Archive | Latest news

भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है

Posted on 27 December 2012 by admin

president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshiभारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। क्रय शक्ति के संदर्भ में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन की ही विकास दर भारत से आगे है।
राष्ट्रपति कल मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.एन.एन.आई.टी.) इलाहाबाद में आयोजित नवम् वार्षिक दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि वैश्विक, आर्थिक मंदी के कारण देश की विकास दर कुछ घटी है। लेकिन अपने लचीलेपन के कारण देश इस संकट का सामना आसानी से कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण कारकों में उच्च शिक्षा संस्थान भी महत्वपूर्ण हैं, जो स्वतंत्रता के बाद देश में स्थापित किए /president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshi-2गए।\श्री मुखर्जी ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता तथा छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षा संस्थानों में एक भी भारतीय नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा के मानकों को बढ़ाने की आवश्यता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों तथा दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की संख्या काफी कम है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्र आलोक अग्रवाल शोभित अग्रवाल, पाखी अग्रवाल तथा निशांक गुप्ता को क्रमशः चतुर्थ, तृतीय, द्वितीय तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।
president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshi-3इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन में शिक्षा तथा ज्ञानार्जन का एक नया अध्याय आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि छात्रों को हमेशा तकनीकी की उपयोगिता के अनुप्रयोग की संभावनाओं तथा उसका लोगों  के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े इस पर विचार करना चाहिए। श्री बी.एल. जोशी ने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन के महत्व से युवाओं को अवगत कराया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद डाॅ0 वी.के. सारस्वत ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं को याद दिलाया कि ओजस्वी मस्तिष्क तथा मजबूत देश की नींव डालने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की भावी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कन्धों पर है। डाॅ0 सारस्वत के अनुसार कई तकनीकियों के मौलिक अवयव जो कि तीन अति महत्वपूर्ण विभागों-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष तथा सुरक्षा अनुसंधान तथा विकास द्वारा अपनी-अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए विकसित किये गये हैं, वे कुछ ऐसी प्रक्रियाओं को शुरू कर सकते हैं जो कि मौलिकता को बढ़ावा देगे साथ ही साथ देश के सामाजिक, औद्योगिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 619 बी.टेक., 375 एम.टेक., 63 एम.बी.ए., 66 एम.सी.ए., 10 एम.एस.सी. (गणित एवं साइंटिफिक कम्प्यूटिंग) और 34 पी.एच.डी. विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं तथा उद्योग जगत ने कई पदक प्रायोजित किये।
दीक्षांत समारोह 2012 में 13 स्नातकों और 25 परास्नातकों को संस्थान स्वर्ण पदक एवं 19 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रायोजित पदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश में आने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी का स्वागत किया, जहां से राष्ट्रपति श्री मुखर्जी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह हेतु तथा उपराष्ट्रपति श्री अंसारी जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वंे जन्म दिन को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया

