Categorized | लखनऊ.

लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर आती है, फूलपुर की समृद्वि भी कमल से ही आएगीं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 25 February 2018 by admin

लखनऊ 25 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनजन तक दी दस्तक। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभाओं एंव नुक्कड़ सभाओं में मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के दरबार में पहुॅचे और जनता से की भाजपा को जिताने की अपील। श्री केशव मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी जीत आपने मुझे दी थी, मुझसे भी ज्यादा मतों से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाएं। photo_2_pholpur
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंवाद स्थापित करते हुए सीताराम पटेल इण्टर कालेज गोहरी में कहा कि फूलपुर की देवतुल्य जनता ने इतिहास की सबसे बडी जीत मुझे दी थी, इतने बडे अंतर से नेहरू जी भी नहीं जीतते थे। आप सभी से अपील करता हूॅ कि मुझसे भी ज्यादा मतों से आप कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाएं। श्री मौर्य ने कहा कि एक वर्ष से भी कम समय में भाजपा सरकार ने प्रदेश को आर्थिक समृद्धि के पथ पर बढ़ा दिया है। किसानों का कर्ज माफ, गेहूॅ खरीद, धान खरीद का रिकार्ड, अवैध कत्लखाने बंद कराए गए। खुले में घूम रहे मावेशियों के लिए व्यवस्था करने पर विचार चल रहा है, जल्द ही प्रभावी योजना आएगी। गौशालाओं और गायों के आश्रय स्थलों के निर्माण से भी समस्याओं का समाधान होगा। गुण्डागर्दी को रोक दिया गया है, अपराधी डर के साए में है। किसानों की आय बढाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है।
श्री मौर्य ने कहा कि सांसद के तौर पर मैंने कई विकास कार्यो के प्रस्ताव भेंजे जिनमें अखिलेश यादव सरकार ने अंडगा लगाया, आज सरकार बदली है तो योजनाएं धरातल पर उतरने लगी है। संगम मेगा फूडपार्क की आधार शिला रखी गई है जो किसानों की आमदनी बढ़ाएगी। लक्ष्मी जी फूल पर बैठकर ही आती है फूलपुर की समृद्धि भी कमल के फूल के साथ ही जुडी है।
श्री मौर्य ने यादवपुर, ददौली चैराहा, हरिसेनगंज, ब्लाक चैराहा, मऊआइमा, जमुई, कलन्दापुर, कमलानगर, सिकन्दरा, सरायचन्दी आदि में जनसभाओं को सम्बोधित किया। विधायक आर.के. वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in