Archive | राज्य

सुघरसिहं पत्रकार सैफर्इ के विरूद्व थाना छत्ता मे एनसीआर एसपी सिटी के दबाब मे की गयी थी दर्ज

Posted on 25 September 2013 by admin

18 सितम्बर को सुघर सिंह पत्रकार थे डीजीपी मुख्यालय। उसी दिन अनीता ने सीओ को फोन करके लगाया था हथियारो से लैस होकर घर मे घुसकर धमकी का आरोप। एसएसपी को भी थी जानकारी इसलिये किये गये एस0 ओ लाइन हाजिर।
एन सी आर मे 10 जुलार्इ की दिखार्इ गयी घटना। एसपी सिटी के दबाब मे एसओ ने दबा रखी थी एनसीआर की जानकारी
अनीता गुप्ता व उसके परिजनो के विरूद्व थाना छत्ता मे दर्ज हुआ दलित उत्पीढन व लूट का मुकदमा
आगरा। आगरा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर द्वारा प्लाट कब्जे की मुख्यमंत्री व मीडिया से शिकायत करने को लेकर खुन्नस खाये शिवकुमार राठौर ने एस0 पी0 सिटी पर दबाब बनाकर सैफर्इ के सुघर सिंह पत्रकार के विरूद्व थानाध्यक्ष छत्ता पर दबाब वनाकर एक फर्जी एन0 सी0 आर दर्ज करा दी गयी। इससे पूर्व भी एस0 पी0 सिटी के आदेश पर एक फर्जी मुकदमा फर्जी वादी के थाना रकावगंज मे गम्भीर धाराओ मे लिखा गया जिसकी जाच शासन स्तर से चल रही है।
यह वही मामला है जिसमे सुघर सिंह पत्रकार के रिश्तेदार सुभाष चन्द्र निवासी शान्तीविहार यमुना बि्रज आगरा ने महिला अनीता गुप्ता निवासी पीपल मण्डी थाना छत्ता के साथ मिलकर नगला कली मे एक साढे आठ लाख रूपये का प्लाट खरीदा था। इस प्लाट के लिये सुभाष चन्द्र ने अनीता गुप्ता को चार लाख रूपये दिये। 30 जून को कुछ हथियार वन्द लोगो ने खुद को राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर का आदमी बताकर प्लाट का ताला तोड़ दिया और कब्जा कर लिया जब इस मामले को मंत्री को फोन करके पूछा गया तो मंत्री ने इंकार कर दिया लेकिन मंत्री ने एस0 पी0 सिटी को एक सिफारिसी पत्र भेज दिया जिस मे मंत्री ने अनीता गुप्ता के विरोधियो की सिफारिश की थी। सुघर सिंह पत्रकार द्वारा इस मामले की पैरवी की गयी क्यो कि उनके रिश्तेदार का रूपया फसा हुआ था उन्होने इस मामले को शासन प्रसाशन व मीडिया के संज्ञान मे लाये और मंत्री व उसके गुर्गो ने प्लाट से किनारा कर लिया वाद मे मंत्री ने बचने के लिये सुघर सिंह पत्रकार व अनीता गुप्ता पर दबाब बनाने के लिये एक करोड़ रूपये मानहानि का नोटिस भिजवा दिया। नोटिस के मिलते ही अनीता गुप्ता घवरा गयी और मंत्री के दबाब मे आ गयी और अकेले प्लाट हड़पने की नीयत से भाग गयी।  उसके वाद मंत्री व एस0 पी0 सिटी ने फर्जी वादी मूलचन्द्र के नाम एक मुकदमा थाना रकावगंज मे मु0 अ0 स0 निल13 धारा 420, 467,468,471,323,504,506 दर्ज करा दी। इस मुकदमे मे घटना स्थल थाना ताजगंज था लेकिन ताजगंज के पूर्व थानाध्यक्ष जे0 एन0 अस्थाना ने फर्जी मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया तो एस0 पी0 सिटी ने वही मुकदमा थाना रकावगंज मे दर्ज करा दिया। जिसे वाद मे थाना ताजगंज भेजकर 585 क्राइम संख्या दे दी गयी उक्त मुकदमे के वादी को मुकदमे