Categorized | लखनऊ.

‘पंच केासी परिक्रमा’ करेगें राजबब्बर के नेत्तृव में कांग्रेसी

Posted on 24 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ लखनऊ 24 मई। गुजरात,र्कनाटक के बाद यूपी में कांग्रेस भाजपा के दाव से ही सीधे मुकाबले में खडी होने का मन बना चुकी है। इसी कडी में पवित्र पुरूषोत्तम मास(अधिक मास) के अवसर पर वाराणसी में कांग्रेसजनों द्वारा देवस्थानों की ‘पंच केासी परिक्रमा’ का आयोजन आगामी 25मई,2018 से 29मई, 2018 तक बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के व्यास भवन(मणिकर्णिका) से शुरू होकर कन्दवा, भीमचन्डी, रामेश्वरम, पांचों पाण्डवा, कपिल धारा सहित इन पांच पवित्र धार्मिक पड़ावों पर एक-एक दिन रूककर डमरू, ढोल, नगाड़े, भजन-कीर्तन के साथ किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी दिनांक 25मई को उक्त पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होकर शुभारम्भ करेंगे। पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी भी इस मौके पर शामिल रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी में होने वाले इस ‘पंच कोसी परिक्रमा’ में जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष श्री सीताराम केसरी, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री अजय राय सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि यह पंचकोसी परिक्रमा दिनांक 25मई शाम 4 बजे से मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर प्रारम्भ, होकर कन्दवा पहुंचेंगी। दिनांक 26मई को कर्मदेश्वर महादेव कंदवा से शाम 4बजे से प्रारम्भ होकर भीमचण्डी पहुंचेगी। दिनांक 27मई शाम 4बजे भीमचण्डी से प्रारम्भ होकर रामेश्वरम पहुंचेगी। दिनांक 28मई को शाम 4 बजे रामेश्वरम से प्रारम्भ होकर पांचो पाण्डवा पहुंचेगी। 29 मई को सुबह 6बजे पांचो पाण्डवा से चलकर कपिलधारा पर पहुंचकर पूर्ण होगी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उक्त पंचकोसी परिक्रमा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समय-समय पर शामिल होंगे जिसके तहत जहां 25मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी वाराणसी पहुंचेंगे वहीं दिनांक 26मई को सांसद डॉ0 संजय सिंह एवं दिनांक 27मई को सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं 29 मई को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल शामिल होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in