Archive | लखनऊ.

संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Posted on 27 May 2018 by admin

आधुनिक भारत के महान शिल्पी-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म पाठ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी सहित वरिष्ठ नेताओं ने पं0 नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया एवं पं0 नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी का संचालन श्री बृजेन्द्र सिंह ने किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सर्वधर्म पाठ से हुई जिसमें गीता पाठ आचार्य डॉ0 मोहित शुक्ला, कुरान पाठ कारी मो0 शमीम अख्तर, बाइबिल पाठ फादर सैमुअल एवं गुरू ग्रन्थ साहिब का पाठ ज्ञानी भगत सिंह ने करते हुए पं0 नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री सिंह ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने पं0 नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन में कोई युवा संघर्ष का प्रतीक था तो वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 नेहरू थे। 1929 में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पं0 नेहरू ने दिया था। पं0 नेहरू युगदृष्टा थे। पं0 नेहरू ने अपनी अमीरी को छोड़कर देश की आजादी के लिए जेल यातनाएं सहीं और आनन्द भवन का वैभव त्याग दिया। उन्होने कहा कि आजादी के बाद देश के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखी। उन्होने कहा कि जो लेाग गांधी परिवार पर व्यंग्य करते हैं क्या कोई दूसरा परिवार हिन्दुस्तान में है जिसने देश की एकता, अखण्डता और आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया हो। उन्होने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज कांग्रेसजनों को गर्व होना चाहिए कि उनकी पांचवीं पीढ़ी देश की सेवा और उसकी मजबूती में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि पं0 नेहरू महामानव थे। वह विश्व मानव थे। उन्होने न सिर्फ भारत के नवनिर्माण व अखण्ड भारत की अक्षुण्यता की गारंटी सुनिश्चित किया बल्कि दुनिया में नासिर और टीटो के साथ मिलकर दो खण्डों में बंटे विश्व को गुटनिरपेक्ष एवं पंचशील के रूप में अलग एक पहचान दिया। इसलिए पूरी दुनिया उन्हें आदर के भाव से देख रही है। उन्होने कहा कि आज कुछ लेाग देश में पं0 नेहरू और उनकी त्याग और बलिदान तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान को नकारने का असफल प्रयास कर रहे हैं और इतिहास को तोड़ने का दुष्चक्र रच रहे हैं तथा उनकी मजबूत विरासत पर कुठाराघात करते रहते हैं उन्हंे मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।
श्री सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री फजले मसूद एवं श्री सतीश अजमानी, श्री एस0के0 दरबारी, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री अमीर हैदर, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री प्रमोद सिंह, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री आर0पी0 सिंह, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री अनीस अंसारी, श्री राजेश शुक्ला, श्री नदीम अशरफ जायसी, श्री गिरजाशंकर अवस्थी, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री बी0डी0 सिंह, श्री डी0पी0 सिंह, श्री जयशंकर दुबे, श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री सोमेश सिंह चौहान, श्री नसीम खान, श्री विजय बहादुर, श्री पवन मिश्रा, श्री विवेक बाजपेयी, श्री शशिभूषण शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए पं0 नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी

Posted on 27 May 2018 by admin

जनपद बागपत के बड़ौत के ग्राम जिवाना में गन्ना किसान उदयवीर सिंह की गन्ने के बकाया भुगतान के मांग को लेकर किये गये धरने के दौरान दुःखद मृत्यु हो जाने पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, पूर्व सांसद श्री हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार, नगर अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पश्चिम उ0प्र0 के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव, श्री नरेन्द्र राठी, श्री ब्रजेन्द्र यादव, डा0 संजीव शर्मा, श्री संजय शर्मा आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मृतक किसान के घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी एवं ढांढस बंधाया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस मौके पर श्री राजबब्बर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने कल ही निर्देशित किया था किन्तु कल लखनऊ में विश्वासघात दिवस पर आन्दोलन के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था जिसकी वजह से वह आज आये हैं। उन्होने कहा कि बहुत ही दुःखद घटना है। कांग्रेस पार्टी आपके इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ी है।
इसके उपरान्त श्री राजबब्बर किसानों द्वारा किये जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होने इस मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने स्वयं वादा किया था कि किसानों के गन्ने बकाये का भुगतान 14 दिन में कर दिया जायेगा परन्तु एक वर्ष से अधिक बीत गये अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। बिजली के बिल बढ़ी हुई दरों पर किसानों से वसूले जा रहे हैं और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। किसानों और आम जनता के प्रति भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का नकारात्मक रवैया अब सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी को किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय और उत्पीड़न का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार शीघ्रातिशीघ्र गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करे और बेवजह विद्युत बिल के बहाने किसानों का उत्पीड़न तत्काल रोका जाये।

