Archive | लखनऊ.

कांग्रेस सत्ता के बिना बिना पानी के मछली हो जाती है - केशव मौर्य

Posted on 22 April 2019 by admin

मोदी जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अब सुप्रीम कोर्ट में मांग रहे माफी

23 मई को परिणाम आने के बाद पूरी तरह से परास्त हो जाएगा गठबंधन और महागठबंधन

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस पर जमकर बरसे। केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस सत्ता के बिना बिल्कुल वैसी ही हो जाती है जैसे बिना पानी के मछली। आज कांग्रेस और विरोधी पार्टियां एकजुट होकर मोदी जी को हटाने में लगी हुई है। आज यह लोग सिर्फ इसलिए गठबंधन और महागठबंधन बना रहे हैं ताकि मोदी जी को किसी तरह से हराया जा सकें। उन्होंने कहा कि मोदी जी और भ्रष्टाचार एक साथ कभी नहीं रह सकते हैं। मोदी जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आज सुप्रीम कोर्ट में माफी मांग रहे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में कहना पड़ रहा है कि आवेश में आकर हमनें चैकीदार चोर है कह दिया था।
2019 का लोकसभा चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि मोदी जी पर लड़ा जा रहा है। एक तरफ गठबंधन और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मोदी जी है। जनता मोदी जी के नाम पर इस बार वोट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी दो चरण के चुनावों में हम 80 प्रतिशत सीटों पर जीत रहे हैं। लोकतंत्र के पर्व का उत्सव जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे ही वैसे हम और मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 मई को परिणाम आने के बाद सारे विरोधी परास्त हो जाएंगे। एक बार फिर से केंद्र में मोदी जी सरकार बनेंगी।
नामांकन सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती जिस तरीके की बयानबाजी कर रही है, उसे जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि हम विकास के लिए काम कर रहे हैं और विकास के मुद्दे को ही लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। हम धुवीकरण की राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम लोकसभा चुनाव 2014 से भी बडे अंतर से जीत रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया 2014 के चुनाव में 73 हम सीटों पर जीते थे, इस बार हम उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी की जनता गांधी परिवार को हराने जा रही है। सपा भी अपने सारे गढ़ में चुनाव हारने जा रही है।
कुंभ नगरी प्रयागराज में फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों श्री केशरी पटेल एवं यूपी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के नामांकन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थन में इलाहाबाद की सड़कों पर भीड ही भीड़ नजर आ रही है। प्रत्याशियों के समर्थन में प्रयागराज की जनता ने धूप एवं उमस की कोई परवाह नहीं की। भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब से साफ हो गया कि इस बार यहां की जनता किसे चुनना चाह रही है। इस मौके पर रोड-शो के दौरान उनके साथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद रही।

Comments (0)

गठबंधन की गांठ में बंधी है जहर की पोटली - उमाश्री भारती

Posted on 22 April 2019 by admin

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील करते हुए कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बहुत कम समय के लिए आया है इस गठबंधन में हल्दी की गाँठ न होकर जहर की पोटली बंधी है। उमा जी ने कहा कि कन्नौज के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत थी जो अपने परिवार के दम पर नही बल्कि भाजपा परिवार के दम पर आगे आया है।
उमाश्री भारती ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायावती जी स्त्रियों की मर्यादा को भूल कर सत्ता के लालच में गठबंधन में हैं, जो सफल नहीं होगा। अचानक हमारे देश में एक परिवार आ गया है, जो सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाकर उसके लिए गठबंधन करने को तैयार है। आज सपा में अखिलेश यादव, बसपा में मायावती, कांग्रेस में राहुल गांधी परिवारवाद के दम पर राजनीति कर रहे हैं, जाति के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। इनको देश से कोई मतलब नहीं है इनका एक ही मतलब है देश को लूटना और अपना खजाना भरना। मायावती जो दलितों की मसीहा कहलाती है आज उनके पास अकूत संपत्ति जमा है, यही हाल अखिलेश यादव का है। इन परिवारों ने प्रदेश को लूटा है। पिछड़ों को गर्त में धकेला है। सपा सरकार में केवल एक ही समाज के लोगों को सरकारी नौकरी मिलती थी। वह भी केवल अखिलेश यादव के रिश्तेदार या रिश्तेदारों के रिश्तेदारों को ही लाभ मिलता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबका विकास-सबका सम्मान है।
उन्होंने कहा कि मायावती जी एक जनसभा में कह रही थी कि मुसलमानों अपना वोट मत बंटने देना। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी जाति वर्ग के लोगों को समान रूप से विकास कार्य एवं योजनाओं का लाभ दिया जाता है। अगर वह मुसलमान है और उसको इलाज की आवश्यकता है तो हम उसे आयुष्मान कार्ड देते हैं ताकि वह पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करा सके। अगर उसको उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है तो हम गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं। हम कभी जाति नहीं पूछते हैं। मोदी जी देश को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहे है और उनके एजेण्डे में गरीबी के खिलाफ लड़ना और भ्रष्टाचारियों की दुकानें बंद कराना शामिल है। उनका उद्देश्य देश को उच्च शिखर पर ले जाना है।
उन्होंने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि अगर उमा भारती ने मां का दूध पिया है तो अयोध्या में जाकर दिखाएं। मैं अयोध्या गई और लौटकर संसद में मुलायम सिंह जी से मिली और उनसे कहा मैं अयोध्या से लौट कर आई हूं, तो उन्होंने कहा था उमा जी आपने मां का दूध पिया है और मैंने भैंस का दूध पिया है।ं
उन्होंने कहा मैं गंगा के काम में लगी हुई थी और पहली बार गंगा मंत्रालय बना। अगर गंगा का अस्तित्व मिट गया तो कुंभ खत्म हो जाएगा। देश की आधी जनता भुखमरी के कगार पर आ जाएगी। गंगा के कार्य को संकल्प के रूप में लिया और अस्सी प्रतिशत तक गंगा माता को हमारी सरकार ने स्वच्छ किया है। तमाम विकास योजनाएं गंगा घाटों पर चल रही है और हम आपसे वादा करते हैं कि आगे आने वाले 5 सालों में हम गंगा को अविरल एवं निर्मल बना कर ही रहेगें।