की जानकरी 10 दिन वाद हुयी जब वालूगंज चौकी इंचार्ज हरभजन सिंह ने वादी को बुलाया तो उसने किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज कराये जाने से इंकार कर दिया। इस मामले की जाच डी0 आर्इ0 जी0 व एस0 एस0पी द्वारा की जा रही है। यह मुकदमा डीजीपी के आदेश पर लिखा गया लेकिन एस0 पी0 सिटी ने उच्चाधिकारियो को गुमराह किया कि मैने सुघर सिंह पत्रकार के विरूद्व किसी भी प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश नही दिया। उस मुकदमे की विवेचना एकता चौकी इंचार्ज को दी गयी है लेकिन वादी द्वारा शपथ पत्र देने के वावजूद अभी तक थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज ने मुकदमा समाप्त नही किया। बलिक इस फर्जी मुकदमे मे जेल भेजने की धमकी दे रहे है। और बचने के लिये 2 लाख रूपये रिश्वत की माग कर रहे है। अनीता गुप्ता प्लाट वेचने के नाम पर भी कर्इ लोगो से करीव 10 लाख रूपये लेकर गायव थी।
31 अगस्त को सुभाष चन्द्र को जानकारी मिली कि अनीता गुप्ता अपने पीपलमण्डी के किराये के मकान मे अपने पति देवर के साथ आयी है तो सुभाष चन्द्र अपने दोस्तो के साथ अपना 4 लाख रूपया मागने जैसे ही अनीता के घर गये तो अनीता गुप्ता के पति व देवर, पुत्र व खुद अनीता से सुभाष को कमरे मे अन्दर बन्द करके बुरी तरह मारापीटा और जातिसूचक गालियां दी और 600 रूप्ये लूट लिये। घायल अवस्था मे सुभाष थाना छत्ता गये लेकिन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने उनको भगा दिया वाद मे वह अगले दिन सुघर सिंह को लेकर पुलिस लाइन मे क्राइम मीटिग मे मौजूद सी0 ओ करूणाकर राव से मिले और उन्होने कार्यवाही का भरोसा दिलाया लेकिन उसके वावजूद भी कोर्इ कार्यवाही नही हुयी। वाद मे सुभाष चन्द्र ने डी0 आर्इ0 जी0 व एस0 एस0 पी को मिलकर व पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगार्इ लेकिन एस0 पी सिटी के दबाब के चलते छत्ता पुलिस ने कार्इ कार्यवाही नही की वादी लगभग 20 बार थाने गया और थानाध्यक्ष से मिला फोन भी किया लेकिन फिर भी सुभाष चन्द्र की सुनवार्इ नही हुयी। जब इसकी भनक एस पी सिटी को लगी तो उन्होने मंत्री के दबाब मे फर्जी घटना दिखाकर  19 सितम्बर को सुभाष चन्द्र, सुघर सिंह पत्रकार, रिंकू गुप्ता के विरूद्व मुकदमा दर्ज करा दिया। मुुकदमे मे अनीता गुप्ता ने अपने देवर को भी शामिल कर लिया क्यो कि अनीता गुप्ता को उसके देवर रिंकू गुप्तो ने दो ग्राहको से प्लाट बेचने लिये ढार्इ लाख रूपये दिलाये थे। प्लाट के मामले मे सुभाष चन्द्र के साथ डेढ साल से घूमने वाली अनीता गुप्ता ने नाम पता अज्ञात लिखा दिया। यही नही अनीता गुप्ता ने मंत्री के कहने पर सुघर सिंह पत्रकार पर 2 लाख रूपये लेने तथा 1 लाख रूपये की माग करने का आरोप लगाया है। यही नही वादिनी ने शिवकुमार राठौर मंत्री के विरूद्व लगाये गये आरोपो के वारे मे तहरीर मे कहा कि सुघर सिंह ने अपनी लाइसेसी बन्दूक के भय से मीडिया व अधिकारियो के पास ले गये। और भय