Posted on 27 December 2012 by admin

shri-atal-bihari-bajpai-birthday-celebration1युग पुरूष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वंे जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रमों में प्रदेश के नेताओं ने हिस्सा लिया। सभाएं हुई, विचार गोष्ठियां हुई, अस्पतालों में फल व दवा वितरण गरीबों को कम्बल बांटना, रक्तदान आदि कर जन्मदिवस मनाया। लखनऊ में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। चैक स्थित कुडिया घाट पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बोलते हुए कहा कि अटल जी ने हिन्दी-हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए तन मन समर्पित कर  कार्य किया। अटल को विश्व का लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि राजनीति में नैतिकता की परकाष्ठा अटल जी के शासन में देखने को मिली। मात्र 1 वोट से लोकसभा में एनडीए की सरकार गिर गई लेकिन अटल जी ने किसी भी किमत पर वोट खरीदने की राजनीति नही की। आज की यूपीए सरकार खरीदेे हुए वोटों के दम पर चल रही है। श्री सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन भी हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए रहा है, रहेंगा। 21 जनवरी को राष्ट्रीय क्रांती पार्टी का लखनऊ में विशाल सभा कर विलय किया जाएगा। कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कल्याण सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह उनके थे है और हमेशा रहेंगे। अटल जी की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी ने कल्याण सिंह की वापसी को शुभ बताते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में श्री सिंह की अगुवाई में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। डा0 बाजपेयी ने अटल शासन के ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया। पोखरन विस्फोट, पोटा कानून, मंहगाई न बढ़ना, विकास के लिए थल तथा जल योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि अटल जी के पैर छूकर ही 2014 में एनडीए का नेता प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। ईश्वर से अटल जी के बेहतर स्वास्थय की कामना की। कार्यकर्ताओं का आहवाहन करते हुए कहा कि विजय के लिए कमर कस ले। साम, दाम, दण्ड, भेद सब लगाकर चुनाव जीतना है। महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने किया। पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री गोपाल टण्डन, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक भिखारी सिंह, सहसंयोजक राजेश कटियार, सभासद , पूर्व सभासद व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस अवसर पर भाजपा की पत्रिका कमल ज्योति के अटल विशेषंक का भी विमोचन हुआ। आशा ज्योति मंद-बुद्धि विद्यालय मे आज के बालक/बालिकाओं को श्रीमती उषा त्रिपाठी एवं पार्टी कार्यकर्ता द्वारा मिठाई व फल वितरित किया गया।
shri-atal-bihari-bajpai-birthday-celebration21इस अवसर पर आज अम्बेडकरनगर डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, इलाहाबाद महानगर केशरीनाथ त्रिपाठी व देवेन्द्र सिंह चैहान, गोरखपुर महानगर/जिला पू0 योगी आदित्य नाथ व शिव प्रताप शुक्ला, देवरिया सूर्य प्रताप शाही व अष्टभुजा शुक्ला, कुशीनगर राकेश कुमार व लल्लन त्रिपाठी, इटावा स्वतंत्र देव सिंह, बरेली महानगर/जिला संतोष गंगवार, फिरोजाबाद महानगर रामनरेश अग्निहोत्री, बदायूँ धर्मपाल सिंह, बस्ती विनोद पाण्डेय व हरीश द्विवेदी, गाजियाबाद महानगर वीरेन्द्र सिंह सिरोही, उन्नाव हृदयनारायण दीक्षित, रायबरेली, विजय बहादुर पाठक, आगरा जिला हरद्वार दुबे, लखीमपुर खीरी अमर सिंह, हरदोई संजीव सिंह, सीतापुर दिवाकर सेठ, फैजाबाद लल्लू सिंह व अनिल तिवारी, बाराबंकी संतोष सिंह, गोण्डा सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती शेषनारायण मिश्रा, बहराइच पुस्कर मिश्रा, कानपुर महानगर श्रीमती प्रेमलता कटियार, कानपुर ग्रामीण हनुमान मिश्रा, फतेहपुर सोमनारायण शुक्ला, चित्रकूट राजेश द्विवेदी, झांसी महानगर एवं जिला मूलचन्द्र निरंजन, हमीरपुर साध्वी निरंजन ज्योति, बांदा भैरव मिश्रा, ललितपुर रवीन्द्र शुक्ला, फर्रूखाबाद श्रीमती रजनी सरीन व सुशील शाक्य, जालौन मानवेन्द्र सिंह, महोबा बाबूराम निषाद व लक्ष्मीनारायण राजपूत, औरैया राधेश्याम गुप्ता, कन्नौज मानसिंह, इलाहाबाद जिला विभूति नारायण सिंह, बाराणसी महानगर डा0 राकेश त्रिवेदी, वाराणसी जिला लक्ष्मण आचार्य, गाजीपुर प्रभुनाथ चैहान, चन्दौली डा0 राकेश त्रिवेदी, जौनपुर श्रीमती सीमा द्विवेदी, सुल्तानपुर श्रीमती सुमन सिंह, अमेठी प्रभाशंकर पाण्डेय, भदोही विरेन्द्र सिंह मस्त, मिर्जापुर राजेश अग्रवाल व लालबहादुर सिंह, प्रतापगढ़ गोविन्द नारायण शुक्ला, कौशाम्बी केशव प्रसाद मौर्य, आगरा महानगर शिवकुमार पाठक, मथुरा रामप्रताप सिंह चैहान, फिरोजाबाद जिला महेश बघेल, कासगंज आशुतोष वाष्र्णेय, हाथरस विपिन कुमार डेविड, एटा रघुराज सिंह, अलीगढ़ जिला देवेन्द्र शर्मा, अलीगढ़ महानगर टी0एन0 अग्रवाल, पीलीभीत सुभाष पटेल, महराजगंज संतराज यादव व पंकज चैधरी, बलिया नरेन्द्र सिंह व दयाशंकर सिंह, आजमगढ़ डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, उपेन्द्र शुक्ला व विनोद राय, मऊ के0एन0 सिंह, सिद्धार्थनगर डा0 समीर सिंह व रामजियावन मौर्य, संतकबीरनगर श्रीराम चैहान व मस्तराज शाही, गाजियाबाद जिला श्रीचन्द्र शर्मा, हापुड़ ओमप्रकाश प्रजापति गोला, मेरठ महानगर श्रीमती लज्जारानी गर्ग, मेरठ जिला नीरज शर्मा, मुजफ्फरनगर अशोक कटारिया, शामली डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा, सहारनपुर महानगर अमित अग्रवाल, सहारनपुर जिला अश्वनी त्यागी व जसवंत सैनी, मुरादाबाद महानगर लोकेन्द्र सिंह चैहान व भीष्म शर्मा, मुरादाबाद जिला श्रीमती कमलेश सैनी, बिजनौर गोपा अंजान, सम्भल सूर्य प्रकाश पाल, अमरोहा श्रीमती कविता चैधरी , बुलन्दशहर महेश अग्रवाल, नोएडा महानगर अशोक गोयल, गौतमबुद्धनगर विजय मोहन, बागपत राजेन्द्र कुमार तथा रामपुर भूपेन्द्र सिंह व सुरेश चन्द्र सैनी ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है: राष्ट्रपति