Comments (0)

’देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की व्यवस्था सिर्फ भाजपा ही कर सकती है - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 22 April 2019 by admin

’तुष्टिकरण की नीति पर चलकर देश और पश्चिम बंगाल की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया’

’टीएमसी के गुंडे लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं’

’डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण ही आज मुर्शिदाबाद भारत का हिस्सा है’

’ममता सरकार दुर्गा पूजा को रोकने का प्रयास करती है’

’राम नवमी के जुलूस पर की गई पत्थरबाजी पर प्रशासन मौन बना रहा’

’युवाओं के रोजगार की राह में टीएमसी सबसे बड़ी बाधा’

’ममता सरकार के कारण केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं मिल पा रहा है’

’कुशल राजनीतिक नेतृत्व के आभाव के चलते पश्चिम बंगाल बेरोजगारी और भुखमरी चपेट में’

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, बोनगांव/बहरामपुर/काल्ना/श्रीरामपुर।’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर अलग-अगल मंचों से जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने सबसे पहले बोनगांव में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह बहरामपुर, काल्ना और श्रीरामपुर में भी ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। योगी ने अपने लहजे में दो टूक कहा कि टीएमसी के गुंडे लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां रैली में आने से रोक रहे हैं। उनकी बौखलाहट साफ जाहिर है। उनको अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई सरकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने बांग्लादेशियों को वापस भेजने की व्यवस्था सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प एक जनआंदोलन बन गया है। इस आंदोलन को टीएमसी, कम्यूनिस्ट और कांग्रेस भी नहीं रोक पाएगी और जो भी रोकने का प्रयास करेगा वह मोदी की आंधी में उड़कर गायब हो जाएगा। योगी जी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि यहां दुर्गा पूजा करने में भी सरकार का दखल रहता है। शंख, घंटा, डमरू बजाने पर भी पाबंदी लगाई जाती है। सरकार दुर्गा पूजा को रोकने का प्रयास करती है। राम नवमी के जुलूस पर कुछ उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी की गई और यहां का प्रशासन मौन बना रहा। उन्होंने दो टूक कहा कि यह कौन सी धर्म निरपेक्षता है, जहां पर लोगों को उनकी आस्था से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
योगी जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो कांग्रेस के षडयंत्रों के परिणामस्वरूप मुर्शिदाबाद भी बांग्लादेश में चला गया होता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उनके साथी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के कारण ही आज मुर्शिदाबाद भारत का हिस्सा है। योगी जी ने तुष्टीकरण के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, टीएमसी या फिर कम्युनिस्ट हों, इन सभी ने तुष्टिकरण की नीति पर चलकर देश और पश्चिम बंगाल की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। लोकतंत्र में व्यक्ति, भाषा, जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज अवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर इन दलों की तुष्टिकरण की नीति का विरोध करें। फिर एक बार मोदी सरकार हम सबका संकल्प होना चाहिए।
योगी जी ने युवाओं के रोजगार की राह में टीएमसी को सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि यहां निवेश के लिए कोई आना नहीं चाहता। टाटा ने भी आकर यहां से पलायन कर दिया। किसानों को जमीन वापस नहीं मिल रही। जब भी कोई निवेश के लिए पश्चिम बंगाल में आता है तो टीएमसी के गुंडे उन्हें प्रताड़ित और अपमानित करते हैं। कांग्रेस ने देश और नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ किया, वही कार्य यहां कम्युनिस्टों ने भी किया। अब इसी क्रम को उसी बर्बरता के साथ टीएमसी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मोदी की सुनामी से डर गईं हैं। योगी जी ने कहा