Categorized | लखनऊ.

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी

Posted on 27 May 2018 by admin

जनपद बागपत के बड़ौत के ग्राम जिवाना में गन्ना किसान उदयवीर सिंह की गन्ने के बकाया भुगतान के मांग को लेकर किये गये धरने के दौरान दुःखद मृत्यु हो जाने पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, पूर्व सांसद श्री हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार, नगर अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पश्चिम उ0प्र0 के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री ओमवीर यादव, श्री नरेन्द्र राठी, श्री ब्रजेन्द्र यादव, डा0 संजीव शर्मा, श्री संजय शर्मा आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मृतक किसान के घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी एवं ढांढस बंधाया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि इस मौके पर श्री राजबब्बर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने कल ही निर्देशित किया था किन्तु कल लखनऊ में विश्वासघात दिवस पर आन्दोलन के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था जिसकी वजह से वह आज आये हैं। उन्होने कहा कि बहुत ही दुःखद घटना है। कांग्रेस पार्टी आपके इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ी है।
इसके उपरान्त श्री राजबब्बर किसानों द्वारा किये जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होने इस मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने स्वयं वादा किया था कि किसानों के गन्ने बकाये का भुगतान 14 दिन में कर दिया जायेगा परन्तु एक वर्ष से अधिक बीत गये अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। बिजली के बिल बढ़ी हुई दरों पर किसानों से वसूले जा रहे हैं और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। किसानों और आम जनता के प्रति भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का नकारात्मक रवैया अब सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी को किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय और उत्पीड़न का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार शीघ्रातिशीघ्र गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करे और बेवजह विद्युत बिल के बहाने किसानों का उत्पीड़न तत्काल रोका जाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in