Categorized | लखनऊ.

बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 26.05.2018

Posted on 26 May 2018 by admin

बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 26.05.2018

(1) बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी द्वारा पार्टी संविधान में कई अति महत्त्वपूर्ण संशोधन करके पार्टी को परिवारवाद आदि के अभिशाप से मुक्त रखने के दृढ़ संकल्प की पार्टी की आल-इण्डिया बैठक में घोषणा।
(2) सुश्री मायावती जी को भी मिलाकर व उनके बाद अब आगे भी बी.एस.पी. का जो भी ‘‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’’ बनाया जायेगा, तो उसके जीते-जी व उसके ना रहने के बाद भी उसके परिवार के किसी भी नजदीकी सदस्य को पार्टी संगठन में उसे किसी भी स्तर के पद पर नहीं रखा जायेगा अर्थात उनके परिवार के सदस्य बिना किसी पद पर बने रहकर व एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में ही केवल अपनी निःस्वार्थ भावना के साथ ही पार्टी में कार्य कर सकते हंै।
(3) बी.एस.पी. का राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि अपनी ज्यादा उम्र होने की वजह से पार्टी में फील्ड का कार्य करने में अपने आपको कमजोर महसूस करता है तो तब फिर उसकी सहमति से ही उसे बी.एस.पी. का ‘‘राष्ट्रीय संरक्षक’’ नियुक्त कर दिया जायेगा जिसकी सलाहानुसार ही फिर बी.एस.पी. का नया बना राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्य करेगा।
(4) साथ ही बी.एस.पी में पहली बार ’नेशनल कोआर्डिनेटर’ की नियुक्ति। प्रथम चरण में दो (श्री वीर सिंह एडवोकेट व श्री जयप्रकाश सिंह) नियुक्त। इसी क्रम में पार्टी संगठन में भी काफी बदलाव व नई जिम्मेदारियों की घोषणा।
(5) उत्तर प्रदेश में श्री आर.एस.कुशवाहा पार्टी के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये। निवर्तमान अध्यक्ष श्री राम अचल राजभर को राष्ट्रीय महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी व तीन राज्यों के कोओडिनेटर भी बनाये गये तथा श्री लालजी वर्मा छत्तीसगढ़ के कोआर्डिनेटर बनाये गये। श्री अशोक सिद्धार्थ दक्षिण भारत के तीन राज्यों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किये गये।
(6) बी.एस.पी. किसी भी राज्य में व किसी भी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ केवल ‘‘सम्मानजनक’’ सीटें मिलने की स्थिति में ही वहाँ उस पार्टी के साथ कोई चुनावी गठबन्धन-समझौता करेगी अन्यथा फिर हमारी पार्टी अकेली ही चुनाव लड़ना ज्यादा बेहतर समझती है।
(7) हालांकि इस मामले में बी.एस.पी. की उत्तर प्रदेश सहित कई और राज्यों में भी गठबन्धन करके चुनाव लड़ने की बातचीत चल रही है, लेकिन फिर भी हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिये पार्टी के संगठन को हर स्तर पर तैयार करना है: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी का लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित बी.एस.पी. की आल-इण्डिया की बैठक में सम्बोधन जिसका मुख्य अंश इस प्रकार से है:
read more>>

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in