एक मतदाता को मतदान स्थल तक लेकर जाएं कार्यकत्र्ता - शिव प्रताप शुक्ला

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में झौंकी ताकत। केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा पार्षदांे एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने दिये चुनावीं गुर। भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने जन-जन के दर तक जनसम्पर्क किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए इन्वेस्टर समिट से लोगांे मे यह विश्वास उत्पन्न हुआ कि उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक हब के रूप में जाना जाएगा। आज बड़े-बड़े उद्योगपति यहां निवेश करना चाहते है। उत्तर प्रदेश में चार लाख उन्तीस हजार करोड़ का बजट आया है और उतना की निवेश इन्वेस्टर समिट में हुआ है। इसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस देश मे पहले लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 32 प्रतिशत कर देते थे जो जीएसटी लागू होने के बाद अब 28 प्रतिशत हो गया है। photo_1_gorkhpur
श्री शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर योगी जी की कर्मस्थली है और वह बडे अंतर से यहां चुनाव जीतते रहें है। इस बार वह अंतर और बढ़े इसके लिए हम सभी को एक-एक मतदाता को मतदान स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था करनी होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को उनके सम्मुख प्रमुख रूप से रखना होगा। उन्हें एक-एक योजनाओं को बताना होगा।photo_2_gorkhpur
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने की। आभार महापौर सीताराम जैसवाल ने किया। बैठक प्रदेश मंत्री व लोकसभा उपचुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता व विधायक श्रीराम चैहान, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, उपसभापति जितेंद्र सैनी, अष्ठभुजा शुक्ल ने उपस्थित सभी भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशीयों को लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए सुझाव दिये। बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in