Comments (0)

अखिलेश के ट्वीट का करारा जबाव- डा0 मनोज मिश्र

Posted on 27 May 2018 by admin

लखनऊ 27 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस ट्वीट का करार जबाब दिया है, जिसमें उन्होंने कैराना लोकसभा व नूरपुर विधान सभा चुनाव के मतदाताओं से भाजपा को कई कारणों के कारण मत ने करने की अपील की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करंे।
डा. मिश्र ने हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के अखिलेश राज में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, दंगा, परिवारवाद तथा गुण्डाराज चरम पर था। सपा के शासन काल में भ्रष्टाचार ने नित नए-नए आयाम छूए थे। प्रदेश के सभी भर्ती बोर्ड, चयन आयोगो में भ्रष्ट लोगों की भर्ती थी। नौकरी चयन में घूस का जोर था। प्रदेश की लोक सेवा आयोग एक ही जाति का भर्ती बोर्ड बन गया था। ज्यादातर सदस्यों और अध्यक्षों को भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया था। युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर छल फरेब और लूट थी। अखिलेश जी तब आप कोई ट्वीट नहीं आया?
डा. मिश्र ने कहा कि मोदी योगी की सरकारों में देश और प्रदेश विकास की नई ऊॅचाईयां छू रहे है। देश अटल जी के शासन से लेकर मोदी जी के शासन तक स्वर्णिम चतुर्भज से लेकर 14 लेन का एक्सप्रेस वे देख रहा है। एक तरफ सपा शासन में लूट-खसूट था वहीं भाजपा की मोदी योगी की सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर बेदाग है। डा. मिश्र ने कहा कि दोनों सरकारों के सामने सपा शासन कहीं नही ठहरता है। इसी बात की प्रदेश की जनता ने पिछले चुनावों में अखिलेश को सजा दी थी।

Comments (0)

बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 26.05.2018

Posted on 26 May 2018 by admin

बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 26.05.2018

(1) बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी द्वारा पार्टी संविधान में कई अति महत्त्वपूर्ण संशोधन करके पार्टी को परिवारवाद आदि के अभिशाप से मुक्त रखने के दृढ़ संकल्प की पार्टी की आल-इण्डिया बैठक में घोषणा।
(2) सुश्री मायावती जी को भी मिलाकर व उनके बाद अब आगे भी बी.एस.पी. का जो भी ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’’ बनाया जायेगा, तो उसके जीते-जी व उसके ना रहने के बाद भी उसके परिवार के किसी भी नजदीकी सदस्य को पार्टी संगठन में उसे किसी भी स्तर के पद पर नहीं रखा जायेगा अर्थात उनके परिवार के सदस्य बिना किसी पद पर बने रहकर व एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में ही केवल अपनी निःस्वार्थ भावना के साथ ही पार्टी में कार्य कर सकते हंै।
(3) बी.एस.पी. का राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि अपनी ज्यादा उम्र होने की वजह से पार्टी में फील्ड का कार्य करने में अपने आपको कमजोर महसूस करता है तो तब फिर उसकी सहमति से ही उसे बी.एस.पी. का ‘‘राष्ट्रीय संरक्षक’’ नियुक्त कर दिया जायेगा जिसकी सलाहानुसार ही फिर बी.एस.पी. का नया बना राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्य करेगा।
(4) साथ ही बी.एस.पी में पहली बार ’नेशनल कोआर्डिनेटर’ की नियुक्ति। प्रथम चरण में दो (श्री वीर सिंह एडवोकेट व श्री जयप्रकाश सिंह) नियुक्त। इसी क्रम में पार्टी संगठन में भी काफी बदलाव व नई जिम्मेदारियों की घोषणा।
(5) उत्तर प्रदेश में श्री आर.एस.कुशवाहा पार्टी के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये। निवर्तमान अध्यक्ष श्री राम अचल राजभर को राष्ट्रीय महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी व तीन राज्यों के कोओडिनेटर भी बनाये गये तथा श्री लालजी वर्मा छत्तीसगढ़ के कोआर्डिनेटर बनाये गये। श्री अशोक सिद्धार्थ दक्षिण भारत के तीन राज्यों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किये गये।
(6) बी.एस.पी. किसी भी राज्य में व किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ केवल ‘‘सम्मानजनक’’ सीटें मिलने की स्थिति में ही वहाँ उस पार्टी के साथ कोई चुनावी गठबन्धन-समझौता करेगी अन्यथा फिर हमारी पार्टी अकेली ही चुनाव लड़ना ज्यादा बेहतर समझती है।
(7) हालांकि इस मामले में बी.एस.पी. की उत्तर प्रदेश सहित कई और राज्यों में भी गठबन्धन करके चुनाव लड़ने की बातचीत चल रही है, लेकिन फिर भी हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिये पार्टी के संगठन को हर स्तर पर तैयार करना है: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी का लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित बी.एस.पी. की आल-इण्डिया की बैठक में सम्बोधन जिसका मुख्य अंश इस प्रकार से है:
read more>>