कि कांग्रेस, माकपा और टीएमसी ने यहां की गरीबी, बदहाली, बेरोजगारी, भुखमरी और घुसपैठ को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पश्चिम बंगाल की जनता के साथ न्याय किया होता तो हालात ऐसे न होते। यहां के नौजवानों में इतनी प्रतिभा है कि वह अपने पुरुषार्थ और परिश्रम के बल पर पश्चिम बंगाल को सबसे समृद्ध भूमि के रूप में विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिक नेतृत्व के आभाव के कारण यह राज्य बेरोजगारी और भुखमरी से ग्रस्त है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केंद्र की योजानओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के हर प्रदेश में बिना भेदभाव के केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है, लेकिन टीएमसी की सरकार की अरुचि के कारण आज पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दीदी आयुष्मान योजना का लाभ भी यहां के गरीबों को नहीं देना चाहती। दीदी दादागिरी के दम पर गरीबों का हक मार रही हैं। टीएमसी के गुंडों को लूट-खसोट से फुर्सत नहीं और उन लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं है। योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के पहले यही होता था। वहां भी पर्व और त्योहार मनाने पर पाबंदी लगा रखी थी। शंख, डमरू और डीजे बजाने से भी रोका जाता था। हमारी सरकार ने सत्ता संभालते ही यह सुनिश्चित किया कि अब प्रदेश में दंगे नहीं होंगे। हमने अवैध बूचड़खाने बंद करवाए। उत्तर प्रदेश में अब सारे पर्व और त्यौहार पूरी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं।
योगी जी ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अमेठी के सीट पर लड़ने आते हैं तो अपना जनेऊ दिखाते हैं, लेकिन जब केरल में जाते हैं, तो मुस्लिम लीग का झंडा पकड़ के वहां कुछ और ही राग अलापते हैं। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो सेना में कश्मीर को साथ पूर्वोत्तर में दिए गए विशेष अधिकारों को समाप्त कर देंगे।

Comments (0)

भाजपा के पक्ष में लहर, फिर बनेगी मोदी सरकार - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 22 April 2019 by admin

मायावती जी बताये अपना एजेण्डा

फिर से मोदी जी से घबराया हुआ है विपक्ष

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, अम्बेडकर नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी वर्मा का नामांकन कराने के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय अकबरपुर पहुंचें। नामांकन कराने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में लहर है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा तो विकास परक योजनाओं को ले कर चुनाव मैदान में है लेकिन मायावती जी बतायें कि उनका एजेंडा क्या है ? ये पहला चुनाव होगा जिसमें सरकार के खिलाफ कोई नहीं है। मोदी सरकार में प्रति गरीब परिवार एक लाख छ हजार रूपये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिया जा रहा है। मोदी जी की लहर को लेकर 2014 ओर 2019 के चुनाव मे एकरूपता है।
उन्होंने कहा कि सरकार में रहने वाली पार्टी जब चुनाव लड़ने जाती है, तो जनता के बीच में विरोध रहता है। ऐसा पिछली कई सरकारों में ट्रेंड रहा है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर जनता के बीच में है और इस बार जनता के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि ऐसा चाहे मोदी सरकार की गरीबों के लिए चलाई गई कल्याण योजनाओं के कारण है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि जनता इस बार मोदी सरकार को फिर से चुनने का विचार बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज विरोधी इसी वजह से हताश है कि कैसे मोदी सरकार को हराया जाएं। मोदी सरकार की उपलब्धियों की वजह से इस बार विपक्ष की कोई दाल नहीं गल रही है। मायावती पर जमकर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह सांप्रदायिक रूप से चुनाव जीतना चाहती है। जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की वजह से संभव हुआ है, मोदी जी ने देश की आन-बान के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है।

Comments (0)