दिखाकर जबरन शपथपत्र वनवाये और शिकायते करायी। इस मुकदमे मे साजिश की पोल तब खुली जब अनीता गुप्ता ने घटना 10 जुलार्इ की दिखार्इ है और 18 सितम्बर को सी0 छत्ता को फोन करके कहा कि सुघर सिंह पत्रकार हथियार लेकर मेरे घर मे घुस आया है जब कि सुघर सिंह पत्रकार 18 सितम्बर को पुलिस महानिदेशक कार्यालय मे मौजूद थे जिसकी जानकारी एस0 एस0 पी आगरा को थी। सुघर सिंह के विरूद्व पूर्व मे लिखाये गये मुकदमे की जाच एसएसपी स्वयं कर रहे है। सुघर सिंह पत्रकार ने एस0 पी सिटी पर यह भी आरोप लगाया है कि ज बवह अपने विरूद्व फर्जी मुकदमे के वारे मे जानकारी करने एस0 पी0 सिटी के पास गये तो एसपी सिटी ने बसपा नेता मुकेश कल्यान व विपिन तिवारी के साथ मिलकर मेरी मारपीट की जिससे मेरे शरीर मे कर्इ जगह चोटे आयी है व खून भी निकल आया इस मामले की जाच भी डी0जीपी मुख्यालय, एसएसपी व डीआर्इजी द्वारा की जा रही है। एसपी सिटी के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने के लिये सुघर सिंह पत्रकार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग, गृह विभाग को चिटठी लिखी है। जब इस फर्जी एन0 सी0 आर की जानकरी सुघर सिंह पत्रकार को हुयी तो वह सी0 ओ छत्ता से मिलने 22 सितम्बर को कार्यालय गये जहा वाहर सुधीर कुमार सिंह थानाध्यक्ष मौजूद थे जब सुघर सिंह ने उनसे मुकदमे की जानकरी चाही तो वह मारपीट व गाली गलौज पर उतारू हो गये। तो सुघर सिंह ने फोन करके पूरी घटना से एसएसपी को अवगत कराया जिसके वाद सुधीर कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया। जिस प्रार्थना पत्र पर एनसीआर दर्ज की गयी है वो एसपी के नाम से था लेकिन उस पर एस पी का कार्इ आदेश नही था। गोपनीय जानकारी मिली है कि अपने विरूद्व की गयी शिकायतो से तंग आकर सुघर सिंह पत्रकार पर दबाब बनाने के लिये एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष को फोन करके यह मुकदमा लिखाया है जब थानाध्यक्ष ने एसपी को कहा कि मे एसएसपी से पूछगा तो एसपी सिटी ने कहा कि मैने एसएसपी का बता दिया है। इसके अलावा पिछले 18 अगस्त को एसपी सिटी ने सुघर सिंह पत्रकार के विरूद्व फर्जी वादी द्वारा लूट डकैती व गोली मारकर घायल कर देने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश एस0 ओ ताजगज को दे दिया घटना के दिन सुघर सिंह पत्रकार परिवार के साथ माता बैष्णो के दर्शन करने गये थे जानकारी मिलने पर उन्होने होटल से ही डीजीपी, डीआर्इजी, एसएसपी को फोन किया जिस कारण वो फर्जी मुकदमा दर्ज नही हो सका। वही इस फर्जी एनसीआर मे अचानक मोढ तब आ गया जब वरौली अहीर का निवासी आर एस एस कार्यकर्ता बताने वाले हरिओम को सुघर सिंह पत्रकार ने 09997619641 पर फोन किया तो उसने कहा कि यह एनसीआर एसपीसिटी ने मेरे सामने फोन करके दर्ज करायी है। हरिओम के फोन को सुघरसिहं पत्रकार ने रिकार्ड भी कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगों को दिये जायेंगे कृत्रिम अंगउपकरण 27 सितम्बर को