Posted on 25 December 2012 by admin

एम.एन.एन.आई.टी. इलाहाबाद में दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

India President in Allahabad Universityभारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। क्रय शक्ति के संदर्भ में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन की ही विकास दर भारत से आगे है।
राष्ट्रपति आज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.एन.एन.आई.टी.) इलाहाबाद में आयोजित नवम् वार्षिक दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि वैश्विक, आर्थिक मंदी के कारण देश की विकास दर कुछ घटी है। लेकिन अपने लचीलेपन के कारण देश इस संकट का सामना आसानी से कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण कारकों में उच्च शिक्षा संस्थान भी महत्वपूर्ण हैं, जो स्वतंत्रता के बाद देश में स्थापित किए गए।
श्री मुखर्जी ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता तथा छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षा संस्थानों में एक भी भारतीय नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा के मानकों को बढ़ाने की आवश्यता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों तथा दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की संख्या काफी कम है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्र आलोक अग्रवाल शोभित अग्रवाल, पाखी अग्रवाल तथा निशांक गुप्ता को क्रमशः चतुर्थ, तृतीय, द्वितीय तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन में शिक्षा तथा ज्ञानार्जन का एक नया अध्याय आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि छात्रों को हमेशा तकनीकी की उपयोगिता के अनुप्रयोग की संभावनाओं तथा उसका लोगों  के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े इस पर विचार करना चाहिए। श्री बी.एल. जोशी ने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन के महत्व से युवाओं को अवगत कराया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद डाॅ0 श्री वी.के. सारस्वत ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं को याद दिलाया कि ओजस्वी मस्तिष्क तथा मजबूत देश की नींव डालने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की भावी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कन्धों पर है। डाॅ0 सारस्वत के अनुसार कई तकनीकियों के मौलिक अवयव जो कि तीन अति महत्वपूर्ण विभागों-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष तथा सुरक्षा अनुसंधान तथा विकास द्वारा अपनी-अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए विकसित किये गये हैं, वे कुछ ऐसी प्रक्रियाओं को शुरू कर सकते हैं जो कि मौलिकता को बढ़ावा देगे साथ ही साथ देश के सामाजिक, औद्योगिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 619 बी.टेक., 375 एम.टेक., 63 एम.बी.ए., 66 एम.सी.ए., 10 एम.एस.सी. (गणित एवं साइंटिफिक कम्प्यूटिंग) और 34 पी.एच.डी. विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं तथा उद्योग जगत ने कई पदक प्रायोजित किये।
दीक्षांत समारोह 2012 में 13 स्नातकों और 25 परास्नातकों को संस्थान स्वर्ण पदक एवं 19 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रायोजित पदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश में आने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी का स्वागत किया, जहां से राष्ट्रपति श्री मुखर्जी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह हेतु तथा उपराष्ट्रपति श्री अंसारी जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार सभी विभागोें में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि जनता को अच्छी सेवाएं प्राप्त हो सके