भाजपा ने चुनाव आयोग से की आजम खां के पुत्र की शिकायत

Posted on 22 April 2019 by admin

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी ने आजम खां और पुत्र सपा विधायक अब्दुला आजम खां पर पटलवार करते हुए कहा कि लगता है कि बाप और बेटे दोनों ने ही गलत शिक्षा पायी है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने पार्टी के तरफ से चुनाव आयोग मंे सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने की शिकायत करते हुए इसे अमर्यादित आचरण बताया और अब्दुल्ला आजम खां की गिरफ्तारी की मांग की। ताकि किसी भी प्रकार से वे चुनावी प्रक्रिया को बाधित न कर सके।
श्री राठौर ने कहा कि यह रामपुर का दुर्भाग्य है कि वहां आजम खां और मोहम्मद अब्दुल्ला जैसे लोग महिलाओं पर सरेआम अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां करते है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा विधायक द्वारा भाजपा प्रत्याशी को अनारकली कहकर संबोधित करना उनकी निम्न स्तर की सोच और अपने पिता आजम खां के साये मंे मिले संस्कार को दर्शाता है क्योंकि न तो आजम खां और न ही मोहम्मद अब्दुला आजम खां को महिलाओं का सम्मान करना आता है। श्री राठौर ने कहा रामपुर की जनता महिलाओं के प्रति आजम खां और उनके बेटे की वीभत्स सोच को पहचान चुकी है और लोकसभा चुनाव में अपने मतों के माध्यम से इनको जबाव देगी। उन्होंने दावा किया आजम खां और उनका पूरा कुनबा कुछ भी कर ले रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा की जीत सुनिश्चित है।

Comments (0)

रिकार्ड मतों से जीतेंगे राजनाथ सिंह - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 22 April 2019 by admin

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लखनऊ संसदीय सीट से इस बार भी राजनाथ सिंह लाखों मतो से विजयी होंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री सिंह लगभग 02 लाख 72 हजार मतों से चुनाव जीते थे इस बार वह अपनी पिछली जीत का रिकार्ड तोड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए राजनाथ सिंह जी ने 24×7 काम किया है। 5 वर्षो में उन्होंने 23 हजार करोड़ की विकास योजनाएं शुरू करायी। लखनऊ में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया। स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के जाम से निजात दिलाने के लिए सड़के, ओवर ब्रिज, मैट्रो के विस्तार आदि पर विशेष ध्यान दिया। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत बेहतर हुई है। सपा-बसपा के शासन काल में माफियाओं ने राजधानी लखनऊ को अपना वसूली का अड्डा बना लिया था। माफिया खुले आम सड़कों पर बैखोफ घूमते थे, फोटो खिचवाते थे यहां तक कि जब पत्रकार मित्रों ने उनकी पोल खोलना शुरू किया तब पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई। सरकारी संरक्षण के कारण पुलिस प्रशासन इन माफियाओं का कुछ नहीं बिगाड़ पाया था। बिल्डरों, दुकानदारो से खुली वसूली होती थी। श्री सिंह ने राजधानी वासियों को सुरक्षित जीवन जीने के लिए जो भी आवश्यक था वह सब किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी से तथा प्रशासनिक अधिकारियों से लखनऊ के विकास तथा आमजन के लिए पूरे कार्यकाल समय-समय पर लखनऊ आकर तथा दिल्ली से फोन पर संपर्क बनाये रखा। बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा-सुरक्षा व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लखनऊ वासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार से दिलाने का काम किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी के सपनों का भारत मोदी जी ने बनाया, वहीं उनके सपनों का लखनऊ राजनाथ सिंह जी ने बनाया है। लखनऊ के मतदाताओं से अपील करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि इस वार फिर मोदी सरकार के लिए तथा लखनऊ के सर्वांगीण विकास व आधुनिक लखनऊ बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर श्री सिंह के हाथों को मजबूत करें तथा मोदी जी को ताकत दे।

Comments (0)

भाजपा की चुनावी जनसभाएं, बैठकें अन्य कार्यक्रम

Posted on 21 April 2019 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कटरिया, याकूबपुर मैदान, अम्बेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री मा. जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को फर्रूखाबाद में सुबह 10.30 बजे तथा कन्नौज में दोपहर 12.30 एवं इटावा में दोपहर 3 बजे संगठनात्मक बैठकों एवं कार्यक्रमों में मार्गदर्शन करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, केन्द्रीय मंत्री माननीया उमाश्री भारती 22 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे गहरा, कहिंजरी, रसूलाबाद, कानपुर देहात में कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। तथा सायं 7 बजे घण्टाघर चैराहा, आर्यनगर, कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री मा. केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां फूलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती केशरी पटेल व इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा. विनय कटियार 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे बड़ा मैदान, बलरामपुर में श्रावस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा की नामाकंन सभा को संबोधित करेंगे। तथा दोपहर 01 बजे सालपुर बाजार, गोण्डा में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री मा. ब्रजेश पाठक 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईटीआई ग्राउण्ड, प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे ठेगहा, करनाईपुर रोड़, इण्टर कालेज के पास संग्रामपुर, व सायं 05 बजे उमाशंकर शुक्ल का हाता, शाहगढ़, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री मा. दारा सिंह चौहान, 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राजकीय इण्टर कालेज, बस्ती में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का वास्तविक नाम देश की जनता के सामने आना ही चाहिए - योगी आदित्यनाथ