Posted on 25 September 2013 by admin

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने सूचित किया है कि जनपद के जिन विकलांगों ने राजकीय मूक बधिर विधालय में 15 सितम्बर को आयोजित शिविर में कृत्रिम अंगसहायक उपकरण वितरण हेतु अपना पंजीकरण कराया था तथा जिनका आंकलन किया गया था, वह सभी विकलांग जन 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे राजकीय मूक बधिर विधालय में आकर अपने उपकरण प्राप्त कर लें।
—————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजस्व परिषद के अध्यक्ष करेंगे राजस्व कार्यों की मंडलीय समीक्षा

Posted on 25 September 2013 by admin

उ0प्र0 राजस्व परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार जोशी आगामी 25 से 27 सितम्बर तक आगरा में रहकर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार श्री जोशी 25 सितम्बर को रात्रि 8-30 बजे आगरा पहुंचेंगे तथा अगले दिन 26 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में राजस्व कार्यों की मंडलीय बैठक लेंगे, इसके अतिरिक्त वह राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली योजना के अंतर्गत प्रत्येक राजस्व न्यायालय के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
बैठक में आगरा के मण्डलायुक्त के साथ ही मण्डल के सभी जिलाधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी और सभी उप जिलाधिकारी भाग लेंगे।
रात्रि विश्राम के उपरान्त अध्यक्ष राजस्व परिषद 27 सितम्बर को प्रात: 9-30 बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे और तत्पश्चात सड़क मार्ग से लखनऊ चले जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निलम्बन समाप्त करते हुए

Posted on 23 September 2013 by admin

श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल आई0ए0एस0 2010 का निलम्बन समाप्त करते हुए सेवा
में बहाल कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत में 1254 वादों का निस्तारण

Posted on 23 September 2013 by admin

जनपदीय न्यायाधीश शशिकान्त के कुशल निर्देशन में लोक अदालत में दीवानी न्यायालयों, प्री लिटिगेशन, तहसील में लोक अदालत एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1254 वादों का निस्तारण किया गया।  आज की मेगा लोक अदालत में जिला जज द्वारा  815 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 71,264-रूपये वसूल करके राजकोष में जमा कराये गये। इस लोक अदालत में जिला जज द्वारा सात मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण किया जिसमें एक मामले एफ.डी.आर. धनराशि रू0 10,000- एवं एक मामले में एवार्ड धनराशि रू0 5,63,494- रिलीज किये जाने के आदेश पारित किये गये तथा दो मामलों मे प्रतिकर राशि 2,28800अवार्ड की गयी ।
आज की लोक अदालत में कुल 08 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों एवं 36 मोटर दुर्घटना प्रतिकर प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया गया और प्रतिकर राशि 6,83,000- है। लोक अदालत में अपर जिला जज न्यायालय स्तर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 48 प्रकीर्ण वादों, सिविल अपीलों एवं कि्रमिनल अपीलों का निस्तारण किया गया । विशेष जज, आर्थिक अपराध अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा कुल 67 मामले आर्थिक अपराध के निस्तारित किये गये।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सुदीप कुमार बनर्जी  के द्वारा कुल 29 वादों का निस्तारण किया गया है जिसमें 2 वाद गुजाराभत्ता एवं 27 अन्य वैवाहिक वाद सम्मलित है।
सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती रचना अरोडा के द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण किया गया है जिसमें सिविल के 2 वाद एवं उत्तराधिकार के 04 मामलों में धनराशि रू0 4,85,139-है। इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सिविल के कुल 02 मामलों का निस्तारण किया गया ।  दीवानी परिसर में प्रीलिटिगेशन लोक अदालत का भी आयोजन किया गया जिसमें यूको बैंक एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक के ऋण से सम्बनिधत कुल 158 मामलों का भी निस्तारण किया गया ।
इसी प्रकार जिला जज के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों मे आज लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व के 76 वाद एवं फौजदारी के 36 वाद कुल 112 मामलों का निस्तारण किया गया । आज की इस अवसर पर जिला जज के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट पर में किशोर न्यायालय में किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बाल अदालत का आयोजन किया जिसमें कुल दो वादों का निस्तारण हुआ । बाल अदालत में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट जे.एम. द्वितीय अरविन्द विकास, सदस्यगण सुश्री मंजू पंवार एवं नेत्रपाल सिंह उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुनिया भर में आभूषण मेलों के आयोजन में अग्रणी- यूबीएम इणिडया