Posted on 24 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार सभी विभागोें में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि जनता को अच्छी सेवाएं प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां एक ओर विभागों में योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दूसरी ओर विभागों के कार्यों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही नवीनतम तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में उप निबन्धक कार्यालयों में बेहतर जनसुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिकीकरण कार्य का शुभारम्भ करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मथुरा, बाराबंकी, इलाहाबाद एवं जौनपुर जनपदों में विभाग के 20 तहसील स्तरीय कार्यालयों की कम्प्यूटरीकरण प्रणाली का लोकार्पण भी किया। इन कार्यालयों में मथुरा जनपद में छाता, मांट तथा महावन, बाराबंकी जनपद में सिरौली गौसपुर, फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़ तथा रामसनेही घाट, जौनपुर जनपद में केराकत, मछली शहर, मडि़याहू, बदलापुर एवं शाहगंज तथा इलाहाबाद जनपद में मेजा, बारा, करछना, फूलपुर, सोरांव, कोरांव तथा हण्डिया तहसील के उप निबन्धक कार्यालय सम्मिलित हैं।
श्री यादव ने कहा कि निबन्धन विभाग राज्य सरकार का अत्यन्त महत्वपूर्ण विभाग है। यह विभाग राजस्व अर्जित करने वाला प्रदेश सरकार का दूसरा सबसे बड़ा विभाग होने के साथ ही एक ऐसा विभाग भी है जो जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। उप निबन्धक कार्यालयों में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग आते हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के लोग भी रजिस्ट्री कार्य के लिए इन कार्यालयों में आते हैं। इसके दृष्टिगत इन कार्यालयों में बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध होने तथा कार्य सम्पादन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किए जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी और राज्य सरकार की छवि भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों के कम्प्यूटरीकरण एवं आधुनिकीकरण को अगले वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व क्रियान्वित किए जाने की योजना है और इस कार्य में राज्य सरकार धन की कमी नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रदेश में बेहतरी की दिशा में बदलाव आ रहा है। सरकारी कामकाज में आधुनिक तकनीक के समावेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वुमेन पावर लाइन 1090 इसका एक उदाहरण है। इसी क्रम में ट्रैफिक के समुचित प्रबन्धन, नियंत्रण तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्रथम चरण में लखनऊ शहर के प्रमुख चैराहों पर शीघ्र ही सी.सी. टी.वी. कैमरे स्थापित किए जाएंगे और एक कण्ट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार ई-स्टैम्पिंग सुविधा प्रदान करने के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द इसकी भी शुरुआत हो जाएगी।
प्रदेश के स्टाम्प, पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आधुनिकीकरण कार्य के तहत रजिस्ट्री कार्यालयों में दस्तावेजों की स्कैनिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटरीकरण एवं स्कैनिंग की सुविधाओं से जनता को लाभ प्राप्त होगा।
स्टाम्प, पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री श्री मनोज पारस ने अपने सम्बोधन में बताया कि आधुनिकीकरण परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय प्रबन्ध कर लिया गया है। श्री पारस ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
स्टैम्प एवं निबन्धन विभाग के प्रमुख सचिव श्री बी.एम. मीना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उप निबन्धक कार्यालयों में कम समय में जनता का कार्य सम्पन्न हो जाए और वहां अनावश्यक भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा विभाग को समुचित महत्व दिए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्र, समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, कृषि राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिरीक्षक निबन्धन श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ अधिकारी कुम्भ मेला के समस्त कार्यों को युद्धस्तर पर कराकर प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक अवश्य पूरा करायें-मुख्य सचिव

Posted on 20 December 2012 by admin

  • दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अधिकारी वृहद दण्ड के लिए तैयार रहें-जावेद उस्मानी
  • कुम्भमेला क्षेत्र को मक्खी-मच्छर विहीन करने हेतु फागिंग नियमित रूप से हो-मुख्य सचिव
  • मज़दूरों को नकद भुगतान की वीडियोग्राफी भी करायी जाए-जावेद उस्मानी
  • मुख्य सचिव द्वारा कुम्भ-2013 के कार्यों की समीक्षा