Comments (0)

प्रदेश मुख्यलाय में मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की सयुक्त प्रेसवर्ता

Posted on 26 May 2018 by admin

विकास के एक नए युग का सूत्रपात्र यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डये

-प्रधानमंत्री मोदी जी का 4 वर्ष का कार्यकाल देश के नवउत्कर्ष का कार्यकाल है - योगी आदित्य नाथ

मोदी जी के साफ नियत से सही विकास
photo_2लखनऊ 26 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता में बोलते हुए कहा कि इस देश में साफ सुथरी व पारदर्शी सरकार के लिए मोदी जी की सरकार व पूरे देश को बधाई, जहां देश व दुनिया में सरकारो में होना और भ्रष्टाचार उसका पर्यायवची हो जाता था पर आज साफ स्वयं के नैतिक बल व दृढ चरित्र से श्री नरेद्र मोदी जी ने 4 साल एक ऐसी सरकार चलाई जो साफ-सुथरे तरीके से काम करने का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रही है और वह रिकार्ड केन्द्र सरकार तक ही सीमित नहीं बल्कि भाजपा शासित राज्य सरकारे भी नैतिकता के बल पर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने 4 वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि इजराइल और अमेरिका के बाद मोदी जी के ही शासनकाल में भारत ही तीसरा ऐसा राष्ट्र बना जिसने जनभावनाअंो को आकार देते हुए पकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कडा आपरेशन सफलता पूर्वक किया तथा लद्दाख में जहां चीन केे सैनिक हमारे क्षेत्र में घुसते थे, आज हम डोकलाम में जोकि भूटान सीमा का परिक्षेत्र था लेकिन हमारी सुरक्षा के लिए खतरा था, हमने उस डोकलाम में आगे बढकर चीनी सैनिको को मल्लयुद्ध जैसी परिस्थितियां बनाकर उन्हें पीछे हटने को विवश किया जो कि विश्वस्तर पर हमारी जीत थी। दक्षिण ऐशिया में इसरो एक बडा वरदान साबित हुआ। आज एक साथ 104 सेटेलाइट लांच कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में अमेरिका तथा रूस के समकक्ष समर्थ परिस्थित में पहंुच चुके है। photo_3
श्री पाण्डेय ने कहा कि मानव कल्याण में हार्ट स्टंट जो लाखों रूपयों में मिलता था, आज वह 26 से 28 हजार रूपये में मिल रहा है, नीम प्लांट जो कि आम आदमी के लिए कठिन था उसके 70 प्रतिशत तक के दाम में भी कमी की गई। ऐसे अनेको उदाहरण मोदी सरकार ने पेश किये है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वायल हेल्थकार्ड ये दो योजनाएं कृषि क्षेत्र में दो गुनी आय के लिए बड़ा क्रान्तिकारी कदम है। पूरे देश में यूरिया की मारामारी होती थी, उत्तर पूर्व पश्चिम भारत में लाइनें लगती थी लेकिन मोदी जी के छोटे से प्रयोग नीमकोटिंग से यूरिया का दुरूयोग बंद हुआ। सरकार ने कई नीतिगत निर्णय भी लिए, जिसमें तीन तलाक पर विधेयक पारित कराकर उस पर कानून बनाकर कट्टपंथी की सोच को सोचने पर विवश किया आज वह अपने पाठ्यक्रमों में भी बदलाव करने जा रहे है कि तीन तलाक में पहले से प्रशिक्षत करें ताकि तीन तलाक की परिस्थितियां उत्पन्न न हो यह मोदी जी की अगुवाई में भारत के 72 वर्ष के लोकतंत्रिक यात्रा में एक नैतिक विजय है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है इसकी सार्थक पहल जारी है। टैक्स में मध्यवर्गीय समाज को 20 लाख तक ग्रेच्युटी में कर छूट दी गई। उन महिलाओं के लिए जिनका कोई नहीं है उनके लिए स्वआधार योजना जो कि कुछ ही दिनांे पूर्व प्रारम्भ हुई जिसमें 17 हजार महिलाओं को लाभ मिला।
डाॅ. पाण्डेय ने आगे बताया कि भारत में पूर्ववती सरकारों द्वारा स्वच्छता की कई छोटी मोटी पहले शुरू हुई थी। जो मात्र प्रचार प्रसार तक स्वच्छता मिशन सीमित रह जाता था। मोदी जी ने लाल किले से शौचालय निर्माण की बात की तो कुछ लोग मजाक बनाते थे। आज मोदी जी की दृढ इच्छाशक्ति से देश के 10 राज्य ओडीएफ मुक्त हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश भी योगी जी के नेतृत्व में ओडीएफ मुक्त राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने आगे मोदी जी 4 साल के शानदार कार्यो को गिनाते हुए बधाई दी तथा भारत की जनता को विशेष रूप से बधाई का हकदार बताया तथा कहा कि यह सरकार जनकाक्षाओं की सरकार है तथा 2022 तक नए भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर हमारी सरकार आगे बढ रही है।