Posted on 23 September 2013 by admin

दुनिया भर में आभूषण मेलों के आयोजन में अग्रणी- यूबीएम इणिडया उत्तरी भारत में देश के सबसे बड़े पेशेवर बी 2 बी वार्षिक ट्रेडशो- दिल्ली ज्वैलरी एण्ड जैम फेयर 2013 का आयोजन करने जा रहा है। बायें से दायें: मनमोहन बैराठी, अध्यक्ष मालीवारा ज्वैलर्स एसोसिएशन;विजय खन्ना, अध्यक्ष करोल बाग ज्वैलर्स एसोसिएशन; राजकिशोर गुप्ता, गाजि़याबाद सराफा एसोसिएशन; योगेश सिंघल, सचिव, द बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन, दिल्ली (कच्चा महाजनी); राम अवतार वर्मा, अध्यक्ष, द बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन, दिल्ली (कच्चा महाजनी); सुभाष भोला, भोलासन्स; श्री अशोक सेठ, अध्यक्ष र्इस्ट दिल्ली ज्वैलर्स एसोसएशन; गुरजीत सिंह, उत्तराखण्ड राज्य ज्वैलर्स एसोसिएशन।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछडा वर्ग मेधावी सम्मान समारोह

Posted on 23 September 2013 by admin

उत्तर प्र्रदेश पिछडा वर्ग महासभा इस बार अपने ‰वें पिछडा वर्ग मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में „‹ सितम्बर को पांच सौ से अधिक मेधावियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से इक्यावन लोगों को सम्मानित किया जायेगा।
नगर के तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह की तैयारी के लिए रविवार को कलेक्टेट में जिलाध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा की अध्यक्षता में हुर्इ, जिसमें समारोह के सफल समापन के लिए लोगो को जिम्मेदारियां दी गयी। बैठक में दस शिक्षक कार्यकर्ताओं को छात्र छात्राओं के पंजीकरण के लिए लगाया गया है। महासंघ के जिला संयोजक एवं संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि इस समारोह में „ƒ किसान, „ƒ पत्रकार, पांच पांच अधिवäा, प्रधानाचार्य, बुद्धिजीवी व ‡ƒ सकिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। जिसका चयन कर लिया गया है।
बैठक का संचालन कर रहे तेरस राम पाल ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि समारोह के सफलता के लिए कार्यकर्ता समय से पहुंचे और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन करें। समारोह के स्वागताध्यक्ष हाजी मो  हारुन ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायती प्रसाद प्रजापति, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अरुण वर्मा होंगे। बैठक में ललित कुमार वर्मा, रामदेव भागर्व, शिव प्रसाद भागर्व, महादेव प्रसाद भागर्व, राम चन्æ वर्मा, केदार नाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिजली कटौती से क्षुब्ध हैं नगरवासी