dsc_0180उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुम्भ मेला के समस्त कार्यांे को युद्धस्तर पर कराकर प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक पूरा करायें। उन्होंने शहर को एक अच्छा स्वरूप देने की जरुरत पर विशेष बल देते हुए कहा कि शहर को इतना खूबसूरत बनाएं कि लोगों को एहसास हो कि इलाहाबाद में महाकुभ का पर्व है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि जिन अधिकारियों को महाकुंभ के कार्यांे को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गयी हैं यदि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही की तो अब खैर नहीं होगी। ऐसे अधिकारी वृहद दण्ड के लिए तैयार रहें।
मुख्य सचिव आज इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुम्भमेला-2013 के कार्यांे के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लो0नि0वि0, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई.जी.जोन के साथ संयुक्त रुप से समस्त 18 पीपों के पुलों का निरीक्षण करेंें। उन्होंने स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को संगम में स्नान के लिए पर्याप्त जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि जनता की जानकारी के लिए अविरल धारा की व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सूचना विभाग के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने कुम्भमेला क्षेत्र को मक्खी, मच्छर विहीन करने हेतु नियमित रूप से फागिंग कराने का निर्देश भी प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये।
श्री उस्मानी ने कहा कि मजदूरों को बैंक से भुगतान करने में यदि कोई कठिनाई आए तो  मजदूरों को नकद भुगतान कराते समय वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाये और नकद भुगतान, अधिकारियों की गठित टीम के सामने अवश्य होना चाहिए। सड़क और डिवाइडर को आकर्षक बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में होर्डिंग अच्छे संदेश के साथ लगाने के भी निर्देश दिये। लो0नि0वि0 के कार्यांे की समीक्षा के समय उन्होंने निर्देश दिये कि मण्डलायुक्त स्वयं बनाये जा रहे साइनेजेज को देखें, ताकि उसमें कोई त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि आगामी 30 दिसम्बर तक साइनेजेज को अवश्य लगा दिए जायें। उन्होंने हाइवे, एप्रोच मार्ग तथा जो सड़के इलाहाबाद को जोड़ रही हैं, उन स्थानों पर साइनेज लगाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि साइनेजेज बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी डिजाइन अच्छी होनी चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जो सड़कें पूर्ण हो गयी हैं, उन सड़कों का निरीक्षण मण्डलायुक्त स्वयं कर लें। उन्होंने 14 माइलस्टोन के अनुसार निर्धारित कार्यों को शत-प्रतिशत 31 दिसम्बर तक पूरा करने का निर्देश लो0नि0वि0 के मुख्य अभियंता को देते हुए हिदायत दी कि तय समय सीमा में कार्य पूरे न होने पर मुख्य अभियंता दंडित होंगे। माइलस्टोन के अनुसार कार्य न होने पर मुख्य सचिव ने लो0नि0वि0 के मुख्य अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और सचेत किया कि गैंग को बढ़ाकर कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करें। मुख्य सचिव ने कहा कि चकर्ड प्लेट सड़क सही क्वालिटी की बनाई जाए, क्वालिटी खराब होने के कारण सड़क खराब होने पर अभियंता बक्शे नहीं जायेंगें।
श्री उस्मानी ने खोया-पाया केन्द्रों पर बैलून लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि बैलून कहां-कहां पर लगेगा, उन प्रमुख स्थानों को मण्डलायुक्त चिन्हित कर लें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के अस्पतालों पर भी बैलून लगाये जायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये सफाई कर्मचारियों का सुपरवीजन और मानीटरिंग सघन रुप से कराने का निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि कूडे ले जाने वाली गाडि़यों पर कूड़े को कवर्ड रखा जाये। उन्होंने अतिरिक्त पार्किंग के स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में