योगी जी 4 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के अवसर पर पत्रकारों द्वारा योगी जी स्वागत करते हुए कहा कि उपलब्धियों से हुआ देश के विश्वास के प्रतीक के रूप में मजबूती के साथ उभरते हुए प्रदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी केा उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से 4 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए हृदय से बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने वहा कि भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप मे तेजी से अग्रसर होगा इसका हम सबको विश्वास है। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष पूर्व जब देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ मोदी जी ने ली थी उस वक्त देश के अन्दर एक अविश्वास का वातावरण था, असुरक्षा का वातावरण था, भ्रष्टाचार चरम पर थी, देश की सीमाएं असुरक्षित थी, और देश का एक बहुत बडा भू-भाग नक्शली हिंसा की चपेट में था, नौजवानों में हताशा थी, किसान आत्म हत्या कर था, इस देश में सामाजिक न्याय के नाम पर सामाजिक विघटन कांग्रेस के नेतृत्व में उनके सहयोगी दलों के द्वारा समाज के ताने बाने को छिन्न विभिन्न करने का प्रयास किया गया था। उन परिस्थितियों में नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने शपथ लेते ही यह स्पष्ट कहा था कि हमारी सरकार 125 करोड़ देशवासियों के लिए समर्पित होंगी। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं पहली बार जाति, मत, मजहब से उपर उठकर किसी सरकार के एंजेण्डे के हिस्से बने थे और उन सभी को ध्यान रखकर योजनाएं बनाई गई। कालेधन के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया जिसमें भ्रष्टाचार व आंतकवाद पर कड़ प्रहार करने की कडी में नोटबंदी जैसे कडे़ फैसले लिए गए।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि इस देश में एक प्रधानमंत्री एक समय अपनी लाचारगी दिखा चुके थे कि भारत सरकार अगर 100 रूपये भेजती है तो नीचे तक मात्र 10 रूपये ही पहुॅच पाता है, 90 रूपये की जो लीकेज थी उसकी रोकथाम के लिए कांग्रेस ने अपनी लाचारगी दिखाई थी लेकिन पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में यह घोषणा की कि अगर हम 100 रूपये भंेजेगें तो 100 रूपये निचले स्तर तक अवश्य पहुॅचेगा। जिसके लिए उन्होंने टैक्नाॅलाॅजी का उपयोग कर डीबीटी के माध्यम से धनराशि को गरीबों, किसानों तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनधन योजना आयुष्मान भारत योजना जैसे एक सौ से अधिक योजनाओं के माध्यम से समाज कल्याण के लिए जाति मत मजहब से उपर उठकर किसानों, नौजवानों, महिलाओं के उत्थान के लिए निरन्तर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिससे पूरे देश में एक अप्रैल 2016 के 61.9 प्रतिशत की तुलना में 1 अप्रैल 2018 को बढकर 80.9 प्रतिशत हो गया है। आज करोड़ महिलाएं अपने घर में स्वच्छ ईधन का इस्तेमाल कर सकने में समर्थ हैं, स्वच्छ भारत अभियान में 3 अप्रैल 2018 तक देश के 3.44 लाख गांव, 360 जिले, 15 राज्य व तीन केन्द्र शासित राज्य खुले में शौच से मुक्त हो चुके।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि मोदी जी की जन स्वीकार्यता की वजह उनके व्यक्तित्व भ्रष्टाचार तथा सत्ता जनित दोषो से परे है। हम कह सकते है कि केन्द्र सरकार के 4 वर्षो का कार्यकाल भारत के नवउत्कर्ष का कार्यकाल है, भारत का नवउत्कर्ष जिसमें योजनाओं का लाभ देश के हर तबके तक समान रूप से देने का कार्य हुआ हैं, चार वर्षो की केन्द्र सरकार का यह कार्यकाल 4 वर्ष के उत्कृष्टतम शासन काल की श्रेणी में रखा जाएगा। यह तभी सम्भव हो पाया क्योंकि शासन करता कत्र्ता की नियत साफ थी दृष्टि स्पष्ट थी और एक सही दिशा थी उसी का परिणाम है कि साफ नियत से सही विकास, इसी की परिणति है कि चार वर्ष विश्वास के है, विकास के है तथा नवउत्कर्ष के है।