Posted on 23 September 2013 by admin

उमस भरी गर्मी के कारण नगर मे विधुत आपूर्ति के मामले मे विधुत विभाग की मनमानी और लापरवाही अपनी चरम सीमा पर है ।
निर्धारित रोस्टर के हिसाब से आपूर्रित होनी चाहिए जबकि सिथत यह है कि जब भी इच्छा होती है मनमाने तरीके से बिजली काट दी जाती है कितनी देर के लिए बिजली कटी है किसी को कुुछ भी पता नही रहता । दिन के समय बिजली कटौती उतनी कष्टकारी नही होती जितना रात मे।
आलम यह है कि आम जनमानस जिसके पास इन्वर्टर या जनरेटर जैसी व्यवस्था नही है वो विधुत विभाग की आंख मिचौली के चलते रात मे ठीक से सोने के लिए तरस गया है । ये विधुत आपूर्रित कर्मियों  की मनमानी है या सक्षम अधिकारियो का आदेश कि रात मे ƒƒ बजे से जब सब के सोने का वä होता है तब मनमाने तरीके से बिजली कटना शुरु हो जाती है ।
लगभग दो ढार्इ बजे तक बिजली आती और जाती रहती है । हर इंसान जो दिन भर काम से थका रहता है रात मे पर्याप्त अच्छी नीद लेने का ख्वाहिशमंद रहता है लेकिन विधुत विभाग की असहनीय मनमानी के चलते बिजली आने का इंतजार करने मे रात बेकार हो जाती है ।
इन लापरवाहियो के अलावा नगर मे लगे घटिया क्वालिटी के ट्रांसफार्मर आये दिन जल जाते है और संबंधित क्षेत्रो की विधुत आपूर्ति बाधित हो जाती है इन सबसे नगर की जनता मे रोष व्याप्त है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सफार्इ के अभाव में बढ रहा संव्रâामक बीमारियों का खतरा

Posted on 23 September 2013 by admin

सफार्इ कर्मी व स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते मोतिगरपुर बाजार मे चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा है रोड के दोनो तरफ बनी नालियो की सफार्इ न होने से बाजार मे मच्छरो का प्रकोप तेजी से बढ रहा है।
बाजार मे दुकानदार व ग्राहको को मच्छरो के चलते काफी परेशानी हो रही है ।बाजार मे चारो तरफ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है विकास खण्ड का मुख्यालय होने के बावजूद यह‚ के सफार्इ नही हो रही है कर्इ महीनो से नालियो की सफार्इ न होने से नालिय‚ भर गयी है व नालियो मे गन्दा पानी इकटठा होने की वजह से मच्छरो का प्रकोप और बढ़ गया है।
सफार्इ कर्मियो की नियुä हिेने के बावजूद भी यह‚ की सफायी नही हो पा रही है सफार्इ कर्मी घर बैठकर या ए. डी. ओ. पंचायत की सेवा कर अपना कार्य महज कागजो पर पूरा कर रहे है वही स्वास्थ्य विभाग भी दवा का छिडकाव करने से परहेज कर रहे है जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगो मे डेंगू बंखार व अन्य संव्रâमण रोग के फैलने का डर बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मादक पदार्थो की बिव्रâी जोरों पर

Posted on 23 September 2013 by admin

जनपद के विभिन्न हिस्सो मे नशीले पदार्थो की भारी पैमाने पर बिव्रâी की जा रही है इस कारोबार मे सफेद पोशो के अलांवा युवको का भी रुझान काफी बढ़ा है इसकी चपेट मे शिक्षित बेरोजगार युवाओ के अलांवा महिलाएंं भी शामिल बतायी जाती है ।
आप को बताते चले कि जनपद के कुछ प्रमुख हिस्से है जह‚ पर ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाकर करोडपति बनने की चाहत मे सार्ट कट का रास्ता नवयुवक व सफेद पोश लगे हुए है।
जिसके चलते अफीम चरस, कोकीन, ग‚जा, भ‚ग व अन्य नशीली गोलियो के थोक कारोबारियो द्वारा बडे पैमाने पर कारोबार किया जा रहा है इस कारोबार मे युवाओ के अलांवा ज्यादा संख्या मे महिलाये भी सहयोग कर रही है और कारगर साबित हो रही है इसके पूर्व जनपदीय पुलिस द्वारा संयुä अभियान मे करोडों के चरसकारो को पकड का सलाखो के पीछे भेजा था ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in