दुग्ध की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने पान्टून पुलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बैठक में बताया कि 18 पान्टून पुलों में से 8 पूर्ण हो चुके हैं, सारे पान्टून पुल 25 दिसम्बर तक पूरे हो जायेगें। मुख्य अभियंता ने यह भी बताया कि 156 किमी. चकर्ड प्लेट रोड में से 68 किमी. का कार्य पूरा हो गया है और शेष कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगें। चकर्ड प्लेट रोड की प्रतिदिन निर्माण की प्रगति 10-12 किमी. है। क्रिटिकल सेक्टर 3,4,5,10,11 और संगम लोअर में चकर्ड प्लेट सड़क का निर्माण कार्य को 25 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि 31 दिसम्बर तक बी0एम0 स्तर का काम पूरा कर लिया जायेगा। फैजाबाद-इलाहाबाद रोड को 25 दिसम्बर तक और फैजाबाद-इलाहाबाद रोड के फेज-2 का काम 31 दिसम्बर तक, फुटओवर ब्रिज नैनी का काम 31 दिसम्बर तक, यात्री शेड, रेलवे स्टेशन नैनी, इलाहाबाद जंक्शन, दारागंज, झूंसी, प्रयाग, प्रयाग घाट को भी पूरा करने को बताया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि सालिडवेस्ट मैनेजमेंट का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लेगें। 50 रोड लगभग बन गये हैं। मुख्य सचिव ने इन सड़कों का सत्यापन करने का निर्देश मण्डलायुक्त को दिया। एडीए के वीसी ने बताया कि 13 चैराहों के सुधार के कार्य में से 11 का कार्य पूर्ण है। बैंक रोड चैराहे का कार्य लगभग पूर्ण है। परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक ने बताया कि टैम्पो स्टैंड झूंसी, एग्रीकल्चर ग्राउण्ड, अरैल, फाफामऊ, केपी कालेज के सभी कार्य पूर्ण होने के नजदीक हैं। इलाहाबाद-मिर्जापुर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आरओबी का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि अस्थाई जेटी और 4 घाट का काम 25 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि 400 के0वी0ए0 विद्युत सब-स्टेशन और क्षमता वृद्धि का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। बताया गया कि अस्थायी 100 मिनी हाईमास्ट लगाने का काम प्रारम्भ हो गया है। जिसमें से 35 लग चुके हैं। कैम्पों और टेन्टेज में विद्युत कनेक्शन का काम शुरु कर दिया गया है। विद्युत कनेक्शन का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा।
जलनिगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राजापुर एसटीपी 19 दिसम्बर तक, राजापुर एसपीएस 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। पोंगहट एसटीपी और एसपीएस का काम पूर्ण है। गऊघाट एसपीएस को भी क्रियाशील किया जा रहा है। नुमायाडी और, कोडरा एसटीपी तथा रेजिंग मेन, घाघर नाला से नुमायाडी का कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। कोडरा एसपीएस का कार्य 25 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगें। 10 नये नलकूप बन रहे हैं, जिसमें से 8 पूर्ण हैं और शेष 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। जलनिगम द्वारा बताया गया कि 100 वाटर टैंक की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें से 70 टैंकर उपलब्ध हैं और शेष को बाहर से मंगाया जा रहा है।
बैठक मंें आयुक्त इलाहाबाद मण्डल श्री देवेश चतुर्वेदी ने चल रहे कार्यों की स्थिति तथा प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल और अपर निदेशक सूचना डा0 अनिल पाठक ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, आयुक्त खाद्य एवं रसद, लो0नि0वि0, वन, दुग्ध विकास, सूचना, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार, विशेष सचिव नगर विकास एस0पी0 सिंह, जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री राजशेखर, आई0जी0 जोन आलोक शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल, मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र, एस0एस0पी0 कुम्भ मेला आर0के0एस0 राठौर, डी0आई0जी0 रेंज सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पीडि़तों के इलाज का सम्पूर्ण व्ययभार राज्य सरकार वहन करेगी और इन्हें नौकरी भी दी जाएगी