Comments (0)

भाजपा ने की देवबंद मौलाना के खिलाफ मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत

Posted on 26 May 2018 by admin

लखनऊ 26 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश एल. वेकंटेश्वरलू से जमीयत उलमा हिन्द के मौलाना हमीद सिद्दीकी के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने हेतु पत्र सौंपा। पत्र के साथ विवादित बयान का वीडियों भी पैन ड्राइव में मुख्य चुनाव अधिकारी को सौपा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करते हुए पत्र में कहा कि कैराना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मृगांका सिंह के विरूद्ध विपक्षी प्रत्याशी तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में है। जमीयत उलेमा ए हिन्द के मौलाना हमीद सिद्दीकी ने मुसलमानों से भाजपा के विरूद्ध मतदान की अपील की है। मौलाना के बयान आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन है तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और समाज को तोड़ने वाला है। मौलाना ने मुसलमानों से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मतदान की अपील करते हुए लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर जाति व धर्म के नाम पर वोट मांगने तथा अपील करने का दण्डनीय अपराध किया है।
भाजपा ने मुख्य चुनाव अधिकारी देवबंद के मौलाना हमीद सिद्दकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कडी कानूनी कार्

Comments (0)

योगी सरकार आने के बाद से अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक अभियान चलाया गया है