Posted on 21 April 2019 by admin

ब्रिटेन और इटली जाएंगे और खुद को राहुल विंची कहेंगे, फिर भारत आने पर राहुल गांधी बन जाएंगे’

सपा का झंडा, बैठा हुआ कोई बड़ा गुंडा’

कांग्रेस का दोहरा चरित्र उसको देशद्रोहियों के साथ जोड़ता’

सपा आतंकवाद को अपनी गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है’

जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर आजम खान ने आधी आबादी का अपमान किया है’

जया प्रदा के अपमान पर मायावती चुप क्यों हैं’

लखनऊ 21 अप्रैल 2019, रामपुर/निघासन/सवायजपुर बगिया/घाटमपुर/कानपुर। “आज तो मुझे जानकर आश्चर्य हुआ कि कांग्रेस के जिस नामदार को आप राहुल गांधी के नाम से जानते हैं, उसका वास्तविक नाम तो ‘राउल विंची’ है। कांग्रेस देश की नजरों में धूल झोंकने का कितना बड़ा पाप कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का जो वास्तविक नाम है, देश की जनता के सामने आना ही चाहिए। जिन लोगों को भारत की परंपरा पर गौरव की अनुभूति ना होती हो, वह ब्रिटेन और इटली जाएंगे और खुद को राहुल विंची कहेंगे। फिर भारत आने पर राहुल गांधी बन जाएंगे”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी चिरपरिचित शैली में जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी और विपक्ष पर खुलकर हमला बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने पहले रामपुर की चुनावी जनसभा को संबोधित किया, इसके बाद निघासन, सवायजपुर बगिया, घाटमपुर और कानपुर में भी अपने ही अंदाज में जनता के बीच जाकर वोट मांगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो झंडे से ही कहीं चली जाएगी, पूरा देश भी मानता है कि सपा का झंडा, बैठा हुआ कोई बड़ा गुंडा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने से पहले बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, व्यापक आराजकता थी। रोज दंगे होते थे, गोकशी की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती थी। आराजकता का आलम यह था कि गुंडे गरीब की जमीन और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जा करके सत्ता का संरक्षण प्राप्त करते थे।
योगी जी ने कांग्रेस पर तीखे शब्दों से प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में आते हैं, तो जनेऊ धारण कर मंदिर-मंदिर जाते दिखाई देते हैं। हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं, लेकिन जब उत्तर प्रदेश के बाहर केरल में जातें हैं तो वहां पर चांद सितारों वाला हरा झंडा लिए अपनी नैया पार लगाने की गुहार लगाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहां कि यही दोहरा चरित्र कांग्रेस को देशद्रोहियों के साथ जोड़ता है।
योगी जी ने सपा-बसपा के शासन को कुशासन करार देते हुए कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार आई थी, उस समय प्रदेश में सपा-बसपा के कुशासन से आम किसान त्रस्त था। किसानों के कर्ज माफी की बात चल रही थी, लेकिन यह सरकारें ऐसा करने मे पूरी तरह से विफल रही थीं। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही यहां के किसानों के कर्ज माफी करने के लिए बड़ी कार्यकारी योजना को लागू किया।
मुख्यमंत्री योगी जी ने सपा-बसपा पर भी तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में रामजन्म भूमि पर हमला हुआ था, तब हमलावर सपा का झंडा लेकर गये थे। उसके बाद जब 2012 में अखिलेश यादव की सरकार आती है, तब इन्होंने सबसे पहले आतंकवादियों के खिलाफ दायर हुए मुकदमों को वापस लेने का शर्मनाक कारनामा किया था। ये लोग आतंकवाद को अपनी गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं।
योगी जी ने सीधे-सीधे कहा कि आजम खान जैसे लोगों के लिए ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। जयाप्रदा पर आजम खान के विवादित बयान को योगी ने महिलाओं का अपमान करार दिया। उनका कहना था कि जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर आजम खान ने आधी आबादी का अपमान किया है।
योगी जी ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजम खान के बयानों पर चुप्पी साधने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि जयाप्रदा के अपमान पर मायावती ने क्यों कुछ नहीं कहा और क्यों वे आजम खान के लिए वोट मांग रही हैं?
योगी जी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को राम-कृष्ण के अस्तित्व पर संदेह था, अब बजरंगबली की ताकत को देख कर आज उनके भक्त हो गए हैं। उन्होंने जनता से भी सवाल किया। कहा कि क्या देश में हिंदुओं को आतंकवादी ठहराने वाली सरकार होनी चाहिए? बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने वाली सरकार होनी चाहिए? उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा यही कार्य करने में संलग्न हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने 5 वर्ष के दौरान भारत की गरिमा और गौरव को बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए हाइवे, रेलवे लाइनें, मैट्रो, मेडिकल कॉलेज और एम्स बन रहे हैं। आम जन के जीवन में व्यापक परिवर्तन और रोजगार के लिए निवेश की भारी संभावना को आगे बढ़ाने का कार्य भी तेजी से हो रहा है।