Posted on 20 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों नई दिल्ली में एक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा इस हादसे में पीडि़ता व उसके साथी को आरोपियों द्वारा गम्भीर रूप से घायल किये जाने को अत्यंत दुःखद एवं शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों पीडि़तों के इलाज का सम्पूर्ण व्ययभार राज्य सरकार वहन करेगी और इन्हें नौकरी भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जरूरत इस बात की है कि घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलायी जाए। उन्होंने पीडि़तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहायता देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हमारी बेटी-उसका कल योजना

Posted on 19 December 2012 by admin

hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-4

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह राज्य जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। उन्होंने प्रदेश में सड़क एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में अधिक कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राजकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की उपलब्धता के बावजूद पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं है। इसलिए राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आगे कई फैसले लेगी।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-1मुख्यमंत्री आज यहां डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय आॅडीटोरियम में अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर हमारी बेटी-उसका कल योजना के तहत आयोजित चेक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में इस योजना के तहत चेक वितरण का फैसला एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह अच्छी तरह से समझती है कि शिक्षा पर ध्यान देने वाला देश, समाज एवं परिवार ही प्रगति कर सकता है। इसीलिए उनकी सरकार ने नौजवानों और विशेष रूप से बेटियों की आगे की पढ़ाई-लिखाई के लिए कई निर्णय लिए हैं।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-2मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और विशेष रूप से मुस्लिम समाज की लड़कियां शिक्षा के मामले में काफी पीछे हैं। इसीलिए समाजवादी पार्टी की पूर्व राज्य सरकार में संचालित कन्या विद्या धन योजना को वर्तमान सरकार ने पुनः शुरु करने के साथ-साथ 10वीं पास गरीब बच्चियों को भी आगे की पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपए देने का फैसला लिया, जिनके तहत पात्र कन्याओं को चेक वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कन्या विद्या धन योजना की तरह इस योजना का असर भी शीघ्र दिखने लगेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा में लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-3श्री यादव ने कहा कि बच्चियों के आगे पढ़ने से समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में लड़कियां पढ़ती हैं, वह परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी। राज्य सरकार के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार द्वारा पत्थरों, मूर्तियों और स्मारकों पर हजारों करोड़ रुपए अनावश्यक रूप से अपव्यय करने के कारण वर्तमान सरकार के पास संसाधन सीमित हैं। लेकिन उनकी सरकार अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश को भी आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध है।
श्री यादव ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शीघ्र ही निःशुल्क लैपटाॅप एवं टैबलेट का वितरण शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वितरित किए जाने वाले लैपटाॅप एवं टैबलेट अंगे्रजी के साथ-साथ हिन्दी एवं उर्दू में भी काम करेंगे। इससे राज्य के शैक्षिक वातावरण में परिवर्तन आएगा और यहां के नौजवान छात्र-छात्राएं इनका लाभ उठाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ मण्डल के जनपदों एवं जनपद बाराबंकी की छात्राओं को 30-30 हजार रुपए के चेक वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संकलित पुस्तिका का अनावरण भी किया।
इससे पूर्व प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री मो0 आजम खां ने हमारी बेटी-उसका कल योजना की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना की शुरुआत बेटियों की बेहतरी के लिए की गई है। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी सरकार संविधान की मंशा के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में अल्प संख्यकों के संरक्षण एवं समाज की प्रगति के लिए प्रावधान किए गए हैं, जिनमें समाज की बेहतरी के लिए शिक्षण संस्थाओं का संचालन भी सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने अल्प संख्यकों के लिए कोई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित नहीं किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा आम आदमी का दुख-दर्द समझा और उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर विभिन्न काॅलेजों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री राजा राम पाण्डेय, श्री रामपाल राजवंशी, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री शिव प्रताप यादव, श्री फरीद महफूज़ किदवई तथा विधान परिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह, सचिव अल्प संख्यक कल्याण श्रीमती लीना जौहरी सहित सभी सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीद सैनिकों को आज विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Posted on 16 December 2012 by admin

vijay-diwas1vijay-diwas2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने देश की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों को आज विजय दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां मध्य कमान स्थित स्मृतिका पर पुष्प चक्र चढ़ाकर भारतीय सेना के शहीदों का नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की उपलब्धियों एवं साहस पर देश के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। पूरा देश आज शहीद सैनिकों को कृतज्ञतापूर्वक याद कर रहा है।
vijay-diwas3मध्य कमान के जनरल आॅफीसर कमाण्डिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत तथा अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर अमर सैनिकों के बलिदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सैन्य अधिकारियों व जवानों से भेंट की तथा विजि़टर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किए।
विजय दिवस पर सम्पन्न कार्यक्रम में विभिन्न धर्म गुरुओं ने शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की तथा सैनिक टुकड़ी द्वारा शहीद सैनिकों को सलामी दी गई। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, श्री राकेश गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Posted on 15 December 2012 by admin

