Categorized | लखनऊ.

भाजपा ने चुनाव आयोग से की आजम खां के पुत्र की शिकायत

Posted on 22 April 2019 by admin

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी ने आजम खां और पुत्र सपा विधायक अब्दुला आजम खां पर पटलवार करते हुए कहा कि लगता है कि बाप और बेटे दोनों ने ही गलत शिक्षा पायी है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने पार्टी के तरफ से चुनाव आयोग मंे सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने की शिकायत करते हुए इसे अमर्यादित आचरण बताया और अब्दुल्ला आजम खां की गिरफ्तारी की मांग की। ताकि किसी भी प्रकार से वे चुनावी प्रक्रिया को बाधित न कर सके।
श्री राठौर ने कहा कि यह रामपुर का दुर्भाग्य है कि वहां आजम खां और मोहम्मद अब्दुल्ला जैसे लोग महिलाओं पर सरेआम अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां करते है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा विधायक द्वारा भाजपा प्रत्याशी को अनारकली कहकर संबोधित करना उनकी निम्न स्तर की सोच और अपने पिता आजम खां के साये मंे मिले संस्कार को दर्शाता है क्योंकि न तो आजम खां और न ही मोहम्मद अब्दुला आजम खां को महिलाओं का सम्मान करना आता है। श्री राठौर ने कहा रामपुर की जनता महिलाओं के प्रति आजम खां और उनके बेटे की वीभत्स सोच को पहचान चुकी है और लोकसभा चुनाव में अपने मतों के माध्यम से इनको जबाव देगी। उन्होंने दावा किया आजम खां और उनका पूरा कुनबा कुछ भी कर ले रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा की जीत सुनिश्चित है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in