Comments (0)

मोदी सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को समझा

Posted on 20 April 2019 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आज उ0प्र0 में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने जालौन में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मन में मतभेव और गांठे है वे गठबंधन कर रहे है। उन्होंने कहा आज पूरे देश में तमाम दल नरेन्द्र मोदी जी को रोकने के लिए एकजुट हुए है लेकिन चुनाव बाद सभी अपना-अपना राग गाने लगेंगे।
श्री सिंह ने भाजपा को किसानों का हमदर्द बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को समझा और किसानों के समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये। उन्होंने कहा कि अभी सीमांत किसानों के खाते में 6 हजार रूपये आ रहे है प्रयास है कि हर किसान के खाते में यह सहायता पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने घोषणा पत्र में यह शामिल किया है कि किसान क्रेडिट कार्ड से जो कर्ज लेते है उसमें ब्याज नहीं लगेंगा। एक लाख रूपये पांच साल तक बिना ब्याज पर दिये जायेंगे। जो किसान और छोटे दुकानदारों की उम्र 60 साल से ऊपर हो चुकी है उन्हें तीन हजार रूपये की मासिक पेंशन दी जायेंगी।
श्री सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में ताकतवर देशों में भारत का भी नाम सम्मलित है। उन्होंने कहा कश्मीर में जवानों की शहादत का हमने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया, आतंकी कैम्पों का सफाया कर तमाम आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने का संदेश देते हुए कहा कि हम इंसान-इंसान में फर्क नहीं कर सकते, सभी भारतवासी एक है। श्री सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा विश्वसनीय पार्टी है और विश्वसनीय नेता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
हमीरपुर के भरूआसुमेरपुर में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल के समर्थन में हुए जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2030 तक भारत की गिनती पूरे विश्व में प्रथम तीन देशों में होगी। उन्होंने कहा 2014 में सत्ता संभालने से पूर्व भारत विश्व में नौवे स्थान पर था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद भारत विश्व की छठी ताकत बन गया है। श्री सिंह ने सपा-बसपा व राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को बेमेल गठबंधन करार देते हुए कहा कि बसपा प्रमुख के मन में गेस्टहाउस काण्ड की ठीस अभी भी है और यह गठबंधन कभी भी टूट सकता है।
रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र की यह बिडम्बना है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विषय में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, गाली दी जा रही हैं। उन्होंने कहा आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रधानमंत्री जी को चोर कहकर उनका अपमान कर रहे है। श्री सिंह ने कहा ऐसे लोगों को नसीहत देने के लिए सबसे अच्छा माध्यम मतो का है आप नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाये।
श्री सिंह ने कहा कि हमारा चैकीदार चोर नहीं हमारा चैकीदार प्योर है हमारे चैकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर है, वहीं देश की समस्याओं का क्योर है, चारो ओर यही शोर है कि पीएम मोदी वन्स मोर है। उन्होंने कहा हम सबको साथ लेकर देश को बनाना चाहते है, हम वोट हासिल करने के लिए किसी का तुष्टीकरण नहीं करेंगे सभी के साथ न्याय करेंगे। हमारी नीत पूरी तरह से साफ है। उन्होंने भारत को विश्व गुरू बनाने और देश के चैतरफा विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Comments (0)