Posted on 25 May 2018 by admin

लखनऊ 25 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज एक बयान जारी करते हुए बताया कि आज लोकदल के प्रत्याशी के पक्ष में फतवा जारी किया गया। क्या लोकतंत्र अब फतवे से चलेगा ये विपक्ष की हताशा का परिणाम है और एक धर्म विशेष के वोटरों को पोलाराइज कराने का कुत्सित प्रयास है। लोकदल के प्रत्याशी कंवर हसन को प्रलोभन देकर राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी के पक्ष में बैठाया गया है। वो क्या कारण है कि अखिलेश यादव कैराना और नूरपुर की जनता से मुॅह छुपाते छूम रहे है। अपना प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह से लड़ा रहे है। आरएलडी का उपयोग शिखण्डी के रूप में किया जा रहा है। क्यों कि अखिलेश यादव के हाथ मुजफ्फरनगर दंगों में निर्दोषो के खून से सने हुए है।
जनता जानती है कि मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों को चार्टर हवाई जहाज भेज कर अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर जो उनका खैर मकदम किया था वो जनता भूली नहीं है। कैराना में जब साम्प्रदायिक धु्रवीकरण करके पलायन कराया गया था। वो भी जनता अभी भूली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता धार्मिक धु्रवीकरण के सामने डटकर मुजफ्फरनगर एवं कैराना में खड़े हुए थे। कहाॅ थे उस समय राष्ट्रीय लोकदल के नेता जो आज बड़ी-बड़ी बाते कर रहे है। तबस्सुम हसन और उसका परिवार उस समय किसकों संरक्षण दे रहा था।
भाजपा की योगी सरकार आने के बाद से अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक अभियान चलाया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप तमाम अपराधी मारे गये और जेल भेजे गये। आज अपराधी भयभीत है। अखिलेश सरकार में जनता भयभीत रहती थी।
योगी सरकार ने पिछले 5 साल के गन्ने का बकाया भुगतान किया है। चालू गन्ना सत्र में अब तक 984.88 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। रमाला शुगर मिल को 400 करोड़ दिये गये है। किसानों के लिये मिट्टी पर से रायल्टी समाप्त की गई है। कश्यप समाज और प्रजापति समाज को उचित सम्मान दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार एवं नौकरी दे रही है। पुलिस में 1.62 लाख पदों पर भर्ती निकाली गयी है। योगी सरकार जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर निर्णय न लेकर सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर काम कर रही है।

Comments (0)

यूपी में जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे - योगी आदित्यनाथ

Posted on 24 May 2018 by admin

yogi-aditya-nath-kairanaलखनऊ 24 मई 2018, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैराना लोकसभा के उपचुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपराधी अपराध करते थे व्यापारियों से गुण्डा टैक्स वसूली करते थे, आज भाजपा की सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर अपराधियों को जहां पहुंचाना चाहिए था, हमारी सरकार ने वहां पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो भी राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करेगा। जो गरीबों, किसानों, व्यापारियांे और बहन-बेटियों की इज्जत के लिए खतरा बनेगा, उसको पुलिस गढ्ढे में भी छुपा होगा तो उसको निकालकर सजा देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, परन्तु तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के अंदर सारे भ्रष्ट नेता, जो भारत का विकास नहीं चाहते, भारत की समृद्धि नहीं चाहते वे सारे के सारे आज एक मंच पर क्यो आ गये है ? जो लोग नहीं चाहते कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने, गरीबों को उनका हक मिले, दलितो को उनका हक मिले, किसानों को उनका हक मिले वे लोग आज कहीं न कही विकास के दुश्मन है, वे आज एक मंच पर आकर विरोध कर रहे है और सिर्फ मोदी जी को रोकने के लिए संकल्पित हुए है। भारत के 125 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन करने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं और देश की 125 करोड़ जनता अपना आशीर्वाद मोदी जी को देती है इसलिए देश की जनता को इन विकास विरोधियों के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है।
योगी जी ने कहा कि आपकी जनसमस्याएं एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले 12-15 वर्षो से जिन लोगों ने प्रदेश सरकार में रहकर जातिवाद के आधार पर, धर्म के आधार पर, क्षेत्र के आधार पर, परिवार के आधार पर जिन्होंने समाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। आपकी समस्याओं के जिम्मेदार सपा-बसपा व कांग्रेस है।
श्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने कश्यप समाज को कोल्हू लगाने की छूट दी है। हमने मिट्टी से राॅयल्टी हटाई है। प्रजापति समाज को उचित सम्मान दिया जाएगा। सरकार ने 984.88 करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान किया, रमाला सुगर मिल को 400 करोड़ रूपये दिए है। व्यापारी कैराना में वापस आ रहे है। अब दंगाई व अपराधी घुटने टेक रहे है। यूपी में जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने दी जायेगी। हमारी सरकार ने पुलिस में 1.62 लाख भर्ती निकाली है। आज कोई जातिवाद नहीं फैला सकता, भ्रष्टाचार नहीं फैला सकता, सपा सरकार तो योग्य नौजवानों की भर्ती नहीं करती थी। पिछली सरकार में स्वर्गीय हुकुम सिंह जी ने पलायन के विरूद्ध संघर्ष किया। आपके बीच आई हर समस्या को उन्होंने उठाया। बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को चुनाव जीताकर आप स्वर्गीय हुकुम सिंह जी को सच्ची श्रद्धाजंलि देंगे।
सभा में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सरकार के मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, अतुल गर्ग तथा हरवीर मलिक आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

