Categorized | लखनऊ.

अखिलेश के ट्वीट का करारा जबाव- डा0 मनोज मिश्र

Posted on 27 May 2018 by admin

लखनऊ 27 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस ट्वीट का करार जबाब दिया है, जिसमें उन्होंने कैराना लोकसभा व नूरपुर विधान सभा चुनाव के मतदाताओं से भाजपा को कई कारणों के कारण मत ने करने की अपील की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करंे।
डा. मिश्र ने हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के अखिलेश राज में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, दंगा, परिवारवाद तथा गुण्डाराज चरम पर था। सपा के शासन काल में भ्रष्टाचार ने नित नए-नए आयाम छूए थे। प्रदेश के सभी भर्ती बोर्ड, चयन आयोगो में भ्रष्ट लोगों की भर्ती थी। नौकरी चयन में घूस का जोर था। प्रदेश की लोक सेवा आयोग एक ही जाति का भर्ती बोर्ड बन गया था। ज्यादातर सदस्यों और अध्यक्षों को भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया था। युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर छल फरेब और लूट थी। अखिलेश जी तब आप कोई ट्वीट नहीं आया?
डा. मिश्र ने कहा कि मोदी योगी की सरकारों में देश और प्रदेश विकास की नई ऊॅचाईयां छू रहे है। देश अटल जी के शासन से लेकर मोदी जी के शासन तक स्वर्णिम चतुर्भज से लेकर 14 लेन का एक्सप्रेस वे देख रहा है। एक तरफ सपा शासन में लूट-खसूट था वहीं भाजपा की मोदी योगी की सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर बेदाग है। डा. मिश्र ने कहा कि दोनों सरकारों के सामने सपा शासन कहीं नही ठहरता है। इसी बात की प्रदेश की जनता ने पिछले चुनावों में अखिलेश को सजा दी थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in