दिखावे के लिए अलग-अलग चुनाव लडते हैं सपा बसपा व कांग्रेस - डा0 दिनेश शर्मा

Posted on 20 April 2019 by admin

देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं

देश की राजनीति में सपा बसपा की भूमिका होगी समाप्त

21लखनऊ 20 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने जौनपुर व मछलीशहर की विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस, माकपा सहित सभी विरोधी दलों पर आपस में मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दल अलग अलग नहीं हैं तथा सभी के लिए मुख्य प्रतिद्वन्दी भाजपा है। सपा बसपा व कांग्रेस सभी दिखावे के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह से चुनाव लडते हैं। तीनो असलियत में यह देख लेते हैं कि किस दल का प्रत्याशी मुख्य लडाई में हैं। बाकी दल फिर अपने प्रत्याशी ऐसे लडाते हैं जो भाजपा का वोट काटे, इस प्रकार एक दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के झांसे में नहीं आना है। शत्रुघन सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे पटना साहिब से कांग्रेस के प्रत्याशी है पर लखनऊ में अखिलेश को अगला प्रधानमंत्री बताते हैं तथा सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हैं। इसी प्रकार सपा बसपा अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस आजमगढ, मैनपुरी व कन्नौज में सपा की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि ये दल जनता को धोखा दे रहे हैं। ये अलग नहीं है क्योंकि इनमें देश के प्रति समर्पण की भावना नही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव जाति व धर्म के लिए नहीं हैं बल्कि राष्ट्र धर्म के लिए है। उन्होंने मुम्बई की आतंकी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि उस घटना में तमाम लोग मारे गए पर उस समय के प्रधानमंत्री ने उसका बदला नहीं लिया बल्कि पाकिस्तान को प्यार भरा खत भेज दिया। पहले आतंकी आकर वारदात करके वापस चले जाते थे और कांग्रेस के पीएम कबूतर उडाते थे। इसके विपरीत मोदी जी ने कहा कि गले भी लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास किया तो घर में घुसकर मारेंगे। मोदी सरकार के समय हमारे सुरक्षाबलों ने नार्थ ईस्ट में विकास कार्यों में बाधा डालने वाले आतंकियों का सफाया करने का काम किया है। आज देश के प्रधानमंत्री एक ऐसे शख्स है जिन्हे पूरी दुनिया अपना नेता मानती है। जौनपुर व मछली शहर की चुनाव सभाओं में उन्होंने कहा कि आज देश में बदली परिस्थितियों में विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। एक समय वह भी था जब दाल, प्याज व पेट्रोल के दाम बढने से लेकर मिट्टी का तेल नहीं मिलने पर हार और जीत हो जाती थी। मकान, बिजली, पानी सड़क ही चुनाव के मुद्दे हुआ करते थे। हर प्रत्याशी इन्ही मुद्दों पर वादा करके चुनाव जीतने का प्रयास करता था तथा चुनाव जीत भी जाता था। हर बार लोग आकर गरीबी को हटाने की बात करते थे पर गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद कहा कि यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने वोट की राजनीति नहीं की। उन्होंने इसके लिए उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव के समय ही नोटबन्दी जैसा कठिन निर्णय जब प्रधानमंत्री ने लिया तो भाजपा के चुनाव हार जाने की चर्चा होने लगी थी। प्रधानमंत्री ने उस समय गरीबों के लिए काम करने की बात करते हुए कहा था कि यह निर्णय आतंकवाद पर कुठाराघात होगा। वे गरीब का पैसा गरीब के पास रहे इस नीति को लेकर चले। उस समय जनता ने उसका समर्थन किया था। डा शर्मा ने कहा कि बसपा नेत्री खीझ में तथा खिसियाहट में प्रधानमंत्री को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। प्रधानमंत्री को नकली,फर्जी पिछडा बताने वाली नेत्री असल में जातिवाद व धर्म विशेष की राजनीति करती रही हैं। ऐसी ठेकेदारी उन्हें ही मुबारक हो हमारे प्रधानमंत्री देश में किसी वर्ग संप्रदाय या जाति के नहीं बल्कि सभी वर्गों और सभी संप्रदायों के नेता हैं। प्रधानमंत्री ने कभी भी अगडा व पिछडा की बात नहीं की है। प्रधानमंत्री ने भी गरीबी को झेला है पर उन्होंने इसके बारे में कभी बताया नहीं है। उनका परिवार स्वभिमान के साथ जीवनयापन कर रहा है। देश में दूसरा परिवार ऐसा हैं जिसका पूरा परिवार आरोपित है। उन्होंने कहा कि बसपा की नेत्री सपा के लोगों को गुण्डा तक कहती थीं तथा सपा से इसकी प्रतिक्रिया व्यक्त की जाती थी। आज जब मिल गए हैं तो उन्हे प्रधानमंत्री में नकली पिछडा दिख रहा है। इन दलों ने पिछडों के लिए कुछ नहीं किया पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सपा व बसपा के विरोध के बावजूद केन्द्र सरकार के स्तर से पिछडा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा देकर अधिकार देने का काम किया है। दलित को मदद मिले व उसका हक न कम हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था करते हुए सवर्ण को आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। 