गठबंधन की गांठ में बंधी है जहर की पोटली - उमाश्री भारती

Posted on 22 April 2019 by admin

लखनऊ 22 अप्रैल 2019, केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील करते हुए कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बहुत कम समय के लिए आया है इस गठबंधन में हल्दी की गाँठ न होकर जहर की पोटली बंधी है। उमा जी ने कहा कि कन्नौज के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत थी जो अपने परिवार के दम पर नही बल्कि भाजपा परिवार के दम पर आगे आया है।
उमाश्री भारती ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायावती जी स्त्रियों की मर्यादा को भूल कर सत्ता के लालच में गठबंधन में हैं, जो सफल नहीं होगा। अचानक हमारे देश में एक परिवार आ गया है, जो सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाकर उसके लिए गठबंधन करने को तैयार है। आज सपा में अखिलेश यादव, बसपा में मायावती, कांग्रेस में राहुल गांधी परिवारवाद के दम पर राजनीति कर रहे हैं, जाति के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। इनको देश से कोई मतलब नहीं है इनका एक ही मतलब है देश को लूटना और अपना खजाना भरना। मायावती जो दलितों की मसीहा कहलाती है आज उनके पास अकूत संपत्ति जमा है, यही हाल अखिलेश यादव का है। इन परिवारों ने प्रदेश को लूटा है। पिछड़ों को गर्त में धकेला है। सपा सरकार में केवल एक ही समाज के लोगों को सरकारी नौकरी मिलती थी। वह भी केवल अखिलेश यादव के रिश्तेदार या रिश्तेदारों के रिश्तेदारों को ही लाभ मिलता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबका विकास-सबका सम्मान है।
उन्होंने कहा कि मायावती जी एक जनसभा में कह रही थी कि मुसलमानों अपना वोट मत बंटने देना। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी जाति वर्ग के लोगों को समान रूप से विकास कार्य एवं योजनाओं का लाभ दिया जाता है। अगर वह मुसलमान है और उसको इलाज की आवश्यकता है तो हम उसे आयुष्मान कार्ड देते हैं ताकि वह पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करा सके। अगर उसको उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है तो हम गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं। हम कभी जाति नहीं पूछते हैं। मोदी जी देश को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहे है और उनके एजेण्डे में गरीबी के खिलाफ लड़ना और भ्रष्टाचारियों की दुकानें बंद कराना शामिल है। उनका उद्देश्य देश को उच्च शिखर पर ले जाना है।
उन्होंने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि अगर उमा भारती ने मां का दूध पिया है तो अयोध्या में जाकर दिखाएं। मैं अयोध्या गई और लौटकर संसद में मुलायम सिंह जी से मिली और उनसे कहा मैं अयोध्या से लौट कर आई हूं, तो उन्होंने कहा था उमा जी आपने मां का दूध पिया है और मैंने भैंस का दूध पिया है।ं
उन्होंने कहा मैं गंगा के काम में लगी हुई थी और पहली बार गंगा मंत्रालय बना। अगर गंगा का अस्तित्व मिट गया तो कुंभ खत्म हो जाएगा। देश की आधी जनता भुखमरी के कगार पर आ जाएगी। गंगा के कार्य को संकल्प के रूप में लिया और अस्सी प्रतिशत तक गंगा माता को हमारी सरकार ने स्वच्छ किया है। तमाम विकास योजनाएं गंगा घाटों पर चल रही है और हम आपसे वादा करते हैं कि आगे आने वाले 5 सालों में हम गंगा को अविरल एवं निर्मल बना कर ही रहेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in