bjp1भाजपा द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था/किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व घोषित मेरठ की ”हाहाकार रैली ” में हजारों की संख्या में लोगों ने मेरठ के कमिश्नरी चैराहे पर बढ़ते अपराध और लूंज-पुंज प्रशासन के खिलाफ भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रैली में आये अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जम कर खिचाई की। उन्होंने कहा फिर से सपा सरकार आने से प्रदेश मंे अपराध की बाढ़ आ गई है। 7 माह के कार्यकाल में 10 दंगे और 16 मार्च से 16 दिसम्बर के बीच 1446 हत्या, 246 रेप, 1483 लूट/चोरी, 939 गुण्डा गर्दी, 149 अपहरण के केस दर्ज होना इस बात के पुख्ता प्रमाण है कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
bjp2उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता गुण्डई पर उतारू है और अब तक सपा कार्यकर्ताओं पर हत्या के 25, बलात्कार के 5, लूट/चोरी के 6 तथा गुण्डा गर्दी के 76 केस दर्ज हो चुके है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की जनता हाहाकार कर रही है। किसान बेहाल है उसे न गन्ने का मूल्य मिला, न गेहू की खरीद हुई न धान की खरीद हुई। बेरोजगारों को झूठे आश्वासन। उन्होने कहा कि क्रांतिवीर मंगल पाण्डेय की कर्म भूमि से यह हाहाकार रैली प्रारम्भ की गई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा जो अधिकारी जनता की आवाज नही सुनेगा और थाने-चैकी पर जनता को न्याय नही मिला तो जनता उनकी नींद हराम कर देगी।
रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रवीन्द्र भड़ाना, संगीत सोम, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र सिंह, मोहनलाल कपूर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे। रैली की अध्यक्षता एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार द्वारा किसान हित में लिये गये फैसलो पर धन्यवाद ज्ञापित किया

Posted on 14 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में 5, कालिदास मार्ग लखनऊ में भेंट की। इस अवसर पर उन्होने एक 15 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री जी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री राजेन्द्र चैधरी भी थे। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री विजयपाल सिंह,राजेष चैहान, दीवान चन्द्र, राज सिंह त्यागी, राजवीर सिंह, राजपाल शर्मा भी थे।
13-12-a-3भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा गन्ना मूल्य में जो वृद्धि की गयी उसका स्वागत किया है और सरकार द्वारा किसान हित में लिये गये फैसलो पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने सरकार द्वारा किसानों के 50 हजार रूपए कर्ज माफ करने में लिये गये निर्णय में सभी बैंकों सहित सहकारी समितियों को शामिल करने एवं ब्याज माफ करने की मांग भी की है। किसानों के निजी नलकूप के कनेक्शन, क्षतिग्रस्त ट्रांसफामर बदलने, धान की फसल बेचने में आई कठिनाईयों को दूर करने,आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों की बर्बादी की रोकथाम, आंदोलन के दौरान किसानो पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गिरते भू जलस्तर, मृदा परीक्षण करने, 2 एकड़ के किसानों को बीपीएल श्रेणी में शामिल करने, नहरों की सफाई, टेल तक पानी पहुॅचाने, सर्विस लेन का विस्तार करने,ं पांच हार्शपावर का बिजली कनेक्षन, एवं किसानों के मुआवजों के सम्बन्ध में मुख्ममंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि यह सरकार किसानों की हैं और जितने भी सरकार के पास संसाधन है उनका ज्यादा से ज्यादा किसानो के हित में इस्तेमाल किया जायेगा। ज्यादातर कार्य विगत 9 माह में सरकार कर चुकी है। किसानों की सुविधाओं के लिये जल्द निर्णय कर दिया जायेगा। उन्होने कहा है कि किसानों के मुकदमें वापस करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिया। बिजली के बारे में मुख्यमंत्री जी ने  बताया कि किसानो के लिये अलग से फिडर से आपूर्ति की व्यवस्था की जायेगी, जिससे कोई दिक्कत न हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सभी गांवों में पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए है। रबी और खरीफ के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसान आयोग के गठन की कार्यवाही शुरू की गई है। कृषकों की 50 हजार तक कर्ज माफी, बंधक जमीन की नीलामी  पर रोक, सिंचाई की मु्फ्त व्यवस्था, फसल बीमा, आपदाग्रस्त किसानों के परिवारीजनों को मदद, वृद्ध सीमांत किसानों को पेंशन में सभी व्यवस्थाएं सरकार ने की है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि उत्पादकता में वृद्धि और कृषि सुधारो के प्रति गम्भीर है। समाजवादी पार्टी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संपूर्ण शिक्षा, संपूर्ण सिंचाई और संपूर्ण रोजगार की मंजिल तक पहुॅचना है। इस लक्ष्य को प्राप्त  करने के लिए श्री मुलायम सिंह यादव के दिशा निर्देशन में समाजवादी पार्टी सरकार संकल्पित है। किसान उसकी प्राथमिकता में है क्योंकि किसान की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली के सूत्र पर उसका पूर्ण विश्वास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in