15प्रधानमंत्री के विकास का मंत्र और विकास की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। यह नेता जब अपने आप को प्रधानमंत्री का विकास के मामले में कोई मुकाबला करने में समर्थ नहीं पा रहे हैं तो वे निचले स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने मायावती को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताए कि सत्ता में रहते समय कितने दलितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। वे बताए कि क्या मोदी सरकार की तरह दलितों को लोन देने को अनिवार्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख जिनके दल का वजूद उत्तर देश के बाहर कहीं नहीं है देश को नया प्रधानमंत्री देने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा ही है उन्हें यह सपने देखने का अधिकार तो है पर उनका यह सपना पूरा होने वाला नहीं है। देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। इस चुनाव में भी इस देश की जनता का प्यार मोदी जी को ही मिलने वाला है। सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी जी जैसा नेतृत्व भारत की आवश्यकता है। गठबंधन से महापरिवर्तन की बात करने वाले लोगों की असलियत जनता जानती है। यह महापरिवर्तन के लिए नहीं बल्कि महालूट के लिए साथ आए लोग हैं जिनकी असलियत जनता जानती है और वे इस चुनाव में उनकी राजनीतिक दुकान पर ताला लगाने का काम करेगी। गठबंधन जनहित में नहीं बल्कि स्वार्थ में किया गया है। पिछले चुनाव से प्रदेश व देश की राजनीति में हाशिए पर आए दोनों दल अपने अस्तित्व के बचाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। दो चरण के चुनाव के बाद मिले संकेत बताते हैं कि देश की राजनीति में इन दो क्षेत्रीय दलों की भूमिका अब समाप्त होने जा रही है। बसपा पहले ही शून्य पर थी अब सपा भी उसके बराबर आने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने गत दिवस कहा है कि हमारे खिलाफ जो भी केस हैं व कांग्रेस सरकार के समय में लगाए गए हैं। डा शर्मा ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने एक दूसरे पर केस लगाने के बाद भी आपस में सिर्फ इसलिए मिल रहे हैं जिससे मोदी जी को आने से रोका जा सके। आज चुनाव बिजली, पानी, सडक के मुद्दे नहीं है क्योंकि मोदी जी ने उन सभी कामों को पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब महिलाओं को अपने नित्यकर्म से निवृत होने के लिए अंधेरे का इंतजार करना पडता था। देश में लम्बे समय तक जिस दल की सरकार रही उसने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। कभी यह नहीं सोंचा गया कि गांव में भी शाौचालय हो। उन सरकारों ने कभी गरीब के घर में छत के बारें में भी नहीं सोंचा। कभी यह नहीं सोंचा कि उन्हें लोन देकर स्वावलंबी बनने में मदद की जाए पर अब 72 हजार देने की बात करते हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने 72 साल में 72 रुपए तक गरीब को नहीं दिए जबकि मोदी सरकार ने सभी लघु किसानों को 6000 रुपए सालाना सम्मान राशि देने की व्यवस्था की और पैसा उनके खाते में भी पहुचा दिया। यह काम पिछली सरकारों ने सत्ता में रहने के दौरान नहीं किए। उन्होंने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। विकास की गतिविधियों को बढाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है जो जौनपुर बनारस जैसे शहरों में विकास की नई गाथा को लिखेगा। बनारस में विकास की नई कहानी लिखी गई है। शहर में जाने के लिए पहले जहां 1 घंटा लगता था अब वहां शानदार रोड बनने के कारण लोग मात्र 15 मिनट में पहुच रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाने के मार्ग को चैडा कर दिया गया है। लखनऊ को माडल के तौर पर विकसित किया गया है। इसके विपरीत राहुल गांधी का अमेठी, सोनिया का रायबरेली, मुलायम सिंह का आजमगढ, डिम्पल का कन्नौज इन बडे नेताओं के प्रतिनिधित्व के बाद भी विकास के लिए तरसते रहे। उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दूसरे को देखना पंसद न करने वाले दलों के नेताओं को गठबंधन हो गया है। इन लोगों ने यहां पर भ्रष्टाचार की गंगा बहाने वाले अधिकारी को चुनाव मैदान में उतर दिया है जिससे दोनो दलों के कार्यकर्ता नाराज है। दोनो दलों के कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने को तैयार है। उन्होंने लोगों से सतर्क होने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं सिम्ब्ल, कार्यकर्ता और संगठन लडता है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में 1 लाख से अधिक किसान का कर्ज माफ हुआ है। करीब 90 हजार लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ के दायरे में लाया गया है। इसके लिए सरकार ने 5 लाख रूपए सालान तक के उपचार की व्यवस्था की है। जौनपुर अटल जी व पं दीदयाल उपाध्याय जी की कर्म स्थली है।जौनपुर व मछलीशहर में भाजपा बडे अन्तर से जीत दर्ज करेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in