‘पंच केासी परिक्रमा’ करेगें राजबब्बर के नेत्तृव में कांग्रेसी

Posted on 24 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ लखनऊ 24 मई। गुजरात,र्कनाटक के बाद यूपी में कांग्रेस भाजपा के दाव से ही सीधे मुकाबले में खडी होने का मन बना चुकी है। इसी कडी में पवित्र पुरूषोत्तम मास(अधिक मास) के अवसर पर वाराणसी में कांग्रेसजनों द्वारा देवस्थानों की ‘पंच केासी परिक्रमा’ का आयोजन आगामी 25मई,2018 से 29मई, 2018 तक बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के व्यास भवन(मणिकर्णिका) से शुरू होकर कन्दवा, भीमचन्डी, रामेश्वरम, पांचों पाण्डवा, कपिल धारा सहित इन पांच पवित्र धार्मिक पड़ावों पर एक-एक दिन रूककर डमरू, ढोल, नगाड़े, भजन-कीर्तन के साथ किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी दिनांक 25मई को उक्त पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होकर शुभारम्भ करेंगे। पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी भी इस मौके पर शामिल रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी में होने वाले इस ‘पंच कोसी परिक्रमा’ में जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री सीताराम केसरी, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री अजय राय सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि यह पंचकोसी परिक्रमा दिनांक 25मई शाम 4 बजे से मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर प्रारम्भ, होकर कन्दवा पहुंचेंगी। दिनांक 26मई को कर्मदेश्वर महादेव कंदवा से शाम 4बजे से प्रारम्भ होकर भीमचण्डी पहुंचेगी। दिनांक 27मई शाम 4बजे भीमचण्डी से प्रारम्भ होकर रामेश्वरम पहुंचेगी। दिनांक 28मई को शाम 4 बजे रामेश्वरम से प्रारम्भ होकर पांचो पाण्डवा पहुंचेगी। 29 मई को सुबह 6बजे पांचो पाण्डवा से चलकर कपिलधारा पर पहुंचकर पूर्ण होगी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उक्त पंचकोसी परिक्रमा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समय-समय पर शामिल होंगे जिसके तहत जहां 25मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी वाराणसी पहुंचेंगे वहीं दिनांक 26मई को सांसद डॉ0 संजय सिंह एवं दिनांक 27मई को सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं 29 मई को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल शामिल होंगे।

Comments (0)

सिंचाई विभाग में सभी स्थान्तरण 30 जून तक-धर्मपाल सिंह

Posted on 24 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई यान्त्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक व प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री जी की सोच पर’’वन ड्राफ मोर क्राप’’ की सोच से ड्रिप एरीगेसन के लिए सीमान्त एवं लघु सीमान्त किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान तथा बड़े किसानों को 80 प्रतिशत की व्यवस्था है। चार राष्ट्रीय परियोजनाएँ मध्य गंगा नहर परियोजना, सरयू नहर परियोजना, बाण सागर परियोजना तथा अर्जुन सहायक परियोजना जो काफी वर्षो से लम्बित थी उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा धनावंटन किया गया है। उन्होेेंने कहा कि लम्बित मध्य गंगा नहर परियोजना बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सम्भल व मुरादाबाद आदि जनपदों के लिए लाभदायी होगी।, सरयू परियोजना से पूर्वांचल के 09 जिलें लाभान्वित होगें, बाण सागर परियोजना से मिर्जापुर, इलाहाबाद आदि व अर्जुन सहायक परियोजना बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुन्देलखण्ड व विध्यांचल क्षेत्रों में पानी का अभाव है। इन चारों परियोजनाओं को वर्ष 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस कार्य में किसी तरह की देरी न हो इसलिए पहली बार मुख्य अभियंता-2 के 32 पद पर मन चाहे तीन विकल्प पर मेरट और कार्य की खमता और गुणबत्ता के आधार पर तैनाती की जा रही है ताकि लम्बित परियोजना को समय से पूर्ण हो और किसी तरह का बहाना न हो सके। विभाग में सभी स्थान्तरण 30 जून तक कर लिए जायेगें। अधिकारी कार्यपद्धति बदलकर जनता की आपेक्षाओं के अनुरुप पुर्ण निष्ठा से कार्य करे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव टी वैक्टेष मुख्य अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in